bseindia.com: की वेबसाइट से शेयर मार्केट की सीक्रेट जानकारी निकलना सीखें
बीएसई इंडिया लिमिटेड को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्थापना 1875 में महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुई। इसकी बिल्डिंग मुंबई के दलाल स्ट्रीट में स्थित है। यह इंडिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है। साथ ही दुनिया का दसवां सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज भी है। यह इंडिया के दो सबसे प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों में से एक है।
आइए विस्तार से जानते हैं- bseindia.com की वेबसाइट से शेयर मार्केट की सीक्रेट जानकारी निकलना कैसे सीखें। BSE India Bombay Stock Exchange ki full jankari in Hindi. इस आर्टिकल में जयादातर लिंक्स बीएसई की वेबसाइट से सम्बन्धित हैं। अतः आप विस्तार से समझने के लिए इन्हें भी देख सकते हैं।
यदि आप शेयर मार्केट ट्रेडिंग में एक्सपर्ट बनाना चाहते हैं तो आपको टेक्निकल एनालिसिस और कैंडलस्टिक की पहचान बुक जरूर पढ़नी चाहिए।
यह वेबसाइट अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, गुजरती और मराठी भाषा में भी है। जिसका लिंक आपको इसके होम पेज पर ऊपर दिए गए Select Language के ऑप्शन में मिल जायेगा। वहाँ से आप हिंदी, गुजरती या मराठी जिस भी भाषा में देखना चाहें। वह भाषा सलेक्ट करके उसकी वेबसाइट खोल सकते हैं।
यदि आप इस वेबसाइट को पढ़ना सीख गए, तो आप इसमें से बहुत सारी ऐसी जानकारी निकाल सकते हैं। जिसके आधार पर आप शेयर मार्केट में सही तरीके से ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग कर सकते हैं।
दूसरा स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE India) के नाम से जाना जाता है। इस आर्टिकल में विस्तार से बताया गया है कि BSE India की वेबसाइट से अपने काम की जानकारी कैसे निकालें। जिसकी सहायता से आप शेयर मार्केट से पैसे कमा सकें।
बीएसई इंडिया.कॉम
bseindia.com की वेबसाइट पर जाने के लिए आपको गूगल क्रोम में bseindia.com सर्च करना पड़ेगा। उसके बाद bseindia.com की वेबसाइट आपके सामने होगी। उस पर क्लिक करके आप वेबसाइट को खोल लें। इस वेबसाइट पर शेयर मार्केट से सम्बन्धित जानकारी का खजाना छुपा है।
बीएसई इंडिया की वेबसाइट के होम पेज पर एक मैन्यू दिया गया है। जिसमें ये नाम लिखे हैं- Indices, Gainers, Losers, Top Turnover, Trending, Listing, Corporate announcements, Public Issues. नीचे इस मेन्यू के बारे में विस्तार से बताया गया है।
Indices (इंडेक्स)
BSE India की वेबसाइट पर आपको Indices का ऑप्शन मिलेगा। इसके नीचे आपको Index लिखा हुआ मिलेगा। जिसके नीचे बीएसई सेंसेक्स के सभी इंडेक्स लिखे हैं। जोकि निम्नलिखित हैं-
- S&P BSE SENSEX
- S&P BSE BANKEX
- S&P BSE SENSEX 50
- S&P BSE 100
- S&P BSE BHARAT 22 Index
यहाँ दो तरह के चार्ट दिए गए हैं। बेसिक चार्ट और BSE Technical Chart आप इनसे इंडेक्स के पुराने मूवमेंट को भी देख सकते हैं। चार्ट पर बनने वाले पैटर्न्स को देखकर इंडेक्स के आगामी प्राइस मूवमेंट का भी आप अनुमान लगा सकते हैं। BSE India Limited खुद भी स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध कम्पनी है।
Gainers (बढ़ने वाले शेयर)
BSE India की वेबसाइट के होम पेज के मैन्यू में दूसरा ऑप्शन Gainers का है। इसके नीचे आपको Security लिखा हुआ मिलेगा। जिसके नीचे उस दिन के सबसे ज्यादा बढ़ने वाले स्टॉक्स की लिस्ट दी होती है। जिसमें स्टॉक्स का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस (LTP) और वह कितने पॉइंट्स ऊपर चढ़ा, लिखा होता है।
साथ ही आज उस स्टॉक में कितने प्रतिशत की बढ़त हुई, यह भी लिखा होता है। इसमें से आपको कोई मल्टीबैगर बनने की संभावना वाला शेयर भी मिल सकता है। इसमें दिए गए किसी भी शेयर के नाम पर क्लिक करके आप उस शेयर के बारे में सब कुछ जान सकते हैं। जैसे उस स्टॉक का उस दिन का ओपन और क्लोजिंग प्राइस, ट्रेडिंग वॉल्यूम, मार्केट डेप्थ आदि।
साथ ही कंपनी के फंडामेंटल्स में P/E रेश्यो, डिविडेंड यील्ड, शेयरहोल्डिंग पैटर्न, ईपीएस आदि जानकारी दी होती है। इससे कंपनी की अन्य बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। आप मार्केट पर क्लिक करके एक जगह पर ही सम्पूर्ण शेयर मार्केट का अवलोकन कर सकते हैं।
इस लिस्ट के नीचे एक तीर (Aro) का चिह्न होता है, जिस पर क्लिक करके आप उस दिन के सभी टॉप गैनर्स स्टॉक की लिस्ट देख सकते हैं। साथ ही आप उस लिस्ट में दिए गए किसी स्टॉक के नाम पर क्लिक करके उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप उस लिस्ट में दिए गए स्टॉक्स का फंडामेंटल एनालिसिस कर सकते हैं।
Losers (गिरने वाले शेयर)
BSE India की वेबसाइट के होम पेज के मैन्यू में तीसरा ऑप्शन Losers का होता है। इसके नीचे आपको Security लिखा हुआ मिलेगा। जिसके नीचे उस दिन के सबसे ज्यादा गिरने वाले स्टॉक्स की लिस्ट होती है। जिसमे स्टॉक्स का उस दिन का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस (LTP) और वह स्टॉक कितने पॉइंट गिरा लिखा होता है। साथ ही आज उस स्टॉक में कितने प्रतिशत की गिरावट हुए यह भी लिखा होता है।
इस लिस्ट में दिए गए किसी भी स्टॉक के नाम पर क्लिक करके आप उस शेयर के बारे में सब कुछ जान सकते हैं। जैसे उस स्टॉक का उस दिन का ओपन और क्लोजिंग प्राइस, ट्रेडिंग वॉल्यूम, मार्केट डेप्थ आदि। साथ ही कंपनी के फंडामेंटल्स में P/E रेश्यो, डिविडेंड यील्ड, शेयरहोल्डिंग पैटर्न, ईपीएस आदि भी जान सकते हैं।
इससे आप कंपनियों के बारे में अन्य बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप चाहें तो बीएसई इंडिया से फाइनेंस में कोर्स और सर्टिफिकेट्स की पढ़ाई भी कर सकते हैं। जिससे आप शेयर मार्केट रिलेटेड जॉब भी कर सकते हैं और खुद का बिजनेस भी कर सकते हैं।
इस लिस्ट के नीचे एक तीर (Aro) का चिह्न होता है, जिस पर क्लिक करके आप उस दिन के सभी टॉप लूजर्स स्टॉक्स की लिस्ट देख सकते हैं। साथ ही आप उस लिस्ट में दिए गए किसी भी स्टॉक के नाम पर क्लिक करके उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Top Turnover
BSE India की वेबसाइट के होम पेज पर चौथा ऑप्शन Top Turnover का होता है। इसके नीचे आपको Security लिखा हुआ मिलेगा। जिसके नीचे उस दिन के सबसे ज्यादा ट्रेडिंग टर्नओवर वाले स्टॉक्स की लिस्ट होती है। जिसमे उस दिन के सबसे ज्यादा वॉल्यूम वाले स्टॉक्स की लिस्ट होती है।
जिसमे हाईएस्ट वॉल्यूम वाले स्टॉक्स का उस दिन का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस (LTP) होता है। साथ ही स्टॉक्स का (T/O Cr Rupee) उस दिन का टोटल टर्नओवर दिया होता है। उस दिन का टोटल Volume भी दिया गया होता है।
उस लिस्ट में दिए गए किसी भी स्टॉक के नाम पर क्लिक करके आप उस शेयर के बारे में सब कुछ जान सकते हैं। जैसे उस स्टॉक का उस दिन का ओपन और क्लीजिंग प्राइस, मार्केट डेप्थ, ट्रेडिंग वॉल्यूम आदि।
साथ ही कंपनी के फंडामेंटल्स में डिविडेंड यील्ड, ईपीएस, पीई रेश्यो शेयरहोल्डिंग पैटर्न आदि में भी जान सकते हैं। अतः इससे आप इन कंपनियों के बारे में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
इस लिस्ट के नीचे एक तीर (Aro) का चिह्न होता है, जिस पर क्लिक करके आप उस दिन के सभी टॉप टर्नओवर वाले स्टॉक्स की लिस्ट देख सकते हैं। साथ ही आप उस लिस्ट में दिए गए किसी भी स्टॉक के नाम पर क्लिक करके उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Trending (ट्रेंडिंग)
BSE India की वेबसाइट के होम पेज पर पाँचवा ऑप्शन Trending का होता है। इसके नीचे आपको Security लिखा हुआ मिलेगा। जिसके नीचे उस दिन के सबसे ज्यादा अलग व्यवहार करने वाले स्टॉक्स को रखा जाता है। जिन स्टॉक्स ने 52 week high बनाया है, उन्हें वॉल्यूम के साथ बताया जाता है।
साथ ही इस लिस्ट में स्टॉक्स को High Volume, Spurt Volume, Unusual Volume के नाम से भी बताया जाता है। ईयरली हाई स्टॉक का भी वॉल्यूम बताया जाता है। इसी तरह टॉप लूजर स्टॉक को भी वॉल्यूम के साथ बताया जाता है। टॉप टर्नओवर वाले स्टॉक्स को भी बताया जाता है। टॉप टेन गेनर स्टॉक को भी ट्रेंडिंग में बताया जाता है। इस तरह आप स्टॉक प्राइस का एनालिसिस कर सकते है।
इस लिस्ट के नीचे एक तीर (Aro) का चिह्न होता है, जिस पर क्लिक करके आप उस दिन के सभी टॉप Trending वाले स्टॉक्स की लिस्ट देख सकते हैं। साथ ही आप उस लिस्ट में दिए गए किसी भी स्टॉक के नाम पर क्लिक करके उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Listings
BSE India की वेबसाइट के होम पेज पर छटा ऑप्शन Listings का होता है। जब भी किसी कंपनी का आईपीओ आता है, उसके बाद वह स्टॉक एक्सचेंज BSE या NSE पर लिस्ट होती है। जो कंपनी BSE India पर लिस्ट होती हैं, उसे उस दिन लिस्टिंग्स के कॉलम में दिखाया जाता है।
इस लिस्ट के नीचे एक तीर (Aro) का चिह्न होता है, जिस पर क्लिक करके आप उस दिन के सभी नयी Listings वाले स्टॉक्स की लिस्ट देख सकते हैं। साथ ही आप उस लिस्ट में दिए गए किसी भी स्टॉक के नाम पर क्लिक करके उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Corporate Announcements
BSE India की वेबसाइट के होम पेज पर सातवाँ ऑप्शन कॉर्पोरेट अनाउंसमेंट का होता है। जब स्टॉक मार्केट में लिस्ट कोई भी कम्पनी कोई भी घोषणा करती है। उसे स्टॉक एक्सचेंज (BSE & NSE) को बताना पड़ता है।
हम इस आर्टिकल में बीएसई स्टॉक एक्सचेंज की बात कर रहे हैं। अतः BSE India पर लिस्ट कंपनी जो भी घोषणा करती है। उसे बीएसई इंडिया की वेबसाइट पर कॉर्पोरेट अनाउंसमेंट के कॉलम में बताया जाता है। इस पर जब आप क्लिक करेंगे तो आप कंपनी की घोषणा के बारे में विस्तार से जान जायेंगे। इसलिए इसे आपको पढ़ना चाहिए। कंपनी वर्तमान में क्या नया कर रही है।
इस लिस्ट के नीचे एक तीर (Aro) का चिह्न होता है, जिस पर क्लिक करके आप उस दिन के सभी Corporate Announcements देख सकते हैं। साथ ही आप उस लिस्ट में दी गई, किसी भी सुचना पर क्लिक करके उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Public Issues (आईपीओ)
BSE India की वेबसाइट के होम पेज पर आठवाँ ऑप्शन पब्लिक इश्यू यानि आईपीओ का होता है। जब स्टॉक मार्केट में किसी कम्पनी का पब्लिक इश्यू खुला होता है। तो उसे इस कॉलम में Live बताया जाता है। उस पब्लिक इश्यू के नाम पर क्लिक करके आप उसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं।
अतः आपको इसे जरूर पढ़ना चाहिए। इसी तरह जिस कंपनी का आईपीओ आने वाला होता है। उसे भी इस कॉलम में Forthcoming में दिखाया जाता है।
इस लिस्ट के नीचे एक तीर (Aro) का चिह्न होता है, जिस पर क्लिक करके आप उस दिन खुले हुए सभी आईपीओ वाले स्टॉक्स की लिस्ट देख सकते हैं। साथ ही आप उस लिस्ट में दिए गए किसी भी स्टॉक के नाम पर क्लिक करके उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Quick Links
बीएसई इंडिया की वेबसाइट पर सबसे नीचे क्विक लिंक्स दिए गए हैं। जहाँ पर आपको शेयर मार्केट के बारे में बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिल जायेगीं। इन लिंक्स को देखने के लिए आप Quick Links पर जाएँ। और इन लिंक्स में दी गई जानकारी से फायदा उठायें। जिन पर क्लिक करके आप उन जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं। इनमे से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां निम्नलिखित हैं-
1. Pre Open: शेयर मार्केट की शुरुआत प्री ओपन सेशन से होती है। प्री ओपनिंग सेशन का समय सुबह नौ बजे से नौ बजकर पंद्रह मिनट तक होता है। इसे आर्डर एंट्री पीरियड कहते हैं, इस दौरान आप शेयर खरीदने और बिक्री के आर्डर दे सकते हैं। इस दौरान शेयरों के buy & sell ऑर्डर का मिलान किया जाता है। इस पर क्लिक करके आप इससे सम्बन्धित जानकारी ले सकते हैं।
2. Trading Holidays: इंडिया में ज्यादातर त्यौहारों पर स्कूलों, सरकारी और प्राइवेट कार्यालों में अवकाश रहता है। इनके साथ ही शेयर मार्केट में भी ट्रेडिंग हॉलीडेज रहता है। जिनके बारे में आप Trading Holidays पर क्लिक करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
3. Advances/Declines: एडवांस /डिक्लाइन पर क्लिक करके, आप उस दिन बढ़ने और गिरने वाले स्टॉक्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यानि की कौन-कौन से शेयरों का प्राइस बढ़ा और और कौन-कौन से शेयरों का प्राइस गिरा। इसके बारे में एडवांस / डिक्लाइन के ऑप्शन पर क्लिक करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
4. Bulk Deals: शेयर मार्केट की भाषा में बल्क डील्स (थोक सौदे) वह होती है। जिसमे खरीदे या बेचे गए स्टॉक्स की संख्या कंपनी की टोटल शेयर केपिटल से 0.5% से ज्यादा होता है। तो Bulk Deals पर क्लिक करके आप आज किस-किस शेयर में बल्क डील्स हुई हैं। किसने स्टॉक्स बेचे और किसने खरीदे। साथ ही कितनी संख्या में स्टॉक्स खरीदे और बेचे गए। इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
5. Block Deals: जैसा कि ब्लॉक डील्स के नाम से ही पता चलता है। इसमें दो पार्टियों के बीच स्टॉक्स का फिक्स प्राइस पर लेनदेन होता है। इसमें ट्रेड किये जाने वाले स्टॉक्स की संख्या सामान्य ट्रेड डील्स से ज्यादा होती है। इससे आप यह अनुमान लगा सकते हैं कि किस शेयर को शार्ट करना चाहिए और किसे लॉन्ग करना चाहिए।
इसमें खरीदने बेचने के एक ट्रेड में स्टॉक्स की संख्या 10,000 से ज्यादा होती है। Block Deals पर क्लिक करके आप उस दिन किस-किस स्टॉक्स में ब्लॉक डील्स हुई। किसने स्टॉक्स बेचे और किसने खरीदे। साथ ही कितनी संख्या में स्टॉक्स खरीदे और बेचे गए। इसके बारे में आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
6. 52 Weeks high/low: किसी भी शेयर के 52 सप्ताह के हाई प्राइस को 52 वीक हाई कहते हैं। इसी तरह 52 वीक लो प्राइस को, 52 वीक लो कहा जाता है। 52 weeks High/Low पर क्लिक करके, आप यह जान सकते हैं। कौन सा शेयर 52 वीक हाई बना रहा है और कौन सा 52 वीक लो प्राइस बना रहा है। इससे आप यह अनुमान लगा सकते हैं कि किस शेयर को शार्ट करना चाहिए। और किसे लॉन्ग करना चाहिए।
7. Results Calendar: कंपनियाँ अपने तिमाही नतीजे घोषित करती है, जिसकी घोषणा वे पहले ही कर देती हैं। रिजल्ट कैलेंडर को देखकर आप यह जान सकते हैं कि किस कंपनी के तिमाही नतीजे कब आने वाले हैं। आप कंपनियों के बारे में रिसर्च करके, अनुमान लगा सकते हैं। कि कंपनियों के नतीजे कैसे रह सकते हैं। रिजल्ट आने से पहले आप, इसके आधार पर आप कंपनियों में लॉन्ग या शार्ट पोजीशन बना सकते हैं।
यूँ तो Quick Links में और भी बहुत सारी जानकारियां दी हुई हैं। लेकिन इससे यह आर्टिकल बहुत ज्यादा लम्बा हो जायेगा और आप भी पढ़ते-पढ़ते बोर हो जायेंगे। अतः उनके बारे में मैं यहाँ नहीं लिख रही हूँ। आप सभी क्विक लिंक्स पर क्लिक करके देख सकते हैं। कि कौन सी जानकारी आप के काम की है और कौन सी नहीं है। अपनी जरूरत के हिसाब से आप Quick links से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी.बीएसई इंडिय.कॉम
इसे खोलने के लिए आप गूगल में hindi.bseindia.com लिखकर सर्च कर सकते हैं। यह इसकी अंग्रेजी वेबसाइट का हिंदी वर्जन है। इसमें अंग्रेजी की साइट में दी गयी जानकारी को हिंदी में दिया गया है। इसलिए यदि आप अंग्रेजी में कंफर्टेबल नहीं हैं तो आप हिंदी वेबसाइट को देख सकते हैं।
इसमें शेयर मार्केट के बारे में जानकारी के लिए सबसे ऊपर मेन्यू दिया गया है। वहीं अपनी जरूरत के हिसाब से हेडिंग पर क्लिक करके आप जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके मेन्यू में दिए गए हेडिंग निम्नलिखित हैं-
- बीएसई संबंधित: इसमें बीएसई की स्थापना के बारे में बताया गया है। इसकी स्थापना कब हुई आदि।
- निवेशक मंच: इसमें इन्वेस्टमेंट के लिए निवेशकों को दिए जाने वाले विकल्प जैसे फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, इक्विटी, डेब्ट आदि के बारे में बताया गया है।
- बाजार गतिविधि: इसमें स्टॉक्स के दैनिक मूवमेंट के बारे में बताया जाता है जैसे घटे, बढ़े, मोस्ट एक्टिव स्टॉक्स आदि।
- कंपनी संबंधित: जब भी स्टॉक मार्केट में लिस्ट कंपनी कुछ न्य करती है। तो इसकी सूचना स्टॉक एक्सचेंज को देती है। इन्हीं सूचनाओं को इस हेडिंग में प्रकाशित किया जाता है।
- महत्वपूर्ण घोषणाएं: बीएसई के विभिन्न विभागों द्वारा निवेशकों के हिट में जारी किये जाने वाले नोटिस को इस हेडिंग में प्रकाशित किया जाता है। कम्पनयों द्वारा दिए जाने वाले डिविडेंड, बोनस लाभांश आदि को भी इसी में प्रकाशित किया जाता है।
- विभिन्न सेवाएँ: बीएसई के पास निवेशकों को शेयर मार्केट के बारे में ट्रेनिंग, कोर्स करवाने का बहुत बड़ा इंस्टीट्यूशनल इंफ्रास्ट्रक्चर है। उसके बारे में भी इसी हेडिंग से प्रकाशित किया जाता है।
उम्मीद है, आपको यह bseindia.com की वेबसाइट से शेयर मार्केट की सीक्रेट जानकारी निकलना सीखें आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह BSE India Bombay Stock Exchange ki full jankari in Hindi. आर्टिकल पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।
आप किस टॉपिक पर आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। शेयर मार्केट के बारे में ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए आप इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जरूर बताये।
महावीर शर्मा
जवाब देंहटाएं