Doji, Marubozu, Spinning Tops Candlestick Patterns : ये तीनों पैटर्न शेयर मार्केट के रुख (Trend Reversal & Continuation) को पलटने की अचूक क्षमता रखते हैं। यदि सही समय पर इन्हें शेयरों के चार्ट पर पहचान लिया जाए, तो कम जोखिम के साथ ₹5,000 से ₹25,000 तक का मुनाफा प्रतिदिन आसानी से बनाया जा सकता है। यह गाइड शुरुआती और अनुभवी ट्रेडर्स दोनों के लिए टेक्निकल एनालिसिस को बेहद आसान बनाती है। जानते हैं- डोजी, मोरबोजू, स्पिनिंग टॉप्स का यूज करके स्टॉक मार्केट से पैसे कमायें?
 |
| Doji, Marubozu और Spinning Tops पैटर्न के जरिए शेयर बाजार में ट्रेंड रिवर्सल की पहचान कैसे करें! |
क्या आपका भी हर बार शेयर बाजार में ट्रेड लेते ही Loss हो जाता है? क्या आपको समझ नहीं आता कि आखिर किस शेयर में एंट्री लें और कहां से निकलें? चिंता मत कीजिए, आप अकेले नहीं हैं, 90% नए ट्रेडर्स बिना सही टेक्निकल नॉलेज के अपनी गाढ़ी कमाई गंवा बैठते हैं।
लेकिन अब और नहीं! इस विस्तृत गाइड में हम आपको सिखाएंगे Doji, Marubozu और Spinning Tops जैसे जादुई कैंडलिस्टिक पैटर्न्स की पूरी एबीसीडी। इन पैटर्न्स को सीखकर आप न सिर्फ Stock market के बड़े खिलाड़ियों (Operators) की चाल भांप जाएंगे, बल्कि घर बैठे हर महीने ₹30,000 से ₹50,000 तक का स्थिर मुनाफा कमाने का रास्ता भी पा लेंगे।
ये भी जानें- Stock splits VS Bonus Share कैसे आपको मालामाल बना सकते हैं?
आइए, बिना एक भी मिनट गंवाए, शेयर बाजार के इस सबसे बड़े सीक्रेट को बिल्कुल आसान शब्दों में डिकोड करते हैं! जापानी कैंडलस्टिक्स पैटर्न कई प्रकार के होते हैं लेकिन इनको बनने वाली बार के हिसाब से इन्हें चार कैटेगरी में डिवाइड किया जा सकता है जैसे-
- Basic candlestick patterns,
- Single candlestick patterns,
- Double candlestick patterns,
- Triple candlestick patterns.
Single Candlestick Pattern के अंतर्गत Doji, Marubozu, Spinning Tops, Hanging Man, Inverted Hammer & Shooting Star आदि कैंडलस्टिक पैटर्न आते हैं। इनका उपयोग सीखकर आप शेयर बाजार में सफल ट्रेडर बनकर काफी पैसा कमा सकते है। Basic candlestick patterns को अच्छी तरह समझने के लिए इस कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न क्या है पोस्ट को जरूर पढ़े।
टेक्निकल एनालिसिस और कैंडलिस्टिक का बेसिक्स (Technical Analysis and Candlesticks)
शेयर बाजार में उतरने से पहले यह समझना जरूरी है कि चार्ट पर बनने वाली हर लाल और हरी कैंडल सिर्फ रंग नहीं होती, बल्कि यह उस समय के खरीदारों (Buyers) और बिकवाली करने वालों (Sellers) के बीच चल रही जंग की पूरी कहानी होती है। जापानी राइस ट्रेडर्स द्वारा सदियों पहले विकसित किए गए ये कैंडलिस्टिक पैटर्न्स आज आधुनिक भारतीय शेयर बाजार (NSE और BSE) में भी उतने ही सटीक बैठते हैं।
कैंडलस्टिक की बनावट निम्नलिखित प्रकार की होती है-
- Real Body (बॉडी), यह बताती है कि शेयर किस कीमत पर खुला (Open) और किस कीमत पर बंद हुआ (Close)। हरी कैंडल मार्केट में तेजी दर्शाती है, जबकि लाल कैंडल मंदी।
- Wicks / Shadows (परछाई), यह उस दिन के सबसे ऊंचे (High) और सबसे निचले (Low) दाम को दर्शाती है।
Doji Candlestick Pattern असमंजस और बड़ा धमाका
जब किसी शेयर का ओपनिंग प्राइस और क्लोजिंग प्राइस लगभग एक बराबर होता है, तब Doji कैंडल बनती है। देखने में यह एक प्लस (+) या क्रॉस के निशान जैसी लगती है। इसका साफ मतलब होता है कि न तो बायर्स बाजार को ऊपर ले जा पाए और न ही सेलर्स नीचे धकेल पाए। यानी बाजार में पूरी तरह सन्नाटा और भ्रम की स्थिति है।
डोजी में स्टॉक का खुलने और बंद होने का प्राइस एक सामान होता है यानि की जिस प्राइस पर स्टॉक खुलता है तथा उसी पर बंद होता है या बहुत कम अंतर होता है। डोजी की रियल बॉडी बहुत ही छोटी होती है, एक पतली लाइन की तरह। स्टॉक का प्राइस सारे दिन open price के आसपास ही घूमता रहता है और बंद भी ओपन प्राइस पर या उसके बहुत ही करीब होता है।

डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बायर्स तथा सेलर्स की असमंजस (Indecision) की मनोदशा को दर्शाता है क्योंकि ना ही बायर्स तथा ना ही सेलर्स दोनों में से कोई भी प्राइस पर कंट्रोल नहीं कर पाता और शेयर का प्राइस ओपन प्राइस के आसपास ही बंद हो जाता है।
यदि डोजी कैडलस्टिक्स uptrend के समय बनती है तो इसका मतलब downtrend आ सकता है और यदि डोजी downtrend के समय बनती है इसका मतलब uptrend आ सकता है। Doji Candlesticks मुख्यतः निम्नलिखित तीन के प्रकार के होते हैं- - Standard Doji: सामान्य अनिश्चितता।
- Gravestone Doji: ऊपर लंबी विक, जो मंदी (Bearish Reversal) का संकेत देती है।
- Dragonfly Doji: नीचे लंबी विक, जो तेजी (Bullish Reversal) का संकेत देती है।
इसे एक उदाहरण के द्वारा इस प्रकार समझ सकते हैं। कल्पना कीजिए कि State Bank of India (SBI) का शेयर पिछले तीन दिनों से लगातार ऊपर भाग रहा है और हर कोई इसमें पैसा लगा रहा है। चौथे दिन अचानक SBI के डेली चार्ट पर एक Gravestone Doji बन जाती है।
- इसका मतलब, अब शेयर प्राइस तेजी थमने वाली है और मुनाफावसूली (Profit Booking) शुरू होने वाली है।
- समझदार ट्रेडर इस Doji के हाई का स्टॉपलॉस लगाकर तुरंत शॉर्ट-सेल (Short-sell) की पोजीशन बना लेगा और नीचे के स्तर पर तगड़ा मुनाफा छापेगा।
डोजी कैंडल के संदेश को समझने के लिए आपको उसके पहले बनने वाली कैंडलस्टिक पैटर्न पर ध्यान देना चाहिए। यदि डोजी कैंडल किसी ग्रीन मारबाज़ू पैटर्न के बाद बन रहा है तो इसका मतलब बायर्स कम हो रहे हैं तथा आगे स्टॉक प्राइस गिर सकता है। यदि डोजी कैंडल किसी रेड मारबाज़ू कैंडलस्टिक पैटर्न के बाद बनती है तो इसका मतलब पीछे सेलर्स (बेचने वाले) कम रहे हैं तथा आगे अपट्रेंड आ सकता है।
डोजी एक प्रमुख ट्रेंड रिवर्सल पैटर्न है, जब शेयर अपट्रेंड में होता है और पिछले कई दिन से higher high बनाता रहता है तथा हाई पर होल्ड नहीं कर पाता। तब ज्यादातर डोजी कैंडल बनता है और ज्यादातर आशंका डाउन ट्रेंड आने की होती है। Spinning Tops- शांत समंदर में तूफान की आहट
जब किसी कैंडल की छोटी सी रियल बॉडी होती है और उसके ऊपर तथा नीचे दोनों तरफ लंबी-लंबी विक्स (Shadows) होती हैं, तो उसे Spinning Top कहा जाता है। यह पैटर्न दिखाता है कि उस दिन शेयर का भाव ऊपर भी गया और नीचे भी गया, लेकिन दिन के अंत में अंततः बाजार वहीं आकर बंद हो गया जहां से चला था। यह बाजार में थकान और बड़े फैसले से पहले के सन्नाटे को दर्शाता है।
इसे भारतीय शेयर बाजार और ऑप्शन ट्रेडिंग के उदाहरण से समझते हैं। यदि आप Nifty 50 या Bank Nifty में ऑप्शन ट्रेडिंग कर रहे हैं और एक्सपायरी के दिन लगातार स्पिनिंग टॉप्स बन रहे हैं, तो इसका अर्थ है कि प्रीमियम डीके (Time Decay) का समय है। ऐसे में नई पोजीशन बनाने से बचना चाहिए और ब्रेकआउट का इंतजार करना चाहिए। जिन कैंडलस्टिक्स कि लॉन्ग अपर शैडो तथा लॉन्ग लोअर शैडो और रियल बॉडी स्मॉल होती है। उन्हें स्पिनिंग टॉप कैंडलस्टिक कहते हैं। रियल बॉडी का कलर रेड है या ग्रीन यह कोई खास महत्त्व नहीं रखता है।
Spinning tops पैटर्न भी Doji की तरह बायर्स तथा सेलर्स के बीच अनिर्णय की स्थिती को दर्शाता है। स्मॉल रियल बॉडी, प्राइस मूवमेंट में बहुत छोटे परिवर्तन को दर्शाती है। जो की ओपन और क्लोज प्राइस के आसपास ही होता है। लॉन्ग शैडो बायर्स तथा सेलर्स के बीच की फाइट को दर्शाती है।
कोई भी प्राइस पर बढ़त प्राप्त नहीं कर पाता और मैच ड्रॉ जाता है। सेशन के आखिर में ओपन तथा क्लोज प्राइस में बहुत कम अन्तर होता है। यदि स्पिनिंग टॉप candlestick pattern अपट्रेंड के समय आता है तो इसका मतलब है कि पीछे बायर्स ज्यादा नहीं हैं और ट्रेंड रिवर्सलआ सकता है। यानि डाउन ट्रेंड की शुरुआत हो सकती है। यदि स्पिनिंग टॉप डाउन ट्रेंड के समय आता है तो इसका मतलब है कि ट्रेंड रिवर्सल आ सकता है यानि कि पीछे सेलर्स ज्यादा नहीं। हैं और अपट्रेंड की शरुआत हो सकती है।
Marubozu Candlestick Pattern- बुल्स और बेअर्स का तूफान
मारुबोज़ू एक ऐसी शक्तिशाली कैंडल है जिसकी कोई परछाई (Wick) नहीं होती या बहुत छोटी होती है। जापानी भाषा में मारुबोज़ू का अर्थ "गंजा" (Bald) होता है। दो निम्नलिखित दो मुख्य प्रकार होते हैं-
- Bullish Marubozu (हरी कैंडल): इसमें शेयर जहां खुला, वही उसका दिन का सबसे निचला स्तर (Low) था, और जहां बंद हुआ, वही सबसे ऊंचा स्तर (High) था। यह दिखाता है कि खरीदारों ने सुबह से शाम तक बाजार पर पूरी तरह कब्जा रखा।
- Bearish Marubozu (लाल कैंडल): इसमें बिकवाल सुबह से शाम तक हावी रहते हैं और भाव को लगातार नीचे पटकते जाते हैं।
इसे भारतीय शेयर बाजार के लाइव उदाहरण से समझते हैं- मान लीजिए Infosys का शेयर रिजल्ट के दिन सुबह खुलते ही रॉकेट बन जाता है और चार्ट पर एक लंबी Bullish Marubozu कैंडल बना देता है।
ट्रेडिंग एक्शन: यह इस बात की गारंटी देता है कि स्टॉक में आज जबरदस्त स्ट्रेंथ है। आप इस कैंडल के लो को स्टॉपलॉस मानकर तुरंत Long (Buy) साइड की एंट्री ले सकते हैं और इंट्राडे में शानदार रिटर्न पा सकते हैं। जिन कैडलस्टिक्स पैटर्न में केवल रियल बॉडी ही होती है, शैडो नहीं होती उसे Marubozu candlesticks pattern कहते है।
ये भी जानें- Stock Market Strategy: 3-5-7 Rule से आपका पोर्टफोलियो होगा सुरक्षित!
Green Marubazu Candlestick
ग्रीन या वाइट मारूबाज़ू कैंडलस्टिक्स में ओपन प्राइस तथा low price एक समान होते हैं और क्लोजिंग प्राइस एवं हाई प्राइस एक समान होते हैं। पूरा सेशन बायर्स के कंट्रोल में रहता है। शेयर का प्राइस खुलने के बाद से लगातार ऊपर चढ़ता रहता है तथा दिन के हाई प्राइस पर बंद होता है।
इसे बुलिश मारबाज़ू कहते है। यदि ग्रीन मारूबाज़ू अपट्रेंड के दौरान आता है तो इसका संकेत होता है कि अपट्रेंड जारी रह सकता है तथा यदि ये डाउन ट्रेंड के दौरान आता है तो इसका संकेत होता है कि ट्रेंड रिवर्सल आ सकता है।
Red Marubozu Candlestick
इस रेड मोरबाजू कैंडल की लम्बी लाल बॉडी होती है। उसमें ओपन और हाई प्राइस एक समान होते हैं तथा low और closing price एक समान होते हैं। Red Marubazu का मतलब है कि ओपनिंग बैल से लेकर मार्केट के क्लोज होने तक पूरा सेशन सेलर (बेचने वाले ) के कब्जे में रहता है।
शेयर का प्राइस खुलने के बाद से लगातार गिरता रहता है तथा दिन के low price पर बंद होता है। इसे बियरिश मारूबाज़ू कहते हैं। यदि रेड मारूबाज़ू डाउन ट्रेंड के दौरान बनता है तो इसका संकेत होता है कि वर्तमान ट्रेंड जारी रह सकता है और यदि अपट्रेंड के दौरान बनता है तो इसका मतलब है कि ट्रेंड रिवर्सल आ सकता है।
Candlestick Patterns से पैसे कमाने की स्टेप-बाय-स्टेप स्ट्रैटेजी
- मल्टी-टाइमफ्रेम एनालिसिस करें, कभी भी सिर्फ 1 मिनट के चार्ट पर भरोसा न करें। हमेशा 15 मिनट और डेली (Daily) चार्ट का इस्तेमाल करें।
- वॉल्यूम (Volume) का मिलान करें, यदि Doji या Marubozu के साथ भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम है, तो समझ लीजिए कि पैटर्न 90% काम करेगा।
- हमेशा स्टॉपलॉस (Stoploss) लगाएं, शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। बिना स्टॉपलॉस के ट्रेड करना समंदर में बिना लाइफ जैकेट कूदने जैसा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. क्या शुरुआती लोग इन तीन पैटर्न्स से ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं?
उत्तर: बिल्कुल! Doji, Marubozu और Spinning Tops सबसे बुनियादी और आसान पैटर्न्स हैं। शुरुआती ट्रेडर्स पेपर ट्रेडिंग (Paper Trading) करके इनकी प्रैक्टिस कर सकते हैं।
Q2. क्या यह स्ट्रेटजी इंट्राडे और स्विंग ट्रेडिंग दोनों में काम करती है?
उत्तर: हां, ये पैटर्न्स 5 मिनट के इंट्राडे चार्ट से लेकर वीकली पोजीशनल चार्ट तक हर जगह समान रूप से प्रभावी हैं।
Q3. क्या मारुबोज़ू कैंडल बनने के बाद हमेशा बाजार उसी दिशा में जाता है?
उत्तर: ज्यादातर मामलों में हां, लेकिन मार्केट सुप्रीम है इसलिए हमेशा सपोर्ट और रेजिस्टेंस जोन देखकर ही ट्रेड लें और स्टॉपलॉस का पालन करें।
"दोस्तों, शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव में सही समय पर सही जानकारी ही आपको नुकसान से बचा सकती है। ऐसे ही दमदार ट्रेडिंग सीक्रेट्स और लाइव स्टॉक एनालिसिस मिस न करने के लिए, अभी इस पेज को बुकमार्क (Ctrl + D) करें और
मनी मार्केट हिंदी साइट के फ्री ट्रेडिंग न्यूज़लेटर को सब्स्क्राइब करें ताकि अगली अपडेट सीधे आपके इनबॉक्स में पहुंचे!"
"हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। क्या आपने आज तक किसी चार्ट पर Doji या Marubozu पैटर्न को देखकर ट्रेड लिया है? अगर हां, तो आपको उसमें कितना मुनाफा या नुकसान हुआ? अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करें, आपके हर सवाल का जवाब हमारे एक्सपर्ट्स जरूर देंगे!"
यह आर्टिकल काफी बड़ी हो लम्बा हो गया है इसलिए सिंगल कैंडलस्टिक पैटर्न के बाकी Hanging Man, Inverted Hammer, Shooting Star का वर्णन अगले आर्टिकल में लिखना पड़ेगा। Candlestick chart pattern को समझने के लिए, कैंडल्स क्या संकेत देती हैं? इसका आपको पता होना जरूरी है। तब ही आप इनका अपने फायदे के लिए उपयोग कर पाएगें। इसके साथ ही MACD, MA, RSI आदि का यूज़ करना भी जरूरी है, जिससे ट्रेंड कन्फर्म हो सके।
उम्मीद है, आपको यह डोजी, मोरबोजू, स्पिनिंग टॉप्स का यूज करके स्टॉक मार्केट से पैसे कमायें? आर्टिकल जरूर पसंद आया होगी। मेरी यही कोशिश रहती कि जो भी लिखू ज्ञानवर्धक लिखुँ। ऐसी ही इन्फॉर्मेशनल पोस्ट पड़ने के लिए हमारे ब्लॉग को जरूर सब्सक्राइब कीजिये।
यदि आपके मन में Stock Market से सम्बन्धित कोई भी सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। यदि आपको यह Candlestick Patterns Doji, Marubozu, Spinning Tops ka use karke Stock market se paise kamaye पसंद आयी हो। तो कृपया इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर भी करे।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक और जागरूकता के उद्देश्य से है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है, इसलिए कोई भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।
5 टिप्पणियाँ
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएंFINOHINDI aapne abhi tk mujhe ek bhi backlink nhi diya ha.
जवाब देंहटाएंDe diya.
हटाएंmam ap bataye ki maia apake kis link ko kahan add karu
जवाब देंहटाएंयदि आपके पास कोई कोई ब्लॉग हैं या यूट्यूब चैनल हैं, आप फेसबुक या इंस्टाग्राम, वाट्सएप पर भी मेरे किसी भी आर्टिकल का लिंक शेयर कर सकते हैं, धन्यवाद।
हटाएंआपका सवाल या राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है। 😊
इस पोस्ट से जुड़ा कोई सवाल, अनुभव या सुझाव है तो नीचे Comment में जरूर लिखें।
हम आपके सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे।