![]() |
| कैसे छोटी बचत और सही निवेश कंपाउंडिंग की ताकत से बढ़कर शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स के जरिए एक बड़ा फंड (Money from Money) तैयार करते हैं। |
क्या आपकी गाढ़ी कमाई बैंक खाते में पड़ी-पड़ी सिर्फ सिकुड़ रही है?
क्या आपने कभी सोचा है कि महीने के आखिर में मिलने वाली सैलरी या आपकी मेहनत की जमा-पूंजी कुछ ही दिनों में कहाँ गायब हो जाती है? जब आप सुबह उठकर ऑफिस भागते हैं या दुकान खोलते हैं, तो आप पैसे के लिए काम कर रहे होते हैं। लेकिन असली खेल तब बदलता है, जब पैसा आपके लिए काम करना शुरू कर देता है।
आज के समय में सिर्फ बैंक खाते में पैसा बचाकर रखना समझदारी नहीं है क्योंकि महंगाई की रफ्तार (Inflation Rate) बैंक के ब्याज से कहीं ज्यादा तेज है। अगर आप भी वित्तीय रूप से स्वतंत्र होना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपकी जेब कभी खाली न हो, तो यह लेख आपके लिए एक गेम-चेंजर
पैसे से पैसा कमाने का बेसिक कॉन्सेप्ट क्या है और यह कैसे काम करता है?
पैसे से पैसा कमाने की शुरुआत कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) के जादू से होती है। जब आप अपने मुनाफे को भी दोबारा निवेश करते हैं, तो आपका पैसा तेजी से गुना होने लगता है।
अल्बर्ट आइंस्टीन ने कंपाउंडिंग को दुनिया का आठवां अजूबा कहा था। मान लीजिए कि आपने आज ₹1,00,000 की बचत की और उसे अपने घर की तिजोरी में रख दिया, तो 5 साल बाद भी वह ₹1,00,000 ही रहेगा, बल्कि महंगाई के कारण उसकी क्रय शक्ति (Purchasing Power) कम हो जाएगी।
इसके विपरीत, अगर आपने यही ₹1,00,000 किसी अच्छे म्यूचुअल फंड या सरकारी बॉन्ड में लगाया, जहां औसतन 12% से 15% का सालाना रिटर्न मिलता है, तो कुछ ही सालों में वह पैसा आपकी अतिरिक्त मेहनत के बिना ही लाखों में बदल जाएगा।
इसे एक उदाहरण से समझिए, भारत की दिग्गज आईटी कंपनी TCS या बैंकिंग सेक्टर के लीडर HDFC Bank के शेयरों में जिन निवेशकों ने आज से 10-15 साल पहले समझदारी से पैसा लगाया था, उन्होंने सिर्फ अपने पैसे को समय दिया और आज उनका वह पैसा कई गुना बढ़ चुका है। यही है पैसे से पैसा कमाने का असली विज्ञान!
पैसे से पैसा कैसे कमाएं?
पैसा कमाने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है पैसा बचाना जैसे- यदि आप महीने के चालीस हजार रूपये कमाते हैं। लेकिन यदि खर्च करते हैं पैंतालीस हजार तो आपकी आर्थिक स्थिती बहुत ख़राब हो जाएगी इसलिए यह जरूरी है कि आमदनी के अनुसार खर्च करें तथा नियमित रूप से बचत जरूर करें तथा सोच-समझ कर निवेश करें।
पैसे बचाना तथा उन्हें अच्छी तरह इन्वेस्ट करना जितनी कम उम्र में सीख लिया जाय उतना ही अच्छा है। यदि आप कम उम्र से (पच्चीस, तीस वर्ष) महीने के दो या तीन हजार रूपये बचाकर स्मार्टली इन्वेस्ट करना शरू कर दें तो यह छोटी सी रकम बीस - पच्चीस वर्ष बाद करोड़ों में हो सकती हैं। पैसे बचाने से मेरा मतलब यह नहीं है कि आप अपने ख़र्चों में बहुत ज्यादा कटौती करें या बार्गेनिंग बहुत ज्यादा करें।
ये भी पढ़ें- पैसा ही पैसा
पैसा इन्वेस्ट करते वक्त लोग जो सबसे बड़ी गलती करते हैं। वह है एंडोमेंट इंश्योरेंस प्लान लेना, जिसमे आपसे पंद्रह या बीस साल तक प्रीमियम जमा करवाया जाता है। उसके बाद एकमुश्त रकम दी जाती है। जो कि आपके द्वारा चुकाए गए प्रीमियम के हिसाब से अच्छी नहीं कही जा सकती। क्योंकि उसमें आपके द्वारा चुकाए गए प्रीमियम पर बहुत कम रिटर्न मिलता है।
सही तरीके से पैसे से पैसा कमानें के लिए आपको निम्नलिखित काम जरूर करने चाहिए-
टर्म इंश्योरेंस प्लान: टर्म इंश्योरेंस प्लान में बीमा एजेंट को बहुत ही कम कमीशन मिलता है इसलिए वह इसकी सिफारिश नहीं करते है। टर्म इंश्योरेंस प्लान में प्रीमियम बहुत ही कम होता है, टर्म इंश्योरेंस इसलिए होता है- मान लो (भगवान न करें) अगर आपको कभी असमय कुछ हो जाता है तो उस परिस्थती में आपके परिवार को उतनी रकम मिल जाय जितना आप कमाते है।
यह आपके न रहने के बाद आपके परिवार के जीवन को आसान बनाने के लिए है। जबकि एंडोमेंट तथा यूलिप प्लान में बीमा कवर बहुत कम होता है। टर्म इंश्योरेंस आपकी लाइफ को कवर करता है तथा थोड़े से प्रीमियम से आप अपने बाद भी अपने परिवार को आर्थिक रूप से सिक्योर कर सकते है।
ये भी पढ़ें- करियर कैसे बनाएं?
यदि इंश्योरेंस के लिए आपका बजट पचास हजार रूपये है तो आपको कम से कम दस हजार रूपये का टर्म इंश्योरेंस प्लान लेना चाहिए। बिना यह सोचे कि वापिस कितना मिलेगा क्योंकि बीमा वापिस मिलने के लिए नहीं होता है यह लाइफ कवर होता है। टर्म इंश्योरेंस का काफी कम पैसों में काफी बड़ा लाइफ कवर मिलता है। जितना एंडोमेंट या यूलिप इंश्योरेंस प्लान में बहुत ज्यादा पैसे चुकाने के बाद भी नहीं मिलता है।
हेल्थ इंश्योरंस: इंश्योरेंस की तरह हेल्थ इंश्योरेंस भी बहुत जरूरी है। इसे आप मेडिकल बीमा भी कह सकते है। हेल्थ इंश्योरेंस में लेने वाले की पूरा परिवार यानि के बीवी, बच्चे तथा माता-पिता सभी कवर हो जाते हैं। अतः सभी को एक अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस लेना बहुत जरूरी है क्योंकि ऐसा न करने पर, यदि कभी आपके परिवार में कोई बीमार पड़ गया तो उसे इलाज में आपकी बचत का सारा पैसा खर्च हो सकता है।
जिससे आपके ऊपर कर्ज भी हो सकता है। हेल्थ इंश्योरेंस में भी टर्म इंश्योरेंस की तरह दस या बीस साल बाद पैसा वापस नहीं मिलता, परन्तु यदि आपके परिवार का कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो इससे उसका इलाज हो जायेगा इसलिए सभी को एक अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस प्लान जरूर लेना चाहिए।
इमरजेंसी फंड: अपनी बचत के पैसे को लम्बे समय के लिए इन्वेस्ट करने से पहले आपको अपने इमरजेंसी खर्चों के लिए एक फंड बना लेना चाहिए। वह फण्ड आपके छः महीने के खर्च के बराबर होना चाहिए। क्योंकि आपको कभी भी इमरजेंसी में इसकी जरूरत पड़ सकती है।
इमरजेंसी फंड को सेविंग अकाउंट में रखने के बजाय इसकी छः महीने की एफडी करवा सकते है। या इसे लिक्विड फंड में इन्वेस्ट कर सकते है। वहाँ इस पर सेविंग अकाउंट से काफी अच्छा ब्याज मिलेगा। इमरजेंसी फंड बनाना बहुत जरूरी होता है। प्रत्येक व्यक्ति को लॉन्ग- टर्म इन्वेस्टमेंट करने से पहले इमरजेन्सी फण्ड जरूर बनाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- फाइनेंशियल मार्केट ट्रेडर्स
एफडी (FD): वॉरेन बफेट साहब का एक प्रसिद्ध कोट है- "आपको अपने सारे अंडे एक ही टोकरी में नहीं रखने चाहिए' अतः आपको भी अपना सारा पैसा एक ही जगह इन्वेस्ट नहीं करना चाहिए। आधा पैसा सुरक्षित जगह पर इन्वेस्ट करना चाहिए। सुरक्षित जगह यानि एफडी में, एफडी भी दो तरह की होती हैं- एक बैंक ऍफ़डी जिसमे कम ब्याज मिलता है तथा दूसरी तरह की एफडी कुछ कम्पनी करती हैं। जिनमे ज्यादा ब्याज मिलता है।
आप उस कम्पनी की एफडी में निवेश कर सकते हैं। जिसे क्रिसिल या इकरा (रेटिंग एजेंसी) ने ट्रिपल A रेटिंग दी है। इनमे आपका पैसा बैंक की तरह सुरक्षित होता है। एफडी में सात से नौ परसेंट तक ब्याज मिलता है। जो सुनने में कम लगता है लेकिन यदि हम इसमें कम्पाउंडिंग को जोड़ दे। तो आप लम्बे समय में यह बहुत बड़ी रकम एकत्र कर सकते हैं।
कम्पाउंडिंग को प्रसिद्ध वैज्ञानिक आइंस्टीन ने दुनिया का आठवां आश्चर्य कहा था। इसका मतलब है, ब्याज पर ब्याज मिलना उदाहरण स्वरूपमान लो आपने सौ रूपये की एफडी कराई। उस पर एक साल में नौ रूपये का ब्याज मिला। उसके अगले साल आप को एक सौ नौ रूपये पर ब्याज मिलेगा इसी तरह उसके अगले साल एक सौ नौ रुपयों और उसकी जो भी ब्याज होगी उसे जोड़कर ब्याज मिलेगा।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एडोमेंट तथा यूलिप प्लान बेचने के बदले में बीमा एजेन्ट को बहुत ज्यादा (30 % तक ) कमीशन मिलता है इसलिए बीमा एजेंट आप पर इन प्लान को खरीदने के लिए दबाव बनते है। यदि आपने अपने इस पैसे को स्मार्टली इन्वेस्ट किया होता तो पंद्रह - बीस वर्ष में आप काफी बड़ी रकम एकत्र कर सकते थे जो कि आपके खर्चों के लिए पर्याप्त हो सकती थी।
ये भी पढ़ें- राकेश झुनझुनवाला बायोग्राफी
कम्पाउंडिंग में, जितने सालों के लिए आपने निवेश किया है। उतने ही सालों तक, आपके मूलधन के साथ-साथ ब्याज पर भी ब्याज मिलता है। इस तरह दस-पंद्रह सालों छोटी रकम भी बड़ी रकम में बदल जाती है। जिससे आप अपने सपने पूरे कर सकते है।इस तरह आप paise se paisa kmaa sakte hain.
बिना रिस्क के पैसे से पैसा कमाने के सुरक्षित तरीके कौन से हैं?
सुरक्षित निवेश के जरिए आप बिना किसी बड़े वित्तीय जोखिम के अपने पैसों पर तयशुदा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं, हालांकि इसमें रिटर्न थोड़ा धीमा होता है। अगर आप शेयर बाजार के जोखिमों से डरते हैं और अपने पैसे को शत-प्रतिशत सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो भारत सरकार और बैंक आपके लिए कई बेहतरीन विकल्प पेश करते हैं।- फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रिकरिंग डिपॉजिट (RD): देश के प्रमुख बैंक जैसे State Bank of India (SBI) या ICICI Bank आज सीनियर सिटीजन और आम नागरिकों को सुरक्षित ब्याज दे रहे हैं।
- पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF): यह भारत सरकार की एक बेहतरीन स्कीम है, जो पूरी तरह टैक्स-फ्री (EEE Category) रिटर्न देती है। इसमें निवेश किया गया पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
- सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) / डिजिटल गोल्ड: अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो सरकार के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड आपको बाजार के भाव पर सालाना 2.5% का अतिरिक्त ब्याज भी देते हैं।
म्यूच्यूअल फंड और SIP के जरिए पैसे से पैसा कैसे बढ़ाएं?
शेयर बाजार में समझदारी से निवेश करके पैसे को कई गुना कैसे करें?
- डिविडेंड इनकम (Dividend Income): जब आप ITC, Coal India, या Infosys जैसी मजबूत और मुनाफा कमाने वाली कंपनियों के शेयर खरीदते हैं, तो ये कंपनियां अपने मुनाफे का एक हिस्सा (डिविडेंड) सीधे आपके बैंक खाते में भेजती हैं। बिना शेयर बेचे, आपको हर साल नियमित आमदनी होती रहती है।
- लांग-टर्म ग्रोथ (Long-Term Value Investing): टाटा, रिलायंस या अडानी जैसी कंपनियों के शेयरों में सही समय पर निवेश करके उन्हें लंबे समय तक होल्ड करना।
रियल एस्टेट और रेंटल इनकम से पैसे से पैसा कैसे बनाएं?
- कैपिटल अप्रिसिएशन (Capital Appreciation): समय के साथ जमीन और प्रॉपर्टी की कीमतें तेजी से बढ़ती हैं।
- रेंटल इनकम (Rental Income): अपने खरीदे हुए मकान या दुकान को किराए पर देकर आप हर महीने एक पक्की आय (Passive Income) सुनिश्चित कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ
आपका सवाल या राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है। 😊
इस पोस्ट से जुड़ा कोई सवाल, अनुभव या सुझाव है तो नीचे Comment में जरूर लिखें।
हम आपके सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे।