SIP के जादू द्वारा Power of Compounding से अमीर बनें?

किसी भी संपत्ति की कमाई करने की क्षमता को कम्पाउंडिंग कहते है। जिसे फिर से निवेश (रीइन्वेस्ट) किया जाता है या लगातार बनाये रखा जाता है। अपने लक्ष्य को हासिल करने  लिए, power of compounding के तहत आपको उतना ही ज्यादा फायदा होगा। जितने लम्बे समय तक आप इन्वेस्टमेंट में बने रहेंगे या लगातार अपने इन्वेस्टमेंट को सिस्टेमेटिक तरीके से करते रहेंगे।  

इस आर्टिकल में कम्पाउंडिंग की ताकत का फायदा उठाकर कैसे अमीर बनें? यह बताया गया है। तो आइए जानते हैं- How to get rich with power of compounding using magic of sip in Hindi. SIP के जादू का उपयोग करके पावर ऑफ़ कम्पाउंडिंग से अमीर बनें? 
                                                                        
How to get rich with power of compounding using magic of sip in hindi


जीवन में असाधारण सफलता हासिल करने के लिए इंसान को क्या जानना चाहिए? किन चीज़ों का अभ्यास करना चाहिए और किनमें माहिर बनना चाहिए? इस पुस्तक में यह सब कुछ बताया गया है। अगर आपभी जीवन में सफल बनना चाहते हैं तो आपको डेरेक हार्डी द्वारा लिखित द कम्पाउंडिंग इफेक्ट बुक जरूर पढ़नी चाहिए। 

Power of Compounding का कमाल

आप पावर ऑफ कम्पाउंडिंग के कमाल को इस तरह आसानी से समझ सकते हैं। माना जैसे कि आपके पास दो ऑप्शन है, पहले ऑप्शन में आपको 50,00000 रूपये नगद दिया जा रहा है और दूसरे ऑप्शन में आपको 31 दिनों तक लगातार रुपए दिए जाएंगे जैसे कि पहले दिन एक रुपया, दूसरे दिन 2 रूपये, तीसरे दिन 4 रुपए, चौथे दिन 8 रूपये, पांचवें दिन 16 रूपये, छठे दिन 32 रूपये।  इसी तरह लगातार 31 दिनों तक आपको रुपए डबल करके दिए जाते रहेंगे। स्टॉक चार्ट्स

यदि आप पहला ऑप्शन लेते हैं और 50,00000 रूपये एकमुश्त लेकर खुश हो जाते हैं। तो यह आपकी बहुत बड़ी गलती साबित होगी क्योंकि अब हम आपको कंपाउंडिंग का कमाल समझाने जा रहे हैं। यदि आप दूसरे ऑप्शन को अपनाते तो कंपाउंडिंग के द्वारा 31 दिनों में आपके पास कितनी बड़ी रकम एकत्र हो जाती-
1.
2. 1+1=2
3. 2+2=4
4. 4+4=8
5. 8+8=16
6. 16+16=32
7. 32+32=64
8. 64+64=128
9. 128+128=256
10. 256+256=512
11. 512+512= 1024 
12. 1024+1024=2048
13. 2048+2048=4096
14. 4096+4096=8,132
15. 8132+8132=16264
16. 16264+16264=32528
17. 32528+32528=65056
18. 65056+65056=130,112
19. 130112+130112=260,224
20. 260224+260224=520448
21. 520448+520448=1040896
22. 1040896+1040896=2081792
23. 2081792+2081792=4163584
24. 4163584+4163584=8327168
25. 8327168+8327168=16654,336
26. 16654336+16654336=33,308,672
27. 33308672+33308672=66617344
28. 66617344+66617344=133,234,688
29. 133234688+133234688=266,469,376
30. 266469376+266469376=532,938,752
31. 532938752+532938752=1065877504 

यदि आपने दूसरे ऑप्शन को मांगा होता तो 31 वे दिन आप की रकम बढ़ कर 1अरब 06 करोड़ 58 लाख 77 हजार 504 रूपये हो जाती। यही है, magic of compounding (कंपाउंडिंग का कमाल) इसीलिए कंपाउंडिंग को अल्बर्ट आइंस्टाइन ने दुनिया का आठवां अजूबा बताया था। अंडरवैल्यूड शेयर 

इस आर्टिकल में मैं आपको अमीर बनने के तीन तरीकों के बारे में बताया जा रहा है। अमीर बनने का निम्नलिखित तीन तरीके हैं- 
  1. बिजनेस करना 
  2. निवेश करना और  कंपाउंडिंग की ताकत (power of compounding) का इस्तेमाल करके खुद को अमीर बनाना।  
  3. विरासत में संपत्ति मिलने पर अमीर हो जाना 
इस आर्टिकल में दूसरे तरीके इन्वेस्टमेंट एंड पावर ऑफ कंपाउंडिंग से अमीर कैसे बने के बारे में बताया गया है

Investment and Power of Compounding

निवेश और कम्पाउंडिंग की शक्ति को आप इस तरह समझ सकते हैं। मान लीजिए आपने अपने बैंक अकाउंट में 1000 रुपए जमा किए और आपको इस रकम पर 10% सालाना ब्याज मिलता है। एक साल के बाद यह रकम 1100 रूपये हो जाएगी। यदि आप इस रकम को बैंक में ही जमा रहने देते हैं तो यह रकम अगले 1 साल बाद 1210 हो जाएगी।

उसके भी एक साल बाद (तीसरे साल) यह रकम 1331 रूपये हो जाएगी। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि आपको जो ब्याज मिलता है। आप उसे भी रीइन्वेस्ट कर देते हैं। जिसकी वजह से आपको ब्याज पर ब्याज मिल रहा है। यही कंपाउंडिंग रिटर्न होता है। निफ्टी फिफ्टी

Compounding के नियम

Compounding का पहला नियम यह है कि कंपाउंडिंग का लाभ उठाने के लिए आपको अपने इन्वेस्टमेंट को वक्त देना होगा। अगर आप यह समझते हैं कि 1 या 2 सालों में आपको कंपाउंडिंग का लाभ मिल जाएगा। तो यह आपकी गलतफहमी है क्योंकि शुरु के सालों में आपको जो रिटर्न मिलेंगे वह बहुत ही कम होंगे।

जब आप लगातार इन्वेस्ट और रीइन्वेस्ट करते रहेंगे तो कुछ सालों में आपको कंपाउंडिंग का असल फायदा मिलेगा। कंपाउंडिंग का सबसे ज्यादा फायदा आखिरी सालों में ही मिलता है। इसलिए जितना भी जल्दी हो सके उतना जल्दी इन्वेस्टमेंट शुरू कर देना चाहिए।

जितना ज्यादा वक्त तक आप इन्वेस्ट कर सके उतना करना चाहिए। ऐसा करने पर आपको प्रॉफिट बहुत ज्यादा हो जाएंगे और आप उतने ही ज्यादा आमिर बनेंगे। यदि आप म्यूच्यूअल फंड्स में SIP करने के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो आप श्याम सुन्दर गोयल लिखित बुक म्यूच्यूअल फंड् में निवेश को पढ़ सकते हैं। 

Compounding का दूसरा नियम कंपाउंडिंग का दूसरा नियम यह है कि आप अपने मूल और रिटर्न को लगातार रीइन्वेस्ट करते रहिए। अक्सर लोगों की यह आदत होती है कि वह अपने रिटर्न को खर्च कर देते हैं क्योंकि वह सोचते हैं कि रिटर्न को खर्च करना उसका अधिकार है। 

कुछ हद तक यह सही भी है लेकिन यदि आप अपने रिटर्न से कमाए हुए पैसों को खर्च कर देते हैं। तो आप उसे रीइन्वेस्ट करके फिर से कमाने में नहीं लगा पाएंगे। इस तरह आपको कंपाउंडिंग का फायदा भी नहीं मिल पाएगा। Compounding का लाभ लेने के लिए आपको अपने खर्चों को कम से कम रखना चाहिए। साथ ही रिटर्न से मिलने वाले पैसों को भी रीइन्वेस्ट कर देना चाहिए। डब्बा ट्रेडिंग

कम्पाउंडिंग का तीसरा नियम आपको जरूर पता होना चाहिए कि छोटे-छोटे इन्वेस्टमेंट से भी आपको लंबे वक्त में बहुत ज्यादा अच्छा रिटर्न मिल सकता है। यदि आप अपने इन्वेस्टमेंट के रिटर्न को एक या दो प्रतिशत बढ़ा सकते हैं और उसे लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं। तो ही आप कंपाउंडिंग का फायदा उठा सकते हैं।

इसे उदाहरण उसके द्वारा इस तरह समझ सकते हैं मान लीजिए आप 20 सालों तक 1000 रूपये प्रति महीने इन्वेस्ट करें और उस पर आपको 10% का सालाना रिटर्न मिलता रहे 20 सालों में आपका मूलधन हो जाएगा 2,40,000 रूपये और आपका टोटल धन 7,24,000 रूपये हो जाएगा।

इसका मतलब आपको जो रिटर्न मिला है वह 4,84,000 रूपये है। मान लेते हैं यदि आपको 11% का रिटर्न मिला होता तो इस स्थिति में आपका मूलधन तो उतना ही रहेगा लेकिन आपका कुल रिटर्न 8,15,600 रुपए पहुंच जाएगा, वो भी केवल 1% एक्स्ट्रा रिटर्न मिलने पर। इस तरह आपको 20 सालों में करीब 91000 रूपये का फायदा होगा। शेयर मार्केट निवेश के दौरान ध्यान देने योग्य बातें

अगर आपको 13% प्रतिवर्ष का रिटर्न मिले, तब आपको करीब 2,00000 रूपये का अतिरिक्त फायदा हो सकता है। अगर आप 15% प्रतिवर्ष का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं तो आपको भी इस वर्षों में 2,40,000 रूपये के निवेश पर 13 लाख 27 हजार रुपये का रिटर्न मिल सकता है। जो कि 10% रिटर्न के बदले लगभग 2 गुना है। 

ध्यान देने योग्य बात यह है कि यहां पर हमने केवल 1000 रूपये  प्रति माह का उदाहरण दिया है। इसे आप अपनी आमदनी के हिसाब से बढा भी सकते हैं। यदि आप प्रति माह  ज्यादा रुपए निवेश करेंगे तो आपका रिटर्न भी उसी अनुपात में बढ़ जाएगा। आपको आपके रिटायरमेंट के समय ज्यादा फायदा मिल जाएगा। 90% ट्रेडर्स नुकसान करते हैं?

कंपाउंडिंग का फायदा लेने के लिए आपको जितनी जल्दी हो सके इन्वेस्टमेंट शुरू कर देना चाहिए। आप जितनी कम उम्र में शुरू करेंगे उतना ही ज्यादा आपको कंपाउंडिंग का लाभ मिलेगा। आपको अपने रिटर्न को रीइन्वेस्ट भी करते रहना चाहिए। अगर आप योजनाबद्ध तरीके से इन्वेस्ट करके 3% भी एक्स्ट्रा रिटर्न हासिल कर लेते हैं. तो लंबे समय में आपको इससे बहुत फायदा मिल जाएगा।

 Power of compounding का इस्तेमाल करते हुए, यह आप को अमीर बनाने में आपकी बहुत मदद करेगा। कंपाउंडिंग रिटर्न का फायदा जानने के बाद भी ज्यादातर लोग इसका फायदा नहीं उठा पाते। इसका सबसे बड़ा कारण है कि लोगों को कम समय में होने वाले छोटे फायदे तो दिख जाते हैं। किंतु लॉन्ग टर्म में होने वाले फायदों पर उनको विश्वास नहीं होता। आईपीओ में इन्वेस्ट

इसीलिए ज्यादातर लोग कंपाउंड रिटर्न का फायदा नहीं उठा पाते। क्योंकि वह अपना इन्वेस्टमेंट शुरू ही नहीं करते। इसी वजह से लोग निवेश के नाम पर भी शिकायत करने लग जाते हैं। जो कि इस प्रकार हैं, 20 वर्ष बाद का समय किसने देखा है। तब क्या होगा क्या पता? ज्यादा बचत करेंगे तो इंजॉय कैसे करेंगे? आदि 

लेकिन यह सभी बचत न करने के बहाने हैं, यदि आप अपनी आमदनी का केवल 10% भाग भी बचाकर उसे इन्वेस्टमेंट कर देते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। इससे आपको compound retarn का फायदा भी मिल पाएगा और आप अपने वर्तमान को भी अच्छी तरह इंजॉय कर पाएंगे। द इंटेलिजेंट इन्वेस्टर' का सारांश

SIP में investment कैसे करना चाहिए?

यहां पर एक प्रश्न है यह भी बनता है कि आपको कब कहां और कितना इन्वेस्टमेंट करना चाहिए? पहले प्रश्न इन्वेस्टमेंट कब तक करना है का उत्तर यह है कि आप जितने लंबे समय तक इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं करिए और अपने रिटर्न को भी लगातार रीइन्वेस्ट करते रहिए।

दूसरा प्रश्न यह है कि इन्वेस्टमेंट करना कितना है? इसका उत्तर यह है कि आपको अपनी आमदनी का 10% इन्वेस्ट करना ही चाहिए। यदि आप अपनी आमदनी का 30% इन्वेस्ट कर सकते हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा है। अपनी इनकम का 30% अमाउंट प्रति माह इन्वेस्ट करने का लक्ष्य देखने में तो काफी मुश्किल लगता है। ऑपरेटर्स की सीक्रेट

यदि आप इसे अपनी आदत बना लेंगे तो फिर यह आपके लिए कठिन नहीं रहेगा। जैसे-जैसे आपकी इनकम बढे वैसे-वैसे ही आपको अपने इन्वेस्टमेंट को भी बढ़ाते रहना चाहिए। ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। अब आता है तीसरा प्रश्न कि आपको अपने पैसे  को कहां इन्वेस्ट करना है?

इसके लिए आपको अपने इन्वेस्टमेंट को तीन हिस्सों में बांटना चाहिए। इसमें एक हिस्सा सबसे सुरक्षित ऑप्शन में इन्वेस्ट करना चाहिए। यह इन्वेस्टमेंट ऐसी जगह पर होना चाहिए। जहां पर नुकसान होने की आशंका न के बराबर हो जैसे प्रॉपर्टी। यदि आप प्रॉपर्टी में सही तरीके से निवेश करेंगे तो आप सालाना 11 से 15% के करीब रिटर्न आसानी से कमा सकते हैं।  ट्रेड कैसे स्टार्ट करूं?

दूसरे इन्वेस्टमेंट में आपको थोड़ा रिस्क लेना चाहिए। जिससे ज्यादा अच्छा रिटर्न मिल सके। यह इन्वेस्टमेंट आप म्यूच्यूअल फंडस में कर सकते हैं। यह इन्वेस्टमेंट आपको लॉन्ग-टर्म के लिए करना चाहिए। इसमें यदि आप सही म्यूच्यूअल फंड को चुनते हैं, तो आप आसानी से 15 से 16% तक रिटर्न हासिल कर सकते हैं।

कई बार तो म्यूच्यूअल फंडस इससे भी काफी अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के तीसरे हिस्से को रिस्की इन्वेस्टमेंट यानी STOCKS (शेयर) में इन्वेस्ट कर सकते हैं। यहां से आपको 40% प्रतिवर्ष का रिटर्न हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए। इसमें आपको अपने कुल इन्वेस्टमेंट का 20% से ज्यादा इन्वेस्ट नहीं करना चाहिए। क्योंकि यहां पर हाई रिटर्न के साथ हाई रिस्क भी रहता है।

स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के साथ ही स्टॉक ट्रेडिंग भी कर सकते हैं और यदि आप शेयर मार्केट से पैसे कमाना जानते हैं। तो आप यहां से काफी वेल्थ क्रिएट कर सकते हैं।  शेयर मार्केट में नुकसान होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है इसलिए आपको सोच समझकर ही शेयर मार्केट में काम करना चाहिए।  

यदि आप अच्छी कंपनियों में इन्वेस्टमेंट करके उसे लम्बे समय तक बनाए रख सकते हैं। तो आपको आगे चलकर इससे बहुत अच्छे रिटर्न मिल सकते है। यदि आप शेयर मार्केट में प्रत्येक महीने SIP कर लें। तो आप बहुत आसानी से compounding का लाभ उठाकर अमीर  बन सकते हैं। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के लिए आपको डीमैट अकाउंट की जरूरत पड़ेगी।

उम्मीद है, आपको How to get rich with power of compounding using magic of sip in Hindi. SIP के जादू का उपयोग करके पावर ऑफ़ कम्पाउंडिंग से अमीर कैसे बनें? आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा। मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि जो भी लिखू ज्ञानवर्धक लिखूं। ऐसे ही ज्ञानवर्धक आर्टिकल पढ़ने के लिए इस साइट को सब्सक्राइब जरूर करें।

इस आर्टिकल से सम्बन्धित कोई कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। आप मुझे facebook पर भी फॉलो कर सकते हैं।




कोई टिप्पणी नहीं

Jason Morrow के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.