Options Trading Strategies से क्या रोज़ 2000 रूपये कमाना संभव है?

Options Trading Strategies: ऑप्शन ट्रेडिंग में कोई एक "सिंगल" स्ट्रैटेजी हमेशा बेस्ट नहीं होती, बल्कि यह आपके रिस्क लेने की क्षमता और मार्केट ट्रेंड पर निर्भर करती है। शुरुआती ट्रेडर्स के लिए Covered Call और Iron Condor सबसे सुरक्षित और बेहतरीन विकल्प मानी जाती हैं क्योंकि इनमें लिमिटेड रिस्क के साथ कंसोलिडेटेड या साइडवेज़ मार्केट में भी नियमित मुनाफा कमाने का मौका मिलता है। जानते हैं- क्या सच में रोज़ ऑप्शन ट्रेडिंग से ₹2000 कमाना संभव है? Options Trading Strategies in Hindi.
                                                                                     
Options trading strategies
ऑप्शन ट्रेडिंग में प्रॉफिट और लॉस कैलकुलेशन ग्राफ का विजुअल, जो दर्शाता है कि आयरन कॉण्डर स्ट्रैटेजी कैसे काम करती है।

Options trading strategies का विश्लेषण  

क्या आपका भी हर एक्सपायरी के दिन बैंक अकाउंट खाली हो जाता है? सुबह करोड़ों के सपने देखने वाले क्या शाम तक खुद को लॉस में पाते हैं? अगर हाँ, तो यकीन मानिए, गलती आपकी नहीं, बल्कि उस गलत ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी की है जो आपने आँख बंद करके अपना ली थी। 

आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारतीय शेयर बाजार की वह जादुई और सबसे असरदार ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी, जिसे अपनाकर बड़े-बड़े प्रो ट्रेडर्स कंसिस्टेंट मुनाफा कमाते हैं। चाहे मार्केट ऊपर जाए या नीचे, इस अचूक तरीके से आपका रिस्क होगा सबसे कम और कमाई होगी पक्की। आइए, Reliance और Tata Motors जैसे शेयरों के लाइव उदाहरणों के साथ इसे गहराई से समझते हैं।

Option Trading शेयर बाजार का एक ऐसा हथियार है जो कम पूंजी में बड़ा मुनाफा दे सकता है, लेकिन सही जानकारी न होने पर यह सारा पैसा डूबा भी सकता है। आइए जानते हैं उन सबसे बेहतरीन ट्रेडिंग स्ट्रैटेजीज के बारे में जो भारतीय शेयर बाजार में सबसे ज्यादा असरदार साबित होती हैं।

जब ऑप्शन ट्रेडिंग की बात आती है, तो एक ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी सभी के लिए फिट नहीं हो पाती है। यूँ तो बहुत सारी ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रेटेजीज हैं लेकिन आपके लिए कौन सी स्ट्रेटेजी सबसे अच्छी है। यह आपके मार्केट को लेकर दृष्टिकोण, जोखिम सहने की क्षमता और आपके वित्तीय लक्ष्यों पर निर्भर करता है। 

ये भी जानें- Long-Term के लिए खरीदे गए Stocks को Sell करने से खुद को कैसे रोकें?

इस आर्टिकल हम आपको कुछ महत्वपूर्ण ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रेटेजीज के बारे में बताएँगे जो आपके लिए भी महत्वपूर्ण हो सकती हैं। यदि आपके लॉन्ग पुट ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी में खरीदारी करने के बाद अंडरलाइंग एसेट के प्राइस में गिरावट नहीं आती है। तो आपको नुकसान होगा, अगर अंडरलाइंग एसेट के प्राइस में तेजी आती है तो आपको और भी ज्यादा नुकसान होगा। अतः 70 से 80% सही होने की संभावना होने पर ही आपको लॉन्ग पुट ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी का उपयोग करना चाहिए। 

इसी तरह उपर्युक्त स्ट्रेटेजी के विपरीत, यदि आपके लॉन्ग कॉल options strategy में खरीदारी करने के बाद अंडरलाइंग एसेट के प्राइस में तेजी नहीं आती है। तो आपको इस पोजीशन में नुकसान होगा। अगर अंडरलाइंग एसेट के प्राइस में गिरावट आ जाती है। तब आपको और ज्यादा नुकसान होगा इसलिए मैं दोबारा कहती हूँ कि आपको 70 से 80%  सही होने की संभावना होने पर ही आपको लॉन्ग पुट ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी का उपयोग करना चाहिए। 

Option Trading का कड़वा सच 

ऑप्शन ट्रेडिंग शेयर बाजार की वह दुनिया है, जहाँ कुछ ही घंटों में पैसा कई गुना हो सकता है, लेकिन जरा सी चूक सारा कैपिटल जीरो भी कर सकती है। इंटरनेट पर आपने तमाम ऐसे विज्ञापन देखे होंगे जो रातों-रात करोड़पति बनने के सपने दिखाते हैं, पर हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। सेबी (SEBI) के आंकड़े गवाही देते हैं कि 90% से ज्यादा इंडिविजुअल ट्रेडर्स ऑप्शन ट्रेडिंग में अपना पैसा गंवा बैठते हैं।

इसका मुख्य कारण क्या है? क्या ऑप्शन ट्रेडिंग एक जुआ है? नहीं! ऑप्शन ट्रेडिंग एक गणितीय और स्ट्रैटेजिक बिजनेस है। जब तक आपके पास कोई ठोस प्लान, रिस्क मैनेजमेंट और मार्केट की नब्ज को पकड़ने वाला फॉर्मूला नहीं होगा, तब तक आप मार्केट के शिकार बनते रहेंगे। आज के इस विस्तृत लेख में हम उन चुनिंदा और सबसे बेहतरीन स्ट्रैटेजीज़ पर बात करेंगे जो भारतीय शेयर बाजार (NSE/BSE) में सोने की तरह खरी उतरती हैं। 

ये भी जानें- Over-diversification के 5 बड़े नुकसान जो घटा रहे हैं आपका प्रॉफिट

ट्रेडर्स अपने लिए उपलब्ध ट्रेडिंग स्ट्रेटेजीज की कम जानकारी के बावजूद ऑप्शन ट्रेडिंग करना शुरू कर देते हैं। ऐसी कई ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रेटेजीज हैं, जो जोखिम को कम करके रिटर्न को बढ़ा देती हैं। थोड़े से प्रयास से ट्रेडर्स सीख सकते हैं कि फ्लेक्सीबिलटी और पावर ऑफ़ स्टॉक ऑप्शंस से प्रॉफिट कैसे कमाया जा सकता है। 

Options trading कठिन लग सकती है लेकिन कुछ बेसिक स्ट्रेटेजीज हैं। जिनका उपयोग अधिकांश इन्वेस्टर्स प्रॉफिट कमाने, मार्केट मूवमेंट पर बेट लगाने और अपनी मौजूदा पोजीशन को हेज करने के लिए कर सकते हैं। मैरिड पुट, कवर्ड कॉल और कॉलर स्ट्रेटेजी का उपयोग तब किया जा सकता है। जब आपके पास अंडरलाइंग स्टॉक्स में पहले से ही पोजीशन हो। 

स्प्रेड में एक ऑप्शन या अधिक खरीदना और साथ ही दूसरा ऑप्शन बेचना शामिल है। जब मार्केट में वोलेटिलिटी ज्यादा होती है। तब लॉन्ग स्ट्रैडल या स्ट्रेंगल स्ट्रेटेजीज से आप प्रॉफिट कमा सकते हैं। 

ऑप्शन ट्रेडिंग क्या है और शुरुआती ट्रेडर्स यहाँ गलती कहाँ करते हैं?

ऑप्शन ट्रेडिंग असल में किसी स्टॉक या इंडेक्स (जैसे Nifty या Bank Nifty) को एक निश्चित तारीख (Expiry Date) और निश्चित कीमत (Strike Price) पर खरीदने या बेचने का एक 'अनुबंध' (Contract) होता है।

  1. ऑप्शन ट्रेडिंग में नये लोग ओनली बाइंग में लालच में अक्सर सस्ते आउट-ऑफ-द-मनी (OTM) कॉल्स या पुट्स खरीद लेते हैं, यह सोचकर कि अगर शेयर भागा तो पैसा दस गुना हो जाएगा। लेकिन 'टाइम डीके' (Theta Decay) के कारण एक्सपायरी आते-आते उस ऑप्शन की वैल्यू जीरो हो जाती है।
  2. बिना स्टॉप-लॉस के ट्रेडिंग करना, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी भगाने जैसा है। ज्यादातर नए ट्रेडर्स स्टॉपलॉस का प्रयोग नहीं करते हैं।
  3. लॉस होने पर बदले की भावना (Revenge Trading) ट्रेड लेना। यानि सुबह का लॉस शाम को रिकवर करने के चक्कर में पूरा अकाउंट साफ कर देना। 
ये भी जानें- Stock Market Strategy: 3-5-7 Rule से आपका पोर्टफोलियो होगा सुरक्षित!

टॉप 5 बेस्ट ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी 

आइए अब जानते हैं निम्नलिखित प्रमाणित स्ट्रैटेजीज़ के बारे में जो मार्केट के हर मौसम में आपको सुरक्षित रख सकती हैं।

1. कॉल्स और पुट्स खरीदना 

ऑप्शन ट्रेडिंग की यह सबसे बेसिक और सबसे ज्यादा यूज की जाने वाली स्ट्रेटेजी है। लेकिन इस स्ट्रेटेजी का तभी यूज करें, जब आपको लगे की अंडरलाइंग एसेट का प्राइस आपके अनुमान के अनुसार ही मूव करेगा। यानि अगर इस स्ट्रेटेजी के कम से कम 70 से 80% सफल होने के चांस हों, तभी आपको इसमें पोजीशन बनानी चाहिए। इस स्ट्रेटेजी में Calls या Puts खरीदकर आप अंडरलाइंग एसेट के प्रीमियम के ऊपर या नीचे जाने पर दांव लगा सकते हैं। 
  • कॉल ऑप्शन एक अंडरलाइंग एसेट के ऑप्शन कॉन्ट्रेक्ट को एक निश्चित डेट तक खरीद लेने का अधिकार होता है। लेकिन उस प्राइस पर जिसे आज तय किया गया है। 
  • पुट ऑप्शन एक अंडरलाइंग एसेट के ऑप्शन कॉन्ट्रेक्ट को एक निश्चित डेट तक बेचने का अधिकार है। लेकिन उस प्राइस पर जिसे आज तय किया गया है। 

2. कवर्ड कॉल्स स्ट्रटेजी (Covered Call)

इससे लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स सेफ इनकम जैनरेट कर सकते हैं। अगर आप डिलीवरी में शेयर होल्ड करते हैं और उनके साथ थोड़ा एक्स्ट्रा कैश कमाना चाहते हैं, तो यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय और सुरक्षित स्ट्रैटेजी है।

उदाहरणस्वरूप मान लीजिए आपके पास Reliance Industries के 250 शेयर हैं जो आपने ₹1225 के प्राइस पर खरीदे हैं। आप बाजार में ₹1325 के प्राइस का Call Option बेच देते हैं और इसके बदले में प्रीमियम का पैसा तुरंत अपनी जेब में रख लेते हैं।

इसके परिणामस्वरूप यदि महीने के अंत तक रिलायंस ₹1325 के प्राइस के नीचे रहता है, तो आपके शेयर भी सेफ हैं और प्रीमियम का पैसा आपकी शुद्ध कमाई है। अगर शेयर बहुत ज्यादा भाग भी गया, तो भी आपको शेयरों पर शानदार प्रॉफिट मिल चुका होगा। 

कवर्ड कॉल ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी का इस्तेमाल शेयर मार्केट के उन इन्वेस्टर्स के द्वारा किया जाता है। जिन्होंने ऑप्शन ट्रेडिंग में शामिल अंडरलाइंग एसेट के स्टॉक्स होल्ड किये होते हैं। और वह उन स्टॉक्स को करंट प्राइस से ऊपर बेचना चाहता है। तो वह अपने पसंद के प्राइस पर उसका कॉल ऑप्शन बेच सकता है। 

इससे इन्वेस्टर को शार्ट-टर्म प्रॉफिट प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा इससे इन्वेस्टर को स्टॉक के प्राइस के भविष्य में किसी भी गिरावट से थोड़ी सुरक्षा मिल सकती है। कवर्ड कॉल किसी अन्य व्यक्ति को किसी निश्चित प्राइस (स्ट्राइक प्राइस) पर एक्सपायरी डेट पर या उससे पहले किसी भी समय आपके पास मौजूद शेयर खरीदने का अधिकार देता है। लॉन्ग की गई कवर्ड कॉल सबसे अधिक प्रॉफिटेबल तब होती है। 

 

3. स्ट्रैंगल ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी 

Strangle Options Trading Stretagies में एक अंडरलाइंग एसेट की अलग-अलग स्ट्राइक प्राइस की कॉल और पुट दोनों खरीदी जाती हैं। स्ट्रैंगल उन option traders के लिए सही स्ट्रेटेजी है। जो सोचते हैं, कि मार्केट में एक दिशा में बहुत बड़ा मूव आ सकता है। लेकिन मूव किस दिशा में आएगा, इसका उन ट्रेडर्स को अनुमान नहीं होता है। 

मार्केट किसी भी दिशा में जाये, ऑप्शन ट्रेडर्स को प्रॉफिट ही होना चाहिए। इसी उद्देश्य से स्ट्रैंगल स्ट्रेटेजी बनायीं जाती है। इस स्ट्रेटेजी की मुख विशेषता यह है की इसमें एक पोजीशन में प्रॉफिट होता है और दूसरी में नुकसान लेकिन नुकसान वाली पोजीशन की भरपाई प्रॉफिट वाली पोजीशन से हो जाती है। 

बुल पुट स्प्रेड (Bull Put Spread): जब मार्केट में हो थोड़ा बुलिश कॉन्फिडेंस होता है। यानि जब आपको पता हो कि बाजार या कोई स्टॉक ऊपर जाने वाला है, लेकिन आप पूरा रिस्क नहीं लेना चाहते, तब यह स्ट्रैटेजी अपनाई जाती है।

उदाहरणस्वरूप Infosys का शेयर ₹1,500 पर है और आपको लगता है कि यह नीचे नहीं गिरेगा। आप ₹1,480 का पुट बेचते हैं और नीचे सुरक्षा के लिए ₹1,460 का पुट खरीद लेते हैं। इसमें आपका अधिकतम नुकसान और अधिकतम मुनाफा दोनों पहले से ही फिक्स होते हैं, जिससे रात की नींद खराब नहीं होती। 


4. स्ट्रैडल ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी 

Straddle Options Trading Strategy में एक ही स्ट्राइक प्राइस और एक ही एक्सपायरी डेट की कॉल तथा पुट ऑप्शन को खरीदा या बेचा जाता है। जब मार्केट में वोलेटिलिटी बढ़ती है, तब लॉन्ग स्ट्रैडल पोजीशन में प्रॉफिट होता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अंडरलाइंग एसेट का प्राइस घटता है या बढ़ता है।  

स्ट्रैडल ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी में प्रॉफिट तभी होता है जब प्राइस में वोलेटिलिटी अच्छी होती है। यदि प्राइस गिरता है तो लॉन्ग पुट ऑप्शन से प्रॉफिट होता है। अगर अंडरलाइंग एसेट का प्राइस बढ़ता है तो लॉन्ग कॉल ऑप्शन से प्रॉफिट होता है। 

5. आयरन कोंडोर 

एक अंडरलाइंग एसेट की एक समान एक्सपायरी डेट की पुट स्प्रेड और कॉल स्प्रेड दोनों को बेचना Iron Condor स्ट्रेटेजी कहलाता है। यह स्ट्रेटेजी साइडवेज मार्केट में अच्छा काम करती है। इस स्ट्रेटेजी में एक OTM puts option को बेचा किया जाता है। और एक कम स्ट्राइक प्राइस के OTM पुट को खरीदा जाता है। इस स्ट्रेटेजी में आमतौर पर पुट और कॉल साइड की चौड़ाई एक समान होती है। 

यह trading strategy शुद्ध प्रीमियम अर्जित करती है। यह स्ट्रेटेजी कम वोलेटाइल स्टॉक से प्रॉफिट कमाने के लिए बनाई गयी है। इस स्ट्रेटेजी के सफल होने के चांस बहुत ज्यादा रहते हैं। अतः बहुत से ऑप्शन ट्रेडर्स इस स्ट्रेटेजी का उपयोग कम प्रीमियम कमाने (लेकिन गारंटीड) के लिए भी करते हैं। 

आसान भाषा में समझें, Iron Condor strategy साइडवेज़ या शांत मार्केट के लिए वरदान है। जब बाजार एक ही दायरे में घूम रहा हो (Range-bound market), तब डायरेक्शनल ट्रेडिंग करना नुकसान का सौदा बन जाता है। ऐसे में 'आयरन कॉण्डर' एक न्यूट्रल स्ट्रैटेजी है जो आपको एक तय दायरे में मुनाफा कमा कर देती है।
  • इसमें हम एक साथ आउट-ऑफ-द-मनी (OTM) कॉल और पुट बेचते हैं और उससे भी दूर के स्ट्राइक प्राइस खरीदकर अपने रिस्क को लॉक (Hedge) कर लेते हैं।
  • उदाहरणस्वरूप मान लीजिए Tata Motors का शेयर अभी ₹1,000 पर ट्रेड कर रहा है। आपको लगता है कि अगले हफ्ते यह ₹950 से ₹1,050 के बीच ही रहेगा।
  • आप ₹940 का पुट बेचते हैं और ₹930 का पुट खरीद लेते हैं। साथ ही, ऊपर की तरफ ₹1,060 का कॉल बेचते हैं और ₹1,070 का कॉल खरीद लेते हैं।
  • जैसे-जैसे समय बीतेगा और शेयर इसी दायरे में रहेगा, चारों ऑप्शंस का प्रीमियम कम होगा और आपको मुनाफा (Net Credit) मिल जाएगा।
उपर्युक्त ऑप्शन Trading strategy में से कौन से स्ट्रेटेजी सबसे अच्छी है? यह आपकी व्यक्तिगत पसंद और मार्केट कंडीशन पर निर्भर करता है। लेकिन सफल ट्रेडर्स अक्सर ट्रेडिंग स्ट्रेटेजीज के कॉम्बिनेशंस पर विश्वास करते हैं। और मार्केट में मूवमेंट के अनुसार अपनी trading strategies को समायोजित करते हैं। 

ऑप्शन ट्रेडिंग में सफलता के 5 गोल्डन रूल्स

  1. कैपिटल प्रोटेक्शन ही असली कमाई है, ट्रेडिंग में सबसे पहले यह सोचें कि पैसा बचाना कैसे है? कमाना तो अपने आप आ जाएगा।
  2. थीटा (Theta) को अपना दोस्त बनाएं क्योंकि ऑप्शन बायर्स के खिलाफ समय काम करता है और ऑप्शन सेलर्स के पक्ष में। इसलिए समझदारी से सेलिंग या स्प्रेड का इस्तेमाल सीखें।
  3. Trading Journal जरूर बनाएं, आपने आज जो भी ट्रेड लिया, उसका कारण, प्रॉफिट या लॉस डायरी में नोट करें। इससे आपकी गलतियां सुधरेंगी।
  4. इमोशंस पर कंट्रोल रखें, लालच और डर (Greed and Fear) ट्रेडर के सबसे बड़े दुश्मन हैं। एक बार टारगेट या स्टॉप-लॉस आ जाए, तो स्क्रीन बंद कर दें।
  5. टिप्स के चक्कर में न आएं, टेलीग्राम या सोशल मीडिया के फर्जी टिप्स देने वालों से दूर रहें और खुद का एनालिसिस मजबूत करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1: क्या शुरुआती ट्रेडर्स के लिए ऑप्शन बाइंग अच्छी है या सेलिंग?
उत्तर: शुरुआती लोगों को हमेशा लिमिटेड रिस्क वाली स्ट्रैटेजी (जैसे स्प्रेड या हेजिंग) के साथ शुरुआत करनी चाहिए। डायरेक्ट नेकेड ऑप्शन बाइंग में पैसा डूबने का खतरा 90% से ज्यादा होता है।

Q2: ऑप्शन ट्रेडिंग शुरू करने के लिए न्यूनतम कितना कैपिटल चाहिए?
उत्तर: आप ₹10,000 से ₹15,000 की छोटी राशि से भी शुरुआत कर सकते हैं, खासकर इंडेक्स ऑप्शंस या स्प्रेड स्ट्रैटेजी के जरिए, बशर्ते आप पोजीशन साइजिंग का पूरा ध्यान रखें।

Q3: क्या ऑप्शन ट्रेडिंग से रोज कमाई की जा सकती है?
उत्तर: रोजाना पक्की कमाई का वादा करना एक छलावा है। ऑप्शन ट्रेडिंग एक बिजनेस है जिसमें कुछ दिन प्रॉफिट और कुछ दिन कैलकुलेटेड लॉस होता है। लॉन्ग-टर्म में आपका विनिंग रेश्यो मायने रखता है।

Q4: एक्सपायरी के दिन ट्रेडिंग करना कितना सुरक्षित है?
उत्तर: एक्सपायरी के दिन (जैसे Nifty या Bank Nifty Expiry) ऑप्शन के दाम बहुत तेजी से शून्य (Zero) की तरफ भागते हैं। अगर आपको अनुभव नहीं है, तो एक्सपायरी के दिन ट्रेड करने से बिल्कुल बचना चाहिए।

निष्कर्ष: ऑप्शन ट्रेडिंग कोई जादुई छड़ी नहीं है जो रा रातों-रात आपको अमीर बना दे, बल्कि यह एक स्किल है जो सही ज्ञान, अनुशासन और रिस्क मैनेजमेंट से सीखी जाती है। अगर आप भी अपने लॉस के सिलसिले को बंद करना चाहते हैं और एक प्रोफेशनल ट्रेडर की तरह कंसिस्टेंट मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो आज ही बिना हेजिंग के ट्रेड करना बंद करें और आयरन कॉण्डर या कवर्ड कॉल जैसी सुरक्षित स्ट्रैटेजी पर काम करना शुरू करें।

अब आपकी बारी है! नीचे कमेंट करके बताएं कि आप वर्तमान में किस स्टॉक में ऑप्शन ट्रेडिंग कर रहे हैं या आपकी सबसे बड़ी ट्रेडिंग समस्या क्या है? हम आपकी मदद के लिए जल्द ही जवाब देंगे। इस लेख को अपने ट्रेडर दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें ताकि उनका भी पोर्टफोलियो सुरक्षित रह सके!

उम्मीद है,आपको यह क्या सच में रोज़ ऑप्शन ट्रेडिंग से ₹2000 कमाना संभव है? आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए मनी मार्केट हिंदी साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। क्या भी बेस्ट बेस्ट ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी की तलाश में है अगर हैं तो प्लीज कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ