Bearish Harami Pattern: क्या आपका प्रॉफिट भी रातों-रात गायब हो जाता है? जानें Bearish Harami का यह सीक्रेट! असल में, मार्केट गिरने से ठीक पहले चिल्ला-चिल्लाकर एक इशारा देता है, जिसे 90% रिटेल ट्रेडर्स अनदेखा कर देते हैं। जी हां, बेयरिश हरामी कैंडलस्टिक पैटर्न ही मार्केट क्रैश होने का इशारा देता है। आइए जानते है- बेयरिश हरामी कैंडलस्टिक पैटर्न मार्केट क्रैश होने से पहले गुप्त इशारा देने वाला एकमात्र पैटर्न!
                                                                            
Bearish Harami Candlestick Pattern
चार्ट पर सही एंट्री और स्टॉप लॉस: Bearish Harami पैटर्न के साथ ट्रेड लेते समय रिस्क मैनेजमेंट का सही तरीका।

क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि जिस शेयर में आप भारी प्रॉफिट में थे। वह अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गया? आप सोचते ही रह गए और आपका सारा प्रॉफिट देखते ही देखते लॉस में बदल गया! Bearish Harami Pattern एक ऐसा जापानी गुप्त हथियार जो मार्केट के टॉप पर बनते ही चीख-चीख कर कहता है, "अब तेजी का खेल खत्म, भागो!"

अगर आपने आज इस पैटर्न को गहराई से समझ लिया, तो आप न सिर्फ भारी नुकसान से बचेंगे, बल्कि गिरते बाजार (Short Selling) से भी रोज का ₹5,000 से ₹10,000 तक का रेगुलर प्रॉफिट बनाना सीख जाएंगे। बेयरिश हरामी दो बार से बनने वाला जेपनीज कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न है। 

यह संकेत देता है कि स्टॉक के प्राइस जल्दी ही गिर सकते हैं। इस पैटर्न में एक हरे रंग की बड़ी बुलिश कैंडल के बाद छोटी डोजी कैंडल बनती है। दूसरी छोटी कैंडल पहली बड़ी कैंडल की रियल बॉडी के अंदर समाहित हो जानी चाहिए। तभी परफेक्ट बेयरिश हरामी पैटर्न बनता है। यदि बेयरिश हरामी पैटर्न लम्बे अपट्रेंड के दौरान बनता है। तब शार्ट सेल की पोजीशन या ऑप्शन ट्रेडिंग में पुट ऑप्शन खरीदने पर प्रॉफिट होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। 

ये भी पढ़ें- पैसा तैयार रखें, सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज की स्टॉक मार्केट में एंट्री

Baerish Harami Candlestick Pattern क्या है?

Bearish Harami एक दो-कैंडल वाला (Two-Candlestick) ट्रेंड रिवर्सल पैटर्न है। यह हमेशा एक मजबूत अपट्रेंड (तेजी के बाजार) के टॉप पर बनता है और संकेत देता है कि अब खरीदार (Bulls) थक चुके हैं और मार्केट में बिकवाल (Bears) हावी होने वाले हैं।

महत्वपूर्ण भाषाई तथ्य यह है कि 'हरामी' (Harami) एक जापानी शब्द है, जिसका हिंदी या भारतीय संदर्भ वाली गाली से कोई लेना-देना नहीं है। जापानी भाषा में "हरामी" का मतलब होता है "गर्भवती महिला" (Pregnant Woman)।

इस पैटर्न की बनावट को ध्यान से देखने पर यह बिल्कुल एक गर्भवती महिला की तरह दिखाई देता है, जहाँ पहली बड़ी कैंडल 'मां' और दूसरी छोटी कैंडल उसके 'गर्भ में पल रहे बच्चे' की तरह दिखती है।

Bearish Harami Candlestick Pattern अपट्रेंड में संभावित ट्रेंड रिवर्सल का संकेत देता है। यानि कि अब शेयर के प्राइस में uptrend समाप्त होकर डाउनट्रेंड शुरू हो सकता है। जिसका मतलब है कि अब शेयर के प्राइस में गिरावट शुरू हो सकती है। 

बेयरिश हरामी कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न निम्नलिखित दो कैंडल्स से मिलकर बनता है-  
  1. पहली कैंडलस्टिक: इस चार्ट पैटर्न की पहली कैंडल लार्ज बुलिश कैंडल होती है। जो मौजूदा अपट्रेंड का प्रतिनिधित्व करती है। 
  2. दूसरी कैंडलस्टिक: बेयरिश हरामी कैंडलस्टिक पैटर्न की दूसरी कैंडल स्मॉल डोजी कैंडल होती है। उसकी रियल बॉडी पहली कैंडल की रियल बॉडी से पूरी तरह घिरी रहती है। लेकिन यह कैंडल बुलिश या बेयरिश में से कोई भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- कॉल & पुट ऑप्शंस में अंतर

Bearish Harami Candlestick Pattern अपट्रेंड मोमेंटम के कमजोर पड़ने का संकेत देती है। हालाँकि यह ट्रेंड रिवर्सल की गारंटी नहीं देता है। लेकिन यह संकेत देता है कि Share का बाइंग प्रेशर कम हो सकता है। जिसके परिणाम स्वरूप शेयर प्राइस में कंसोलिडेशन या ट्रेंड रिवर्सल हो सकता है। 

Bearish Harami पैटर्न की बनावट: यह चार्ट पर कैसा दिखता है?

इस पैटर्न को चार्ट पर सही तरीके से पहचानने के लिए आपको इसकी दोनों कैंडल्स की बनावट को समझना होगा। इसमें मुख्य रूप से दो कैंडल्स होती हैं-
                                                                       [ पहली कैंडल: बड़ी हरी (Bullish) ]
    +---------+  <-- High
    |         |
    |  GREEN  |      [ दूसरी कैंडल: छोटी लाल (Bearish) ]
    |  BODY   |         +---+  <-- High (हरी कैंडल की बॉडी के अंदर)
    |         |         |RED|
    +---------+         +---+  <-- Low (हरी कैंडल की बॉडी के अंदर)
       |                   |

  • पहली कैंडल (First Candle - The Mother): यह हमेशा एक बड़ी हरी (Bullish) कैंडल होती है। यह दर्शाती है कि मार्केट में अभी भी तेजी का माहौल है और खरीदार पूरी ताकत से प्राइस को ऊपर ले जा रहे हैं।
  • दूसरी कैंडल (Second Candle - The Baby): यह एक छोटी लाल (Bearish) कैंडल होती है। (नोट: कभी-कभी यह छोटी हरी भी हो सकती है, लेकिन लाल कैंडल को बहुत ज्यादा विश्वसनीय माना जाता है)। गैप डाउन ओपनिंग (Gap Down) होनी चाहिए। इस कैंडल की ओपनिंग पहली हरी कैंडल की क्लोजिंग से नीचे होनी चाहिए।
  • पूरी तरह समाहित (Engulfed): इस दूसरी लाल कैंडल की पूरी बॉडी (ओपन से क्लोज तक) पहली हरी कैंडल की रियल बॉडी के अंदर ही होनी चाहिए। यानी, यह हरी कैंडल की सीमा से बाहर नहीं जानी चाहिए।

Bearish Harami Candlestick Pattern के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं-  
  • दूसरी कैंडलस्टिक जितनी छोटी होगी पैटर्न उतना ही मजबूत होगा। 
  • बेयरिश हरामी कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न के आधार पर ट्रेडिंग पोजीशन बनाने से पहले अन्य टेक्निकल इंडीकेटर्स से कन्फर्मेशन कर लेना चाहिए। 
  • किसी भी अन्य टेक्नीकल टूल की तरह trading डिसीजन लेने के लिए कभी भी एक इंडिकेटर पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। 
  • ट्रेडिंग पोजीशन लेने के लिए ट्रेडिंग वॉल्यूम, ट्रेंड स्ट्रेंथ और अन्य कारकों सहित ब्रॉडर मार्केट सेंटीमेंट को भी ध्यान में रखना चाहिए। 

Bearish Harami Chart Pattern के पीछे की मार्केट साइकोलॉजी

ट्रेडिंग सिर्फ चार्ट देखना नहीं है, बल्कि चार्ट के पीछे चल रहे इंसानी दिमाग और उनके डर व लालच (Fear and Greed) को समझना भी है।

खरीदारों का अति-विश्वास: मार्केट पिछले कई दिनों से ऊपर जा रहा होता है। पहली बड़ी हरी कैंडल देखकर आम रिटेलर्स को लगता है कि मार्केट अब आसमान छुएगा, और वे फोमो (FOMO - Fear Of Missing Out) में आकर टॉप पर खरीदारी करते हैं।

स्मार्ट मनी की एंट्री: अगले दिन, बड़े प्लेयर्स (Institutional Investors/FIIs) अपनी पोजीशन बुक करना शुरू करते हैं या शॉर्ट पोजीशन बनाने लगते हैं। इस वजह से मार्केट गैप-डाउन ओपन होता है।

कमजोरी का अहसास: पूरे दिन खरीदार मार्केट को ऊपर ले जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे असफल रहते हैं। प्राइस पहली कैंडल के आधे हिस्से या उसके अंदर ही बंद हो जाता है।

घबराहट की शुरुआत: यह देखकर पुराने खरीदार घबरा जाते हैं कि अब मार्केट में दम नहीं बचा है। जैसे ही वे अपनी पोजीशन काटना शुरू करते हैं, मार्केट में पैनिक सेलिंग आ जाती है और मंदी शुरू हो जाती है।

Bearish Harami पैटर्न के प्रकार: अंतर समझें

ट्रेडिंग के दौरान आपको मुख्य रूप से दो तरह के हरामी पैटर्न देखने को मिलेंगे। इनके अंतर को समझना आपकी एक्यूरेसी (Accuracy) को 90% तक बढ़ा सकता है-
                                                                                        
विशेषताबेयरिश हरामी (Bearish Harami)बुलिश हरामी (Bullish Harami)
मार्केट का ट्रेंडअपट्रेंड के टॉप पर बनता है (तेजी के बाद)डाउनट्रेंड के बॉटम पर बनता है (मंदी के बाद)
पहली कैंडलबड़ी और हरी (Bullish) होती हैबड़ी और लाल (Bearish) होती है
दूसरी कैंडलछोटी और लाल (Bearish) होती हैछोटी और हरी (Bullish) होती है
संकेतआने वाली मंदी (Bearish Reversal) का इशाराआने वाली तेजी (Bullish Reversal) का इशारा

Bullish Harami Pattern के अनुसार ट्रेड कैसे लें 

सबसे पहले आप कैंडल को देखे उससे बनने वाले पैटर्न को समझें। उसके बाद ही ट्रेड लेने या नहीं लेने का निर्णय करें। दोस्तों, आप इतनी मेहनत से पैसे कमाते हैं और स्टॉक मार्केट में आते हैं। उस पैसे को यूँ ही नुकसान करके नहीं गवांना चाहिए। Stock market को बिजनेस की तरह लेना चाहिए। 

जिस तरह बिजनेस में बहुत मेहनत करते हैं, उसी तरह शेयर मार्केट में भी मेहनत करनी चाहिए। किसी स्टॉक ब्रोकर या टिप्स प्रोवाइडर से टिप्स लेकर कभी भी ट्रेडिंग नहीं करनी चाहिए। आपको प्रॉपर रिसर्च करना चाहिए और उसके अनुसार ट्रेड लेना चाहिए। 

अपने रिस्क मैनेजमेंट को और अपने रिस्क-रिवॉर्ड रेश्यो को देखकर ही ट्रेड लीजिये। आपको कभी भी किसी के कहने से ट्रेड नहीं लेना चाहिए। यदि आपको अपनी लर्निंग पर भरोसा है, तभी ट्रेड करें। अन्यथा आप लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टिंग कर सकते हैं।  इससे पहले मैं बुलिश हरामी कैंडलस्टिक पैटर्न के ऊपर भी आर्टिकल लिख चुकी हूँ। आप वह भी पढ़ सकते हैं। 

Bearish Harami Chart Pattern में स्टॉक मार्केट या स्टॉक अपट्रेंड में चलता है। यानि अपट्रेंड में स्टॉक ऊपर जायेगा फिर थोड़ा नीचे आता है। फिर से ऊपर जाता है और फिर से थोड़ा नीचे आता है। यानि कि स्टॉक का प्राइस ऊपर ज्यादा जाता है, नीचे कम आता है। 

इस पैटर्न में स्टॉक प्रॉपर अपट्रेंड में होगा, अपट्रेंड के बाद एक छोटी सी डोजी कैंडल बनती है। यह कैंडल गैपडाउन ओपन होती है, प्राइस एक छोटी सी रेंज में रहेगा। गैप डाउन ओपन होने के बाद प्राइस पहली कैंडल के हाई और लो प्राइस को टच नहीं करना चाहिए। इस तरह की कैंडल ही परफेक्ट बेयरिश हरामी कैंडल होती है।  

बेयरिश हरामी के लिए सबसे पहली शर्त यह होती है कि stock अपट्रेंड में हो। किसी भी पैटर्न का ट्रेंड के बीच में कोई महत्व नहीं होता है। जब कोई पैटर्न टॉप या बॉटम पर बनता है, तभी प्राइस रिवर्सल आता है। टॉप पर डोजी कैंडल बनने का मतलब है कि अब तक जो बायर डॉमिनेट कर रहे थे, अब वे अलर्ट हो जायेंगे। 

अब इस पैटर्न को ट्रेड करने के लिए ध्यान रखें। डोजी कैंडल के लो प्राइस के नीचे स्टॉक के प्राइस के जाने पर ही आपको ट्रेड लेना है। इस पोजीशन में आपको ग्रीन कैंडल के हाई का स्टॉप-लॉस लगाना चाहिए। बेयरिश हरामी पैटर्न बनने के बाद मंदी करने वाले ट्रेडर हावी हो जाते हैं। जिन्होनें तेजी की पोजीशन बनाई हुई थी, अब वे अपनी पोजीशन को काटेंगे। 

अब सेलर एक्टिव हो जायेंगे और यहाँ पर नई शार्ट सेल की पोजीशन बनेंगी। जिससे stock का प्राइस गिरना शुरू हो जायेगा। इस तरह Bearish harami पैटर्न बनता है। इसका उपयोग इंट्राडे ट्रेडिंग में भी खूब होता है। 

प्राइस एक्शन के अनुसार ट्रेडिंग

जब शेयर का प्राइस bearish harami pattern की दूसरी कैंडल के नीचे चला जाय। तब आप शार्ट सेल की पोजीशन ले सकते हैं। यह हरामी कैंडल के थोड़ा नीचे स्टॉप- लिमिट ऑर्डर देकर किया जा सकता है। यह उन ट्रेडर्स के लिए सही है, जिनके पास पूरे दिन कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठने का समय नहीं है। 

आप ब्रेक के समय मार्केट ऑर्डर लगाकर भी शार्ट सेल कर सकते हैं। ट्रेडर को अपनी रिस्क लेने ली क्षमता के अनुसार स्टॉप-लॉस लगाना चाहिए। आप दूसरी कैंडल के हाई प्राइस का स्टॉप लॉस लगा सकते हैं। या आप पहली ग्रीन कैंडल के हाई प्राइस का भी स्टॉप-लॉस लगा सकते हैं। साथ ही टार्गेट सेट करने के लिए आप सपोर्ट एंड रेजिस्टेंस लेवल का उपयोग कर सकते हैं। 

इंडीकेटर्स के अनुसार ट्रेडिंग 

ट्रेड की सफलता की दर बढ़ाने के लिए ट्रेडर्स टेक्निकल इंडीकेटर्स जैसे RSI और स्टेकोस्टिक ऑसिलेटर्स का उपयोग कर सकते हैं। जब Bearish Harami pattern बनता है और इंडिकेटर ओवरबॉट का संकेत देता है। तब शार्ट सेल की पोजीशन बनाई जा सकती है। अगर आप ऑप्शन ट्रेडिंग करते हैं तो आप put option भी खरीद सकते हैं। 

Downtrend में बेयरिश हरामी पैटर्न के अनुसार trade करना सबसे अच्छा रहता है। इसलिए इंडीकेटर्स की सेटिंग को सेंसिटिव बनाना फायदेमंद हो सकता है। ताकि यह ट्रेंड के रिट्रेसमेंट के दौरान ओवरबॉट की कंडीशन को दर्ज सके। जब इंडिकेटर ओवरबॉट एरिया में चला जाता है, तब आप profit कमा सकते हैं। 

जो ट्रेडर्स बड़ा प्रॉफिट टार्गेट रखना चाहते हैं, वे उसी इंडिकेटर को लार्ज टाइमफ्रेम में देख सकते हैं। उदाहरणस्वरूप यदि आप ट्रेड लेने के लिए डेली चार्ट का यूज कर रहे हैं। और इंडिकेटर वीकली चार्ट पर ओवरबॉट की स्थिति दर्शा रहा है। तो आपको अपनी पोजीशन क्लोज कर देनी चाहिए। 

बेयरिश हरामी की एक्यूरेसी बढ़ाने के 3 जादुई प्रो-टिप्स

अगर आप अपनी ट्रेडिंग से रोज़ाना पैसा कमाना चाहते हैं और झूठे सिग्नल्स (False Breakouts) से बचना चाहते हैं, तो इन तीन सीक्रेट फिल्टर्स का उपयोग करें:

वॉल्यूम का तड़का (Volume Analysis): जब बेयरिश हरामी पैटर्न की दूसरी लाल कैंडल बने, तो देखें कि क्या उस समय वॉल्यूम बढ़ रहा है? अगर दूसरी कैंडल और कन्फर्मेशन कैंडल पर वॉल्यूम हाई है, तो समझें कि बड़े खिलाड़ी मार्केट को नीचे ले जाने के लिए तैयार हैं।

RSI इंडिकेटर का संगम (RSI Divergence): अगर बेयरिश हरामी पैटर्न बनते समय रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 70 से ऊपर (Overbought Zone) है या वहाँ कोई बेयरिश डाइवर्जेंस बन रहा है, तो इस ट्रेड के सफल होने की संभावना 95% तक बढ़ जाती है।

मूविंग एवरेज का सपोर्ट: यदि यह पैटर्न किसी महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज जैसे 50 EMA या 200 EMA के नीचे या उनके रेसिस्टेंस पर बन रहा है, तो यह बहुत आक्रामक रूप से नीचे की ओर काम करता है।

नए ट्रेडर्स द्वारा की जाने वाली 4 बड़ी गलतियां 

अक्सर नए ट्रेडर्स इस पैटर्न को देखते ही उत्साहित हो जाते हैं और अपनी पूरी पूंजी गंवा बैठते हैं। आपको इन गलतियों से बचना है-
  1. बिना कन्फर्मेशन के ट्रेड लेना, केवल दो कैंडल देखकर ट्रेड ले लेना सबसे बड़ी मूर्खता है। हमेशा तीसरी कैंडल के बंद होने का इंतजार करें।
  2. साइडवेज मार्केट में ट्रेड करना, अगर मार्केट एक सीमित दायरे में घूम रहा है, तो वहाँ कोई भी कैंडलस्टिक पैटर्न सही से काम नहीं करता। वहाँ ट्रेड लेने से बचें।
  3. स्टॉप लॉस न लगाना, मार्केट में कुछ भी 100% तय नहीं होता। कभी-कभी अचानक आने वाली कोई अच्छी खबर पैटर्न को फेल कर सकती है, इसलिए स्टॉप लॉस हमेशा सिस्टम में लगाकर रखें।
  4. ट्रेंड के खिलाफ जाना, यदि मार्केट का ओवरऑल ट्रेंड बहुत ज्यादा मजबूत बुलिश (Bulish) है, तो छोटे-मोटे रिवर्सल पैटर्न पर बहुत बड़े टारगेट के लिए ट्रेड न करें। स्कैल्पिंग (Scalping) करें और छोटा प्रॉफिट लेकर बाहर निकलें।
निष्कर्ष: क्या आप मंदी से पैसा कमाने के लिए तैयार हैं? Bearish Harami Candlestick Pattern शेयर बाजार में मंदी की शुरुआत को पकड़ने का सबसे बेहतरीन और सरल तरीका है। यह आपको मार्केट के टॉप पर सही समय पर सचेत कर देता है ताकि आप अपनी खरीदारी वाली पोजीशन से प्रॉफिट बुक करके बाहर निकल सकें और शॉर्ट सेलिंग के जरिए गिरते बाजार से भी तगड़ी कमाई कर सकें।

ट्रेडिंग में सफलता की चाबी केवल थ्योरी पढ़ना नहीं है, बल्कि उसे लाइव मार्केट में देखना है। कल जब मार्केट खुले, तो कम से कम 10 अलग-अलग शेयर्स के चार्ट खोलें और देखें कि पिछले दिनों में कहाँ-कहाँ Bearish Harami पैटर्न बना था और उसके बाद मार्केट में कितनी बड़ी गिरावट आई। हमेशा याद रखें—एक अनुशासित ट्रेडर ही अंत में अमीर ट्रेडर बनता है।

FAQs - अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. क्या Bearish Harami पैटर्न 100% सटीक काम करता है?
उत्तर: शेयर मार्केट में कोई भी स्ट्रेटजी या पैटर्न 100% काम नहीं करता है। Bearish Harami की एक्यूरेसी लगभग 70% से 80% होती है। इसकी सटीकता को बढ़ाने के लिए आपको इसे वॉल्यूम, आरएसआई (RSI) और रेसिस्टेंस लेवल्स के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए।

Q2. Bearish Harami पैटर्न देखने के लिए सबसे अच्छा टाइम फ्रेम कौन सा है?
उत्तर: अगर आप इंट्राडे ट्रेडिंग (Intraday Trading) कर रहे हैं, तो 5 मिनट और 15 मिनट का टाइम फ्रेम सबसे बेस्ट है। यदि आप स्विंग ट्रेडिंग (Swing Trading) या पोजीशनल ट्रेडिंग करते हैं, तो आपको Daily (एक दिन) या Weekly (एक हफ़्ते) के चार्ट पर इस पैटर्न को देखना चाहिए। बड़े टाइम फ्रेम पर यह पैटर्न बहुत ज्यादा सटीक परिणाम देता है।

Q3. क्या बेयरिश हरामी में दूसरी कैंडल का लाल होना जरूरी है?
उत्तर: हालांकि, अगर दूसरी कैंडल लाल (Bearish) हो तो इसे सबसे ज्यादा मजबूत माना जाता है, लेकिन कई बार यह छोटी हरी भी हो सकती है। मुख्य शर्त यह है कि दूसरी कैंडल की पूरी बॉडी पहली हरी कैंडल की बॉडी के भीतर ही होनी चाहिए।

Q4. क्या हम इस पैटर्न की मदद से ऑप्शंस ट्रेडिंग (Options Trading) कर सकते हैं?
उत्तर: बिल्कुल! जब निफ्टी (Nifty) या बैंक निफ्टी (Bank Nifty) के चार्ट पर रेसिस्टेंस के पास Bearish Harami पैटर्न बनता है, तब आप Put Option (PE) खरीद सकते हैं या Call Option (CE) को शॉर्ट (Sell) कर सकते हैं। यह ऑप्शन बायर्स और सेलर्स दोनों के लिए बहुत मुनाफ़ा देने वाला पैटर्न है।

उम्मीद है, आपको यह बेयरिश हरामी कैंडलस्टिक पैटर्न मार्केट क्रैश होने से पहले गुप्त इशारा देने वाला एकमात्र पैटर्न! आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह Bearish Harami Candlestick Chart pattern in Hindi. आर्टिकल पसंद आये तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए मनी मार्केट हिंदी वेबसाइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं।