क्या मिडिल क्लास इंसान शेयर बाजार से Rakesh Jhunjhunwala की तरह अरबपति बन सकता है?
क्या आपके मन में कभी यह सवाल आया है कि बिना किसी खानदानी रईसी या बिना करोड़ों रुपये के शुरुआती फंड के, क्या कोई आम भारतीय इंसान शेयर बाजार से अरबपति बन सकता है? जब भी दलाल स्ट्रीट पर भारी गिरावट आती है तब लोग शेयर बाजार को 'जुआ' कहकर डर जाते हैं। तब एक नाम हर किसी को उम्मीद और भरोसा देता है और वह नाम है- राकेश झुनझुनवाला।
सोचिए, जब 1985 में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) महज 150 अंकों के आसपास झूल रहा था। तब एक 25 साल का नौजवान जेब में सिर्फ ₹5,000 लेकर मुंबई के दलाल स्ट्रीट में उतरा था। न तो उनके पास किसी बड़े ब्रोकर का सपोर्ट था और न ही उनके पिता ने उन्हें शेयर बाजार में लगाने के लिए एक भी रुपया दिया था। लेकिन सिर्फ 37 सालों में उसी लड़के ने अपनी तीक्ष्ण बुद्धि, वित्तीय समझ और अटूट धैर्य के दम पर ₹40,000 करोड़ (₹40,000,000,000) की संपत्ति खड़ी कर दी।
ये भी जानें- फ्यूचर्स बनाम ऑप्शंस एक्सपायरी सेटलमेंट
आखिर ऐसा क्या राज था राकेश झुनझुनवाला के पास? उन्होंने Titan का शेयर ₹3 में कैसे पहचाना? उन्होंने Tata Motors और Sesa Goa में ऐसे कौन से संकेत देखे, जिसने उन्हें रातों-रात करोड़पति बना दिया? अगर आप भी शेयर बाजार से सही तरीके से पैसे कमाने, अपने पोर्टफोलियो को मल्टीबैगर बनाने और Financial Freedom हासिल करने का सपना देखते हैं।
यह बायोग्राफी सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि आपके लिए शेयर बाजार का सबसे बड़ा मास्टरक्लास है। उन्होने कैसे पाँच हजार रुपयों से massive बीस हजार करोड़ रूपए कमाए। Rakesh Jhunjhunwala Ji भारतीय शेयर बाजार के किंग थे। उन्हें The Big Bull of Stock Market तथा इंडिया का Warren Buffet भी कहा जाता है। अब वे इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन शेयर मार्केट में वे हमेशा अमर रहेंगे।
Rakesh Jhunjhunwala का शुरुआती संघर्ष, जब पिता ने कहा "मुझसे एक रुपया मत मांगना"
राकेश झुनझुनवाला का जन्म 5 जुलाई 1960 को मुंबई के एक सामान्य राजस्थानी परिवार में हुआ था। उनके पिता राधेश्याम झुनझुनवाला आयकर विभाग में अधिकारी (Income Tax Commissioner) थे। बचपन में जब उनके पिता अपने दोस्तों के साथ शाम को चाय की चुस्की लेते हुए शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था पर चर्चा करते थे, तो छोटा राकेश बड़े ध्यान से उनकी बातें सुनता था।
एक दिन राकेश ने उत्सुकता से अपने पिता से पूछा, "पापा, इस शेयर बाजार में शेयरों के दाम रोज ऊपर-नीचे क्यों होते हैं?" उनके पिता ने मुस्कुराते हुए समझाया कि बाजार में कीमतें कंपनी की खबरों, नतीजों और लोगों की उम्मीदों के आधार पर बदलती हैं। बस, यही वह पल था जब राकेश के दिल में शेयर बाजार का कीड़ा काट गया।
ये भी जानें- बिना मार्केट की दिशा जाने, कमाएं मोटा मुनाफा!
बी.कॉम और सीए (CA) की पढ़ाई: राकेश झुनझुनवाला ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई के मशहूर सिडनहम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से बी.कॉम (B.Com) की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने अपने पिता की इच्छा मानकर वर्ष 1985 में चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की कठिन परीक्षा पास की। सीए बनते ही उनके सामने दो रास्ते थे, या तो वे किसी बड़ी कंपनी में लाखों के पैकेज पर नौकरी कर लेते या फिर अपनी खुद की प्रैक्टिस शुरू करते। लेकिन उनका दिल तो दलाल स्ट्रीट के टिकर टेप पर अटका था।
पिता की शर्त और पहला संघर्ष: जब राकेश ने अपने पिता से कहा कि वे शेयर बाजार में फुल-टाइम करियर बनाना चाहते हैं, तो उनके पिता ने उन्हें रोका नहीं, लेकिन एक सख्त शर्त रखी- "मैं तुम्हें ट्रेडिंग के लिए एक भी रुपया नहीं दूंगा।" "तुम अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से भी जाकर पैसे उधार नहीं मांगोगे।"
1985 में बिना किसी शुरुआती पूंजी के शेयर बाजार में उतरना आग के दरिया में कूदने जैसा था। उस समय बैंक भी शेयर बाजार में निवेश के लिए लोन नहीं देते थे और न ही आज की तरह ग्रो (Groww) या ज़ेरोधा (Zerodha) जैसे मोबाइल ऐप्स थे। लेकिन राकेश झुनझुनवाला के पास एक चीज भरपूर थी—अदम्य आत्मविश्वास और बाजार की समझ।
ये भी जानें- Splits VS Bonus Stock आपको मालामाल बना सकते हैं?
इनकी कहानी बिज़नेस स्कूलों में एक केस स्टडी के रूप में पढ़ाई जाती है। पढ़ाई भी जानी चाहिए क्योंकि राकेश झुनझुनवाला 2018 मे फोर्ब्स मैगज़ीन के अनुसार भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में 61 वे नम्बर पर थी। इनकी जीवनी लोगों के लिए बहुत ही प्रेरणादायक है क्योंकि राकेश झुनझुनवाला का जन्म टाटा या बिड़ला की तरह बहुत अमीर परिवार में नहीं हुआ। वह एक self made अरबपति थे, इनमे ऐसी क्या विशेषताएं थी तथा आप इनसे क्या सीख सकते हैं?
आज के इस आर्टिकल में में इन्हीं सब बातों का जिक्र होगा। Rakesh Jhunjhunwala का जन्म 5 July 1960 को मुंबई में हुआ था। जहाँ उनके पिताजी इनकम टेक्स ऑफिसर थे। राकेश जी को बचपन से share market में दिलचस्पी थी। क्योंकि उनके पिताजी जब अपने दोस्तों के साथ stock market के बारे में चर्चा किया करते थे। तब राकेश जी उनको बड़े ध्यान से सुना करते थे।
Rakesh Jhunjhunwala अक्सर अपने पिताजी से Stock market के बारे में सवाल पूछा करते थे। जैसे stocks क्या होते है? इनकी कीमत कभी ऊपर तथा कभी नीचे क्यों होती रहती है? आदि। राकेश जी के पिताजी उनके सभी सवालों के जवाब विस्तृत रूप से दिया करते थे। राकेश जी ने अपनी पढ़ाई मुंबई के SYDENHAM कॉलेज से की तथा 1985 में चार्टड अकॉउन्टेंट (CA ) की पढ़ाई पूरी की।
इसके बाद उन्होने अपने पिता से कहा कि उन्हें stock market में अपना केरियर बनाना है। इसके बाद उन्हें उनके पिताजी ने कुछ बातें कहीं। जैसे उन्होंने कहा कि तुम कभी भी मुझ से या मेरे दोस्तों से पैसे नहीं माँगना। वही काम करो जिसे करने में तुम्हे अच्छा लगे। बिना डरे काम करो।
Stock Market में शुरूआत
Stock Market में पहली सफलता Tata Tea और SesaGoa कहानी
- कंपनी: Tata Tea (अब Tata Consumer Products)
- खरीद मूल्य: ₹43 प्रति शेयर (5,000 शेयर्स)
- बिक्री मूल्य: 3 महीने के भीतर ₹143 प्रति शेयर
- मुनाफा: केवल 3 महीने में ₹5 लाख से अधिक का बंपर प्रॉफिट!
यह उनके जीवन का पहला बड़ा जैकपॉट था, जिसने उन्हें यह विश्वास दिलाया कि शेयर बाजार में सही टाइमिंग और सही कंपनी का चुनाव आपको रातों-रात बदल सकता है। इसके बाद 1986 से 1989 के बीच उन्होंने Sesa Goa (अब Vedanta का हिस्सा) में सही समय पर दांव लगाकर लगभग ₹20-25 लाख का नेट वर्थ हासिल कर लिया।
Rakesh Jhunjhunwala Ji ने 1988 में ढाई लाख शेयर सेसा गोवा के stocks 28 रूपये की कीमत पर खरीदे थे और ढाई लाख शेयर पैतीस रूपये की कीमत पर खरीदे थे। उसके छः महीने के अन्दर ही सेसा गोवा के शेयर की कीमत पैंसठ रूपये हो गई थी।
इस तरह उन्होने पहला बड़ा रिटर्न कमाया। 1989 में जब विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रधानमंत्री थे, उस समय मधु दंडवते वित्त मंत्री थे। 1989 का आम बजट Rakesh Jhunjhunwala Ji के केरियर का टर्निग पॉइंट था। उस समय सभी को लग रहा था कि इस बार का आम बजट बिज़नेस पर नहीं सोशल चीजों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करेगा। इसलिए stock market में भय का वातावरण था।
द गेम चेंजर: Titan Company में वो निवेश जिसने इतिहास रच दिया
अगर कोई आपसे कहे कि ₹3 का एक शेयर आपको हजारों करोड़ रुपये का मालिक बना सकता है, तो शायद आप यकीन न करें। लेकिन राकेश झुनझुनवाला ने इसे सच करके दिखाया। 2002-2003 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था बदलाव के दौर से गुजर रही थी। उसी समय राकेश झुनझुनवाला की नज़र टाटा ग्रुप की कंपनी Titan Company Ltd. पर पड़ी।
उस समय टाइटन केवल घड़ियाँ बनाने वाली कंपनी के रूप में जानी जाती थी और घाटे के दौर से गुज़र रही थी। राकेश झुनझुनवाला की सफलता की सबसे बड़ी कहानी Titan Company से जुड़ी है। वर्ष 2002-03: उन्होंने Tata Group की कंपनी Titan के लगभग 6 करोड़ शेयर्स औसत ₹3 प्रति शेयर के हिसाब से खरीदे।
परिणाम: समय के साथ Titan का शेयर ₹3,000 के स्तर को पार कर गया। केवल इस एक शेयर ने उनके पोर्टफोलियो को हजारों करोड़ रुपये का रिटर्न दिया और उन्हें भारतीय बाजार का सबसे सफल निवेशक बना दिया।
इसके बाद Rakesh Jhunjhunwala जी ने RARE Enterprises की स्थापना की। जिसके पहले दो अक्षर RA राकेश जी के नाम के पहले दो ward है तथा आखिरी दो अक्षर RE उनकी पत्नी रेखा जी के नाम अक्षर है। RARE Enterprises एक एसेट मेनेजमेंट फर्म है।
जहां से वो अपना पोर्टफोलियो मैनेज करते हैं। Rakesh Jhunjhunwala ने 2003 और 2004 के दौरान टाइटन कम्पनी के शेयर साढ़े चार रूपये के हिसाब से खरीदे थे। जो कि आज ज्वेलरी का बहुत बड़ा ब्राण्ड है। Titan के शेयर खरीदने के कुछ सालों बाद इसके शेयर की कीमत अस्सी रूपये तक पहुंचने के बाद वापस गिर कर तीस रूपये तक आ गयी। तब भी राकेश जी ने अपने शेयर नहीं बेचे।
आज Titan के शेयर की कीमत 1335 रूपये के आस-पास है। मई-जून 2018 के दौरान करीब 900 रूपये के भाव पर उन्होंने टाइटन के कुछ शेयर बेचकर प्रॉफिट बुक किया था। जोकि करना भी चाहिए क्योंकि आख़िरकार लोग प्रॉफिट कमाने के लिए ही तो शेयर खरीदते हैं। आज तक राकेश जी के पास टाइटन कम्पनी के शेयर है और आज 20-10-2026 को Titan Company के Share Price ने 4484 का हाई बनाया है।
ऐसा कहा जाता है कि इन्वेस्टर के पास धैर्य का होना बहुत जरूरी है। राकेश जी का उपर्युक्त उदाहरण हमें यह बताता है कि इन्वेस्टर के लिए अपने निवेश को किसी शेयर में लम्बे समय तक बनये रखने के लिए धैर्य कितना जरूरी होता है।
ये भी जानें- वारेन बुफेट पोर्टफोलियो
2005 में Rakesh Jhunjhunwala ने अपने CRISIL के 27 करोड़ के stock बेचकर मुंबई के मालाबार हिल्स में एक फ्लेट खरीदा था। जिसे उन्होनेआगे चलकर अच्छी कीमत पर बेच दिया। उसके बारे में राकेश जी कहते है, कि उस फ्लेट की कीमत आज 80-90 करोड़ के आस-पास होती और यदि उन्होने CRISIL के शेयर नहीं बेचे होते तो उनकी कीमत आज कई गुना ज्यादा होती।
राकेश झुनझुनवाला जी कभी अपनी गलतियों से पछताते नहीं वरन कुछ न कुछ सीखते ही थे। उनका मानना था कि investing सीखने का एक ही तरीका है 'अनुभव' और अनुभव गलतियों से ही मिलता है।
Rakesh Jhunjhunwala Portfolio: वो स्टॉक्स जिन्होंने उन्हें 'बिग बुल' बनाया
| कंपनी का नाम | सेक्टर / इंडस्ट्री | निवेश की वजह | हासिल हुआ रिटर्न |
| Titan Company Ltd. | कंस्यूमर ड्यूरेबल्स & ज्वेलरी | संगठित सोने के बाजार का तेजी से बढ़ता ट्रेंड | 1,000x से अधिक असाधारण रिटर्न |
| Tata Motors Ltd. | ऑटोमोबाइल (EV & CV) | कमर्शियल व्हीकल और JLR का टर्नअराउंड | मल्टीबैगर रिटर्न |
| CRISIL Ltd. | क्रेडिट रेटिंग एजेंसी | भारतीय वित्तीय बाजार में रेटिंग की बढ़ती मांग | स्थिर और हाई-डिविडेंड रिटर्न |
| Metro Shoes Ltd. | फुटवियर रिटेल | भारतीय मध्यम वर्ग का कंजम्पशन ग्रोथ | 100x से अधिक की वेल्थ क्रिएशन |
| Star Health Insurance | हेल्थ इंश्योरेंस | भारत में अंडर-पेनिट्रेटेड इंश्योरेंस सेक्टर | आईपीओ के जरिए बड़ा दांव |
| Lupin Ltd. | फार्मास्युटिकल | भारतीय दवाओं का वैश्विक निर्यात | शुरुआती दौर में मल्टीबैगर मुनाफा |
Akasa Air और Rare Enterprises की शुरुआत
Rare Enterprises: राकेश झुनझुनवाला ने अपनी एसेट मैनेजमेंट फर्म का नाम RARE Enterprises रखा, जो उनके नाम 'RA' (Rakesh) और उनकी पत्नी 'RE' (Rekha) के शुरुआती अक्षरों से मिलकर बना था।
Akasa Air: अपनी जिंदगी के आखिरी पड़ाव में उन्होंने भारतीय एविएशन सेक्टर में क्रांति लाने के लिए Akasa Air नामक बजट एयरलाइन की शुरुआत की, जो आज भारतीय आसमान में सफलतापूर्वक उड़ान भर रही है।
झुनझुनवाला जी ने हमेशा India की ग्रोथ के ऊपर विश्वास रखा है। 2012 -2013 में बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के कैंडिडेट के रूप में जब मोदी जी का नाम प्रधानमंत्री पद लिए सुझाया गया था। या यूँ कहे की चल रहा था। तब राकेश जी ने कहा था कि यदि श्री नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनते है। तो आने वाले सालों में stocks की कीमत कहीं से कहीं पहुँच जाएगी।
यानि कि बहुत ऊपर पहुँच जाएगी और हुआ भी वही। इस बात से हमें राकेश जी की दूरदर्शी सोच का पता चलता है। राकेश जी कभी भी किसी शेयर से इमोशनली अटैच नहीं होते तथा दूसरों को भी यही सलाह देते थे। राकेश जी हमेशा किसी कम्पनी के फंडामेंटल तथा भविष्य में होने वाली ग्रोथ का अनुमान लगाकर ही उसमे इन्वेस्ट करते थे। वे इस बात की जरा भी परवाह नहीं कि short-term में स्टॉक का प्राइस कितना ऊपर या नीचे हो रहा है। हमेशा लॉन्ग -टर्म के लिए शेयर बाजार में निवेश करते है।
Rakesh Jhunjhunwala Ji कई फिल्मों के निर्माता भी थे, उन्होने English vinglish, Ki & Ka तथा Shmitabh इन तीन फ़िल्मों का निर्माण किया था। तीनों ही फ़िल्में सफल रही है, राकेश जी कई कम्पनियों के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स में भी शामिल थे। जिनमें Aptech तथा Hungama प्रमुख है।
राकेश झुनझुनवाला के 7 Investment Secrets
- "बाजार हमेशा सही होता है": कभी भी बाजार से बहस करने या अपनी जिद थोपने की कोशिश मत कीजिए। अगर बाजार आपके एनालिसिस के खिलाफ जा रहा है, तो समझ लीजिए कि आपकी सोच में गलती है, बाजार में नहीं। अपनी गलती मानिए और पीछे हटिए।
- "टिप्स के भरोसे कभी शेयर मत खरीदो": राकेश जी हमेशा कहते थे कि टीवी एंकर, व्हाट्सएप ग्रुप्स या दोस्तों के कहने पर पैसा मत लगाइए। "दूसरों के कहने पर शेयर खरीदने वाले लोग बाजार में केवल दूसरों का घर भरते हैं।" शेयर खरीदने से पहले कंपनी की बैलेंस शीट, कर्ज और बिजनेस मॉडल खुद चेक करें।
- "निवेश में धैर्य ही असली धन है": अगर आप रात-रात में अमीर बनना चाहते हैं, तो शेयर बाजार आपके लिए नहीं है। टाइटन, ल्यूपिन और क्रिसिल जैसे शेयर्स को झुनझुनवाला ने 15 से 20 सालों तक होल्ड करके रखा। पेड़ लगाने और फल आने के बीच के समय को 'धैर्य' कहते हैं।
- "जब अवसर मिले, तो बड़ा दांव लगाओ": वे कहा करते थे कि जब आपको किसी कंपनी के बिजनेस पर 100% विश्वास हो और उसका भाव बहुत सस्ता मिल रहा हो, तो सिर्फ ₹10,000 मत लगाइए। अपनी कैपेसिटी के हिसाब से बड़ा पोजीशन बनाइए (High Conviction Bet)।
- "स्टॉपलॉस आपकी जान बचाता है": ट्रेडिंग के दौरान अपनी ईगो को साइड में रखें। अगर कोई ट्रेड उल्टा पड़ता है, तो तुरंत छोटा नुकसान लेकर बाहर निकल जाएं। बड़ा नुकसान आपकी पूरी पूंजी को खत्म कर सकता है।
- "सस्ते शेयर और कचरा शेयर में फर्क समझें": ₹5 का शेयर हमेशा सस्ता नहीं होता और ₹5,000 का शेयर हमेशा महंगा नहीं होता। वैल्यूएशन देखना सीखें, सिर्फ शेयर की कीमत नहीं।
- "भारत की ग्रोथ स्टोरी पर दांव लगाएं": वे भारतीय शेयर बाजार के सबसे बड़े देशभक्त थे। वे अक्सर कहते थे: "India is in a mega bull run. जो लोग भारत के विकास पर दांव नहीं लगा रहे हैं, वे सबसे बड़ी गलती कर रहे हैं।"

0 टिप्पणियाँ
आपका सवाल या राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है। 😊
इस पोस्ट से जुड़ा कोई सवाल, अनुभव या सुझाव है तो नीचे Comment में जरूर लिखें।
हम आपके सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे।