Auto Square-Off: क्या आपका ब्रोकर भी आपके शेयर चुपचाप बेच देता है?

Auto Square-Off: शेयर मार्केट में ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ ट्रेडिंग ब्रोकर द्वारा उपयोग की जाने वाली एक स्वचालित प्रक्रिया है। जिसके तहत किसी Intraday Trade के लिए खुली ओपन पोजीशन को बाजार बंद होने से पहले निर्धारित समय (जैसे दोपहर 3:15 PM से 3:20 PM) पर अपने आप बेच/खरीदकर बंद कर दिया जाता है। यदि निवेशक खुद उसे समय पर क्लोज नहीं करता है। जानते हैं- Auto Square-Off का सच, क्या आपका ब्रोकर भी आपके शेयर चुपचाप बेच देता है?

Auto Square-Off
ट्राडे ट्रेडिंग में ब्रोकर कट-ऑफ टाइम (3:15 PM - 3:20 PM) पर पोजीशन अपने आप क्लोज कर देता है।

क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने की उम्मीद में बैठे होते हैं। तभी अचानक आपका ब्रोकर बिना पूछे आपका ट्रेड क्लोज (बेच) कर देता है और ऊपर से आपकी जेब से पेनाल्टी का पैसा भी काट लेता है? जी हां, यह कोई तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि शेयर मार्केट का 'Auto Square-Off' नियम है, जो हर दिन लाखों नए और अनुभवी इंट्राडे ट्रेडर्स की गाढ़ी कमाई पर पानी फेर देता है। अगर आप भी Zerodha, Groww या Angel One में इंट्राडे ट्रेडिंग करते हैं और 3:15 PM के इस खौफनाक जाल से बचकर अपना प्रॉफिट सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो यह विस्तृत गाइड आपके लिए ही है।

Auto Square-Off Meaning क्या है?

ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक स्वचालित प्रक्रिया है। जब आप इंट्राडे ट्रेडिंग (MIS Order) करते हैं, तो आपका इरादा उसी दिन शेयर खरीदकर बेचने का होता है। भारतीय शेयर बाजार (NSE/BSE) सुबह 9:15 AM से दोपहर 3:30 PM तक खुलता है।

अगर आप खुद दोपहर 3:15 PM तक अपनी ओपन पोजीशन (Open Position) को बंद नहीं करते हैं, तो ब्रोकर का रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम (RMS) एक्टिव हो जाता है। वह बाजार बंद होने से पहले आपकी पोजीशन को मार्केट प्राइस (Current Market Price) पर अपने आप बेच देता है।

यह कैसे काम करता है? इसे एक उदाहरण से समझते हैं- मान लीजिये अपने Reliance Industries Ltd. (RIL) के 100 शेयर Intraday (MIS) के लिए 2,500 रूपये के प्राइस पर खरीदे। जिनकी कुल वैल्यू: ₹2,50,000 है (आपको 5x मार्जिन मिला, इसलिए आपने खुद का सिर्फ ₹50,000 लगाया)। अब इस पोजीशन में दो तरह के सिनेरियो हो सकते हैं। 

सिनेरियो A (प्रॉफिट वाली स्थिति): दोपहर 3:00 बजे Reliance का शेयर ₹2,520 हो जाता है। आपको ₹2,000 का सीधा प्रॉफिट हो रहा है। आप सोचते हैं कि 3:29 PM तक यह ₹2,530 हो जाएगा और आप ट्रेड बंद करना भूल जाते हैं।

सिनेरियो B (ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ का असर): दोपहर 3:15 PM बजते ही ब्रोकर का सिस्टम एक्टिव होता है। उस समय Reliance का भाव गिरकर ₹2,510 पर आ जाता है। सिस्टम बिना आपसे पूछे ₹2,510 के भाव पर आपके 100 शेयर बेच देता है। इसके परिणाम स्वरूप आपका प्रॉफिट ₹2,000 से घटकर ₹1,000 रह गया।

आपके Stockbroker  ने ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ पेनल्टी के रूप में ₹50 + 18% GST (कुल ₹59) काट लिया। इस तरह आपके हाथ में उम्मीद से काफी कम प्रॉफिट आता है।

Auto Square-Off टाइमिंग और चार्ज (भारतीय ब्रोकर)

ब्रोकर नामऑटो-स्क्वेयर-ऑफ समयचार्जेस (प्रति निष्पादित ऑर्डर)
Zerodha3:15 PM - 3:20 PM₹50 + 18% GST
Groww3:15 PM - 3:20 PM₹50 + 18% GST
Angel One3:15 PM₹20 + 18% GST
Upstox3:15 PM - 3:25 PM₹50 + 18% GST

स्टॉक ब्रोकर ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ क्यों करते हैं?

  • रिस्क मैनेजमेंट (RMS) के लिए इंट्राडे में ब्रोकर आपको मार्जिन (उधार पैसा) देते हैं। बाजार बंद होने के बाद वे कोई रिस्क नहीं लेना चाहते।
  • एक्सचेंज के रूल्स की वजह से, SEBI के नियमानुसार इंट्राडे पोजीशन को उसी दिन क्लोज करना अनिवार्य है।
  • मार्जिन कॉल से बचाव करने के लिए, यदि शेयर की कीमत अचानक बहुत ज्यादा गिर जाए, तो ब्रोकर को घाटा न हो, इसलिए वे पोजीशन काट देते हैं।

Auto Square-Off से होने वाले 3 बड़े नुकसान

  1. अतिरिक्त पेनाल्टी चार्ज लगता है, प्रत्येक ब्रोकर ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ के प्रति ऑर्डर ₹20 से ₹50 (प्लस GST) वसूलता है, जिससे आपका ट्रेडिंग बजट बिगड़ जाता है।
  2. इसमें स्लिपेज रिस्क (Slippage Loss) बहुत रहता है क्योंकि यह एग्जीक्यूशन मार्केट ऑर्डर पर होता है। अगर 3:15 PM पर अचानक बिकवाली आती है, तो आपको बहुत खराब प्राइस पर एग्जिट मिलेगा।
  3. भावनाओं पर नियंत्रण न रहना, ज्यादातर स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म आपकी ट्रेडिंग पोजीशन को ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ, बिना आपकी मर्जी के करते हैं। 

Auto Square-Off से बचने और बचने प्रॉफिट कमाने के टिप्स

3:10 PM का अलार्म सेट करें, ट्रेडिंग शुरू करते ही अपने फोन में 3:10 PM का अलार्म लगाएं। ताकि आप खुद मार्केट रेट या लिमिट ऑर्डर लगाकर बाहर निकल सकें।

पोजीशन को CNC/Delivery में बदलें, अगर आपको लगता है कि Tata Motors या Reliance का शेयर आज गिर गया है लेकिन कल चढ़ेगा, और आपके पास पूरा फंड है, तो 3:15 PM से पहले अपनी पोजीशन को Convert to Delivery कर लें।

Stop-Loss और Target का इस्तेमाल करें, ट्रेड लेते ही स्टॉप-लॉस और टारगेट ऑर्डर लगा दें। इससे सही समय पर ट्रेड खुद-ब-खुद क्लोज हो जाएगा।

निष्कर्ष: ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ शेयर बाजार का एक सुरक्षा नियम है, लेकिन सही जानकारी न होने पर यह नए ट्रेडर्स की जेब पर भारी पड़ता है। ब्रोकर पेनल्टी और स्लिपेज से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप अनुशासन बनाए रखें और समय रहते खुद अपनी इंट्राडे पोजीशन से बाहर निकलें।

आपका क्या अनुभव है? क्या कभी आपका ट्रेड भी ब्रोकर ने ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ किया है? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं और इस पोस्ट को अपने ट्रेडर दोस्तों के साथ शेयर करें!

FAQs- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. शेयर मार्केट में ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ क्या होता है?
उत्तर: जब आप इंट्राडे ट्रेडिंग करते हैं और बाजार बंद होने के कट-ऑफ समय (जैसे दोपहर 3:15 PM) तक अपनी ओपन पोजीशन खुद बंद नहीं करते हैं, तो आपका ब्रोकर रिस्क मैनेजमेंट नियम (RMS) के तहत उस ट्रेड को ऑटोमेटिकली मार्केट प्राइस पर क्लोज कर देता है। इसी प्रक्रिया को ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ कहते हैं।

Q2. ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ का समय क्या होता है?
उत्तर: भारत के अधिकतर डिस्काउंट ब्रोकर्स (जैसे Zerodha, Groww, Upstox, Angel One) का ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ समय दोपहर 3:15 PM से 3:20 PM के बीच होता है।

Q3. क्या ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ के लिए ब्रोकर अतिरिक्त चार्ज लेता है? 
उत्तर: जी हाँ, यदि ब्रोकर का सिस्टम आपके ट्रेड को ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ करता है, तो प्रति एग्जीक्यूटेड ऑर्डर ₹20 से ₹50 प्लस 18% GST का अतिरिक्त पेनल्टी चार्ज लिया जाता है।

Q4. ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ चार्जेस से कैसे बचें?
उत्तर: ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ चार्जेस से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप दोपहर 3:10 PM से पहले अपनी इंट्राडे पोजीशन को खुद ही मैनुअली क्लोज (Square Off) कर लें या पर्याप्त मार्जिन होने पर ट्रेड को डिलीवरी (CNC) में बदल लें।

Q5. क्या डिलीवरी (Delivery) ट्रेड्स पर भी ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ लागू होता है?
उत्तर: नहीं, ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ का नियम मुख्य रूप से इंट्राडे (MIS/Intraday) ट्रेड्स पर ही लागू होता है। डिलीवरी (CNC) में खरीदे गए शेयरों को आप जितने दिन चाहें रख सकते हैं।

Q6. यदि इंट्राडे शेयर में लोअर सर्किट (Lower Circuit) लग जाए तो क्या होगा?
उत्तर: यदि किसी शेयर में लोअर सर्किट लग जाता है और कोई खरीदार मौजूद नहीं होता, तो ब्रोकर उसे 3:15 PM पर ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ नहीं कर पाता। ऐसी स्थिति में वह ट्रेड डिलीवरी में बदल जाता है और आपको अगले दिन ऑक्शन (Auction) या मार्जिन पेनल्टी का सामना करना पड़ सकता है।

उम्मीद है, आपको यह क्या आपका ब्रोकर भी आपके शेयर चुपचाप बेच देता है? आर्टिकल पसंद आया होगा।गर आपको यह Auto Square-Off in Hindi. आर्टिकल पसंद आया हो तो से अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। शेयर मार्केट के बारे में ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकरियां प्राप्त करने के लिए मनी मार्केट हिंदी साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। क्या आप की ट्रेडिंग पोजीशन भी कभी ऑटो-स्क्वेयर-ऑफ हुई है, कमेंट करके जरूर बताएं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ