Advance/Decline Ratio: एडवांस/डिक्लाइन रेश्यो का यूज शेयर मार्केट सेंटीमेंट को जानने के लिए करें?

एडवांस/डिक्लाइन रेश्यो (ADR) Stock market का एक टेक्निकल इंडिकेटर है। जिसका उपयोग ट्रेडर्स के द्वारा मार्केट में बढ़ने वाले और गिरने वाले शेयरों की संख्या का पता लगाने के लिए किया जाता है। जिससे वे मार्केट ट्रेंड का आसानी से पता लगा सकें। 

एडवांस/डिक्लाइन रेश्यो के द्वारा आप यह भी जान सकते हैं कि मार्केट ओवरसोल्ड है या ओवरबोट है। चलिए विस्तार से जानते हैं-  एडवांस/डिक्लाइन रेश्यो का यूज  शेयर मार्केट सेंटीमेंट को जानने के लिए करें?  What is Advance-Decline ratio?
                                                                                         
Advance/Decline ratio

अगर आप शेयर मार्केट एक्सपर्ट बनना चाहते हैं तो आप सुधा श्रीमाली द्वारा लिखित शेयर मार्केट गाइड जरूर पढ़नी चाहिए। 

एनएसई में एडवांस/डिक्लाइन टूल का इस्तेमाल उसके घटते और बढ़ते हए शेयरों की संख्या की तुलना करने के लिए किया जाता है। जो शेयर पिछले दिन के क्लोजिंग प्राइस से कम प्राइस पर बंद हुए थे। उनकी तुलना अपने पिछले दिन के क्लोजिंग प्राइस से अधिक पर बंद हुए शेयरों से की जाती है। ऑप्शन चैन

Advance/Decline Ratio क्या है? 

एडवांस/डिक्लाइन रेश्यो एक प्रसिद्ध मार्केट-ब्रीद इंडिकेटर है जो उन स्टॉक्स की संख्या की तुलना करता है। जो अपने पिछले दिन के क्लोजिंग प्राइस की तुलना में कम या ज्यादा पर बंद हुए। यानि कि यह गिरने वाले और बढ़ने वाले स्टॉक्स की संख्या और उनका अनुपात बताता है। 

एडवांस/डिक्लाइन रेश्यो बढ़ते शेयरों की संख्या को घटते शेयरों की संख्या से विभाजित करने पर प्राप्त होता है। इसे विभिन्न समयावधि में भी निकला जा सकता है। जैसे एक दिन, एक सप्ताह, एक महीना आदि। बफेट इंडिकेटर

एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं-
  • यह एक टेक्निकल एनालिसिस टूल है, जिसका उपयोग मार्केट सेंटीमेंट (Trend) को जानने के लिए किया जाता है।
  • Advance-Decline Ratio बढ़ते शेयरों की संख्या को घटते हुए शेयरों की संख्या से विभाजित करके निकाला जाता है। इसे विभिन्न टाइम फ्रेम में भी निकाला जाता है जैसे एक दिन, एक सप्ताह, एक महीना आदि। 
  • स्टेण्डअलोन आधार पर एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो यह भी बता सकता है कि मार्केट ओवरबोट है या ओवरसोल्ड। 
  • मार्केट के सेशन की शुरुआत में एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो को देखकर आप मार्केट ट्रेंड का पता भी लगा सकते हैं। 

Advance/Decline ratio कैसे काम करता है? 

एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो के मूविंग एवरेज की तुलना निफ्टी 50 या बैंक निफ्टी इंडेक्स आदि से यह जानने के लिए कर सकते हैं। क्या ये कुछ कंपनियां सम्पूर्ण मार्केट को चला रही हैं? यह तुलना मार्केट में रैली या बिकवाली की संभावना पर प्रकाश डाल सकती है। 

कम एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो ओवरसोल्ड मार्केट को दर्शाता है। ऐसी तरह हाई एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो  ओवरबोट मार्केट को दर्शाता है। इस प्रकार एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो से आप पता लगा सकते हैं कि मार्केट किस तरफ दिशा बदल रहा है ? 

टेक्निकल एनालिसिस स्ट्रेटजी की सफलता के लिए मार्केट की दिशा (trend) का पता होना बेहद जरूरी है। एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो एक बहुत ही प्रभावी रेश्यो है। इससे ट्रेडर मौजूदा या संभावित मार्केट ट्रेंड का बहुत जल्दी अनुमान लगा सकते हैं।

Advance/Decline ratio के प्रकार 

एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो को दो प्रकार से यूज किया जा सकता है। पहला स्टैंडअलोन संख्या के रूप में, दूसरा इसका यूज मार्केट ट्रेंड को जानने के लिए किया जा सकता है। स्टैंडअलोन आधार पर एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो यह बताने में मदद करेगा कि मार्केट के ज्यादातर शेयर गिरे या फिर चढ़े। 

दूसरा एडवांस-डिक्लाइन से मार्केट ट्रेंड का पता करने में मदद मिलती है। Penny Stocks लगातार घटता-बढ़ता रेश्यो वोलेटाइल मार्केट को दर्शाता है। इसी तरह लगातार बढ़ता एडवांस स्टॉक्स का अनुपात मार्केट में तेजी को दर्शाता है। इसी तरह बढ़ता डिक्लाइन स्टॉक्स का अनुपात मार्केट में मंदी को दर्शाता है। 

Advance/Decline चार्ट क्या है? 

एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो चार्ट में गिरने और बढ़ने वाले शेयरों की संख्या को दैनिक आधार पर प्लांट किया जाता है। यह इंडिकेटर एक संचयी है जिसमे बढ़ने वाली संख्या को पूर्व में बढ़ने वाली संख्या से जोड़ा जाता है। इसी तरह यदि संख्या ऋणात्मक है तो इसे पूर्व संख्या से घटाया जाता है। 

उम्मीद है,आपको यह  एडवांस/डिक्लाइन रेश्यो क्या है? Stock Market सेंटीमेंट को जानने के लिए इसका यूज कैसे करें? आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको यह What is Advance-Decline ratio? आर्टिकल पसंद आये तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। 

ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए आप इस साइट को सब्स्क्राइब भी जरूर करे। यदि आप के मन में इस आर्टिकल के सम्बन्ध में कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। आप मुझे Facebook पर भी जरूर फॉलो करें क्योंकि वहां में शेयर मार्केट के बारे में अक्सर रोचक जानकारियां शेयर करती रहती हूँ।  

कोई टिप्पणी नहीं

Jason Morrow के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.