Make money from falling stock market: गिरते हुए शेयर मार्केट से पैसे कैसे कमाएं?

शेयर मार्केट में निवेश को अक्सर एक जोखिम भरा काम माना जाता है। खासकर जब मार्केट में गिरावट हो रही हो। लेकिन, एक स्मार्ट इन्वेस्टर  गिरते हुए शेयर मार्केट में भी प्रॉफिट कमा सकता है। इसके लिए यह जानना बेहद जरूरी है। 

इस स्थिति में सही ट्रेडिंग स्ट्रेटेजीज और दृष्टिकोण अपनाकर आप अपनी संपत्ति बढ़ा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं- गिरते शेयर बाजार से पैसे कैसे कमाएं? How to make money from a falling stock market in Hindi.
                                                                                 
How to make money from a falling stock market?

अगर आप शेयर मार्केट से वेल्थ क्रिएट करना चाहते हैं तो आपको मार्क डगलस द्वारा लिखित Trading in the Zone बुक जरूर पढ़नी चाहिए। 

गिरते हुए Share market को समझें?

शेयर बाजार का गिरना अक्सर आर्थिक संकट, राजनीतिक अस्थिरता और मार्केट सेंटीमेंट के कारण होता है। ऐसे समय में, ज्यादातर लोग डर के कारण अपने stocks बेच देते हैं। जिससे मार्केट और शेयरों के प्राइस और नीचे चले जाते हैं। लेकिन यह स्थिति उन Investors & Traders के लिए अवसर बन सकती है। जो धैर्य और विवेक से काम लेते हैं।

शेयर मार्केट में गिरावट के समय आप शॉर्ट-सेलिंग की पोजीशन बना सकते हैं। शेयर मार्केट में गिरावट (falling stock market) के समय शॉर्ट करना ट्रेडर्स के बीच लोकप्रिय और सबसे आम ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी है। यह बियर मार्केट की सबसे ज्यादा बनाई जाने वाली  ट्रेडिंग स्ट्रेटेजीज में से एक है। 

एक ट्रेडर के तौर पर, आप तब शॉर्ट-सेल की ।पोजीशन बना सकते हैं। जब आपको आशंका हो कि Share market में शेयरों के प्राइस गिर सकते हैं। अगर आप इसका सही अनुमान लगा पाते हैं और जिस स्टॉक या इंडेक्स में आप ट्रेड कर रहे हैं। अगर उसका प्राइस गिरता है, तो आप प्रॉफिट कमा सकते हैं। 

गिरते हुए Stock market से पैसे कमाने के तरीके 

जब शेयर मार्केट गिरता है, तब सामान्यतः सभी इन्वेस्टर्स को नुकसान होता है। लेकिन इससे प्रॉफिट भी कमाया जा सकता है। साथ ही शेयर मार्केट में हो रहे नुकसान को कम भी किया जा सकता है। गिरते हुए शेयर मार्केट में भी प्रॉफिट कमाने के कुछ निम्नलिखित तरीके हैं-

1. शॉर्ट सेलिंग (Short Selling): शॉर्ट सेलिंग में, आप उन शेयरों को बेचते हैं, जो आपके पास नहीं हैं। जब उन stocks price गिरते हैं, तो आप उन्हें कम प्राइस पर खरीदकर प्रॉफिट कमा सकते हैं। शार्ट सेलिंग का यह तरीका तब फायदेमंद होता है। जब आपको यकीन हो कि किसी खास स्टॉक की कीमत घटेगी।

2. गिरावट पर खरीदारी (Buying the Dip): जब मार्केट में गिरावट होती है, तो अच्छी गुणवत्ता वाले stocks सस्ते हो जाते हैं। ऐसे समय में, ब्लू-चिप कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लॉन्ग टर्म दृष्टिकोण से, ये स्टॉक्स बाजार के उभरने पर अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।

3. डायवर्सिफिकेशन (Diversification): गिरते शेयर मार्केट में जोखिम को कम करने के लिए अपने पोर्टफोलियो को विभिन्न एसेट्स और सेक्टर्स में फैलाएं। म्यूचुअल फंड, गोल्ड, और बांड्स जैसे विकल्पों को शामिल करना आपको मार्केट की वॉलेटिलिटी से होने वाले नुकसान से बचा सकता है।

4. रिवर्स ईटीएफ (Reverse ETFs): रिवर्स एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETFs) ऐसे फंड्स होते हैं। जो शेयर मार्केट की गिरावट से प्रॉफिट कमाने के लिए डिज़ाइन किए गए होते हैं। इन्हें शॉर्ट-सेलिंग की तुलना में कम जोखिम के रूप में देखा जाता है।

5. वैल्यू इन्वेस्टिंग (Value Investing): गिरते बाजार में, कई बार मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों के स्टॉक्स भी सस्ते हो जाते हैं। वॉरेन बफेट की तरह, मूल्य आधारित निवेश दृष्टिकोण अपनाएं और उन कंपनियों के स्टॉक्स खरीदें जिनके फंडामेंटल्स मजबूत हैं।

6. मार्जिन ट्रेडिंग से बचें (Avoid Margin Trading): गिरते बाजार में मार्जिन ट्रेडिंग खतरनाक हो सकती है। मार्केट में बढ़ी हुई वोलैटिलिटी के कारण यह आपके नुकसान को और बढ़ा सकती है। लेकिन आप पुट ऑप्शन खरीदकर गिरते हुए मार्केट में प्रॉफिट कमा सकते हैं। 

Trading position बनाते समय ध्यान देने योग्य बातें 

गिरते हुए मार्केट में पोजीशन बनाते समय आपको निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए- 
  • धैर्य रखें: Falling market के समय घबराएं नहीं क्योंकि निवेश में धैर्य और दृढ़ता सबसे महत्वपूर्ण होती है।
  • शेयर मार्केट के बारे में सीखें: शेयर बाजार की बारीकियों को समझें। नई-नई ट्रेडिंग स्ट्रैटजी और टेक्निक को सीखते रहें।
  • सलाहकार से संपर्क करें: यदि आपको शेयर मार्केट ट्रेडिंग एंड इंवेस्टिग के बारे में स्पष्ट समझ नहीं है। तो किसी शेयर मार्केट विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
  • Falling market में इन्वेस्टर्स के लिए रिस्क के साथ-साथ प्रॉफिट कमाने के अवसर भी छिपे रहते हैं। यदि आप समझदारी और सही ट्रेडिंग प्लान के साथ, इस समय मार्केट में invest करते हैं। तो आप मार्केट की गिरावट को अपने पक्ष में बदल सकते हैं। 
  • प्रसिद्ध अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफेट का यह कथन " जब दूसरे लालची हो तो आपको डरना चाहिए और जब दूसरे शेयर खरदने से डर रहे हों तब आपको चलचि होना चाहिए" इस कथन का आशय गिरते हुए मार्केट में खरीदारी करने से ही है। 
  • अतः स्मार्ट पोर्टफोलियो और सही दृष्टिकोण के साथ, शेयर मार्केट से कमाई हमेशा संभव है। 
उम्मीद, आपको यह गिरते हुए शेयर मार्केट से पैसे कैसे कमाएं? आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा। अगर आपको यह  How to make money from a falling stock market? आर्टिकल पसंद आये तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। 

शेयर मार्केट के बारे में ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारियां प्राप्त करने के लिए इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। आप मुझे फेसबुक पर भी जरूर फॉलो करें। 

कोई टिप्पणी नहीं

Jason Morrow के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.