Inverted Hammer Pattern in Hindi: फाइनेंशियल मार्केट के टेक्निकल एनालिसिस में इनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न सबसे महत्वपूर्ण कैंडलस्टिक पैटर्न है। यह स्टॉक्स प्राइस ट्रेंड रिवर्सल की चेतावनी देने वाला इंडिकेटर है। इस इंडिकेटर का उपयोग ज्यादातर बुलिश रिवर्सल की पहचान करने के लिए किया जाता है।
इसे उल्टे हथौड़े के रूप में दर्शाया जाता है। जिसमें कैंडलस्टिक की रियल बॉडी छोटी और ऊपरी विक रियल बॉडी से दो गुनी से ज्यादा लंबी होती है। इस लेख में हम जानेंगे कि इनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक क्या है, यह कैसे काम करता है और आप इसका उपयोग करके मार्केट में सही ट्रेड कैसे ले सकते हैं।
ये भी जानें- वॉरेन बफेट का जादुई फार्मूला आपका पैसा कभी डूबने नहीं देगा!
Inverted Hammer Chart Pattern क्या है?
इनवर्टेड हैमर चार्ट पैटर्न एक सिंगल कैंडलस्टिक पैटर्न है, जो दिखने में उल्टे हथौड़े (Inverted Hammer) जैसा होता है। यह एक Bullish Trend Reversal Pattern है, जिसका अर्थ है कि यह बाजार में चल रही मंदी (Downtrend) के खत्म होने और तेजी (Uptrend) के शुरू होने का संकेत देता है। यह पैटर्न हमेशा डाउनट्रेंड (Downtrend) के निचले स्तर (Bottom) पर ही मान्य माना जाता है।
इनवर्टेड हैमर का फाइनेंशियल मार्केट के टेक्निकल एनालिसिस में महत्वपूर्ण रोल है। खासकर stocks का टेक्निकल एनालिसिस करने में यह पैटर्न ट्रेडर्स की बहुत मदद करता है। इस सिंगल कैंडलस्टिक पैटर्न की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह कैंडलस्टिक पैटर्न शेयर के प्राइस एक्शन में संभावित ट्रेंड रिवर्सल का संकेत देता है।
जब यह पैटर्न डाउनट्रेंड के बॉटम पर बनता है। तब यह संभावित बुलिश ट्रेंड रिवर्सल का संकेत देता है। लंबी ऊपरी विक संकेत देती है कि शेयर के बायर प्राइस को ऊपर की तरफ धकेल रहे हैं। जिससे शेयर के प्राइस में बुलिश रिवर्सल देखा जा सकता है। हालाँकि यह एक लोकप्रिय टेक्निकल एनालिसिस इंडिकेटर है फिर भी यह एक परफेक्ट सिग्नल देने वाला इंडिकेटर नहीं है।
इस पैटर्न का प्रभावी ढंग से एनालिसिस करने के लिए traders और investors को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि अगली कैंडल कैसी बनती है? यदि इनवर्टेड हैमर कैंडल की अगली कैंडल बुलिश हरे रंग की बुलिश कैंडल बनती है। तो लाल कैंडल की तुलना में मजबूत संकेत माना जायेगा। फिर भी लाल रंग के Inverted hammer candlestick pattern को भी बुलिश सिग्नल ही माना जायेगा।
Inverted Hammer Candlestick Pattern की मुख्य विशेषताएँ
- इसकी ऊपरी शैडो (Wick) काफी लंबी होती है, जो रियल बॉडी से कम से कम 2 से 3 गुना बड़ी होनी चाहिए।
- कैंडल की मुख्य बॉडी (Real Body) काफी छोटी होती है और यह नीचे की तरफ स्थित होती है।
- इसमें निचली शैडो (Lower Shadow) या तो बहुत छोटी होती है या बिल्कुल नहीं होती।
- यह कैंडल हरे (Bullish) या लाल (Bearish) किसी भी रंग की हो सकती है। हालांकि, हरा (Green) रंग अधिक मजबूत तेजी का संकेत माना जाता है।
Inverted Hammer Candlestick पैटर्न के पीछे का मनोविज्ञान
- सेशन की शुरुआत में खरीदार (Buyers) एक्टिव होते हैं और कीमत को काफी ऊपर तक ले जाते हैं (इसीलिए लंबी अपर शैडो बनती है)।
- हालांकि, सेशन के अंत में बिकवाल (Sellers) फिर से हावी होकर कीमत को नीचे ले आते हैं।लेकिन बिकवाल कीमत को नए निचले स्तर (New Low) पर धकेलने में असफल रहते हैं और क्लोजिंग ओपनिंग प्राइस के पास ही होती है।
- यह इस बात का संकेत है कि खरीदार बाजार में वापसी कर रहे हैं और बिकवालों का नियंत्रण कमजोर पड़ रहा है।
Inverted Hammer Pattern के साथ ट्रेड कैसे करें?
- जब आपको शेयर के price chart पर संभावित ट्रेंड रिवर्सल के संकेत दिखाई दे। तभी आपको पोजीशन बनानी चाहिए।
- आपको केवल तभी ट्रेडिंग पोजीशन बनानी चाहिए। जब आपको कन्फर्म हो जाये कि ट्रेंड रिवर्सल जरूर होगा।
- संभावित लॉस को कम रखने के लिए स्टॉप-लॉस जरूर लगाएं। स्टॉप-लॉस हमेशा हैमर कैंडल के लोअर लेवल के नीचे लगाना अच्छा रहता है।
| पैरामीटर | नियम / स्ट्रेटजी |
| ट्रेंड (Trend) | बाजार पहले से स्पष्ट Downtrend में होना चाहिए। |
| कन्फर्मेशन (Confirmation) | इनवर्टेड हैमर के बाद बनने वाली अगली कैंडल Bullish (हरी) होनी चाहिए और इनवर्टेड हैमर के हाई (High) के ऊपर क्लोज होनी चाहिए। |
| एंट्री (Entry Point) | कन्फर्मेशन कैंडल के क्लोज होते ही या उसके हाई को ब्रेक करते ही लॉन्ग (Buy) पोजीशन लें। |
| स्टॉपलॉस (Stop Loss) | इनवर्टेड हैमर कैंडल के सबसे निचले स्तर (Low Point) के ठीक नीचे स्टॉपलॉस लगाएं। |
| टारगेट (Target) | रिस्क-टू-रिवॉर्ड (Risk-to-Reward) रेशियो कम से कम 1:2 रखें या अगले सपोर्ट/रेजिस्टेंस लेवल तक का टारगेट रखें। |
- Inverted Hammer: Downtrend के अंत में (बॉटम पर) बनता है और तेजी (Bullish Reversal) का संकेत देता है।
- Shooting Star: यह Uptrend के अंत में (टॉप पर) बनता है और मंदी (Bearish Reversal) का संकेत देता है।
- अकेले पैटर्न पर भरोसा न करें, इसे सपोर्ट लेवल (Support Level), RSI, या वॉल्यूम (Volume) जैसे अन्य टेक्निकल इंडिकेटर्स के साथ मिलाकर कन्फर्म करें।
- ट्रेड लेने से पहले ट्रेडिंग वॉल्यूम चेक जरूर करें, यदि इनवर्टेड हैमर कैंडल बनते समय ट्रेडिंग वॉल्यूम अधिक है, तो रिवर्सल की संभावना काफी बढ़ जाती है।
- नुकसान को सिमित करने के लिए हमेशा स्टॉपलॉस लगाएं। शेयर बाजार में कोई भी पैटर्न 100% सटीक नहीं होता, इसलिए स्टॉपलॉस हमेशा लगाएं।

0 टिप्पणियाँ