Adani power Stock: क्या अडानी पावर का शेयर मल्टीबैगर स्टॉक बन सकता है?
अडानी ग्रुप हिंडनबर्ग रिपोर्ट के कारण बहुत दिनों से विवादों में फंसा हुआ है। इस आर्टिकल में अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर लिमिटेड ( APL ) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है। यह भारत की एक अग्रणी भारतीय ऊर्जा कंपनी है और यह अडानी ग्रुप का हिस्सा है।
अडानी पावर कंपनी के भविष्य में कितनी ग्रोथ करने की संभावना है? क्योंकि उसी के आधार पर इसके शेयर का प्राइस प्रदर्शन करेगा। आइए विस्तार से जानते हैं- क्या अडानी पावर का शेयर मल्टीबैगर ( multibagger ) स्टॉक बन सकता है? Adani power stock price target kitna ho sakta hai in Hindi.
अडानी पावर कंपनी के छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में थर्मल पावर प्लांट और गुजरात में 40 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट भी शामिल है। इसका मुख्यालय गुजरात के अहमदाबाद शहर में है। अडानी पावर भारत की सबसे बड़ी ताप विधुत ( थर्मल पावर ) उत्पादन कंपनी है। इसकी बिजली उत्पादन क्षमता 12450 मेगावाट है।
गौतम अडानी का जन्म भले ही निम्न माध्यम वर्ग में हुआ हो परन्तु आज उनकी गिनती विश्व के चुनिंदा अरबपतियों में होती है। इस समय गौतम अडानी का कारोबार कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। यदि आप जानना चाहते हैं कि गौतम अडानी ने इतनी बड़ी सफलता कैसे हांसिल की तो आप गौतम अडानी की जीवनी जरूर पढ़नी चाहिए।
Adani Power की स्थापना
अडानी पावर कंपनी की स्थापना 1996 में की गयी थी और इसकी शुरुआत एक पावर ट्रेडिंग कंपनी के रूप में हुई थी। इस कंपनी ने 2009 में गुजरात के मुद्रा में 330 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता के साथ उत्पादन शुरू किया। जबकि मुंद्रा के इस प्लांट की बिजली बनाने की अधिकतम क्षमता 4620 मेगावाट है। यह भारत की सबसे बड़ी कोयला आधारित परियोजना है। साथ ही भारत की दूसरी सबसे बड़ी बिजली बनाने वाली थर्मल पावर कंपनी टाटा पावर है।
नवंबर 2010 इस कंपनी ने 330 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता के तीन प्लांट शुरू किये। इसके साथ ही 22 दिसंबर 2010 को 660 मेगावाट बिजली उत्पादन का सुपरक्रिटिकल प्लांट शुरू किया था। इसके बाद Adani power की बिजली बनाने की क्षमता 1980 मेगावाट हो गयी थी।
इसके बाद इसने 6 जून 2012 को 660 मेगावाट बिजली बनाने की क्षमता वाली दूसरी यूनिट को शुरू किया था। इसके बाद अडानी पावर ने 2 अक्टूबर 2011 को अपनी तीसरी सुपर क्रिटिकल यूनिट को राष्ट्रीय पावर ग्रिड के साथ शुरू किया। फरवरी 2012 में इसने मुंद्रा परियोजना की आखिरी इकाई शुरू की थी। जिससे अडानी पावर की बिजली उत्पादन क्षमता 4620 मेगावाट हो गयी थी। पतंजलि फूड्स
मार्च 2012 तक इससे मुंद्रा थर्मल पावर प्लांट दुनिया का सबसे बड़ा निजी स्वामित्व का पावर प्लांट था। साथ ही ओवर ऑल बेसिस पर दुनिया का पाँचवा सबसे बड़ा पावर प्लांट बना और इस प्लांट के पूरा होने पर यह सयंत्र दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा पावर प्लांट बन गया था।
2013 में Adani power company के गुजरात के कच्छ में 40 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना शुरू की थी। यह देश की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना है। यह परियोजना अडानी ग्रुप के रिन्यूऐबल एनर्जी के क्षेत्र में प्रवेश का भी प्रतीक है। इंडियन रेलवे फाइनेंस कारपोरेशन
अप्रैल 2014 में अडानी पावर ने महाराष्ट्र के तिरोड़ा के अपने बिजली सयंत्र में 660 मेगावाट की चौथी इकाई शुरू करने की घोषणा की। इस प्रकार 9280 मेगावाट की कुल क्षमता स्थापित करने के साथ अडानी पावर भारत की सबसे बड़ी निजी बिजली उत्पादक कंपनी बन गयी।
मई 2015 में Adani Power ने उडुपी पावर कॉर्पोरेशन का अधिग्रहण करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही इसकी कुल बिजली उत्पादन क्षमता 10440 मेगावाट हो गयी थी। 2017 में इसकी एक इकाई ने लगातार 600 घंटे काम करने का रिकॉर्ड कायम किया था। मार्च 2019 को समाप्त चौथी तिमाही में अडानी पावर ने 634.64 करोड़ रूपये का शुद्ध समेकित लाभ अर्जित किया था। जबकि इसके पिछले वर्ष इसी समान अवधि में इसने 653.25 करोड़ रूपये का समेकित घटा दर्ज किया था। टाटा मोटर्स
अडानी पावर के 30 जून 2023 ( Q1 FY24 ) की पहली तिमाही के नतीजे बहुत ही मजबूत रहे हैं। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 83.30 प्रतिशत बढ़कर 8759 करोड़ रूपये हो गया। जो पिछले साल इसी अवधि में 4780 करोड़ रूपये था।
Adani Power Multibagger stock बन सकता है?
आधुनिक अर्थव्यवस्था के विकास के लिए पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध होना बहुत जरूरी है। बिजली प्रत्येक देश के बुनियादी ढांचे का एक महत्वपूर्ण घटक है। अतः सरकारों का यह उत्तरदायित्व है कि वह अपने नागरिकों और उधोगों को चौबीस घंटे और सस्ती बिजली उपलब्ध कराये। भारत भी बिजली की कमी का सामना कर रहा है।
जिसकी वजह से भारत में अन्य देशों की तुलना में बिजली का उपभोग कम है। अतः भारत में सभी बिजली उत्पादक कंपनियों के लिए ग्रोथ की अपार संभावनाएं हैं। अतः अडानी पावर इस मौके का फायदा उठाकर बहुत ज्यादा बिजली का उत्पादन कर सकती है। और बेहतर लाभ कमा सकती है। इससे यह अपने शेयरहोल्डर्स को multibagger रिटर्न भी दे सकती है। रिलायंस इंडस्ट्री
अडानी पावर सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने में देश की एक अग्रणी कंपनी है। 2040 तक भारत में बिजली की मांग अब से तीन गुना ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। अतः Adani Power के पास और ज्यादा ग्रोथ करने के पर्याप्त अवसर हैं। जिनका फायदा उठाकर Adani power stock miltibagger रिटर्न दे सकता है क्योंकि इसके पास अल्पकालिक और दीर्घकालिक बिजली खरीद (PPP ) के समझौते भी हैं। यह कंपनी रिन्यूऐबल एनर्जी के क्षेत्र में भी है।
इसमें कोई संदेह नहीं कि अडानी पावर एक बहुत शानदार पावर कंपनी है। इसलिए इसके स्टॉक को investment के लिए हमेशा से बेहतर माना जाता रहा है। इसके ऊपर क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां भी समय-समय पर अपनी रेटिंग देती रहती हैं। CRISIL ने अडानी पावर को A ( Stable ) रेटिंग दी है। इसी तरह अन्य रेटिंग एजेंसियों ने इसे स्टेबल या पॉजिटिव रेटिंग दी है। जिससे अडानी पावर कंपनी भविष्य में कैसा प्रदर्शन कर सकती है। इसका अनुमान लगाया जा सकता है। टेस्ला कंपनी
हाल ही में 16-08-2023 को Adani Power के प्रमोटर्स एक बड़ी डील के तहत 31 करोड़ शेयर बेचे हैं। इन शेयरों को अमेरिकी निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स ने खरीदा है। यह अडानी पावर की कुल इक्विटी का 8.1 प्रतिशत है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके प्रमोटर ने अपने शेयर बेचे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक यह डील 9000 करोड़ रूपये से अधिक की बताई गयी है। इस कंपनी ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद जब अडानी ग्रुप के सभी स्टॉक्स में भारी गिरावट हो रही थी। तब भी 15,000 करोड़ रूपये का निवेश किया था, जिससे यह संकेत मिलता है। कि अडानी ग्रुप के सभी स्टॉक्स में ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं हैं।
जून तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार अडानी पावर में इसके प्रमोटरों गौतम अडानी या अडानी ग्रुप की 74.97 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जोकि एक बहुत अच्छी शेयरहोल्डिंग मानी जाती है। जीक्यूजी पार्टनर्स इन्वेस्टमेंट कंपनी ने अडानी पावर में इतना बड़ा पैसा इन्वेस्ट किया है। इससे यह तो साफ है कि उसे इस कंपनी के शेयर के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। तभी उसने इतनी बड़ी रकम अडानी पावर में इन्वेस्ट की है। अतः Adani power stock miltibagger बनने के अच्छे चांस हो सकते हैं।
Adani Power Stock price Target
अडानी पावर का पिछले पाँच साल में परफॉर्मेंस बहुत अच्छा रहा है इसलिए इसके यह आगे भी अच्छे रिटर्न दे सकती है। शार्ट टाइमफ्रेम में या जब तक अडानी पावर का शेयर नया ऑलटाइम हाई प्राइस नहीं बनाता है। तब तक तो टेक्निकल एनालिसिस करके इसके Stock का price target निकला जा सकता है। लेकिन जब कोई भी स्टॉक ऑलटाइम हाई बना लेता है।
उसके बाद वह अनचार्टेड टेरेटरी में चला जाता है और उसके बाद शेयर का प्राइस का सही-सही अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। Adani Power का ऑलटाइम हाई प्राइस 434.50 रूपये है और अभी इसका प्राइस 288 रूपये के आसपास है। अतः आप इसी से अनुमान लगा सकते हैं कि इसके शेयर प्राइस में ग्रोथ की कितनी ज्यादा संभावनाएं हैं।
भारत में बिजली की बहुत ज्यादा मांग है और आने वाले समय में मांग और ज्यादा बढ़ेगी इसलिए अडानी पावर कंपनी का भविष्य काफी उज्ज्वल है। इसीलिए बड़ी-बड़ी इन्वेस्टमेंट फर्म इसमे अपना पैसा इन्वेस्ट कर रही हैं। वैसे इस कंपनी पर कर्ज भी है,अतः इसमें इन्वेस्टमेंट करने से पहले इस पहलू को भी ध्यान में रखना चाहिए। फंडामेंटल एनालिसिस
उम्मीद है,आपको क्या अडानी पावर ( Adani power Stock ) का शेयर मल्टीबैगर स्टॉक बन सकता है? आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह Adani power stock price target kitna ho sakta hai in Hindi. आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।
ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। यदि आपके मन में इस आर्टिकल के बारे में कोई सवाल या सुझाव हो तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। आप मुझे फेसबुक पर भी फॉलो कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं