Best Stocks for long term: लॉन्ग टर्म के लिए सबसे अच्छे शेयर कैसे खरीदें?

भारतीय शेयर मार्केट निवेशकों को अच्छी कंपनियों के शेयरों में इन्वेस्टमेंट करने के बहुत अवसर देता है। सही स्ट्रेटेजी और शेयर मार्केट के ज्ञान से आप भी अपने फाइनेंशियल लक्ष्यों को शेयर मार्केट इन्वेस्टिंग से प्राप्त कर सकते हैं। शेयर मार्केट में अच्छे शेयरों को लम्बे समय तक होल्ड करके आप भी अपने प्रॉफिट को कई गुना बढ़ा सकते हैं। जानते हैं- लॉन्ग टर्म के लिए सबसे अच्छे शेयर कैसे खरीदें? Best stocks to buy in India for long term. 
                                                                           
Best stocks to buy in India

अगर आप शेयर मार्केट में लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो आपको बैंजामिन ग्राहम द्वारा लिखित द इंटेलिजेंट इन्वेस्टर बुक जरूर पढ़नी चाहिए। 

LongTerm इन्वेस्टिंग के बारे में 

शेयर मार्केट हमेशा अनिश्चितताओं के साथ आता है। लेकिन कुछ आजमाए हुए सच्चे सिद्धांत इन्वेस्टर्स को लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टिंग में सफलता दिलाने में मदद करते हैं। मार्केट से पैसे केवल हॉट स्टॉक खोजकर या केवल स्विंग ट्रेडिंग और इंट्राडे ट्रेडिंग करके ही नहीं कमाए जाते हैं। 

इसके बजाय लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स समय के साथ खरी उतरी इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजियों का इस्तेमाल करते हैं। जो उन्हें वर्षों या दशकों में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए बाजार की वौलेटिलिटी का सामना करने में मदद करते हैं। कुछ इन्वेस्टर्स अपने लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट को बेचकर प्रॉफिट को लॉक करते हैं। 

जबकि वे खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरों को इस उम्मीद में होल्ड करते हैं कि उनके शेयरों के प्राइस फिर से बढ़ेंगे। ऐसे इन्वेस्टर्स खराब शेयरों के प्राइस को जीरो होने तक इंतजार करते हैं। जिसकी वजह से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। राउंडिंग बॉटम बनने के बाद आप शेयरों में लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। 

इस आर्टिकल में सफल लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए सुझाव दिए गए हैं-

इंडियन शेयर मार्केट लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट करके अपने फाइनेंशियल लक्ष्यों को प्राप्त करने का एक प्रभावी माध्यम है। सही शेयरों का चयन करना और उन्हें लंबे समय तक होल्ड करना। निवेशकों को स्थिर और हाई रिटर्न प्रदान करने का सबसे अच्छा तरीका है। 

रिसर्चों से पता चला है कि जो इन्वेस्टर्स डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो के साथ मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच लम्बे समय तक अपने Stocks को होल्ड करने में सफल रहते हैं। उन्हें मार्केट में प्रॉफिट होने की संभावना सबसे अधिक रहती है। 

लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए स्टॉक कैसे खोजें 

Indian Stock Market में इन्वेस्टमेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ आपको व्यवस्थित अप्रोच रखना चाहिए। आप सर्वश्रेठ शेयर खरीदने  निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना चाहिए- 
  1. आपको यह पता होना चाहिए कि आप इन्वेस्टमेंट किस उद्देश्य कर रहे हैं। क्या आप long-term investment करना चाहते हैं और क्या आप अपने इन्वेस्टमेंट के रेग्युलर इनकम चाहते हैं। 
  2. आपको अपनी जोखिम उठाने की क्षमता का आंकलन करना चाहिए। आप कितना रिस्क उठाने को तैयार हैं। 
  3. शेयर मार्केट के विभिन्न सेक्टर्स का विश्लेषण करके यह पता करना चाहिए। क्योंकि प्रत्येक सेक्टर की ग्रोथ करने की क्षमता और रिस्क अलग-अलग होता है। 
  4. आप जिन कंपनियों के शेयरों में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं। उनका एनालिसिस करना चाहिए। इसके लिए आपको कंपनियों की फाइनेंसियल हेल्थ जैसे लोन, कर्ज आदि का विश्लेषण करना चाहिए। कंपनी के मैनेजमेंट की अच्छी साख होनी चाहिए। 
  5. अपने पोर्टफोलियो में अलग-अलग सेक्टर्स के stocks में innvestment करना चाहिए। 
  6. अपने पोर्टफोलियो में शामिल शेयरों का समय-समय पर रिव्यू करते रहना चाहिए। 
  7. मार्केट की स्थितियों और अपनी स्ट्रेटेजी के अनुसार समय-समय पर अपने पोर्टफोलियो में बदलाव भी करते रहना चाहिए। 

इंडियन मार्केट इन्वेस्टमेंट के सबसे अच्छे सेक्टर्स 

Indian Stock Market में इन्वेस्टमेंट के लिए कई सेक्टर बहुत अच्छे हैं। आप जिनके शेयरों में long tern investment कर सकते हैं- 
  1. इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT): भारतीय में जैसे इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा आदि अन्य बहुत सी विश्वस्तरीय आईटी कंपनियां हैं। जिनमे इन्वेस्ट करके आप अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। 
  2. फाइनेंशियल सर्विस: भारतीय फाइनेंशियल सेक्टर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसमें बैंकिंग, NBFC और इंश्योरेंस आदि सेक्टर की कंपनियां आती हैं। जैसे बजाज फाइनेंस, SBI, HDFC, LIC आदि फाइनेंशियल सेक्टर के स्टॉक हैं। अंडरवैल्यूड स्टॉक्स
  3. कंज्यूमर गुड्स (FMCG): भारत की जनसंख्या विश्व में सबसे अधिक है इसलिए मार्केट की स्थिति कैसी भी हो, इस सेक्टर की ग्रोथ बहुत ज्यादा है। इसके अंदर कैपिटल गुड्स, बेवरेज, हाउस होल्ड गुड्स और घर में काम आने वाले सभी सामान आते हैं। ITC, HUL, मैरिको, पतंजलि फूड्स, डाबर, कोलगेट आदि कुछ बेहतरीन FMCG कंपनियों के उदाहरण हैं। 
  4. हेल्थकेयर सेक्टर: भारत की जनसंख्या अधिक होने के कारण यहाँ पर फार्मा और हॉस्पिटल संचालित करने वाली कंपनियां बहुत तेजी से ग्रोथ कर रही हैं। 
  5. एनर्जी सेक्टर: भारत में बिजली के साथ-साथ गैस और पैट्रोलियम प्रोडक्ट की भी बहुत बड़ी डिमांड है। NTPC, अडानी ग्रीन, अडानी पावर, सुजलॉन, IOC, इंद्रप्रस्थ गैस आदि कुछ एनर्जी सेक्टर की कंपनियों  उदाहरण हैं। 
  6. इंफ़्रा और रियल्टी सेक्टर: India बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है, यहाँ तक की भारत की ग्रोथ रेट दुनिया में सबसे ज्यादा है। Indian government इंफ़्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बहुत भारी इन्वेस्ट कर रही है। अतः यह सेक्टर की कंपनियां बहुत अच्छी ग्रोथ कर रही हैं। आप भी भारत की ग्रोथ के साथ इन कंपनियों के stocks लॉन्ग-टर्म के लिए में इन्वेस्ट करके वेल्थ क्रिएट कर सकते हैं। 

इंडिया में इन्वेस्टमेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ स्टॉक के प्रकार 

भारत में इन्वेस्टमेंट के लिए अलग-अलग निम्नलिखित प्रकार के स्टॉक्स हैं- 
  • लार्ज-कैप स्टॉक्स: Large cap stocks में 20,000 करोड़ से से ज्यादा मार्केट कैपटलाइजेशन वाले स्टॉक आते हैं। जब शेयर मार्केट में गिरावट होती है, तब लार्ज कैप स्टॉक्स सबसे कम और बाद में गिरते हैं। अतः इनमें इंवेटमेंट करने पर मार्केट रिस्क कम रहता है। इनका रिस्क-रिवॉर्ड रेश्यो सही रहता है। 
  • मिड-कैप स्टॉक्स: 5,000 से 20,000 करोड़ रूपये मार्केट कैपेटलाइजेशन वाली कंपनियों के स्टॉक्स मिड-कैप की श्रेणी में आते हैं। लार्ज-कैप की तुलना में मिड-कैप में इन्वेस्टमेंट ज्यादा रिस्की होता है। 
  • स्मॉल-कैप: जिन कंपनियों का मार्केट कैपेटलाइजेशन 5,000 करोड़ रूपये से कम होता है। वे Small-cap की श्रेणी में आते हैं। इनमे इन्वेस्टमेंट बहुत रिस्की होता है। जब मार्केट गिरता है, तब इसके शेयर सबसे पहले और सबसे ज्यादा गिरते हैं और मार्केट में रिकवरी आने पर स्मॉल-कैप स्टॉक्स में सबसे बाद में रिकवरी आती है। लेकिन मल्टीबैगर स्टॉक्स इसी कैटेगरी में निकलते हैं क्योंकि ये शेयर बहुत ज्यादा रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। 
  • ग्रोथ स्टॉक्स: जिन कंपनियों के तेजी से विकास करने की संभावना होती है। उनके स्टॉक्स ग्रोथ श्रेणी के stocks की कैटेगरी में आते हैं। 
  • वैल्यू स्टॉक्स: प्रसिद्ध निवेशक वॉरेन बफेट वैल्यू इन्वेस्टिंग के गुरु माने जाते हैं। जिन स्टॉक्स का मार्केट प्राइस उनसे मिलते जुलते स्टॉक्स की तुलना मी कम होता है। उन्हें वैल्यू स्टॉक कहा जाता है। 
  • डिविडेंड स्टॉक्स: जो कंपनियां अपने इन्वेस्टर्स को नियमित रूप से डिविडेंड का भुगतान करती हैं। उनके को dividend stocks कहा जाता है। शेयर मार्केट से नियमित इनकम चाहने वाले लीग इन कंपनियों में long-term investment करते हैं। 
भारत में सर्वश्रेष्ठ स्टॉक की कोई निश्चित सूची नहीं है, क्योंकि यह आपके निवेश लक्ष्यों और जोखिम सहनशीलता पर निर्भर करता है। हालाँकि, कुछ लोकप्रिय स्टॉक निम्नलिखित है- 
  1. पतंजलि फूड्स 
  2. बजाज फाइनेंस 
  3. TCS HUL 
  4. HDFC Bank 
  5. रिलायंस इंडस्ट्री 
  6. HAL 
  7. NTPC 
  8. अडानी पोर्ट्स 
  9. टाटा स्टील 
  10. ग्रासिम सीमेंट आदि 
किसी भी कंपनी के शेयरों में इन्वेस्ट करने से पहले उसके बारे में गहन रिसर्च करना चाहिए। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने से पहले उससे जुड़े रिस्क के बारे में आपको पता होना चाहिए। 

किसी भी कंपनी के स्टॉक्स में इन्वेस्ट करने से पहले आपको किसी सर्टिफाइड फाइनेंशियल सलाहकर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। यह आर्टिकल शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट के बारे में केवल सामान्य जानकारी देने के लिए लिखा गया है। निफ़्टी बीज

उम्मीद है, आपको यह लॉन्ग टर्म के लिए सबसे अच्छे शेयर कैसे खरीदें? आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह Best stocks to buy in India for long term आर्टिकल पसंद आये तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। शेयर मार्केट के बारे में ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारियां प्राप्त करने के लिए इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं। 

कोई टिप्पणी नहीं

Jason Morrow के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.