Nifty Bees: निफ़्टी बीज क्या है? निफ़्टी बीज में कैसे इन्वेस्ट करें?

वर्तमान समय में, इन्वेस्टमेंट के कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। जिनमें से एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) सबसे लोकप्रिय ऑप्शन बन चुका है। इसी को निफ़्टी बीज कहा जाता है। Nifty Bees (Nifty Benchmark Exchange Traded Scheme) एक ऐसा इंडेक्स है। जो भारतीय शेयर मार्केट के प्रमुख इंडेक्स Nifty 50 को ट्रैक करता है। 

यह उन इन्वेस्टर्स के लिए एक बेहतरीन साधन है जो Nifty 50 Index में इन्वेस्ट करना चाहते हैं। लेकिन सीधे इक्विटी/स्टॉक्स खरीदने में रुचि नहीं रखते। आइए विस्तार से जानते हैं- निफ़्टी बीज क्या है? निफ़्टी बीज में कैसे इन्वेस्ट करें? What is Nifty Bees? How to invest Nifty Bees?
                                                                                      
Nifty bees

अगर आप शेयर मार्केट एक्सपर्ट बनना चाहते हैं तो आपको वैभव खरे द्वारा लिखित शून्य से सीखें शेयर बाजार बुक जरूर पढ़नी चाहिए। 

निफ़्टी बीज क्या है? 

Nifty Bees एक Exchange Traded Fund (ETF) है, जिसे Nippon India Mutual Fund (पहले Reliance Mutual Fund) ने लॉन्च किया था। यह Nifty 50 Index की परफॉर्मेंस को ट्रैक करता है, जिसका अर्थ है कि यह इंडेक्स में शामिल 50 कंपनियों के प्रदर्शन के अनुरूप ही रिटर्न देता है। 

यह ETF शेयर बाजार में एक सामान्य स्टॉक की तरह ट्रेड होता है। इससे इन्वेस्टर्स को डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो का लाभ मिलता है। Nifty Bees का कार्यप्रणाली एक साधारण ETF की तरह होती है। यह निफ्टी 50 इंडेक्स के प्रदर्शन को ट्रैक करता है और इसके यूनिट्स को शेयर बाजार में ट्रेड किया जा सकता है।

NAV (Net Asset Value): Nifty Bees की कीमत Nifty 50 Index की चाल पर निर्भर करती है। यह NSE और BSE पर किसी अन्य शेयर की तरह खरीदा और बेचा जा सकता है। चूंकि यह स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेड होता है, इसलिए इसे आसानी से खरीदा और बेचा जा सकता है। Nifty Bees में शामिल कंपनियों द्वारा घोषित डिविडेंड को ETF की NAV में समायोजित कर दिया जाता है।

Nifty Bees की कुछ मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं- 
  1. यह Nifty 50 Index को ट्रैक करता है। 
  2. यह NSE और BSE पर स्टॉक्स की तरह खरीदा और बेचा जा सकता है। 
  3. इसमें डायवर्सिफिकेशन (Diversification) का लाभ मिलता है, क्योंकि इसमें 50 बड़ी कंपनियाँ शामिल होती हैं। 

Nifty Bees में निवेश कैसे करें? 

निफ़्टी बीज में इन्वेस्ट करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना चाहिए- 
  • इसके लिए आपके पास डीमैट अकाउंट होना चाहिए। अगर आपने पहले से डीमैट नहीं है तो किसी अच्छे ब्रोकरेज फर्म में डीमैट अकाउंट खुला लें। 
  • Groww,Zerodha, Upstox, Angel One जैसी ब्रोकरेज फर्म्स से Nifty Bees में इन्वेस्ट किया जा सकता है।
  •  आप NSE या BSE पर Nifty Bees खरीद सकते हैं। 
  • अपने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में लॉग इन करें, Nifty Bees का सिम्बॉल (NIFTYBEES) सर्च करें और खरीदारी करें। 
  • लंबी अवधि के लिए होल्ड करें। चूंकि यह Nifty 50 Index को ट्रैक करता है, इसलिए इसमें लंबी अवधि के लिए इन्वेस्ट करना बेहतर रहता है। 

क्या निफ़्टी बीज में इन्वेस्ट करना चाहिए? 

Nifty Bees में इन्वेस्ट करने के कई निम्नलिखित फायदे हैं, जो इसे एक आकर्षक इन्वेस्टमेंट ऑप्शन बनाते हैं। 
  1. डायवर्सिफिकेशन (Diversification): Nifty Bees में इन्वेस्ट करने से एक ही इन्वेस्ट में 50 बड़ी कंपनियों के शेयरों में इन्वेस्ट करने जैसा लाभ मिलता है। यह इन्वेस्टर्स को एक डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो प्रदान करता है, जिससे शेयर मार्केट रिस्क कम हो जाता है। 
  2. कम लागत (Low Expense Ratio): म्यूचुअल फंड की तुलना में ETF में कम एक्सपेंस रेश्यो होता है। जिससे इन्वस्टर्स को ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। 
  3. लिक्विडिटी (Liquidity): यह एक ओपन-एंडेड फंड है और शेयर मार्केट में आसानी से खरीदा और बेचा जा सकता है। 
  4. रिस्क मैनेजमेंट (Risk Management): निफ्टी बीज (ETF) के रूप में इन्वेस्ट करने से अलग-अलग कंपनियों के शेयरों में होने वाले भारी नुकसान की आशंका काफी कम हो जाती है। 
  5. ट्रांसपेरेंसी (Transparency): निफ्टी बीज में इन्वेस्टर्स को हमेशा पता होता है कि उनका पैसा किन कंपनियों में निवेशित है। 
  6. यदि आप कम मार्केट रिस्क और स्थिर रिटर्न चाहते हैं, तो यह इन्वेस्टमेंट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
  7. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टिंग के लिए भी यह एक अच्छा ऑप्शन है। 
Nifty Bees पर निम्नलिखित प्रकार से टैक्स लगता है-
  • शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स (STCG): यदि इन्वेस्टर् 1 वर्ष से कम समय में Nifty Bees बेचता है, तो उसे 15% STCG टैक्स देना होगा। 
  • लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स (LTCG): वर्ष से अधिक होल्ड करने पर 1 लाख रूपये तक के लाभ पर कोई टैक्स नहीं और उससे अधिक लाभ पर 10% LTCG टैक्स लगेगा। 
Nifty Bees एक शानदार निवेश ऑप्शन है जो Nifty 50 Index को ट्रैक करता है और इसमें इन्वेस्ट करने से इन्वेस्टर्स को डायवर्सिफिकेशन, कम लागत, हाई लिक्विडिटी और ट्रांसपेरेंसी जैसी सुविधाएँ मिलती हैं। 

यदि आप लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन के लिए एक सरल और सुरक्षित इन्वेस्टमेंट ऑप्शन खोज रहे हैं।  तो Nifty Bees एक बेहतरीन समाधान हो सकता है। हालाँकि, किसी भी इन्वेस्टमेंट से पहले अपनी वित्तीय योजना और रिस्क टॉलरेंस का मूल्यांकन जरूर करें। 

निफ्टी बीज का 5 वर्ष का रिटर्न क्या है?

निप्पॉन इंडिया ईटीएफ निफ्टी 50 बीज का अलग-अलग समय अवधि के लिए रिटर्न इस प्रकार है: 1 वर्ष - 7.35% 3 वर्ष - 71.08% 5 वर्ष - 144.7%

निफ्टी बीज का मालिक कौन है?

निफ्टी बीज भारत में लॉन्च किया गया सबसे पहला एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) है और यह निफ्टी 50 इंडेक्स को ट्रैक करता है। इसे भारत में बेंचमार्क एसेट मैनेजमेंट द्वारा दिसंबर 2001 में पेश किया गया था। कुछ बदलाव के बाद, यह अब निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के पास है।

निप्पॉन इंडिया ईटीएफ निफ्टी बीज की डिविडेंड पॉलिसी क्या है?

डिविडेंड का भुगतान यूनिटधारक को स्रोत पर लागू करों में कटौती करने के बाद किया जाता है। डिविडेंड आमतौर पर डिविडेंड की घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर वितरित किया जाता है। इसमें शामिल शेयरों से मिली डिविडेंड यील्ड को NiftyBees की NAV में शामिल कर दिया जाता है। 

उम्मीद है, आपको यह निफ़्टी बीज क्या है? निफ़्टी बीज में कैसे इन्वेस्ट करें? आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह What is Nifty Bees? How to invest Nifty Bees? आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। 

शेयर मार्केट इन्वेस्टिंग के बारे में ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकरी प्राप्त करने के लिए इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। आप निफ्टी बीज इन्वेस्टिंग के बारे में क्या सोचते हैं। हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 


कोई टिप्पणी नहीं

Jason Morrow के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.