Financial Market Traders कैसे बनाते हैं करोड़ों की दौलत!

Financial Market Traders: पारंपरिक Investors के विपरीत, जो किसी कंपनी में लंबे समय जैसे 5 से 10 साल के लिए निवेश करते हैं। फाइनेंशियल मार्केट ट्रेडर्स मार्केट के Short-term उतार-चढ़ाव का फायदा उठाकर तेजी से प्रॉफिट कमाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। ये कुछ सेकंड, मिनट, घंटे या कुछ दिनों के भीतर ही शेयरों को खरीदकर बेच देते हैं। जानते हैं- फाइनेंशियल मार्केट ट्रेडर कैसे बनाते हैं करोड़ों की दौलत! Financial Market Traders in Hindi. 
                                                                       
Financial Market Traders
फाइनेंशियल मार्केट ट्रेडर्स की परिभाषा, प्रकार, कार्य और कमाई के तरीकों के बारे में विस्तार से जानें।


ट्रेडर फाइनेंशियल मार्केट में वह व्यक्ति, फर्म या entity होता है जो एजेंट, हेजर या स्पेक्युलेटर की क्षमता से स्टॉक्स, डेरिवेटिव, फॉरेक्स करेंसी, क्रिप्टोकरेंसी, बांड, कमोडिटी और म्यूच्यूअल फंड्स जैसे फाइनेंस इंस्ट्रूमेंटस को buy & sell (खरीदता और बेचता) करता है। 

Financial Market Traders किसे कहते हैं? 

फ़िजिकल मार्केट ट्रेडर्स वे व्यक्ति या संस्थाएं होती हैं जो मुनाफे कमाने के उद्देश्य से वित्तीय बाजारों (जैसे शेयर बाजार, कमोडिटी, फॉरेक्स या क्रिप्टोकरेंसी) में Assets की खरीद और बिक्री करती हैं। 

शुरुआती 100 शब्दों के इस निष्कर्ष में इसे आसान भाषा में समझते हैं- फाइनेंशियल मार्केट ट्रेडर्स वे पेशेवर या व्यक्तिगत निवेशक होते हैं जो शॉर्ट-टर्म या लॉन्ग-टर्म प्राइस मूवमेंट्स का लाभ उठाने के लिए शेयर या अन्य वित्तीय इंस्ट्रूमेंट्स का सौदा करते हैं। 

उदाहरण के लिए, यदि कोई ट्रेडर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर 1,000 रुपये में खरीदता है और दाम बढ़कर 1,050 रुपये होने पर उन्हें बेचकर 50 रुपये प्रति शेयर का मुनाफा कमाता है, तो वह ट्रेडर कहलाता है। 

इनका मुख्य उद्देश्य बाजार की अस्थिरता (Volatility) से वित्तीय लाभ कमाना होता है। ट्रेडर वह व्यक्ति होता है, जो अपने लिए या किसी अन्य व्यक्ति अथवा संस्था के लिए किसी भी फाइनेंशियल मार्केट में एसेट की खरीद और बिक्री करता है। ये मुख्यतः शेयर मार्केट में Stock trading करते हैं। एक ट्रेडर और इन्वेस्टर में मुख्य अन्तर एसेट को होल्ड करने के पीरियड का होता है। 

इन्वेस्टर्स लॉन्ग-टर्म के लिए किसी एसेट यानि स्टॉक्स, करेंसी आदि को होल्ड रखते हैं। जबकि ट्रेडर्स शार्ट-टर्म ट्रेंड का लाभ उठाने के लिए स्टॉक्स को कम समय के लिए होल्ड करते हैं। Traders प्रॉफिट कमाने के लिए कई तरह की ट्रेडिंग स्ट्रेटेजीज का उपयोग करते हैं। 

जिसमे डे-ट्रेडिंग, स्केल्पिंग और स्विंग ट्रेडिंग आदि शामिल हैं। ट्रेडर्स की तुलना उन इन्वेस्टर्स से की जा सकती है, जो शार्ट -टर्म प्रॉफिट की बजाय लॉन्ग -टर्म कैपिटल गेन चाहते हैं। एक trader का मुख्य उद्देश्य कम प्राइस पर एसेट्स खरीदकर ज्यादा प्राइस पर बेचकर प्रॉफिट कमाना होता है। 

ट्रेडर्स फाइनेंशियल एसेट्स को खरीदते और बेचते हैं। जिनमें Stocks, करेंसी, बांड्स, डेरिवेटिव्स, कमोडिटी और म्यूच्यूअल फंड्स आदि शामिल हैं। प्रॉफिट कामने के लिए स्टॉक मार्केट और स्टॉक्स का कई तरीके से एनालिसिस किया जाता है। जैसे फंडामेंटल एनालिसिस, टेक्निकल एनालिसिस और क्वांटिटेटिव एनालिसिस आदि। 

Stock market एनालिसिस के द्वारा आप मार्केट ट्रेंड का पता लगाकर ट्रेडिंग के अवसरों की पहचान कर सकते हैं। Traders अपने प्रोफेशन से जुड़े रिस्क को भी मैनेज करते हैं। जिसमें मार्केट रिस्क, क्रेडिट रिस्क और लिक्विडिटी रिस्क आदि शामिल हैं। ट्रेडर्स फाइनेंशियल मार्केट से जुड़े रिस्क को कम करने के लिए हेजिंग स्ट्रेटेजीज का उपयोग करते हैं। 

ट्रेडर्स Indian Financial Market को लिक्विडिटी प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी गतिविधियां फाइनेंशियल मार्केट के सुचारुरूप से कामकाज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह उत्पादक उपयोगों के लिए पूँजी आवंटन के लिए जरूरी है। 

इसे एक शेयर के वास्तविक उदाहरण से समझते हैं- मान लीजिए, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर Reliance Industries का शेयर 12,86 रुपये के प्राइस पर ट्रेड कर रहा है। एक Intraday Trader टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर यह अनुमान लगाता है कि आज यह शेयर 13,00 रुपये तक जा सकता है।

वह ट्रेडर 100 शेयर 12,86 रुपये के प्राइस  पर कुल 1,28,600 रुपये (एक लाख अठाईस हजार छः सौ रुपये) में खरीदता है। जब दोपहर तक शेयर की कीमत 13,00 रुपये हो जाती है, तो वह उन्हें बेच देता है। इस प्रकार, उसे प्रति शेयर 14 रुपये का फायदा होता है और कुल मुनाफा 14,00 रुपये होता है। 


ट्रेडर्स के प्रमुख प्रकार (Types of Traders)

  • डे ट्रेडर्स / इंट्राडे ट्रेडर्स (Day Traders): ये ट्रेडर बाजार बंद होने से पहले ही अपने सभी सौदे (Positions) स्क्वायर-ऑफ (बंद) कर देते हैं। ये रातभर मार्केट में पोजीशन नहीं रखते।
  • स्विम ट्रेडर्स (Swing Traders): ये शेयरों को कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक अपने पास रखते हैं ताकि मीडियम-टर्म ट्रेंड का फायदा उठा सकें।
  • स्कैल्पर्स (Scalpers): ये दिनभर में दर्जनों या सैकड़ों बार ट्रेड करते हैं और बहुत छोटे प्राइस मूवमेंट्स (जैसे 1 या 2 रुपये का अंतर) से मुनाफा कमाते हैं।
  • पोजेशनल ट्रेडर्स (Positional Traders): ये हफ्तों या महीनों तक ट्रेंड का पालन करते हुए भारतीय स्टॉक जैसे Infosys या TCS में पोजीशन बनाए रखते हैं।

Financial Market Traders के लिए स्किल की जरूरत 

शेयर मार्केट में सफल होने के लिए ट्रेडर्स के पास कई तरह की स्किल होनी चाहिए। जैसे उन्हें मार्केट का टेक्निकल एनालिसिस, फंडामेंटल एनालिसिस और क्वांटिटेटिव एनालिसिस करना आना चाहिए। साथ ही उन्हें चार्ट रीडिंग में भी महारत हाँसिल होनी चाहिए। 

ट्रेडर्स को Market trend, कैंडलस्टिक पैटर्न्स, सपोर्ट एंड रेजिस्टेंस और टेक्निकल इंडीकेटर्स का भी सम्पूर्ण ज्ञान होना चाहिए। साथ ही ट्रेडर्स को एसेट क्लास, मार्केट डायनेमिक्स और मार्केट में अपनायी जाने वाली विभिन्न trading strategies के बारे में गहरी समझ जरूर होना चाहिए। और उन्हें विश्लेषणात्मक होना चाहिए। 

ट्रेडर्स जिस भी फाइनेंशियल मार्केट में ट्रेडिंग कर रहे हों। उसके बारे में उन्हें गहरी समझ होनी चाहिए। साथ ही उन्हें उसके बारे में जल्दी से बड़ी मात्रा में सही डेटा निकलना और उसका विश्लेषण करके सही ट्रेडिंग डिसीजन लेना आना चाहिए। इसलिए ट्रेडर्स को अंकगणितीय स्किल का आना बहुत जरूरी है। Traders को कठिन फाइनेंशियल प्रॉब्लम को कैलकुलेट करना आना चाहिए।

ट्रेडर्स को रिस्क मैनेजमेंट में भी निपुण होना चाहिए। वे trade में कितना रिस्क उठा सकते हैं। इसका उन्हें अनुमान होना चाहिए और उन्हें अपनी trading position की लगातार निगरानी करनी चाहिए। ट्रेडर्स को प्रॉफिट और मार्जिन बनाये रखने के लिए स्टॉप-लॉस और लिमिट ऑर्डर का बखूबी उपयोग करना आना चाहिए। 

ट्रेडर्स के लिए कम्युनिकेशन भी महत्वपूर्ण स्किल होता है। उन्हें अपने सहकर्मियों, ग्राहकों, बॉस और अन्य स्टेकहोल्डर्स को प्रभावी ढंग से समझाना आना चाहिए कि उनका ट्रेडर क्या कर रहा है? Traders के पास हाई इमोशनल इंटेलिजेंस होनी चाहिए, जिससे वे सूचित निर्णय ले सकें। Trading एक इंटेंस प्रोफेशन है इसलिए ट्रेडर्स को तनावपूर्ण क्षणों में अपने इमोशंस को प्रभावी ढंग से मैनेज करना आना चाहिए। 

ये भी जानें- Stock Market Strategy: 3-5-7 Rule से आपका पोर्टफोलियो होगा सुरक्षित!

Trading Strategies

ट्रेडर्स शेयर मार्केट से प्रॉफिट कमाने के लिए कई ट्रेडिंग स्ट्रेटेजीज अपनाते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख ट्रेडिंग स्ट्रेटेजीज जैसे स्केलिंग, स्विंग ट्रेडिंग, डे-ट्रेडिंग, पोजीशनल ट्रेडिंग, इवेंट ट्रेडिंग आदि प्रमुख हैं। इसमें ध्यान देने योग्य बात यह है कि कोई भी trading strategies अपने आप में फूलप्रूफ नहीं होती है। सभी ट्रेडिंग स्ट्रेटजीस के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। Traders को अपनी ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी को इम्प्लीमेंट करते समय रिस्क-रिवॉर्ड रेश्यो का ध्यान रखना चाहिए। 

Trading Strategies के बारे में संक्षिप्त जानकारी निम्नलिखित प्रकार है- 

Day Trading: डे ट्रेडिंग की स्ट्रेटेजी की एक ही दिन के अंदर फाइनेंशियल एसेट जैसे स्टॉक, करेंसी, इंडेक्स, डेरिवेटिव आदि को buy - sell करके पोजीशन को बंद कर दिया जाता है। Day traders अपनी ट्रेडिंग पोजीशन को कुछ मिनट से लेकर कुछ घंटे तक ही होल्ड रखते हैं। वे बदलती मार्केट परिस्थितियों के हिसाब से अपने लेनदेन को संचालित करते हैं। डे ट्रेडर्स लेवरेज ( मार्जिन ) पोजीशन के द्वारा डे ट्रेडिंग करते हैं। 

Scalping: स्केल्पिंग में छोटे-छोटे प्रॉफिट पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इसमें stocks, फ्यूचर्स एंड ऑप्शन, करेंसी, कमोडिटी आदि की बहुत छोटे profit के लिए बहुत तेज गति से खरीद और बिक्री की जाती है। स्कैलपर्स शार्ट-टर्म में होने वाले प्राइस मूवमेंट से प्रॉफिट कमाने की कोशिश करते हैं। स्कैलपर्स द्वारा स्केल्पिंग ट्रेडिंग पोजीशन को होल्ड करने की समय सीमा कुछ सेकेंड्स से लेकर मिनट तक होती है।

Swing Trading: स्विंग ट्रेडिंग में स्टॉक, करेंसी, इंडेक्स, डेरिवेटिव, कमोडिटी आदि फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट में शार्ट-टर्म से लेकर मीडियम टर्म तक के प्राइस मूवमेंट से प्रॉफिट कमाने की कोशिश की जाती है। स्कैलपर्स और डे ट्रेडर्स के विपरीत स्विंग ट्रेडर्स अपनी पोजीशन को कई दिनों, हफ्तों या महीनों तक होल्ड कर सकते हैं। आमतौर पर स्विंग ट्रेडिंग को स्कैल्पिंग और डे ट्रेडिंग की तुलना में कम रिस्की माना जाता है। क्योंकि स्विंग traders के पास निर्णय लेने के लिए अधिक समय होता है। लेकिन फिर भी इसमें जोखिम भी शामिल है क्योंकि न्यूज़ और इवेंट स्विंग ट्रेडर्स के पोर्टफोलियो के price trend को प्रभावित कर सकते हैं।

Position Trading: पोजीशनल ट्रेडर्स या पोजीशन ट्रेडिंग करने वाली कोई फर्म या इंडिविजुअल व्यक्ति हो सकता है। जो लॉन्ग-टर्म के लिए स्टॉक, करेंसी, इंडेक्स, डेरिवेटिव, कमोडिटी आदि फाइनेंशियल एसेट को खरीदकर होल्ड कर सकते हैं। अथवा शार्ट-सेलिंग भी कर सकते हैं। पोजिशनल ट्रेडिंग में हफ्तों, महीनों या वर्षो तक पोजीशन को होल्ड किया जा सकता है। पोजीशन को होल्ड करने का टाइमफ्रेम इन्वेस्टर की थीसिस के साथ-साथ देश के इकोनॉमिक हालात और मार्केट के आउटलुक पर निर्भर करता है।लॉन्ग-टर्म दृश्टिकोण को वजह से पोजिशनल ट्रेडिंग को अन्य ट्रेडिंग रणनीतियों की तुलना में कम जोखिम भरा माना जाता है। 

Event Trading: इवेंट ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी में किसी विशेष आर्थिक घटना, जैसे कंपनी का विलय या अधिग्रहण, कंपनी के वित्तीय परिणाम, आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी, कंपनी के बारे में नियामक का कोई निर्णय आदि। किसी भी कारण से प्रभावित कंपनी के stock के प्राइस मूवमेंट से प्रॉफिट कमाने की कोशिश की जाती है। इवेंट ट्रेडर्स को प्रॉफिट कमाने के लिए डेटा जारी होने से कुछ सेकेंड्स पहले मार्केट में पोजीशन बनानी होती है। इवेंट ट्रेडर्स भी अपने प्रॉफिट को बढ़ाने के लिए लेवरेज का उपयोग करते हैं। 

Noise Trading: नॉइज़ ट्रेडिंग एक जरनल टर्म है, जिसका उपयोग ऐसे ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स का वर्णन करने के लिए किया जाता है। जो बिना प्रोफेशनल एडवाइस और टेक्निकल और फंडामेंटल एनालिसिस के बिना ही स्टॉक, करेंसी, इंडेक्स, डेरिवेटिव, कमोडिटी आदि फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट में ट्रेडिंग करते हैं। नॉइज़ मार्केट में असंतुलन पैदा करता है। जिसका लाभ प्रोफेशनल ट्रेडर्स उठाते हैं। अक्सर रिटेल और अनुभवहीन ट्रेडर्स को नॉइज़ ट्रेडर्स कहा जाता है। इनके पास trading से प्रॉफिट कमाने के लिए जरूरी टूल्स की भी कमी होती है। 

फाइनेंशियल मार्केट में प्रोफेशनल ट्रेडर बनने के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और लाइसेंसिंग की जरूरत हो सकती है। एंट्री लेवल ट्रेडिंग जॉब के लिए कम से कम स्नातक की डिग्री की जरूरत होती है। नियोक्ता ऐसे स्नातकों की तलाश करते हैं जिन्होंने कॉमर्स स्ट्रीम में ग्रेजुएशन किया है। ट्रेडिंग फर्म में हायर लेवल पदों के लिए MBA की डिग्री को ज्यादा महत्व दिया जाता है। 

ट्रेडर्स को नियुक्त करने वाली कंपनियां अक्सर कर्मचारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रहती हैं। जिसमें फर्म के द्वारा खरीदे-बेचे जाने वाले एसेट्स के बिजनेस के बारे में सिखाया जाता है। स्टॉक ब्रोकर और इन्वेस्टमेंट बैंकर के साथ काम करने के लिए ट्रेडर्स को वित्तीय नियामक SEBI से लाइसेंस लेना पड़ता है। 

जिसमें फाइनेंशियल मार्केट के बारे में आपके ज्ञान के स्तर को जानने के लिए परीक्षा पास करनी पड़ती है। चार्टड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA ) और चार्टड मार्केट टेक्नीशियन (CMT) जैसे प्रोफेशनल प्रमाणपत्र ट्रेडर्स के कैरियर को और एडवांस उंचाईयों पर पहुंचा देते हैं। 


Finance market में trading जरूरी क्यों है? 

कई ऐसे कारण है जिनकी वजह से फाइनेंशियल मार्केट में ट्रेडिंग बहुत महत्वपूर्ण है। ट्रेडिंग की वजह से फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट में प्राइस डिस्कवरी और लिक्विडिटी जैनरेट होती है। साथ ही कैपिटल फ्लो भी बढ़ता है, जिससे एसेट्स की प्राइस एफिशिएंसी बढ़ती है। 

ट्रेडिंग के माध्यम से मार्केट पार्टिसिपेंट्स फाइनेंशियल एसेट्स की फेयर वैल्यू की तरफ बढ़ते हैं। ट्रेडिंग से एसेट्स में ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ता है। जिससे स्टॉक, करेंसी, इंडेक्स, डेरिवेटिव, कमोडिटी आदि फाइनेंशियल एसेटस का त्वरित ट्रांसफर संभव हो पाता है। 

सफल ट्रेडर बनने के लिए कौन-से टेक्निकल इंडिकेटर सीखें?

भारत में एक सफल ट्रेडर बनने और शेयर बाजार की चाल को समझने के लिए कुछ सबसे लोकप्रिय और प्रभावी टेक्निकल इंडिकेटर्स (Technical Indicators) का उपयोग किया जाता है। ये इंडिकेटर्स चार्ट पर पिछले डेटा का विश्लेषण करके भविष्य के प्राइस ट्रेंड्स का अनुमान लगाने में मदद करते हैं।

मूविंग एवरेज (Moving Averages - SMA & EMA): यह सबसे बुनियादी और लोकप्रिय इंडिकेटर है जो किसी स्टॉक के औसत मूल्य को एक निश्चित समयावधि (जैसे 50 दिन या 200 दिन) के आधार पर लाइन के रूप में दिखाता है।

मूविंग एवरेज का उपयोग, यह ट्रेंड की दिशा (तेजी या मंदी) तय करने में मदद करता है। उदाहरण के लिए, यदि TCS का शेयर अपनी 50-दिवसीय मूविंग एवरेज लाइन से ऊपर ट्रेड कर रहा है, तो इसे बुलिश (तेजी) ट्रेंड माना जाता है।

रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (Relative Strength Index - RSI): आरएसआई एक मोमेंटम ऑसिलेटर है जो 0 से 100 के बीच काम करता है। यह यह बताता है कि कोई शेयर 'ओवरबॉट' (अतिरिक्त खरीदा गया) है या 'ओवरसोल्ड' (अतिरिक्त बेचा गया) है।

आरएसआई का उपयोग, यदि किसी स्टॉक का RSI 70 से ऊपर जाता है, तो इसका मतलब है कि शेयर बहुत अधिक खरीदा जा चुका है और इसमें गिरावट आ सकती है। यदि RSI 30 से नीचे जाता है, तो यह ओवरसोल्ड स्थिति मानी जाती है, जहां से उछाल आ सकता है।

मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस (MACD): एमएसीडी एक ट्रेंड-फॉलोइंग मोमेंटम इंडिकेटर है जो दो मूविंग एवरेज के बीच के रिश्ते को दिखाता है। MACD का उपयोग, जब एमएसीडी लाइन सिग्नल लाइन को नीचे से ऊपर की ओर काटती है (क्रेस्सओवर), तो इसे बाय (Buy) सिग्नल माना जाता है। वहीं, ऊपर से नीचे काटने पर सेल (Sell) सिग्नल मिलता है।

बोलिंजर बैंड्स (Bollinger Bands): यह इंडिकेटर एक ऊपरी और निचली बैंड लाइन के साथ बीच में एक मूविंग एवरेज से मिलकर बनता है, जो बाजार की Volatility को मापता है। बिलिंगर बैंड्स का उपयोग तब करें, जब बाजार में उतार-चढ़ाव कम होता है तो बैंड सिकुड़ जाते हैं, और जब बड़ा मूवमेंट आने वाला होता है तो बैंड चौड़े हो जाते हैं। ट्रेडर्स इसके माध्यम से Breakout की पहचान करते हैं।

किसी भी एक इंडिकेटर के भरोसे ट्रेड न लें। हमेशा 2 या 3 इंडिकेटर्स (जैसे RSI और Moving Average का कॉम्बिनेशन) और वॉल्यूम (Volume) का एक साथ विश्लेषण करके ही सही निर्णय लें। 

ये भी जानें- Auto Square-Off: क्या आपका ब्रोकर भी आपके शेयर चुपचाप बेच देता है?

FAQs- अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न 

Q1. फाइनेंशियल मार्केट ट्रेडर कौन होते हैं?

उत्तर: फाइनेंशियल मार्केट ट्रेडर्स वे पेशेवर या व्यक्तिगत निवेशक होते हैं जो शेयर बाजार, फॉरेक्स या कमोडिटी जैसे बाजारों में अल्पकालिक (Short-term) मूल्य बदलावों का लाभ उठाकर मुनाफा कमाने के लिए संपत्तियों की खरीद-बिक्री करते हैं।

Q2. क्या भारत में ट्रेडिंग शुरू करने के लिए पैन कार्ड और डीमैट अकाउंट जरूरी है?

उत्तर: हाँ, भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज (जैसे NSE या BSE) पर शेयर खरीदने या बेचने के लिए आपके पास एक बैंक अकाउंट, पैन कार्ड (PAN Card) और किसी रजिस्टर्ड ब्रोकर के पास डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट (Demat and Trading Account) होना अनिवार्य है।

Q3. इंट्राडे ट्रेडिंग (Intraday Trading) क्या होती है?

उत्तर: इंट्राडे ट्रेडिंग वह प्रक्रिया है जिसमें ट्रेडर शेयर बाजार के खुलने और बंद होने के समय (सुबह 9:15 से दोपहर 3:30 के बीच) के भीतर ही शेयर खरीदता और बेचता है। इसमें मार्केट बंद होने से पहले पोजीशन को स्क्वायर-ऑफ करना पड़ता है।

Q4. शुरुआती ट्रेडर्स के लिए कौन से टेक्निकल इंडिकेटर्स सबसे अच्छे हैं?

उत्तर: शुरुआत करने वाले ट्रेडर्स के लिए मूविंग एवरेज (Moving Average - EMA/SMA) और आरएसआई (RSI - Relative Strength Index) सबसे लोकप्रिय और समझने में आसान इंडिकेटर्स माने जाते हैं।

Q5. क्या ट्रेडिंग में बड़ा वित्तीय जोखिम होता है?

उत्तर: हाँ, चूंकि ट्रेडिंग शॉर्ट-टर्म प्राइस मूवमेंट्स पर आधारित होती है और इसमें कई बार लीवरेज (Margin) का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए बिना सही रणनीति और स्टॉप-लॉस (Stop-loss) के ट्रेड करने पर पूंजी डूबने का भारी जोखिम रहता है।

उम्मीद है, आपको यह फाइनेंशियल मार्केट ट्रेडर कैसे बनाते हैं करोड़ों की दौलत! आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह Financial Market Traders in Hindi. आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त करने के लिए मनी मार्केट हिंदी साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। यदि आपके मन में इस आर्टिकल के बारे में कोई सवाल या सुझाव हो तो उसे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ