अडानी इंटरप्राइजेज ( Adani Enterprises Share ) का शेयर कहाँ तक जा सकता है?

अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड, अडानी ग्रुप की भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है। जो वर्तमान समय में कई प्रकार के बिजनेस कर रही है। जैसे हवाई अड्डों का संचालन, सड़क का निर्माण, डाटा सेंटर का निर्माण, सोलर मेन्यूफेक्च्युरिंग, वाटर मैनेजमेंट, डिफेंस एंड ऐरोस्पेस, माइनिंग, एडिबल ऑइल एंड फ़ूड, इंटीग्रेटेड एग्री प्रोडक्ट सहित कई क्षेत्रों में यह कंपनी व्यापार करती है। यह अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है 

अडानी इंटरप्राइजेज कंपनी की भविष्य में ग्रोथ की कितनी संभावनाएं हैं? इसी के आधार पर इसके शेयर का प्राइस प्रदर्शन करेगा। चलिए विस्तार से जानते हैं- अडानी इंटरप्राइजेज का शेयर कहाँ तक जा सकता है? Adani Enterprises Share price target in Hindi. 

                                                                                         
अडानी इंटरप्राइजेज ( Adani Enterprises Share )

गौतम अडानी का जन्म भले ही निम्न माध्यम वर्ग में हुआ हो परन्तु आज उनकी गिनती विश्व के चुनिंदा अरबपतियों में होती है। इस समय गौतम अडानी का कारोबार कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। यदि आप जानना चाहते हैं कि गौतम अडानी ने इतनी बड़ी सफलता कैसे हांसिल की तो आप गौतम अडानी की जीवनी पढ़ सकते हैं। 

Adani Enterprises Limited की स्थापना  

अडानी इंटरप्राइजेज कंपनी भारत के सबसे बड़े बिजनेस ऑर्गेनाइजेशनों में से एक है। यह अडानी ग्रुप की प्रमुख और स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध कंपनी है। इसकी स्थापना मशहूर उधोगपति गौतम अडानी ने की थी, इसका मुख्यालय गुजरात के अहमदाबाद में है। अडानी इंटरप्राइजेज का मुख्य कार्य कोयला व लौह अयस्क का खनन करके उनका व्यापार करना है। इसकी स्थापना 1988 में अडानी एक्सपोर्ट लिमिटेड के नाम से की गयी थी। 

इस कंपनी का मुख्य उद्देश्य अडानी ग्रुप के नए व्यवसायों के लिए इन-हाउस इन्क्यूबेटर ( बिजनेस को खड़ा करने में मदद करना ) के रूप में कार्य करना है। यानि जब तक वे बिजनेस आत्मनिर्भर न हो जाएँ, तब तक उनकी सहायता करना। पिछले कुछ वर्षों में Adani Enterprises ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली शानदार बुनियादी ढांचागत सम्पत्तियों के निर्माण पर ध्यान दिया है। 

इस कंपनी ने अडानी पावर, अडानी टोटल गैस, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी विल्मर, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड जैसी यूनिकॉर्न कंपनियों की सफलतापूर्वक स्थापना की है। अडानी इंटरप्राइजेज ने अगली पीढ़ी के बिजनेस में स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट किया है। जिनमें एयरपोर्ट्स मैनेजमेंट, सड़कें, डाटा सेंटर ( आईटी ) और वाटर इंफ्रास्टक्चर शामिल हैं। 1994 में अडानी इंटरप्राइजेज का आईपीओ आया था, यह अडानी ग्रुप का पहला आईपीओ था। तब से इसने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। 

Adani Enterprises की सब्सिडियरीज कंपनियां 

अडानी इंटरप्राइजेज की निम्नलिखित प्रमुख सहायक कंपनियां हैं- 

अडानी एग्री फ्रेश  लिमिटेड ( AAFL ) 

यह अडानी इंटरप्राइजेज के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, जो फार्म-पिक नाम से फलों का बिजनेस करती है। फार्म-पिक के साथ 2006 से AAFL हिमाचल प्रदेश की शिमला जिले की सेब बेल्ट में सेबों की खरीद, स्टोरेज और मार्केटिंग के क्षेत्र में उतरी थी। इसने सेब की क्वालिटी को लम्बे समय तक बेहतर बनाये रखने के लिए। सेब उगाने वाली बेल्ट में 22400 मीट्रिक टन क्षमता की वातानुकूलित भंडारण की सुविधाओं का निर्माण किया है। 

AAFL कंपनी के पास एक सेब खरीद नटवर्क है, जो हिमाचल प्रदेश के 17000 उत्पादकों तक फैला हुआ है। जिसमे 700 गांवों में फैले सेब की सोर्सिंग के 90% से अधिक छोटे और सीमांत किसान शामिल हैं। इस कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में होलसेलर के साथ-साथ खुदरा विक्रेता भी शामिल हैं। पतंजलि फूड्स  

अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस 

यह Adani Enterprises की डिफेन्स मेनूफेक्चरिंग ब्रांच है, जिसमे आर्म्ड फोर्सेस के लिए ड्रोन्स जैसे Hermes 900 और आईडब्ल्यूआई एसीई जैसे छोटे हथियारों का निर्माण करता है। अडानी डिफेन्स और एयरोस्पेस ने इजराइल के एल्बिट सिस्टम्स के साथ मिलकर तेलंगाना के हैदाबाद में मानवरहित हवाई वाहन बनाने के लिए प्लांट की स्थापना की है। जिसका उद्घाटन 2019 में किया गया था। 

2020 में अडानी इंटरप्राइजेज ने पीएलआर सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी ली थी। यह कंपनी सशस्त्र सैनिक बलों के लिए स्वदेशी उपकरणों का निर्माण और आपूर्ति करती है। यह 2022 में Adani Enterprises की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनी थी। अप्रैल 2020 में अडानी डिफेन्स और एयरोस्पेस ने अल्फ़ा डिजाइन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण किया था। टाटा मोटर्स

यह कंपनी रक्षा क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक्स और एवियोनिक्स की डिजाइन, डवलपमेंट और मेनूफेक्चरिंग का काम करती है। अडानी इंटरप्राइजेज ने एक बेंगलुरु बेस्ड जरनल एयरोनॉटिक्स में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी भी ली है। यह कंपनी DRDO ( डिफेन्स रिसर्च एंड डवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ) के साथ मिलकर लम्बी दूरी के गाइडेड बम बनाती है।

अडानी डिजिटल लैब्स
 
2021 में अडानी इंटरप्राइजेज के पूर्ण स्वामित्व में एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया है। अडानी समूह के B2B उपभोक्ताओं के लिए कंपनी ने अल्फ़ा रिलीज मोबाइल एप बनाया है। जिसका नाम 'अडानी वन' रखा गया है।

अडानी वाटर 

Adani Enterprises के द्वारा अडानी वाटर की स्थापना 2018 में पानी के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए की गयी थी। यह वर्तमान में राष्ट्रीय गंगा स्वछता मिशन के तहत प्रयागराज में अपशिष्ट जल का उपचार, प्रबंधन और पुनः उपयोग की परियोजनाओं में शामिल है। टेस्ला कंपनी  

अडानी सोलर
 
अडानी सोलर अडानी इंटरप्राइजेज की सोलर पीवी मेन्यूफेक्चरिंग और ईपीसी सहायक कंपनी है। यह भारत की सबसे बड़ी एकीकृत सौर सेल और मॉड्यूल निर्माता कंपनी है। 

अडानी शिपिंग
 
2006 में स्थापित अडानी शिपिंग सिंगापुर स्थित स्टेप-डाउन कंपनी है। जो थोक वाहक बेड़े ( Carriers ) का संचालन करती है। जिससे इसने इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया में कोयला खदानों से कोयले का परिवहन शुरू किया था। 

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स 

2019 में अडानी ग्रुप की फ्लेगशिप कंपनी Adani Enterprises ने एयरपोर्ट सेक्टर में कदम रखा था। अडानी एयरपोर्ट्स ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा की जाने वाली इंटरनेशनल टेंडररिंग ( ठेका ) प्रक्रिया में भाग लेकर बोलियां जीती। जिसके परिणामस्वरूप अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स को जयपुर, अहमदाबाद, मैंगलोर, तिरुवंतपुरम, लखनऊ और गुवाहटी एयरपोर्ट्स के आधुनिकीकरण और संचालन का ठेका मिला। 

फरवरी 2020 में कंपनी ने 31 अक्टूबर 2020 को चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लखनऊ और सरदार वल्ल्भभाई पटेल हवाई अड्डा अहमदाबाद का परिचालन शुरू किया। अडानी एयरपोर्ट अगले 50 वर्षों तक इन हवाई अड्डों का मैनेजमेंट, डवलपमेन्ट और संचालन करेगी। ओएनडीसी 

अडानी माइनिंग
 
Adani Enterprises भारत, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया में अपनी माइनिंग ( खदानें ) चलाती है। साथ ही यह कंपनी चीन, बंगलादेश और दक्षिणपूर्व एशिया के कुछ देशों में कोयले की सप्लाई भी करती है। अडानी ग्रुप द्वारा ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में गैलील बेसिन की विवादास्पद कारमाइकल खदान में। किसी भारतीय कंपनी द्वारा किया गया सबसे बड़ा निवेश है। पर्यावरणीय कानूनों का पालन नहीं करने के लिए कोर्ट केस का सामना भी करना पड़ा। 

AdaniConneX ( अडानीकनेक्स )

अडानीकनेक्स को भारत में हाईपरस्केल डेटा सेंटर का नेटवर्क विकसित करने के लिए EdgeConneX के साथ 50:50 पार्टनरशिप में जॉइंट वेंचर के रूप में 2021 में लॉन्च लिया था। इसकी शुरुआत नोएडा, विशाखापत्तनम, नवी मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई से हुई थी। 2022 से AdaniConneX ने कोलकाता के 'बंगाल सिलिकॉन वैली' हब में एक हाईपरस्केल डेटा सेंटर का निर्माण कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज

अडानी सीमेंट 
अडानी सीमेंट या अडानी सीमेंट लिमिटेड ( ACIL ) अल्ट्राटेक के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। जिसे 11 अप्रैल 2021 को अडानी ग्रुप में शामिल किया गया था। इसने अंबुजा सीमेंट और इसकी सहायक कंपनी एसीसी को ख़रीदा है। जिनके भारत में एक दर्जन से अधिक सीमेंट के प्लांट है। जिनकी 65 मिलियन टन से अधिक सीमेंट उत्पादन की क्षमता है।   

अडानी वेलस्पन एक्सप्लोरेशन 

अडानी इंटरप्राइजेज ने वेलस्पन कॉर्पोरेशन के साथ 65:35 के जॉइंट वेंचर में अडानी वेलस्पन एक्सप्लोरेशन की स्थापना की है। जिसमें तेल और गैस की खोज शामिल है। 

कच्छ कॉपर 

कच्छ कॉपर Adani Enterprises की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। इस कंपनी का निर्माण कॉपर रॉड, कॉपर कैथोड और कॉपर के अन्य प्रोडक्ट बनाने के लिए किया गया है। इस कंपनी ने मुंद्रा में 1 मिलियन टन प्रतिवर्ष क्षमता के साथ एक ग्रीनफील्ड कॉपर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स स्थापित किया है। जिससे 2024 में उत्पादन शुरू होने की संभावना है। इंडियन रेलवे फाइनेंस कारपोरेशन

Adani Enterprises Share Price 

शार्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट के बाद भी अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 175% से अधिक रिटर्न दिया है। क्योंकि अभी इस शेयर का प्राइस 2700 के आसपास चल रहा है। फरवरी 2023 के अंत में शार्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आयी थी। उस समय अडानी इंटरप्राइजेज के शेयरों ने 1015 का 52 सप्ताह का सबसे कम प्राइस बनाया था। 

हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में अडानी समूह के कर्ज को लेकर चिंता जताई थी। जिसके बाद  Adani Enterprises Share price में भरी गिरावट हुई थी। जनवरी 2023 के अंत में अडानी इंटरप्राइजेज का शेयर करीब 3500 रूपये से गिरना शुरू हुआ था। इसी दौरान इसने 1015 रूपये पर शेयर का 52 सप्ताह का लो प्राइस बनाया था। हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने गौतम अडानी समूह को काफी मुश्किल में डाल दिया था। 

जब से इसमें अमेरिकी इन्वेस्टमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स ने इन्वेस्टमेंट किया है। तब से यह शेयर लगातार बढ़ रहा है। आज 22-08-2023 को अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर का प्राइस 2700 के आसपास ट्रेड कर रहा है। आप इसे एक मौके की तरह भी देख सकते हैं क्योंकि 2023 के शुरुआत में और उससे पहले यह शेयर बहुत महंगा था। जिसे हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद हुई गिरावट के कारण आपको खरीदने का मौका मिल गया है। इसे आप ऐसे भी देख सकते हैं। 

सितंबर 2016 में  Adani Enterprises Share price 60 रूपये के आसपास ट्रेड करता था। इसका वर्तमान समय का प्राइस और ऑल टाइम हाई प्राइस देखकर आप सहज ही अनुमान लगा सकते हैं। कि इसने अपने लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स को कितने मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं। अडानी इंटरप्राइजेज एक मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनी है, यदि आगे कोई बड़ी मुसीबत ना आये तो इसका शेयर और भी मल्टीबैगर रिटर्न दे सकता है। 

शार्ट टर्म के लिए तो किसी भी शेयर का टेक्निकल एनालिसिस करके उसके प्राइस का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है। किन्तु मल्टीबैगर रिटर्न तो लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट से ही मिलते हैं। अतः यदि आप भी मल्टीबैगर रिटर्न चाहते हैं तो स्टॉक्स को लॉन्ग-टर्म के लिए होल्ड करें। तभी आपको अपने इन्वेस्टमेंट पर राकेश झुंझुनवाला और वारेन बफे जैसे रिटर्न मिल सकते हैं। वह कोई भी बढ़िया फंडामेंटल वाला शेयर हो सकता है। 

अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में क्या था? 

अमेरिका स्थित शार्ट सेलर फर्म ने अडानी ग्रुप और Adani Enterprises सहित कंपनियों पर यह आरोप लगाया था कि यह समूह शेयरों के हेरफेर में लगा हुआ है। हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि अडानी ग्रुप ने ऑफ़शोर कंपनियों के माध्यम से अपनी 75% कंपनियों के शेयरों को नियंत्रित करके उनके प्राइस को बढ़ाया है। इसी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर ओवरलेवरेजिंग ( अधिक कर्ज ) का भी आरोप लगाया था। कि अडानी ग्रुप ने अपनी संपत्ति से अधिक 2.2 लाख करोड़ का कर्ज लिया है।

उम्मीद है, आपको यह अडानी इंटरप्राइजेज ( Adani Enterprises Share ) का शेयर कहाँ तक जा सकता है? आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह Adani Enterprises Share price target in Hindi आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए आप इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। इस आर्टिकल के बारे में यदि आपके मन में कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। आप मुझे फेसबुक पर भी  फॉलो कर सकते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं

Jason Morrow के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.