Nifty fifty companies निफ्टी फिफ्टी क्या है
निफ़्टी फिफ्टी भारतीय शेयर मार्केट का बेंचमार्क इंडेक्स है। यह एक ऐसा सूचकांक है जो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया पर लिस्ट सबसे बड़ी कंपनियों औसत का प्रतिनिधित्व करता है। जब भी Share market की बात होती है तो NIFTY 50 या SENSEX का नाम सबसे ऊपर आता है।
अक्सर आप और हम न्यूज़ में सुनते हैं या अखबार में पढ़ते हैं कि आज NIFTY इतने अंक गिरकर बंद हुआ अथवा इतने अंक बढ़कर बंद हुआ। Nifty 50 को ही निफ़्टी कहा जाता है। आइए जानते हैं- NIFTY 50 क्या है? Nifty Fifty Companies कौन सी हैं? के बारे में विस्तार से
अक्सर आप और हम न्यूज़ में सुनते हैं या अखबार में पढ़ते हैं कि आज NIFTY इतने अंक गिरकर बंद हुआ अथवा इतने अंक बढ़कर बंद हुआ। Nifty 50 को ही निफ़्टी कहा जाता है। आइए जानते हैं- NIFTY 50 क्या है? Nifty Fifty Companies कौन सी हैं? के बारे में विस्तार से
यदि आप कम समय में शेयर मार्केट एक्सपर्ट बनना चाहते हैं तो आपको ऑप्शन ट्रेडिंग और इंट्राडे ट्रेडिंग के बारे में ज्यादा से ज्यादा बुक्स पढ़ना चाहिए।
Nifty 50 के बारे में
निफ्टी 50, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया ( NSE ) का फ्लैगशिप इंडेक्स है। यह इंडेक्स ब्लूचिप, लार्जकैप कंपनियों के व्यवहार को ट्रेक करता है। जोकि सबसे ज्यादा लिक्विड इंडियन सिक्युरिटीज हैं। यानि इनमे प्रतिदिन एनएससी में लिस्ट सभी कंपनियों में सबसे ज्यादा ट्रेडिंग वॉल्यूम होता है।
इन 50 कंपनियों को NSE पर सूचीबद्ध करीब 1600 कंपनियों में से चुना गया है। Nifty 50 इंडेक्स के अंतर्गत आने सभी stocks की टोटल मार्केट वैल्यू को उसके बेस पीरियड से दर्शाता है।
भारतीय इकोनॉमी के सभी बड़े सेक्टर को Nifty 50 कवर करता है। जैसे-बैंकिग, फार्मा, इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी, कंस्यूमर गुड्स,टेलीकम्यूनिकेशन, ऑटोमोबाइल, आदि। सभी तरह की लार्ज-कैप कंपनियों के शेयर इसमें शामिल हैं। बड़े-बड़े फंड्स मैनेजर इसे अपने प्रभावशाली पोर्टफोलियो में शामिल करते है। NIFTY 50 इंडेक्स की डेरिवेटिव मार्केट (वायदा कारोबार) में बड़े स्तर पर पोजीशन बनायी जाती हैं।
Nifty 50 का इतिहास
निफ़्टी फिफ्टी का बेस ईयर 1995 हैं, निफ्टी की शुरुआत 1000 के अंक से तीन नवम्बर1995 को हुई थी। इसे बेस ईयर तथा 1000 को बेस अंक कहा जाता हैं। उस समय Nifty fifty 1000 की बेस केपिटल थी। आज निफ्टी का प्राइस 24,834 के करीब है। इसका मतलब यह है कि Nifty 50 के प्राइस में 1995 से आज तक बहुत ज्यादा वृद्धि हो चुकी है। निफ्टी का कॉम्पिटिटर इंडेक्स SENSEX है।
2008-2012 के बीच के समय में निफ़्टी इंडेक्स करीब 65% गिर गया था। तब शेयर मार्केट में भयंकर मंदी थी। उस समय रिटेल निवेशकों stock market ने बहुत ही ज्यादा नुकसान हुआ था।
इसी तरह कोरोना काल में निफ़्टी 12,400 से गिरकर 7300 के करीब आ गया था। कहने का मतलब यह है कि निफ़्टी फिफ्टी और सेंसेक्स देखकर ही अनुमान लगाया जाता कि भारतीय शेयर मार्केट किधर जा रहा है। बुलरन चल रहा है या बेयर मार्केट है। Nifty 50 कंपनियों के प्रदर्शन से शेयर मार्केट दिशा का पता चलता है।
इसी तरह कोरोना काल में निफ़्टी 12,400 से गिरकर 7300 के करीब आ गया था। कहने का मतलब यह है कि निफ़्टी फिफ्टी और सेंसेक्स देखकर ही अनुमान लगाया जाता कि भारतीय शेयर मार्केट किधर जा रहा है। बुलरन चल रहा है या बेयर मार्केट है। Nifty 50 कंपनियों के प्रदर्शन से शेयर मार्केट दिशा का पता चलता है।
Nifty 50 की कैलकुलेशन
निफ्टी फिफ्टी स्टॉक्स की कैलकुलेशन फ्री-फ्लोट के द्वारा की जाती है। अब आप ये सोचेंगे कि फ्री-फ्लोट होता क्या है? फ्री-फ्लोट किसी भी कंपनी का वह पार्ट होता है, जो बाजार में बिकने के लिए उपलब्ध होता है। इसे market capitalization या बाजार पूंजीकरण भी कहते हैं। Nifty 50 में शामिल कंपनियों के फ्री-फ्लोट के आधार पर उनकी कैलकुलेशन की जाती है।
Nifty 50 Companies के नाम और सेक्टर्स
Company Name | Symbol | Sector |
---|---|---|
1. अडानी पोर्ट्स | ADANIPORTS | इंफ्रास्ट्रक्चर |
2. एशियन पेंट्स लिमिटेड | ASIANPAINT | कंज्यूमर गुड्स |
3. एक्सिस बैंक | AXISBANK | बैंकिंग |
4. अडानी एंटरप्राइजेज | ADANIENTR | ट्रेडिंग |
5. अपोलो हॉस्पिटल | APOLLOHOSP | हेल्थकेयर |
6. बजाज ऑटो | BAJAJ-AUTO | ऑटोमोबाइल |
7. बजाज फाइनेंस | BAJFINANCE | फाइनेशियल सर्विस |
8.बजाज फिनसर्व | BAJAJFINSV | फाइनेशियल सर्विस |
9. भारती एयरटेल | BHARTIARTL | टेलीकम्युनिकेशन |
10. भारत पेट्रोलियम | BPCL | रिफाइनरीज |
11. बिर्टेनिया इंडस्ट्री | BRITANNA | कंज्यूमर गुड्स |
12. कोल इंडिया | COAL INDIA. | कोल् |
13. सिप्ला | CIPLA | फार्मा |
14. डेविस लेबोरेट्री | DIVISLAB | फार्मा |
15. डॉ रेड्डीज लेबोरेट्री | DRREDDY | फार्मा |
16. आयशर मोटर्स | EICHERMOT | ऑटोमोबाइल |
17. ग्रासिम इंडस्ट्री | GRASIM | सीमेंट |
18. एचडीएफसी | HDFC | फाइनेंशियल सर्विस |
19. एचडीएफसी बैंक | HDFCBANK | बैंकिंग |
20. एचसीएल टेक | HCLTECH | इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी |
21. हिंडालको इंडस्ट्री | HINDALCO | आयरन, स्टील |
22. हीरो मोटोकॉर्प | HEROMOTOCO | ऑटोमोबाइल |
23. हिंदुस्तान यूनिलीवर | HINDUNILVR | कंज्यूमर गुड्स |
24. इंडसइंड बैंक | INDUSINDBK | बैंकिंग- प्राइवेट |
25. आईसीआईसीआई बैंक | ICICIBANK | बैंकिंग- प्राइवेट |
26. इंफोसिस | INFY | इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी |
27. आईटीसी लिमिटेड | ITC | कंज्यूमर गुड्स, सिगरेट |
28. जेएसडब्लू स्टील | JSWSTEEL | मेटल्स |
29. कोटक महिंद्रा बैंक | KOTAKBANK | बैंकिंग- प्राइवेट |
30. लार्सन & टूब्रो | L&T | इंजीनियरिंग, कंट्रक्शन |
31. LTI माइंडट्री | LTIMINDTREE | इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी |
32. महेंद्र एंड महेंद्रा | M&M | ऑटोमोबाइल |
33. मारुति सुजुकी | MARUTI | ऑटोमोबाइल |
34. एनटीपीसी लिमिटेड | NTPC | एनर्जी - बिजली |
35. नेस्ले इंडिया | .NESTLEIND | फूड- प्रोसेसिंग |
36. पॉवरग्रिड कारपोरेशन | POWERGRID | पावर जेरेशन, डिस्ट्रब्यूशन |
37. ओएनजीसी | ONGC | ऑइल-एक्सप्लोरेशन, गैस |
38. रिलायंस इंडस्ट्री | RELIANCE | ऑइल-एक्सप्लोरेशन, डायवर्सिफाइड |
39. श्री राम फाइनेंस | SHRIRAMFIN | फाइनेशियल सर्विस |
40. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस | SBILIFE | इंश्योरेंस, फाइनेंशियल सर्विस |
41. एसबीआई बैंक | SBIN | बैंकिंग |
42. सन फार्मा | SUNPHARMA | फार्मा |
43. टाटा मोटर्स | TATAMOTORS | ऑटोमोबाइल |
44. टाटा स्टील | TATASTEEL | मेटल्स |
45. टाटा कंस्यूमर लिमिटेड | TATACONSUM | कंज्यूमर गुड्स |
46. टीसीएस | TCS | इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी |
47. टाइटन | TITAN | कंज्यूमर ड्युरेबल्स |
48. टेक महिंद्रा | TECHM | इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी |
49. अल्ट्राटेक सीमेंट | ULTRACEMCO | सीमेंट |
50. विप्रो | WIPRO | इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी |
उम्मीद है, अब आप NIFTY 50 क्या है ? Nifty Fifty Companies कौन सी हैं? के बारे में जान होगें। आशा है, आपको ये आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आगे आपके मन में इस आर्टिकल Nifty 50 companies के बारे में कोई सवाल या सुझाव हो तो प्लीज कमेंट जरूर करें।
आप मुझे facebook पर भी फॉलो कर सकते हैं क्योंकि वहाँ पर में स्टॉक मार्केट के बारे में अच्छी-अच्छी जानकारी देती रहती हूँ। मेरी यही कोशिश रहती है कि जो भी लिखू जानवर्द्धक लिखू, ऐसी ही इन्फॉर्मेशनल पोस्ट पढ़ने के लिए मेरी साइट को subscribe जरूर कीजिये।
very ood
जवाब देंहटाएंmaim apane nifty 50 ke bare me bahut accha lekh likha hai, thanks
जवाब देंहटाएंThankyou
हटाएं