ONDC, Zomato and Swiggy: क्या ओएनडीसी का खेल खत्म कर देगा?

क्या भारत सरकार द्वारा समर्थित Open Network for Digital commerce (ONDC), इंडिया में फूड डिलीवरी सिस्टम को हिला सकता है? अगर ऐसा है तो इस क्षेत्र में पहले से स्थापित Zomato और Swiggy के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। 

ONDC भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस प्लेटफॉर्म है। इस पर लेन-देन की संख्या पहले ही 10,000 ऑर्डर प्रतिदिन से अधिक पहुँच चुकी है। आइये विस्तार से जानते हैं- क्या ओएनडीसी (ONDC) जोमैटो और स्विगी का खेल खत्म कर देगा? ONDC kill Zomato and Swiggy in Hindi?
                                                                            
ONDC

यदि आप भी कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आप कैसे शुरू करें स्टार्टअप बुक को पढ़ सकते हैं। 

जब आपको भूख लगती है और आप ऑनलाइन भोजन मँगाना चाहते हैं तो आप Zomato या Swiggy से ऑनलाइन भोजन मँगाते हैं। लेकिन अब एक और नया खिलाडी फ़ूड डिलीवरी के मैदान में आ गया है। जिसका नाम ओएनडीसी (ONDC) है। यह Zomato और Swiggy को टक्कर देने के लिए तैयार है। टाटा मोटर्स

Zomato क्या है? 

जोमैटो एक इंडियन मल्टीनेशनल रेस्टोरेंट एग्रीगेटर और फूड डिलीवरी कंपनी है। जिसे 2008 में दीपिंदर गोयल और पंकज चड्डा द्वारा FoodieBay के नाम से बनाया गया था। जो बैन & कंपनी के लिए काम करता था। इस  वेबसाइट पर रेस्टोरेंट को लिस्ट किया करते थे और वहाँ  इसकी शुरुआत खाना खाने की सिफारिश के पोर्टल के रूप में शुरू हुई थी। 

जोमैटो 1,000 से अधिक इंडियन शहरों में लोगों को रेस्टोरेंटों के बारे में जानकारी जैसे- मेन्यू, यूजर रिव्यू देता है। और फूड डिलीवरी ऑप्शंस उपलब्ध कराता है। टेस्ला कंपनी Zomato अपने पार्टनर्स रेस्टोरेंटों के द्वारा 2022 से 1,000 से ज्यादा शहरों में फूड डिलीवरी की सेवाएं देता है। 

2010 में इन्होनें foodieBay का नाम बदलकर Zomato कर दिया क्योंकि यह नाम eBay से मिलता-जुलता सा था। 2011 में जोमैटो पूरे भारत में बैंगलोर, मुंबई, पुणे, चेन्नई, दिल्ली एनसीआर सहित सम्पूर्ण भारत में फैल गया। इसके अगले साल जोमैटो ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त अरब अमीरात, कतर, यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, फिलीपींस आदि अन्य कई देशों में अपना विस्तार किया। 

2013 में जोमैटो ने इंडोनेशियाई, टर्की, पुर्तगाली और अंग्रेजी भाषा में एप और वेबसाइट बनाकर, टर्की इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड और ब्राजील में अपना विस्तार किया। 2014 में इसे पुर्तगाल में लॉन्च किया गया। 2015 में जोमैटो को आयरलैंड, कनाडा और लेबनान में लॉन्च किया गया। टाटा पावर  

2015 में Zomato ने सिएटल स्थित रेस्टोरेंट डिस्कवरी पोर्टल अर्बनस्पून का अधिग्रहण किया। जिसके कारण इसका अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी विस्तार हुआ। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में इसके विस्तार के कारण जोमैटो, येल्प और फेयरस्क्वेयर जैसे समान मॉडलों के साथ पर्तिस्पर्धा में आ गई। 

रेस्टोरेंट लिस्टिंग के बाद 2015 में जोमैटो ने इंडिया में होम फूड डिलीवरी सर्विस शुरू की। शुरुआत में इसने डेल्हीवरी और ग्रैब जैसी कंपनियों लॉजिस्टिक कुरियर कंपनियों के साथ टाईअप किया। इस तरह जोमैटो एप के द्वारा ग्राहकों से ऑर्डर लेकर रेस्टोरेंटों से खाना ग्राहकों को उनके बताये स्थान पर डिलीवर करने लगी। IRFC
जुलाई 2021 में जोमैटो का आईपीओ मार्केट में आया और 23 जुलाई 20121 को जोमैटो स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो गयी। 

Swiggy क्या है? 

स्विगी भी जोमैटो की तरह एक भारतीय ऑनलाइन फूड ऑडरिंग और डिलीवरी कंपनी है। इसकी स्थापना 2014 में बैंगलोर में हुई थी। 2021 तक इसकी सेवाएँ इंडिया के 500 शहरों तक फैल गयी। फूड डिलीवरी के अलावा, स्विगी इंस्टमार्ट नाम से ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी 'स्विगी जिनी ' के नाम से उसी दिन पैकेज डिलीवरी सर्विस भी देती है। Swiggy फूड डिलीवरी और हाईपर लोकल मार्केट में  Zomato को कड़ी टक्कर देती है। 

2011 में श्रीहर्ष मेजेटी और नंदन रेड्डी ने इंडिया में कुरियर सर्विस और शिपिंग की सुविधा के लिए बंडल नामक एक ई-कॉमर्स वेबसाइट शुरू की गई। लेकिन 2017 में इसे बंद कर दिया गया। फूड डिलीवरी सर्विस के लिए इसे फिर से ब्रांड बनाया गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज

2019 की शुरुआत में Swiggy ने स्थानीय दुकानदारों से  जर्नल प्रोडक्ट सोर्स करके। उन्हें स्विगी स्टोर्स के नाम से घर-घर डिलीवर करना शुरू किया। इसी वर्ष स्विगी ने तत्काल पिकअप/ड्रापऑफ सर्विस गोऑफ शुरू की। जिससे ग्राहकों को पार्सल या दस्तावेज भेजने की सर्विस शुरू हुई। 

2019 में स्विगी ने उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल और झारखंड में डोर टू डोर शराब की बिक्री शुरू की थी। अगस्त 2020 में Swiggy ने डार्क स्टोर्स के नेटवर्क का इस्तेमाल करके इंस्टमार्ट नाम से अपनी तत्काल किराने की डिलीवरी सर्विस शुरू की थी। 2021 में इसने स्विगी स्टोर्स को बंदकर दिया और इंस्टमार्ट के अंतर्गत विस्तार किया। AMC Stocks

ओएनडीसी (ONDC) क्या है? 

ONDC का मतलब Open Network for Digital Commerce है। ओएनडीसी पिछले साल बीटा फॉर्मेट में लाइव हुआ। वर्तमान में यह 180 शहरों उपलब्ध है। इस नेटवर्क में बड़े और छोटे ई- कॉमर्स व्यापारी शामिल हैं। ONDC को ऐमज़ॉन और फ्लिपकार्ट जैसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के एकाधिकार को खत्म करने और छोटे दुकानदारों के हितों की रक्षा करने के लिए बनाया गया है। 

ओएनडीसी कई सर्विस प्रदान करता है जो की निम्नलिखित हैं-  
  • इस पर कोई भी आम दुकानदार या व्यक्ति अपना सामान बैच सकता है, (Sell on ONDC) 
  • कोई भी आम व्यक्ति इससे प्रोडक्ट खरीद सकता है, (Buy on ONDC) रिच डैड पुअर डैड
  • ONDC पर अन्य सर्विसेज के लिए ऑप्शन है, हालाँकि फ़ूड ऑर्डर करने के लिए इसका अपना एप नहीं है।
  • लोग पेटीएम और  मैजिकपिन साथ ही इनके जैसे अन्य पार्टनर एप के जरिये फूड ऑर्डर कर सकते हैं।
  • ONDC से आप खाने के सामान के आलावा कपड़े, साड़ियां, फर्नीचर, सजावट का सामान आदि जो कुछ आप अमेज़ॉन या फ्लिपकार्ट से खरीदना चाहते हैं उसे यहाँ से भी ऑर्डर कर सकते हैं। 

ONDC का उद्देश्य 

ओएनडीसी से ग्राहक और व्यवसायी के बीच में सीधा सम्बन्ध होता है। अतः उन्हें बिचौलियों को कमीशन नहीं देना पड़ता है इसलिए ओएनडीसी से सामान अमेज़न और फ्लिपकार्ट की तुलना में सस्ता पड़ता है। यही इसकी सफलता का राज और उद्देश्य भी है।

ओएनडीसी द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार, इसका मुख्य उद्देश्य, सभी प्रकार और आकार के सामान को भारत की जनसंख्या के अनुरूप देश में ई- कॉमर्स द्वारा उपलब्ध करना। साथ ही ओपन प्रोटोकॉल के द्वारा बेहतरीन और कम लागत वाला ई- कॉमर्स प्लेटफॉर्म उपलब्ध करना ही ONDC का मुख्य उद्देश्य है। आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चैक करें। 

ओएनडीसी स्टार्टअप को ग्रो करने में भी मदद करेगा। अभी इस प्लेटफॉर्म पर करीब 10,000 ऑर्डर प्रतिदिन लेकर बहुत अधिक लोकप्रिय हो चूका है। यह एक नए प्लेटफॉर्म के लिए बहुत अच्छा रेस्पॉन्स है, जिससे इसके आगे आने वाले समय में बहुत अधिक ग्रोथ करने की संभावना है। 

इंफोसिस और आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी के सहसंस्थापक नंदन नीलकेणी अब ONDC की सलाहकार समिति के सदस्य हैं। आने वाले समय में यह केवल फूड डिलीवरी तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसका अन्य सेक्टर में भी विस्तार होगा। ओएनडीसी के फूड डिलीवरी सेक्टर को मिल रही कामयाबी से लगता है कि इसका भविष्य काफी उज्ज्वल है। 

ओएनडीसी पर सामान ऑर्डर कैसे करें?

ONDC पर ऑर्डर करने के लिए सबसे पहले आपको प्लेस्टोर से इसका एप डाउनलोड करना है और टैप पर क्लिक करना है। इसके बाद पेटीएम, मैजिकपिन, माईस्टोर और पिनकोड जैसे एप उस पर खुल जायेगें। आप पार्टनर एप पर क्लिक करके फूड या किराने का सामान ऑर्डर कर सकते है। आपको बस अपना पता डालना है, ऑनलाइन भुगतान करना है और अपना ऑर्डर दें। ऑप्शन ट्रेडिंग

ONDC से ऑर्डर करने का दूसरा तरीका निम्नलिखित है-
  1. आप अपने फोन पर पेमेन्ट एप में ओएनडीसी सर्च कर सकते हैं। 
  2. उस पर आपको बहुत सारे किराना स्टोर और रेस्टोरेंट के ऑप्शन मिल जायेगें। 
  3. इसके बाद आपको रेस्टोरेंट या किराना स्टोर या मेनू में से अपना पसंदीदा प्रोडक्ट चुनें और उसे कार्ट से जोड़े। 
  4. अब आप गो टू कार्ट बटन पर क्लिक करके अपना डिलीवरी एड्रेस चुने या टाइप करें। कोई भी लागू कूपन कोड इस्तेमाल करें। 
  5. उसके बाद पेमेंट ऑप्शन पर जाएँ, उपलब्ध ऑप्शंस में से अपना पसंदीदा पेमेंट ऑप्शन चुनें और भुगतान करें।   
  6. जिनसे आप ऑर्डर कर सकते हैं। जिस तरह के फूड को आप मॅगाना चाहते हैं उस पर क्लिक करें, ऑनलाइन भुगतान करें और ऑर्डर दें। 

इस तरह आप जो भी ऑनलाइन मंगाना चाहते है ऑर्डर कर सकते हैं। आप डिलीवरी की पोजीशन चैक करने के लिए उसे ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकते हैं। 

ओएनडीसी ग्राहकों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के अपने वादे के कारण हलचल मचा रहा है। सोशल मीडिया लोकप्रिय फ़ूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो और स्विगी बनाम ओएनडीसी से ऑर्डर किये गए भोजन के प्राइस के अंतर से भरा पड़ा है। जो जोमैटो और स्विगी की तुलना में 60 प्रतिशत तक कम है। 

Zomato & Swiggy की तुलना में ONDC में खाना सस्ता क्यों है? 

स्विगी और जोमैटो अपना एप यूज करने के बदले फूड डिलीवर करने वाले रेस्टोरेंटों से प्रत्येक ऑर्डर पर 25-30 प्रतिशत कमीशन लेते हैं। लेकिन ओएनडीसी इनसे केवल 2-4 प्रतिशत ही कमीशन लेता है। जिससे डिलीवरी चार्ज कम को जाता है। एक यह भी कारण है इसके प्राइस कम होने का। सोना कैसे खरीदे

कम कमीशन की वजह से ही ओएनडीसी से खाना मंगाना स्विगी और जोमैटो की तुलना में काफी सस्ता पड़ता है। इसके अतिरिक्त ओएनडीसी ऑर्डर करते समय 50 रूपये की छूट भी देता है। हालाँकि एक्सपर्ट का मानना है कि यह ग्राहकों को ONDC एप तक लाने का अल्पकालिक तरीका हो सकता है। 

यह एक निजी स्वामित्व वाली कंपनी है और इसमें एचडीएफसी बैंक, कोटक महेंद्रा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, बीएससी लिमिटेड और सीडीएसएल लिमिटेड कंपनियों ने 180 करोड़ से ज्यादा रूपये इन्वेस्ट किये हैं। जाहिर सी बात है कि वे अपने इन्वेस्टमेंट पर रिटर्न अवश्य चाहेगें। 

ओएनडीसी की ऑर्डरिंग प्रक्रिया में भी अभी कुछ परेशानी आ रही है। यह आने वाले समय में इंडिया में गेमचेंजर साबित होगा। इसे तो आने वाला समय ही बताएगा। फ़िलहाल तो ONDC एप ने UPI एप की तरह ही ई-कॉमर्स मार्केट में तहलका मचाया हुआ है। इलोन मस्क

इसलिए फ़िलहाल ओएनडीसी पर जो छूट मिल रही है, वह भविष्य में बंद भी हो सकती है।  मार्केट एक्सपर्ट की नजर में Zomato & Swiggy को ख़ारिज करना अभी सही नहीं है क्योंकि ये इन दोनों की मार्केट में गहरी पैठ बनी हुई है। ONDC को अभी मार्केट में अपने पैठ बनाने में समय लगेगा। अतः स्विगी और जोमैटो के भविष्य को खत्म मान लेना सही नहीं है। 

ONDC पर लोन, बीमा और इन्वेस्टमेंट भी हो सकेगा 

अब आप ओएनडीसी के प्लेटफॉर्म पर फ़ूड आइटम्स के साथ-साथ बीमा, पर्सनल लोन और म्यूच्यूअल फंड्स भी ले सकेंगे। ओपन नेटवर्क ऑफ़ डिजिटल कॉमर्स कुछ समय बाद फाइनेंशियल सेक्टर में भी उत्तरने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। कुछ ही दिन पहले इस प्लेटफॉर्म पर पर्सनल लोन के लिए ट्रांजेक्शन की सफल टेस्टिंग हुई है। 

अब ONDC पर GST इनवॉइस पर आधारित फाइनेंशियल प्रोडक्ट तैयार किये जा रहे हैं। जिन्हें जल्दी ही लांच किया जायेगा। टाटा कैपिटल्स, बजाज आलियांज, बजाज फिनसर्व, केनरा बैंक, कोटक महेंद्रा बैंक, आदित्य बिड़ला जैसी कई फिनसर्व कंपनियां इस नेटवर्क से जुड़ने जा रही हैं। 

लोन देने के लिए ONDC से जुड़ने के लिए टाटा डिजिटल, रैपिडोर, ईजीपे और पेनिपरबाय ने दिलचस्पी दिखाई है। ओएनडीसी कुछ समय बाद मोटर और हेल्थ जैसे बीमा प्रोडक्ट लॉन्च करेगा। इस एप पर सबसे पहले बजाज ालियाँ, आदित्य बिड़ला हेल्थ और कोटक जर्नल लाइव हो सकते हैं। 
 
उम्मीद है, आपको यह क्या ओएनडीसी (ONDC) जोमैटो और स्विगी (Zomato or Swiggy) का खेल खत्म कर देगा? आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह ONDC kill Zomato and Swiggy in Hindi? आर्टिकल पसंद आये तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। 

यदि आपके मन में इस आर्टिकल के बारे में सवाल या सुझाव हो तो उसे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे। आप मुझे Facebook पर भी फॉलो कर सकते हैं। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए आप इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। 

कोई टिप्पणी नहीं

Jason Morrow के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.