Rollover futures contract: फ्यूचर कॉन्ट्रेक्ट रोलओवर कैसे करें?

इस आर्टिकल में बताया गया है कि फ्यूचर कॉन्ट्रेक्ट का रोलओवर कैसे और कब करें? फ्यूचर एंड ऑप्शन में रोलओवर का सीधा सा मतलब वर्तमान महीने की पोजीशन (जो समाप्त हो रहा है) को अगले महीने के लिए आगे बढ़ाना। 

इसमें आपको वर्तमान महीने की पोजीशन काटनी पड़ती है और अगले महीने की पोजीशन जोड़नी होती है। आइए विस्तार से जानते हैं- क्या आप फ्यूचर कॉन्ट्रेक्ट रोलओवर कर सकते हैं? Can we Rollover Futures contract in Hindi?  
                                                                                                   
Rollover futures contract


यदि आप फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस के एक्सपर्ट बनना चाहते हैं तो आपकोमहेशचन्द्र कौशिक द्वारा लिखित ऑप्शन ट्रेडिंग से पैसों का पेड़ कैसे लगाएं बुक जरूर पढ़नी चाहिए। 

Future Rollover क्या है?

रोलओवर का अर्थ है-अपनी फ्यूचर की पोजीशन को एक महीने से दूसरे महीने तक आगे ले जाने की प्रक्रिया को रोलओवर कहा जाता है। मान लीजिये यदि आपके पास निफ़्टी फ्यूचर का जनवरी का एक लॉट है और आप उसे फरवरी के लिए आगे बढ़ाते हैं, यही रोलओवर है। यानि अपनी ली हुई पोजीशन को एक्सपायरी के पास बंद करके, बिल्कुल ऐसी ही अगले महीने की पोजीशन लेना ही rollover कहलाता है।

Rollover futures contract कब किया जाता है? 

फ्यूचर्स कॉन्ट्रेक्ट को रोलओवर दो तरह से किया जा सकता है। पहला- जब आप की पोजीशन प्रॉफिट में हो तो प्रॉफिट का रोलओवर किया जाता है। दूसरा- अगर आप की पोजीशन लॉस में है तो लॉस बुक किया जाता है। यदि आप सोचते हैं कि आप की पोजीशन प्रॉफिट में आ सकती है। तो आप अपना लॉस बुक करके अगले महीने, प्रॉफिट के लिए रोलओवर कर सकते हैं। 

इस पोजीशन में निम्नलिखित दो तरह से रोलओवर हो सकता है- 

  1. लॉस वाली पोजीशन का Rollover करने के लिए उदाहरण, मान लेते हैं, आपने 18090 में निफ़्टी फ्यूचर (Nifty Future) का जनवरी का एक लॉट खरीदा है। निफ्टी का वर्तमान बाजार भाव (स्ट्राइक प्राइस) 18000 चल रहा है। अगर आपको लगता है कि इस महीने तो मेरा भाव नहीं आ पाएगा लेकिन अगले महीने मेरा भाव आ सकता है। इस स्थिति में आप इस महीने की पोजीशन को लॉस में काटकर, अगले महीने (फरवरी) की निफ्टी फ्यूचर की पोजीशन ले सकते हैं। इस तरह आप की जनवरी की पोजीशन कटकर फरवरी के लिए रोलओवर हो जाएगी। 
  2. प्रॉफिट वाली पोजीशन का Rollover करने के लिए उदाहरण, मान लीजिये आपने 18090 में निफ़्टी फ्यूचर का जनवरी का एक लॉट खरीदा है। अगर निफ़्टी का वर्तमान बाजार भाव (स्ट्राइक प्राइस) 18400 चल रहा है। इस पोजीशन में आप प्रॉफिट में चल रहे हैं। अगर आपको लगता है कि निफ़्टी अगले महीने और भी ऊपर जायेगा। आपको और भी ज्यादा प्रॉफिट हो सकता है। इस स्थिति में आप इस महीने की पोजीशन के प्रॉफिट को बुक करके, अगले महीने (फरवरी) की निफ्टी फ्यूचर की पोजीशन ले सकते हैं। यही फ्यूचर्स पोजीशन को रोलओवर करना कहलायेगा। 
 

Future contract rollover में प्रॉफिट एंड लॉस कैसे होता है?

फ्यूचर्स को रोलओवर करने से घाटा और मुनाफा दोनों ही हो सकते हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह होती है, अगर आप फ्यूचर खरीद कर रोलओवर कर रहे हैं। तो आपको प्रत्येक महीने प्रीमियम का लॉस देखने को मिलेगा। आप यह तो जानते होंगे कि यदि निफ्टी का स्ट्राइक प्राइस 18000 है तो इसके इस महीने future contract की प्राइस 18150 अंक के आस-पास होगी।

मान लेते हैं अगर जनवरी महीने में निफ़्टी का स्ट्राइक प्राइस 18000 पर चल रहा है तो इसके फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट का प्राइस 18090 के आसपास होगा। इस प्राइस के अनुसार निफ़्टी फ्यूचर फरवरी का प्राइस 18150 अंक के करीब होगा। इस स्थिति में अगर आप जनवरी का फ्यूचर बेचकर फरवरी का फ्यूचर खरीदेंगे। तब आपको प्रीमियम 50/60 रूपये  ज्यादा देनी पड़ेगे जो कि आपका लॉस होगा। 

आप यह तो जानते ही होंगे कि जब एक्सपायरी के दिन फ्यूचर सेटल होते हैं। तब निफ्टी की एक्सपायरी का प्राइस और स्पॉट प्राइस एक समान हो जाते हैं। जब यह दोनों प्राइस एक समान हो जाते हैं। तब आपकी पोजीशन का प्रीमियम कम हो जाता है। लेकिन निफ़्टी का स्पॉट प्राइस अपनी जगह पर रहता है। इस तरह आपको नुकसान हो जाता है क्योंकि आप अपनी वर्तमान महीनें की पोजीशन को नुकसान में काटना पड़ता है।

इस तरह आप को वर्तमान महीनें के प्रीमियम का लॉस होता है। आपको अगले महीनें के लिए निफ़्टी फ्यूचर का ज्यादा प्रीमियम पर रोलओवर करना पड़ता है। यानी आपको अगले महीनें के लिए अलग से प्रीमियम देना पड़ता है। कहने का मतलब यह है कि यदि आप फ्यूचर खरीद रहे हैं तो इसे नुकसान में रोलओवर करने पर प्रीमियम का नुकसान भी होता है। 

फ्यूचर की शार्ट-सेल पोजीशन का रोलओवर ( Future ki short sell position ka rollover)

यदि आप निफ्टी की शार्ट-सेल पोजीशन का रोल ओवर करते हैं तो आपका प्रॉफिट और लॉस किस तरह रोल ओवर होगा? मान लीजिए अभी निफ्टी इंडेक्स का स्ट्राइक प्राइस 18000 अंक पर चल रहा है आपने 18090 में Nifty future का एक लॉट शार्ट-सेल किया। अगर इस महीने में निफ्टी 18090 पर ही रहता है तो भी आपको तो निफ्टी 18000 में बेचने को मिला।

एक्सपायरी के दिन फ्यूचर सेटल होगा तो वह 18000 पर ही सेटल होगा लेकिन आपको तो निफ्टी इंडेक्स 18090 पर बेचने के लिए मिला था। अब निफ्टी आपको 18000 पर ही खरीदने के लिए मिल रहा है। इस स्थिति में 90 रूपये की प्रीमियम का आपको प्रॉफिट हो जाएगा। शॉर्ट-सेल पोजीशन का रोलओवर करने पर आपको इस चीज का फायदा मिल जाता है।

Option Position का रोलओवर

ऑप्शन में रोलओवर नहीं होता है क्योंकि ऑप्शन की वैल्यू एक्सपायरी के दिन जीरो हो जाती हैं। वैसे ऑप्शन की भी फ्यूचर की तरह साप्ताहिक और  मासिक एक्सपायरी होती है। अगले कई महीने तक के ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट शेयर मार्केट में उपलब्ध होते हैं। लेकिन प्रत्येक महीने की प्रीमियम अलग-अलग होती है।

आने वाले महीनें के ऑप्शन्स  महंगे होते हैं क्योंकि ऑप्शन में जो टाइम डिके होता है। उसकी वैल्यू ऑप्शन के प्रीमियम में होती है। ऑप्शन प्रीमियम की कोई रियल वैल्यू नहीं होती है, वैल्यू केवल 'एट-द-मनी' ऑप्शन की होती है। 'इन द मनी' और 'आउट-ऑफ-द-मनी' ऑप्शन कि कोई रियल वैल्यू नहीं होती है। 

उदाहरण के लिए निफ्टी का स्पॉट प्राइस 18100 है और आप निफ्टी का 18000 की जनवरी महीने की ऑप्शन की कॉल का प्रीमियम 50 रूपये है। लेकिन निफ्टी की 18000 की फरवरी की कॉल का प्रीमियम 150 रूपये होगा। अगर आप जनवरी की 50 की कॉल को बेचकर फरवरी की 150 की कॉल खरीदते हैं। यह भी In the money कॉल है, लेकिन इसके एक्सपायर होने में अभी काफी समय है। इसलिए इसका प्रीमियम भी ज्यादा है। Groww app

जनवरी की निफ़्टी ऑप्शन की कॉल के एक्सपायर होने में पांच दिन बचे हैं। तो फरवरी की कॉल के एक्सपायर होने में अभी 35/36 दिन बचे हैं। इसलिए इस कॉल ऑप्शन का प्रीमियम ज्यादा है। ज्यादा प्रीमियम पर तभी प्रॉफिट कमा सकते हैं जब निफ्टी भी ज्यादा ऊपर जाए, तभी आप इस पोजीशन में प्रॉफिट कमा पाएंगे। 

यदि आपको लगता है कि मार्केट में बड़ा उतार-चढ़ाव आने वाला है। तभी आप आने वाले महीने के ऑप्शन को खरीदें। अन्यथा आपको बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट ऑप्शन ट्रेडिंग में कोई रोलओवर नहीं होता है। इस आर्टिकल को पढ़कर अब आप समझ गए होंगे कि Futures Contract Rollover क्या होता है और रोलओवर कैसे किया जाता है? फ्यूचर और ऑप्शन की पहचान

दोस्तों आज की जानकारी काफी महत्वा पूर्ण है. हर किसी के मन में यही सवाल था। क्या आप  फ्यूचर कॉन्ट्रेक्ट रोलओवर कर सकते हैं? ये तो जान ही गए होंगे. इन सभी के साथ-साथ कुछ और सीखना है तो हमें बताए। 

उम्मीद है, आपको यह फ्यूचर कॉन्ट्रेक्ट रोलओवर कैसे करें? आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह Can we rollover futures contract in Hindi? आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। 

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं या आपके मन में कोई सुझाव है तो कमेंट करके बता सकते हैं। आप मुझे Facebook पर भी जरूर फॉलो करें क्योंकि वहां में शेयर मार्केट के बारे में रोचक जानकारियां शेयर करती रहती हूँ। 




कोई टिप्पणी नहीं

Jason Morrow के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.