Triple Tops Chart Pattern क्या है?
ट्रिपल टॉप पैटर्न एक Bearish Reversal Chart Pattern है। यह आमतौर पर तब बनता है जब किसी स्टॉक या इंडेक्स की कीमत लगातार ऊपर जाती है लेकिन एक ही रेज़िस्टेंस लेवल (Resistance Level) पर तीन बार रुक जाती है। इसमें तीन समान ऊँचाई वाले पीक (Tops) बनते हैं। हर बार कीमत उस रेज़िस्टेंस को तोड़ने की कोशिश करती है लेकिन असफल रहती है। अंततः कीमत नीचे गिरने लगती है और एक नया डाउनट्रेंड (Downtrend) शुरू होता है।
सरल शब्दों में, यह पैटर्न हमें बताता है कि मार्केट की बुलिश ताकत (Bullish Strength) खत्म हो रही है और अब बेयरिश मूवमेंट (Bearish Movement) शुरू हो सकता है।ट्रिपल टॉप चार्ट पैटर्न एक बियरिश रिवर्सल चार्ट पैटर्न है। यह फाइनेंशियल मार्केट में एक बड़े अपट्रेंड के बाद बनता है। जिसका उपयोग स्टॉक्स, कमोडिटी, करेंसी आदि के टेक्निकल एनालिसिस में किया जाता है। यह Share market के सेंटीमेंट में बुलिश से बियरीश की ओर बदलाव का संकेत देता है। इस पैटर्न में लगभग एक समान प्राइस की तीन चोटियाँ होती हैं, जिनके बीच में दो छोटे पुलबैक होते हैं।
ट्रिपल टॉप एक प्रकार का चार्ट पैटर्न है, जिसका उपयोग टेक्निकल एनालिसिस में किसी फाइनेंशियल एसेट के प्राइस के उतार-चढ़ाव अनुमान लगाने के लिए किया जाता है। तीन चोटियों वाला यह पैटर्न संकेत देता है कि शेयर के प्राइस में अब तेजी नहीं आ सकती है। यानि यहाँ से शेयर के प्राइस गिर सकते हैं।
इस पैटर्न को ट्रिपल टॉप माने जाने के लिए, इसे अपट्रेंड के बाद बनना चाहिए। इसका विपरीत Chart pattern ट्रिपल बॉटम होता है, जिसके बनने के बाद माना जाता है कि अब Stock के प्राइस में और गिरावट नहीं होनी चाहिए। यानि यहाँ से शेयर के प्राइस बढ़ने चाहिए।
एक ट्रिपल टॉप Chart pattern का निर्माण तीन चोटियों के एक ही क्षेत्र में बनने से होता है। जिनके बीच में दो पुलबैक भी होते हैं। एक Triple Tops चार्ट पैटर्न को तब कम्प्लीट माना जाता है। जब शेयर का प्राइस पैटर्न के सपोर्ट लेवल से नीचे आने पर और गिरावट का संकेत देता है। यानि शेयर के प्राइस में सपोर्ट लेवल से नीचे डाउनसाइड ब्रेकआउट होता है। आपको प्रॉफिट टार्गेट निचले सपोर्ट लेवल तक का होना चाहिए।
इस पैटर्न के पूरा बनने पर ट्रेडर्स को अपनी लॉन्ग पोजीशन को बंद कर देना चाहिए और शार्ट सेल की पोजीशन मार्केट में बनानी चाहिए। इस पैटर्न के अनुसार ट्रेडिंग पोजीशन बनाते समय स्टॉप-लॉस चोटियों के ऊपर रेजिस्टेंस लेवल पर लगाना चाहिए।
- निफ़्टी ईटीएफ में निवेश करके अमीर बनने का आसान तरीका
- क्या विदेशी नागरिक, इंडियन ऑप्शंस में ट्रेड कर सकते हैं?
ट्रिपल टॉप पैटर्न की पहचान कैसे करें?
- अपट्रेंड (Uptrend) की मौजूदगी, पैटर्न हमेशा अपट्रेंड के बाद बनता है।
- तीन टॉप्स (Three Peaks), लगभग समान स्तर पर बने तीन ऊँचे पॉइंट्स।
- रेज़िस्टेंस लेवल (Resistance Line), तीनों टॉप्स एक ही रेज़िस्टेंस को छूते हैं।
- सपोर्ट ब्रेकडाउन (Support Break), जब कीमत नीचे की सपोर्ट लाइन को तोड़ देती है, तब पैटर्न कन्फर्म होता है।
Triple Tops Chart Pattern कैसे काम करता है?
Triple Tops Patterns ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी
- सबसे पहले चार्ट देखकर पहचानें कि तीन टॉप्स बने हैं या नहीं।
- चार्ट पर सपोर्ट लेवल नोट करें, टॉप्स के नीचे बनी सपोर्ट लाइन को ध्यान से देखें।
- ब्रेकडाउन का इंतजार करें, जब शेयर प्राइस सपोर्ट लाइन को तोड़े तभी ट्रेड में एंट्री करें।
- एंट्री पॉइंट, सपोर्ट टूटने के बाद शॉर्ट पोज़िशन लें।
- स्टॉप लॉस (Stop Loss) आखिरी टॉप के ऊपर लगाएँ।
- टारगेट प्राइस पैटर्न की ऊँचाई (टॉप से सपोर्ट तक की दूरी) को नीचे की ओर प्रोजेक्ट करें।
जब Stocks का प्राइस पैटर्न के सपोर्ट लेवल से नीचे गिरता है तो ट्रेडर्स शार्ट सेलिंग पोजीशन लेते हैं और लॉन्ग पोजीशन से बाहर होते हैं। इस पैटर्न का स्विंग लो प्राइस जो दूसरी चोटी के बाद बनता है। आप दोनों पीक के बीच बनने वाले स्विंग लो को जोड़ती हुई ट्रेंडलाइन खींचकर आप स्विंग लो का पता लगा सकते हैं।
जब शेयर का प्राइस ट्रेंडलाइन से नीचे आता है। तब पैटर्न को पूर्ण माना जाता है और प्राइस में और गिरावट की उम्मीद की जाती है। Triple Tops चार्ट पैटर्न के कन्फर्मेशन के लिए ट्रेडिंग वॉल्यूम पर नजर रखना चाहिए क्योंकि जब प्राइस सपोर्ट लेवल से नीचे गिरता है तो ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ना चाहिए।
यदि वॉल्यूम नहीं बढ़ता है, तो पैटर्न के फैल होने की अधिक आशंका रहती है। यानि शेयर के प्राइस में उम्मीद के मुताबिक गिरावट नहीं होती है। इस पैटर्न में डाउनसाइड प्रॉफिट टार्गेट ब्रेकआउट पॉइंट से घटाए गए पैटर्न की ऊंचाई के बराबर टार्गेट प्रदान करता है। प्रॉफिट टार्गेट का यह एक अनुमान होता है।
कभी-कभी Share price टार्गेट से बहुत नीचे गिर जाता है और कभी-कभी प्राइस टार्गेट तक नहीं पहुंच पाता है। क्योंकि शेयर प्राइस बहुत वोलेटाइल होते हैं। अन्य टेक्निकल इंडीकेटर्स और Chart patterns का उपयोग Triple Tops Chart Pattern के साथ भी किया जा सकता है।
उदाहरण के लिए ट्रेडर्स तीसरी चोटी बनने के बाद कन्फर्मेशन के लिए आप एमएसीडी क्रॉसओवर पर भी नजर रख सकते हैं। इसी तरह शेयर के प्राइस में गिरावट का कन्फर्मेशन करने के लिए RSI इंडिकेटर के ओवरबॉट एरिया से बाहर निकले का इंतजार कर सकते हैं।
डबल टॉप और डबल बॉटम Chart pattern की तरह इस चार्ट पैटर्न में भी रिस्क-रिवॉर्ड रेश्यो ट्रेडर्स के फेवर में नहीं है। चूंकि स्टॉप-लॉस और प्रॉफिट टार्गेट दोनों पैटर्न की ऊंचाई पर आधारित होते हैं, लगभग बराबर ही होते हैं। ऐसे चार्ट पैटर्न जिनमें संभावित प्रॉफिट रिस्क से अधिक होता है। वे पैटर्न अधिकांश प्रोफेशनल ट्रेडर्स द्वारा पसंद किए जाते हैं।
ट्रेड में एंट्री पॉइंट, हालिया पुलबैक के लो पॉइंट्स को मिलाकर खींची गयी ट्रेंडलाइन के निचले पॉइंट पर होना चाहिए। जब शेयर का प्राइस नीचे की तरफ ब्रेकआउट देता है। इसमें प्रॉफिट टार्गेट ब्रेकआउट पॉइंट से रेजिस्टेंस लेवल के बराबर नीचे की तरफ होना चाहिए। ट्रिपल टॉप पैटर्न को डबल टॉप से ज्यादा विश्वसनीय माना जाता है क्योंकि इसमें मार्केट तीन बार रेज़िस्टेंस को तोड़ने में असफल होता है।
- मजबूत ट्रेंड रिवर्सल का संकेत देता है।
- डबल टॉप से ज्यादा विश्वसनीय।
- सभी मार्केट्स जैसे स्टॉक, कमोडिटी, करेंसी, क्रिप्टो आदि पर लागू।
- पैटर्न बनने में समय लगता है।
- कभी-कभी फॉल्स ब्रेकआउट हो सकता है।
- शुरुआती ट्रेडर्स के लिए पहचानना मुश्किल हो सकता है।

0 टिप्पणियाँ