Tweezer Top Candlestick Patterns in Hindi_ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न

Tweezer Top Candlestick pattern अपट्रेंड के दौरान टॉप पर बनता है। यह एक शार्ट-टर्म बीयरिश रिवर्सल पैटर्न है। जब बायर्स प्राइस को ऊपर की तरफ पुश कर रहे होते हैं, लेकिन बायर्स प्राइस को सेशन के आखिर में ऊपर रख नहीं पाते। 

इस पैटर्न के बनने के बाद शेयर बाजार/शेयर में पोजीशन लेते समय किन बातों का धयान रखना चाहिए? Stop loss कहाँ पर लगाना चाहिए? आइए विस्तार से जानते हैं- ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है? Tweezer Top Candlestick Pattern in Hindi.                                                                     
Tweezer Top and Bottom Candlestick Pattern


यदि आप कम समय में शेयर मार्केट का टेक्निकल एनालिसिस करना सीखना चाहते हैं तो टेक्निकल एनालिसिस सम्बन्धी ज्यादा से ज्यादा बुक्स पढ़ना चाहिए। 

Tweezer Top Candlestick Patterns

ट्वीज़र टॉप दो शब्दों से मिलकर बना है, पहला शब्द है ट्वीज़र जिसका अर्थ चिमटी है। दूसरा शब्द है, टॉप जिसका अर्थ ऊपर है। Tweezer Top Candlestick Patterns का नाम जापान के लोगों ने ऐसी चिमटी के ऊपर रखा है। जिसका पकड़ने वाला सिरा ऊपर की तरफ हो। यह शेयर बाजार और स्टॉक्स में मंदी को दर्शाने वाला पैटर्न है। 

यह हमे बताता है कि अब शेयर बाजार में तेजी का समय समाप्त हो गया है तथा मंदी की आशंका बहुत ज्यादा बढ़ गयी है। ट्वीज़र कैंडलस्टिक पैटर्न दो प्रकार के होते हैं- ट्वीज़र टॉप & ट्वीज़र बॉटम। T weezer Top Candlestick Pattern एक डबल कैंडलस्टिक पैटर्न है। 

जिसकी पहली कैंडल एक बुलिश यानि हरे रंग की होती है तथा दूसरी बीयरिश यानि लाल रंग की होती है। यह चार्ट पर हमेशा लम्बी तेजी के बाद चार्ट के टॉप पर बनता है। शेयर के प्राइस में गिरावट का कन्फर्मेशन मिलने पर ट्रेड करने से फायदा जरूर होता है।                                                                                                                                                                                                         

Tweezer Top Candlestick Patterns चार्ट पर कैसे बनता है?
 

इस पैटर्न की जो पहली कैंडल होती है। long bullish और small bullish, कोई भी सिंगल बुलिश कैंडल हो सकती है। इसके बाद जो दूसरी कैंडल होती है, वह भी लॉन्ग बीयरिश, स्मॉल बीयरिश या कोई भी सिंगल बीयरिश कैंडल हो सकती है।
 
दूसरी कैंडल, पहली कैंडल के क्लोजिंग प्राइस के बराबर या उसके ऊपर कहीं भी खुल सकती है। दूसरी कैंडल भी, पहली कैंडल के बराबर का हाई बनती है। या उससे थोड़ा कम जैसे कि पहली कैंडल ने 95 रूपये का हाई बनाया तो दूसरी कैंडल भी 95 का हाई बनाएगी या उससे थोड़ा कम 94.70 के आसपास का हाई बना सकती हैं।                                      
Tweezer Top Candlestick Pattern की दूसरी कैंडल कहीं भी क्लोज हो सकती है। पहली कैंडल के low प्राइस के बराबर या उसके आस-पास इसमें ध्यान रखने वाली बात यह है। यह कैंडल बीयरिश यानि लाल रंग की होनी चाहिए।  कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न क्या है
                                                                                                                                           
वॉल्यूम: ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक  में volume का बहुत अधिक महत्व  होता है। इस पैटर्न में पहली कैंडल के समय जितना वॉल्यूम होता है। उसे ज्यादा दूसरी कैंडल के समय होना चाहिए। यानि की वॉल्यूम बढ़ते क्रम में होना चाहिए तभी यह पैटर्न अच्छी तरह काम  करता है। 

कभी-कभी ऐसा भी देखा गया है कि वॉल्यूम घटते हुए क्रम में होने के बावजूद ट्वीज़र टॉप अच्छा परिणाम दे देता है। इस पैटर्न में कभी-कभी ऐसा भी देखा है कि पहली कैंडल बुलिश मोरूबाज़ू तथा दूसरी बीयरिश मोरूबाज़ू भी हो सकती है।                                                                                                                                                                                                                                  
ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न Intraday chart, Daily chart, Weekly chart तथा Monthly chart पर बहुत अच्छा काम करता है। जब यह पैटर्न चार्ट पर बनता है और उसके अगले दिन शेयर के प्राइस Gap Down ओपन होते है। तो उसे बिकवाली  कन्फर्मेशन समझना चाहिए। 

इस पैटर्न के बनने के बाद शेयर मार्केट पर मंदड़ियों की पकड़ मजबूत हो जाती है। अगर आप इंटरडे ट्रेडिंग करते है तो आपको इसे फाइव मिनट, फिफ्टीन मिनट तथा hourly chart पर देखना चाहिए। इस तरह आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
   
अगर आप Positional trader हैं, तब आपको इसे Daily और Weekly चार्ट पर देखकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। जब प्राइस दोनों कैंडल के नीचे जाकर बंद हो तो उसे बिकवाली का कन्फर्मेशन समझना चाहिए। Tweezer Top Candlestick Pattern के हाई प्राइस का stoploss लगाना चाहिए। ट्रेडिंग के दौरान स्टॉपलॉस का उपयोग जरूर चाहिए।                                                                                                 

Tweezer Top Candlestick Patterns के अनुसार ट्रेड लेने के दौरान ध्यान देने योग्य बातें

दोनों कैंडल का हाई सामान होना चाहिए। पहली कैंडल कोई भी सिंगल बुलिश कैंडलस्टिक तथा दूसरी कोई भी सिंगल बीयरिश कैंडलस्टिक हो सकती। है। दोनों कैंडल्स का low price एक समान या थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है।                                                                                                                                                      
प्रॉफिट बुकिंग के लिए आपको तब तक इंतजार करना है। जब तक चार्ट पर कोई ऐसा सिग्नल ना बन जाय जोकि मार्केट का ट्रेंड बदल सकता है। यानि ट्रेंड रिवर्सल हो सकता है। जैसे ही आपको ऐसा सिग्नल दिख जाय तुरंत आपको प्रॉफिट बुक कर लेना चाहिए।अब आपको पता चल गया होगा कि Tweezer Top Candlestick Pattern चार्ट पर कैसे बनता है तथा यह कैसे काम करता है।

यदि आप कैंडलेस्टिक पेटर्न को संपूर्ण रुप से सीखना चाहते हैं द्वारा लिखित पुस्तक टेक्निकल एनालिसिस और कैंडल स्टिक पैटर्न की पहचान को अवश्य पढ़ें इस पुस्तक को आप इस लिंक पर क्लिक करके आसानी से खरीद सकते हैं।                                                                                                                                                                   
प्रिय पाठकों, उम्मीद है आपको यह टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है? जरूर पसंद आया होगा। अगर आपको यह Tweezer Top Candlestick Pattern in Hindi आर्टिकल पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। मेरी यही कोशिश रहती जो भी लिखूँ  ज्ञानवर्धक लिखूँ। 

यदि आप इस आर्टिकल के सम्बन्ध में कोई सुझाव देना चाहें तो कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। ऐसी ही इन्फॉर्मेशनल पोस्ट पढ़ने लिए इस साइट को जरूर सब्सक्राइब करें। इस आर्टिकल से सम्बन्धित को सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं। आप मुझे Facebook पर भी ज्वाइन कर सकते हैं।

3 टिप्‍पणियां:

  1. प्रिय moneymarkethindi,

    मुझे आशा है कि आप स्वस्थ हों। मैं ankit, www.navakhabar.in से हूँ। मैं आपके वेबसाइट moneymarkethindi.com के माध्यम से आपकी सामग्री को पढ़ता हूँ और उसकी महत्वपूर्ण जानकारी का मान करता हूँ।

    मैं अपने विषय पर एक उपयुक्त लेख के लिए आपके वेबसाइट पर एक बैकलिंक की अनुमति प्राप्त करने के लिए अनुरोध कर रहा हूँ। इसके माध्यम से हम दोनों ही के पाठकों को फायदा पहुँचा सकते हैं और हमारे SEO प्रयासों में भी सहायक हो सकता है।

    कृपया इस संभावना पर अपने विचार साझा करें।

    आपके उत्तर की प्रतीक्षा में।

    धन्यवाद और शुभकामनाएँ,

    जवाब देंहटाएं

Jason Morrow के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.