Rounding Top Chart Pattern: राउंडिंग टॉप चार्ट पैटर्न की फुल जानकारी हिंदी में।

कैंडलस्टिक का राउंडिंग टॉप चार्ट पैटर्न मार्केट अपट्रेंड के संभावित ट्रेंड रिवर्सल को दर्शाता है।  कैंडलस्टिक का टॉप घुमावदार ढलान या उल्टे कटोरे जैसा दिखाई देता है। इसका मतलब शेयर में सेलिंग बढ़ रही है, जिससे शेयर के प्राइस धीरे-धीरे गिर रहे होते हैं। 

इस समय ट्रेडर्स शेयर प्राइस के महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल से नीचे गिरने का इंतजार कर रहे होते हैं। प्राइस के जिससे नीचे आने पर डाउनट्रेंड शुरू होने की पुष्टि हो सके। आइए विस्तार से जानते हैं- राउंडिंग टॉप चार्ट पैटर्न की फुल जानकारी हिंदी में। Rounding Top Char Pattern in Hindi. 
                                                                                 
Rounding Top pattern
राउंडिंग टॉप चार्ट पैटर्न के बारे में

अगर आप शेयर मार्केट टेक्निकल एनालिसिस में एक्सपर्ट बनना चाहते हैं तो आपको मार्क डगलस द्वारा लिखित ट्रेडिंग इन द जोन बुक जरूर पढ़नी चाहिए। 

राउंडिंग टॉप पैटर्न क्या है? 

Rounding Top Pattern टेक्निकल एनालिसिस चार्ट पैटर्न है। जो शेयरो में अपट्रेंड के दौरान संभावित डाउनट्रेंड की आशंका का संकेत देता है। यह पैटर्न आमतौर पर लॉन्गटर्म डाउनट्रेंड के दौरान बनता है। यह पैटर्न संकेत देता है कि अब शेयर प्राइस गिरना शुरू हो सकते हैं। 

इस पैटर्न को बनने में लम्बा समय लग सकता है। कभी-कभी दिन या साल भी लग सकते हैं। इस पैटर्न का वपरीत राउंडिंग बॉटम पैटर्न होता है। जो शेयर के प्राइस बढ़ने का संकेत देता है। राउंडिंग टॉप पैटर्न, डबल टॉप या डबल बॉटम पैटर्न के साथ दिखाई दे सकता है। 

चार्ट पैटर्न को पहचानने वाले इन्वेस्टर्स राउंडिंग टॉप पैटर्न बनने के बाद शेयर प्राइस में upward trend से downward trend रिवर्सल की उम्मीद करते हैं। इस पैटर्न के बनने के बाद इन्वेस्टर्स अपनी होल्डिंग्स को बेचकर प्रॉफिट बुक कर सकते हैं। जबकि ट्रेडर्स मार्केट में शार्ट सेलिंग की पोजीशन बनाकर प्रॉफिट कमा सकते हैं।

राउंडिंग टॉप पैटर्न कैसे बनता है? 

राउंडिंग टॉप पैटर्न, या उल्टा राउंडिंग बॉटम, संभावित ट्रेंड रिवर्सल का संकेत देता है। यह आमतौर पर एक लंबी अवधि के अपट्रेंड के बाद बनता है। इसके कुछ मुख्य आकर्षण इस प्रकार हैं- 
  1. शेयर प्राइस में लम्बी वृद्धि के बाद पैटर्न ऊपर की ओर एक चिकना, गोल कर्व बनाता है, जैसे कि एक उल्टा कटोरा होता है। इससे पता चलता है कि इन्वेस्टर्स और ट्रेडर्स की बाइंग में दिलचस्पी कम हो रही है और सेलिंग का दबाव बढ़ सकता है। 
  2. जब यह पैटर्न बनता है, तो ट्रेडिंग वॉल्यूम आमतौर पर गिर जाता है, जिसका मतलब है कि बायर्स को प्राइस के बढ़ने का पक्का विश्वास नहीं है। 
  3. कर्व के ऊपरी हिस्से पर एक रेजिस्टेंस पॉइंट होता है। जहां से शेयर प्राइस ऊपर उठने के लिए संघर्ष करते हैं। 
  4. जब शेयर सपोर्ट लेवल से नीचे गिरते हैं। तब Rounding Top Pattern बनने की पुष्टि हो जाती है। जो शेयर प्राइस में और अधिक गिरावट का संकेत होता है। 
  5. जब इन्वेस्टर्स कैंडलस्टिक्स के राउंडिंग टॉप पैटर्न को देखते हैं, तो वे Share price के ऊपर जाने से नीचे जाने की उम्मीद करते हैं। 
  6. पैटर्न तब बनता है, जब किसी स्टॉक की कीमत एक नए हाई लेवल पर पहुंच जाती है और फिर धीरे-धीरे रेजिस्टेंस लेवल से गिर जाती है। 
  7. जब शेयर के प्राइस बढ़ रहे होते हैं, तब आमतौर पर ट्रेडिंग वॉल्यूम ज्यादा होता है। प्राइस में गिरावट रुकने के बाद शेयर प्राइस फिर से हाई लेवल पर पहुंच सकता है। 
  8. इस पैटर्न को पहचानकर इन्वेस्टर्स को प्रॉफिट बुक करने, गिरते बाजार में खरीदारी से बचने या शॉर्ट-सेलिंग करके कीमत में गिरावट से पैसे कमाने की योजना बनाने में मदद मिलती है। 
  9.  Rounding Top Pattern अक्सर संकेत देता है कि भविष्य में स्टॉक प्राइस में गिरावट आ सकती है। 

राउंडिंग टॉप पैटर्न का उपयोग करके कैसे ट्रेड करें? 

राउंडिंग टॉप पैटर्न पर ट्रेडिंग करना बहुत आसान और सीधा है। यह तेजी के पैटर्न के विपरीत, शेयरों में सेलिंग के लिए एक अच्छा समय दर्शाता है। इस पैटर्न का उपयोग करके ट्रेड करने का तरीका निम्नलिखित है- 
  1. जब शेयर प्राइस इस पैटर्न के सपोर्ट लेवल को तोड़ दें। तब आपको शेयर में बिकवाली करनी चाहिए। इसके लिए सबसे पहले, पैटर्न ढूंढें, सपोर्ट लाइन बनाएं और फिर इस लाइन के नीचे अपना शार्ट-सेल ऑर्डर दें।
  2. रिस्क मैनेजमेंट करने के लिए Rounding Top Pattern के हाई पॉइंट पर आपको स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
  3. पैटर्न की ऊंचाई के बराबर आपको नीचे की तरफ प्रॉफिट बुकिंग का टार्गेट सेट करना चाहिए। 
  4. राउंडिंग टॉप पैटर्न जितना ज्यादा ऊँचा हो, प्रॉफिट टार्गेट उतना ही बड़ा होना चाहिए। 

राउंडिंग टॉप बनाम राउंडिंग बॉटम 

अगर राउंडिंग टॉप सीरीज चार्ट रिवर्सल की ओर नहीं ले जाता है, तो शेयर प्राइस पिछले हाई लेवल पर वापस आ सकता है। अगर प्राइस पुराने रेजिस्टेंस लेवल्स पर अटकता है तो डबल टॉप पैटर्न बन सकता है। इन परिदृश्यों में, निवेशक मंदी के बारे में नहीं सोचते हैं। लेकिन फिर भी मानते हैं कि शेयर की कीमत टॉप लेवल पर बनी रह सकती है।

दो राउंडिंग टॉप का डबल टॉप शेयर प्राइस में गिरावट का संकेतहोता है क्योंकि बायर्स ने दो बार कोशिश की है। फिर भी नया हाई प्राइस आने की अपनी उम्मीदों को पूरा होते देखने में विफल रहे हैं। 

यह पैटर्न तब बनता है, जब शेयर प्राइस सपोर्ट लेवल को तोड़ नहीं पाते हैं। जब प्राइस लम्बे समय तक सपोर्ट लेवल पर बने रहते हैं तो इन्वेस्टर्स का धैर्य जवाब दे जाता है। जिससे वे लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलना शुरू कर देते हैं।

अगर इस दौरान ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ जाता है तो सपोर्ट लेवल टूट भी सकता है। जिससे ट्रेंड रिवर्सल आ सकता है और शेयर प्राइस तेजी से गिरने लगते हैं। इस तरह Rounding Top Pattern और डबल टॉप पैटर्न में से कोई एक चार्ट पैटर्न बन सकता है। इस तरह डाउनवर्ड ट्रेंड के शुरुआत हो जाती है। डबल बॉटम

राउंडिंग टॉप चार्ट पैटर्न के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

राउंडिंग टॉप पैटर्न बुलिश या बेयरिश होता है? 

यह स्ट्रांग बेयरिश पैटर्न होता है, इस चार्ट पैटर्न के बुलिश वैरिएंट को राउंडिंग बॉटम कहा जाता है। राउंडिंग टॉप पैटर्न यह दर्शाता है कि अपट्रेंड मूमेंटम खो रहा है। जिसका अर्थ है कि शेयर के बायर्स नियंत्रण खो रहे हैं और मार्केट सेंटीमेंट बेयरिश  हो रहा है। 

राउंडिंग टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है? 

कैंडलस्टिक का राउंडिंग टॉप पैटर्न अपट्रेंड के संभावित अंत को इंगित करता है। इस चार्ट या कैंडलस्टिक पैटर्न का टॉप काफी चिकना और घुमावदार होता है, जो उल्टा हुआ गोल कटोरा जैसा दिखता है। इसका मतलब है कि स्टॉक में सेलिंगउसके प्राइस कुछ समय के लिए फ्लैट भी रहते हैं। 

कौन सा मार्केट ट्रेंड बेहतर है बुलिश या बेयरिश बेयरिश 

मार्केट में बाइंग करना अच्छा रहता है क्योंकि इस दौरान शेयरों के प्राइस अंडरवैल्यूड रहते हैं। जो मार्केट के ठीक होने पर अच्छे प्रॉफिट की संभावना प्रदान करते हैं। इसके विपरीत, तेजी के बाजार में निवेश करना भी लाभदायक हो सकता है। इस दौरान बढ़ती कीमतें अक्सर स्थिर लाभ की ओर ले जाती हैं।

उम्मीद है, आपको यह राउंडिंग टॉप चार्ट पैटर्न की फुल जानकारी हिंदी में आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह Rounding Top Char Pattern in Hindi पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। 

शेयर मार्केट के बारे में ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारियां प्राप्त करने के लिए इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताएं। 

कोई टिप्पणी नहीं

Jason Morrow के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.