Tata motors limited: क्या टाटा मोटर्स का शेयर मल्टीबैगर रिटर्न दे सकता है?

टाटा मोटर्स लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव व्हीकल बनाने वाली कंपनी हैं। यह 1968 में जमशेदजी टाटा द्वारा स्थापित 128 बिलियन US डॉलर से ज्यादा के टाटा ग्रुप की कंपनी है। इसका हैड ऑफिस मुंबई में है, टाटा मोटर्स कार, बस, ट्रक, वैन.कोच आदि कैटेगरी के वाहन बनाती है।   

आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का है। इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में यह कंपनी अन्य भारतीय कंपनियों से काफी आगे है। अतः Tata Motors Ltd का भविष्य काफी उज्जवल है। आइये विस्तार से जानते हैं- क्या टाटा मोटर्स का शेयर मल्टीबैगर रिटर्न दे सकता है? Tata motors limited Electric Car company in Hindi. 
                                                                                         
Tata motors


यदि आप सच में अमीर बनना चाहते हैं तो आप डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लिखित बुक हम आपको अमीर क्यों बनाना चाहते हैं जरूर पढ़ना चाहिए।  

Tata Motors के बारे में 

टाटा मोटर्स दुनिया के अग्रणी ऑटोमोबाइल निर्माताओं में से एक है। यह अपने ग्राहकों की आकांक्षाओं के अनुरूप ऑटोमोबाइल वाहन बनता है। टाटा मोटर्स भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी है। यह कंपनी सबसे कम लागत पर भारतीय कमर्शियल वाहनों को बनाने का दावा करती है। टेस्ला कंपनी

साथ ही टाटा मोटर्स कंपनी भारत में पावर ट्रेन और इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में भी अग्रणी है। इसकी नई पैसेंजर कार और यूटिलिटी वाहन, इम्पेक्ट डिजाइन पर आधारित हैं। जो परफॉर्मेंस, कनेक्टिविटी और ड्राइवबिल्टी का अच्छा मिश्रण पेश करता है। 

Tata Motors का फोकस अपने ग्राहकों की आकांक्षाओं के अनुरूप नई टेक्नोलॉजी युक्त वाहन उपलब्ध कराने पर रहता है। आने वाले समय में टाटा मोटर्स का फोकस ड्राइवरलेस वाहन, मॉड्यूलर आर्किटेक्चर, क्लीन ड्राइवरलाइन और कम ऑनरशिप कॉस्ट में और सुधार करने पर है। टाटा पावर कंपनी की फुल जानकारी प्राप्त करें। 

पहले यह कंपनी टाटा इंजीनियरिंग और लोकोमेटिव कंपनी (टेल्को) के नाम से जानी थी। इसकी स्थापना 1945 में लोकोमेटिव निर्माता के रूप  हुई थी। टाटा मोटर्स ने 1954 में डेमलर-बेंज एजी के सहयोग से पहला कमर्शियल वाहन बनाया था। Tata Motors ने 1988 से पैसेंजर वाहन बनाना शुरू किया और 1991 में पहली भारतीय गाड़ी टाटा सिएरा लॉन्च की थी। 

इसके बाद 1998 में इसने पहली पूर्णतः मेड इन इंडिया यात्री गाड़ी 'इंडिका' और 2008 में 'टाटा नैनों' लॉन्च की थी। हालाँकि यह बात अलग है कि नैनों कार सफल नहीं रही। टाटा मोटर्स का मिशन आने समय में उसके सम्पूर्ण वर्ल्ड में फैले ऑर्गेनाइज़ेशन के ग्राहकों को अपने वाहनों के लिए उत्साहित और एक्ससाइट रखना है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की फुल जानकारी प्राप्त करें। 

Tata Motors की इलेक्ट्रिक कारें 

यह तो ऊपर बताया ही जा चुका है कि टाटा मोटर्स देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी है। यह electric vehicle निर्माण में भी देश में सबसे आगे हैं तथा इस कंपनी की तीन प्रकार की इलेक्ट्रिक करें मार्केट में हैं जो अलग अलग वेरिएंट में हैं। Tata Motors ने प्रीमियम सेंगमेंट के अलावा बजट सेंगमेंट में भी करें लॉन्च की हैं। 

देश के इलेक्ट्रिक कार मार्केट में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी करीब 88% है। कंपनी की करीब 40,000 से भी ज्यादा कारण भारतीय सड़कों पर मौजूद हैं। कंपनी ने 2022 में कुल 4,277 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल की थी। टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक कारों के पोर्टफोलियो में अभी तीन कारें हैं, 2026 तक कंपनी दस इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी।  

टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारें निम्नलिखित हैं- 

टाटा मोटर्स electric car सभी सेगमेंट में उपलब्ध हैं, कंपनी की इलेक्ट्रिक कार की शुरूआती कीमत 4.49 लाख रूपये से शुरू होकर 20. 04 लाख तक जाती है। एलोन मस्क ट्विटर के मालिक
  1. Tata Nexon EV 
  2. Tata Tigor EV 
  3. Tata Tiagor EV  

Tata Nexon EV 

कंपनी की सबसे पॉपुलर कार है, इसे 2020 में लॉन्च किया गया था। नेक्सॉन ईवी का डिजाइन बहुत बेहतरीन बनाया गया है। सेफ्टी के मामले में टाटा मोटर्स की सभी करें बेहतरीन हैं। यह इलेक्ट्रिक कार कई अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध है लेकिन इसके फीचर्स और प्राइस के अनुसार मुख्य दो वेरिएंट हैं-  
  • Tata Nexon EV Prime  
  • Tata Nexon EV Max   
Tata Nexon EV Prime
 
टाटा नेक्सॉन प्राइम कार की रेंज 14.99 - 17.50 लाख रूपये तक है। टाटा नेक्सॉन ईवी प्राइम का बजट वेरिएंट है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 15 लाख रूपये से शुरू होकर 17. 50 लाख तक जाती है। टाटा नेक्सॉन प्राइम में 30. 2kWh के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। जिससे इस कार को 312 किलोमीटर की रेंज मिली है। 

इस कार में एप सपोर्ट के साथ-साथ स्मार्ट वॉच का भी सपोर्ट मिलता है। इनसे कार के बेसिक फीचर्स (कार लॉक-अनलॉक, बैटरी स्टेटस आदि) का एक्सेस मिलता है। इस एप से ही चार्जिंग स्टेशन को भी सर्च कर सकते हैं।

Tata Nexon EV Max 

टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स की प्राइस रेंज 18.34 - 20.04 लाख रूपये तक है। इसकी कीमत 18.34 से शुरू होती है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 20.04 लाख रूपये है। यह इस कार का प्रीमियम वेरिएंट है, नेक्सॉन ईवी मेक्स वेरिएंट के 6 मॉडल उपलब्ध हैं। इस कार में 40.05 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। इसकी वजह से कार को 437 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इस कार में भी एप सपोर्ट और स्मार्टवॉच का भी सपोर्ट मिलता है। 

Tata Tigor EV 

टाटा टिगौर ईवी की प्राइस रेंज 12.49 - 13.64 लाख रूपये तक है। यह एक बजट कार है, टिगौर ईवी का प्राइस 12.49 से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 13.64 लाख रूपये है। इसमें कार में 306 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इस कार के डिजाइन का लुक अलग है, और टाटा टिगौर की बैटरी पर 1.06 लाख किलोमीटर या तीन साल की वारंटी मिलती है। टाटा टिगौर ईवी को भी मोबाइल एप का सपोर्ट मिलता है। गौतम अडानी

Tata Tiagor EV
 
टाटा टिआगो Tata Motors की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार है, जिसे 2022 में लॉन्च किया गया। इसकी रेंज की 316 किलोमीटर है. इसमें बैटरी पैक 24 kWh का मलिता है। Tata Tiagor का डिजाइन कॉम्पेक्ट रखा गया है। इसकी प्राइस 8.49 लाख रूपये से शुरू होती है और इसके टॉप मॉडल का प्राइस 11.79 लाख रूपये है। 

Tata Motors द्वारा अन्य कंपनियों का अधिग्रहण 

टाटा मोटर्स ने 2004 में दक्षिण कोरियाई Daewoo Commercial Vehicles Company का अधिग्रहण किया। जो जेगुआर लैंडरोवर की मूल कंपनी रही है। कंपनी ने 2008 में इसे फोर्ड कंपनी जेगुआर कार और लैंड रोवर के अधिग्रहण के लिए बनाया था। 

टाटा मोटर्स की प्रमुख सहायक कपंनियों में ब्रिटिश प्रीमियम कार निर्माता कंपनी जेगुआर और लैंडरोवर कारों को बनाने वाली कंपनी Jaguar Land Rover है। इसके साथ ही कमर्शियल वाहन निर्माता दक्षिण कोरियाई कंपनी टाटा देवू शामिल हैं। इंडियन रेलवे फाइनेंस कारपोरेशन की फुल जानकारी। 

कंट्रक्शन के उपकरण बनाने वाली हिताची कंपनी के साथ भी टाटा मोटर्स ने जॉइन्ट वेंचर बनाया है। जिसे टाटा हिताची कंस्ट्रक्शन मशीनरी के नाम से जाना जाता है। साथ ही इसका स्टेलेंटिस के साथ भी एक जॉइन्ट वेंचर है, जिसमे ऑटोमोटिव बनाये जाते हैं। 

यह कम्पोनेंट फिएट क्रिसलर और टाटा ब्रांड वाहनों का निर्माण भी करता है। 12 Oct 2021 को निजी इक्विटी फर्म TPG ने, टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली सहायक इकाई में एक बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया। डायवर्सिफिकेशन

टाटा मोटर्स के ऑटो वेहिकल निर्माण के कारखानें 

टाटा मोटर्स के पुणे, धारवाड़, साणंद, लखनऊ, जमशेदपुर और पंतनगर ऑटो विनिर्माण और वाहन सयंत्र कारखानें हैं। इसके साथ ही विदेश में अर्जेंटीना, थाईलैंड, यूनाइटेड किंगडम और दक्षिण अफ्रीका में भी इसके ऑटो विनिर्माण और वाहन सयंत्र कारखानें हैं। 

Tata Motors के इंडिया में धारवाड़, लखनऊ, पुणे और जमशेदपुर में रिसर्च एंड डवलपमेन्ट सेंटर हैं। विदेश में भी इसके स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और दक्षिण कोरिया में भी रिसर्च एंड डवलपमेन्ट सेंटर हैं। टाटा मोटर्स इंडियन स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE पर सूचीबद्ध है। यह सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स में भी शामिल है। 

टाटा मोटर्स न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज नैस्डेक पर भी सूचीबद्ध है। यह फोर्ब्स की 2019 में जारी सम्मानित 2000 कंपनियों की सूची में 31 वे नंबर पर है। साथ ही वैश्विक ऑटोमोबाइल निर्माताओं की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। 

17 Jan 2017 चंद्रशेखर नटराजन को टाटा ग्रुप का चेयरमैन नियुक्त किया गया। कंपनी ने फाईनेंशियल ईयर 2023 के Q4 रिजल्ट में 5408 करोड़ का प्रॉफिट अर्जित किया है। साथ ही रेवेन्यू में YOY के आधार पर 35% का जम्प किया है। 

Tata Motors के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs  

टाटा मोटर्स का भविष्य क्या है? 

टाटा मोटर्स का भविष्य काफी उज्जवल है क्योंकि इसकी वाहन निर्माण क्षमता 500570 प्रतिवर्ष से अधिक है। इसके राजस्व में करीब 13.4 % की प्रतिवर्ष वार्षिक वृद्धि हो रही है। इसकी तुलना में भारतीय व्हीकल सेक्टर में 10. 3 % प्रतिवर्ष की वार्षिक वृद्धि हो रही है। 

टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV कौन सी है?   

टाटा नेक्सॉन इसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। 15,567 यूनिट की बिक्री के साथ इसने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। पिछले साल इसी महीनें में इसने 13,186 SUV बेचीं थीं। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 13% अधिक SUV बेचीं गईं हैं। 

टाटा मोटर्स के संस्थापक कौन हैं? 

टाटा मोटर्स के संस्थापक जमशेदजी टाटा हैं, इन्होनें 1945 में टाटा ग्रुप की स्थापना की थी। टाटा मोटर्स, जमशेदजी टाटा द्वारा स्थापित 100 बिलियन US डॉलर से अधिक के टाटा ग्रुप का हिस्सा है। Tata Group अपनी विश्वस्तरीय मौलिकता, गुणवत्ता, इंजीनियरिंग और डिजाइन की विशिष्टता के लिए जाना जाता है। आपको इलोन मस्क की बायोग्राफी अवश्य पढ़नी चाहिए। 

Tata Motors करेगी कारोबार का डीमर्जर 

टाटा मोटर्स के शेयरहोल्डर्स के लिए अभी हाल ही में एक अच्छी न्यूज आयी है कि टाटा मोटर्स अपने कारोबार को डिमर्ज कर रहा है। इसमें कमर्शियल और पैसेंजर वेहिकल्स के बिजनेस को अलग-अलग किया जायेगा। इसमें कमर्शियल वेहिकल्स की एक अलग यूनिट होगी। दूसरी यूनिट में पैसेंजर वेहिकल्स इलेक्ट्रिक यूनिट आयेगा। 

साथ ही लैंडरोवर, जैगुआर और इससे रिलेटेड वेहिकल्स इसमें आएंगे। यह खबर अच्छी इसलिए है क्योंकि किसी भी बिजनेस में अगर एक फोकस एरिया रहेगा तो यह कम्पनी के लिए बहुत अच्छा रहेगा। इनकी एक इलेक्ट्रिक मोबिल्टी के नाम से एक अलग यूनिट है। आगे जाकर उसका भी इसमें मर्जर हो सकता है। 

उम्मीद है, आपको यह क्या टाटा मोटर्स का शेयर मल्टीबैगर रिटर्न दे सकता है? आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह Tata motors limited Electric Car company in Hindi. आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। 

ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए आप इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। यदि आप शेयर मार्केट से रिलेटिड किसी विशेष टॉपिक पर आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

कोई टिप्पणी नहीं

Jason Morrow के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.