अडानी ग्रुप ( Adani Group ) की कंपनियों के शेयरों की सम्पूर्ण जानकारी।

अडानी समूह भारतीय कंपनियों का एक अंतर्राष्ट्रीय समूह है, जिसका मुख्यालय अहमदाबाद गुजरात में है। अडानी समूह की स्थापना 1988 में कमोडिटी ट्रेडिंग कंपनी के रूप में गौतम अडानी ने की थी। आज यह भारत के सबसे बड़े बिजनेस समूहों में से एक है। इस ग्रुप के बिजनेस में पोर्ट और एयरपोर्ट मैनेजमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, पावर जेनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, रिन्यूऐबल एनर्जी, लॉजिस्टिक और माइनिंग आदि शामिल हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं- अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की सम्पूर्ण जानकारी। Adani group of companies stocks in Hindi.
                                                                                       
Adani Group



यदि आप अपने जीवन में सफलता की ऊँचाईयाँ छूना चाहते हैं और अपने सभी प्रश्नों के उत्तर भी चाहते हैं। तब आपको रिच डैड पुअर डैड और सवाल ही जवाब है बुक्स एक बार जरूर पढ़ना चाहियें।

24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अडानी समूह पर शेयरों में हेरफेर और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। इस समय अडानी समूह अपनी प्रगति के शीर्ष पर था और रिलायंस इंडस्ट्रीज से भी आगे निकल गया था। हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद इसके शेयर बहुत ज्यादा गिर गए थे। किन्तु ये आरोप साबित नहीं हो पाए, जिससे अडानी समूह के शेयर फिर से उड़ान भरने लगे। 

Adani Group के संस्थापक गौतम अडानी  

अडानी ग्रुप की स्थापना गौतम अडानी ने 1988 में एक कमोडिटी ट्रेडिंग कंपनी के रूप में की थी। फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार दस अरब डॉलर से ज्यादा सम्पत्ति के मालिक हैं और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल हैं। Adani Group देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। Gautam Adani का जन्म गुजरात के अहमदाबाद के निम्न मध्यम वर्ग में हुआ था। 

वह अपनी बीकॉम की पढ़ाई बीच में छोड़कर मुंबई में एक डायमंड कंपनी में तीन-चार सौ रूपये महीने की नौकरी करने लग गए। दो वर्ष वहाँ नौकरी करने के बाद गौतम अडानी ने झावेरी में अपना डायमंड ब्रोकरेज आउटलेट खोल लिया। यहाँ से उनकी जिंदगी पलटनी शुरू हो गयी। सन 1981 में गौतम अडानी के बड़े भाई मनसुखभाई ने अहमदाबाद में प्लास्टिक की एक यूनिट लगाई। जिसे संभालने के लिए उन्होंने गौतम को मुंबई से अहमदाबाद बुला लिया। 

इसके बाद उन्होंने अपने बड़े भाई की पीवीसी की यूनिट संभाली और कारोबार को आगे बढ़ाया। 1988 में Gautam Adani ने इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज की स्थापना की। और अन्य बहुत सारी कंपनियों की स्थापना की। आज Adani Group का कारोबार पूरी दुनिया में फैला हुआ है। अप्रैल 2021 में अडानी समूह का बाजार पूंजीकरण 100 बिलियन यूएस डॉलर को भी पार कर गया था। इसके बाद अप्रैल 2022 में इस ग्रुप ने 200 बिलियन यूएस डॉलर के बाजार पूंजीकरण को भी पार कर लिया था। 

ऐसा करने वाला यह टाटा समूह और रिलायंस इंडस्ट्री के बाद तीसरा भारतीय बिजनेस समूह है। नवंबर 2022 में इसने टाटा समूह को भी बाजार पूंजीकरण में पीछे दिया था। किन्तु जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के बाजार पूंजीकरण में बहुत बड़ी गिरावट आई। हालाँकि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के ऊपर भी बहुत विवाद हुआ कि यह सही नहीं है। लेकिन इससे Adani Group को नुकसान बहुत हुआ। 

Adani Group Companies Stocks List  

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी समूह कई तरह के व्यवसाय करता है। जिसमें इंफ्रास्ट्रचर, पोर्ट मैनेजमेंट, माइनिंग, पावर डिस्ट्रीब्यूशन एंड ट्रांसमिशन, रिन्यूऐबल एनर्जी, टीवी चैनल, डाटा सेंटर ( आईटी ), सीमेंट, एयरपोर्ट मैनेजमेंट और रियल एस्टेट आदि शामिल हैं। हाल ही में खबर आयी है कि अडानी समूह मुंबई की मशहूर झुग्गी बस्ती 'धारावी' के लोगों को झुग्गी की जगह फ्लैट बनाकर देगा। यानि कि वहाँ के लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा।  निम्नलिखित Adani Group stocks की कंपनियों की लिस्ट है- 
  1. Adani Enterprises Ltd
  2. Adani Ports and Special Economic Zone Ltd (APSEZ)
  3. Adani Power Ltd
  4. Adani Transmission Ltd
  5. Adani Gas Ltd
  6. Adani Green Energy Ltd
  7. Adani Wilmar Ltd (a joint venture with Wilmar International, dealing with edible oils and food products)
  8. Adani Logistics Ltd
  9. Adani Agri Logistics Ltd
  10. Adani Realty Ltd
  11. Adani Welspun Exploration Ltd (a joint venture with Welspun Group, focused on oil and gas exploration)
  12. Acc cement
  13. Ambuja cement
  14. NDTV
  15. अडानी ग्रुप की कंपनियों के बारे में विस्तार से जानते हैं कि कौन सी कंपनी क्या -क्या बिजनेस करती है-

  1. अडानी इंटरप्राइजेज

  1. Adani Enterprises Limited मुख्य रूप से एक ट्रेडिंग कंपनी है और वह Adani group का हिस्सा है। यह भारतीय स्टॉक मार्केट में लिस्ट कंपनी है। इसका मुख्यालय अहमदाबाद में है, इसका मुख्य काम माइनिंग करना है और यह अन्य सब्सिडियरी कंपनियों के द्वारा कोयले और आयरन ओर ( iron ore ) की ट्रेडिंग करना भी है। इसके अन्य बिजनेस एयरपोर्ट बिजनेस, रोड कंस्ट्रक्शन, एडिबल ऑइल रेल और वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर, डाटा सेंटर और सोलर मैन्युफैक्चरिंग शामिल हैं। टेस्ला

  1. अडानी पोर्ट एंड एसईजेड

  1. Adani Ports and Special Economic Zone Limited ( APSEZ ) एक भारतीय बंदरगाह ऑपरेटर और लॉजिस्टिक कंपनी है। यह भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी है, जो 12 बंदरगाहों और टर्मिनल को ऑपरेट करती है। इसमें गुजरात के मुद्रा में बंदरगाह जो SEZ ( Special Economic Zone ) भी शामिल है। अडानी पोर्ट्स की सहायक कंपनी अडानी लॉजिस्टिक के अंतर्देशीय कंटेनर डिपो संचालित किये जाते हैं।

  2. अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड के पास रेलवे के लिए 1 श्रेणी का लाइसेंस भी है। जो पूरे भारत में माल ढुलाई में मदद करता है। लॉकडाउन के दौरान अडानी स्वामित्व वाली ट्रेनों का उपयोग कर्नाटक, पश्चिमी बंगाल, तमिलनाड़ू और महाराष्ट्र राज्यों मे 60 लाख से भी अधिक नागरिकों को खिलने के लिए 30,000 टन खाद्यान्न भेजने के लिए किया गया। स्टॉक एक्सचेंज BSE, NSE

  1. अडानी पावर

  1. Adani Power एक भारतीय थर्मल पावर जेनरेशन कंपनी है, जो अडानी ग्रुप का हिस्सा है। इसका एक प्लांट गुजरात के अहमदाबाद के खोडियार में स्थित है, जिसकी पावर जेनरेशन क्षमता 12450 मेगावाट है। अडानी पावर का दूसरा प्लांट गुजरात के कच्छ में है, जिसकी पावर जेनरेशन की क्षमता 40 मेगावाट है। इसका एक पावर जेनरेशन प्लांट झारखण्ड के गोड्डा में भी है। जिसकी पॉवर जेनरेशन क्षमता 1,600 मेगावाट है। अडानी पावर ने राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और पंजाब सरकार के साथ 9153 के दीर्घकालीन बिजली खरीद समझौते किये हैं। क्योंकि इन राज्यों में भी इसके पावर प्लांट हैं। AMC Stocks

  1. अडानी ट्रांसमिशन

  1. अडानी ट्रांसमिशन एक इलेक्ट्रिक पावर ट्रांसमिशन ( संचरण ) कंपनी है। वर्तमान समय में यह निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी पावर ट्रांसमिशन ऑपरेटिंग कंपनियों में शामिल है। अडानी ट्रांसमिशन की स्थापना गौतम अडानी ने 2015 में की थी। जब उन्होंने अडानी इंटरप्राइजेज के एक दशक से भी ज्यादा पुराने पावर बिजनेस को उससे अलग करके अडानी ट्रांसमिशन की स्थापना की थी। पावर ऑफ़ कम्पाउंडिंग

  1. अडानी ग्रीन एनर्जी

  1. Adani Green Energy Limited ( AGEL ) अडानी ग्रुप की एक भारतीय रिन्यूऐबल एनर्जी कंपनी है। यानि यह कंपनी सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा से बिजली बनाती है। इससे वातावरण में प्रदूषण नहीं फैलता है इसलिए इसे क्लीन एनर्जी भी कहा जाता है। यह कंपनी कामुथी सोलर पावर प्रोजेक्ट का संचालन करती है। Adani group का यह प्रोजेक्ट दुनिया के चुनिंदा सबसे बड़े सोलर पावर प्रोजेक्ट में शामिल है।

  2. इस कंपनी की स्थापना जनवरी 2016 में हुई थी। शुरुआत में इस कंपनी ने आईनॉक्स विंड के साथ मिलकर मध्यप्रदेश के लाहौरी में 20 मेगावाट क्षमता का पवन ऊर्जा संयंत्र लगाया था। इसके बाद इसने गुजरात के कच्छ में आईनॉक्स विंड की पवन ऊर्जा की परियोजना खरीद ली। इसके बाद इसने राष्ट्रीय पावर ग्रिड से जुडी पवन ऊर्जा परियोजनाओं की बोली जीती। 2017 में AGEL ने अडानी इंटरप्राइजेज के सम्पूर्ण रिन्यूऐबल एनर्जी के कारोबार को अपने नियंत्रण में ले लिया था। stocks कितने प्रकार के होते हैं?

  1. अडानी टोटल गैस

  1. Adani Total Gas Ltd गौतम अडानी और फ़्रांस की ऊर्जा दिग्गल कंपनी TotalEnergies का एक जॉइंट वेंचर है। यह कंपनी घरेलू उपयोग के लिए घरों में पाइपलाइन के जरिये CNG सप्लाई करने का काम करती है। यह कंपनी अगले आठ से दस वर्षों में 18,000 से 20,000 करोड़ रूपये इंफ़्रास्ट्रक्चर पर खर्च करेगी। ऑटोमोबाइल और CNG की खुदरा बिक्री के लिए गैस पाइप लाइन के लिए इंफ़्रास्ट्रचर तैयार करने पर।

  1. अडानी विल्मर

  1. Adani Wilmar Ltd एडिबल ऑइल और फ़ूड प्रोडक्ट बनाने वाली मल्टीनेशनल कंपनी है। यह कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज और विल्मर इंटरनेशनल का 50/50 जॉइंट वेंचर है। इस कंपनी की स्थापना 1999 में हुई थी। खाद्य तेलों के आलावा बासमती चावल, सोया-चंक्स, फॉर्च्यून आटा, बेसन, रेडी-टू-यूज सुपर फ़ूड खिचड़ी और चीनी आदि कई अन्य ब्रांड शामिल हैं। ओएनडीसी, जोमैटो और स्विगी

  2. उपर्युक्त कंपनियों के अलावा अडानी ग्रुप ने कई कंपनियों का अधिग्रहण भी किया है। जोकि निम्नलिखित कंपनियां हैं-

  1. ACC Ltd

  1. असोसिएटेड सीमेंट कंपनी, जिसे ACC के नाम से जाना जाता है। यह एक सीमेंट बनाने वाली कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है। यह कंपनी भी अब Adani group का ही एक पार्ट है। क्योंकि पिछले साल ( सितंबर 2022 ) में ACC और अंबुजा सीमेंट को अडानी ग्रुप ने खरीद लिया था। इन दोनों कंपनियों को सिंगापुर की कंपनी होलसिम लिमिटेड से 10.5 बिलियन यूएस डॉलर खरीदा गया था। अतः अब ACC लिमिटेड कंपनी अडानी ग्रुप का हिस्सा है, यह रेडी टू मिक्स कंक्रीट और सीमेंट के निर्माण में देश की अग्रणी कंपनी है। इस अधिग्रहण के बाद अडानी ग्रुप अल्ट्राटेक के बाद सबसे बड़ी सीमेंट बनाने वाली कंपनी बन गयी है। स्टॉक्स ट्रेडिंग

  1. Ambuja Cement

  1. अंबुजा सीमेंट को औपचारिक रूप से गुजरात अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के नाम से जाना जाता है। यह भारत की बहुत बड़ी सीमेंट बनाने वाली कंपनी है। Adani group ने एसीसी के साथ ही इसे भी होलसिम कंपनी से खरीदा था। अतः अंबुजा सीमेंट कंपनी भी अब अडानी ग्रुप का हिस्सा है।

  1. NDTV

  1. एनडीटीवी का पूरा नाम न्यू देहली टेलीविजन लिमिटेड है। यह एक भारतीय मीडिया कंपनी है, इसे सबसे पहले 24*7 समाचार प्रसारण चैनल शुरू करने का श्रेय जाता है। 31 दिसंबर 2022 को अडानी ग्रुप ने NDTV के प्रमोटर प्रणव रॉय और और राधिका रॉय से 29.18 प्रतिशत स्टेक अधिग्रहीत किया था। 35. 53 प्रतिशत हिस्सा NDTV को पहले कभी दिए गए ऋण के बदले हाँसिल किया था। इस तरह अडानी ग्रुप ने NDTV में मजोरिटी हिस्सेदारी ( 64.71 प्रतिशत ) हाँसिल की, अतः अब अडानी ग्रुप NDTV का प्रमोटर है। 'द इंटेलिजेंट इन्वेस्टर' का सबसे अच्छा सारांश

  2. उम्मीद है, आपको यह अडानी ग्रुप ( Adani Group ) की कंपनियों के शेयरों की सम्पूर्ण जानकारी आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह Adani group of companies stocks in Hindi. आर्टिकल पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए आप इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। यदि आपके मन में इस आर्टिकल के संबंध में कोई सवाल या सुझाव हो तो प्लीज कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। आप मुझे फेसबुक पर भी फॉलो कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Jason Morrow के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.