Triple Bottom Chart Pattern:भारतीय शेयर बाजार (Nifty 50) में जारी हालिया उतार-चढ़ाव के बीच, ट्रेडर्स अब सुरक्षित निवेश और 'बॉटम फिशिंग' के लिए तकनीकी संकेतों पर भरोसा कर रहे हैं। 2026 के मार्केट ट्रेंड्स को देखते हुए, 'ट्रिपल बॉटम चार्ट पैटर्न' (Triple Bottom Chart Pattern) एक गेम-चेंजर साबित हो रहा है, जो निवेशकों को मंदी के अंत और एक नई तेजी (Bullish Reversal) का सटीक समय पहचानने में मदद करता है। आइए जानते हैं- ट्रिपल बॉटम चार्ट पैटर्न पहचानकर मार्केट से प्रॉफिट कमाएं। Triple Bottom Chart Pattern in Hindi.
ट्रिपल बॉटम पैटर्न (Triple Bottom Chart Pattern) की शक्ति
शेयर मार्केट में दो तरह के लोग होते हैं, एक जो गिरते चाकू को पकड़ने की कोशिश करते हैं और दूसरे वो जो 'ट्रेंड रिवर्सल' का इंतज़ार करते हैं। Triple Bottom Pattern दूसरे वर्ग के सफल ट्रेडर्स का सबसे पसंदीदा पैटर्न है। जब कोई स्टॉक अपनी गिरावट को रोककर एक ही बेस पर तीन बार सपोर्ट लेता है, तो समझ जाइये कि वहां 'स्मार्ट मनी' (बड़े ऑपरेटर्स) की एंट्री हो रही है।
यह पैटर्न न केवल आपको नुकसान से बचाता है, बल्कि आपको उस समय एंट्री दिलाता है जब मुनाफा होने की संभावना सबसे अधिक होती है।विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कोई ट्रेडर या इन्वेस्टर इस पैटर्न की बारीकियों, जैसे नेकलाइन ब्रेकआउट और वॉल्यूम कन्फर्मेशन को समझ लेता है, तो वह न केवल अपने पोर्टफोलियो को भारी नुकसान से बचा सकता है। बल्कि ट्रेंड के शुरुआती चरण में एंट्री लेकर मोटा मुनाफा भी कमा सकता है।
ये भी जानें- एक्सपायरी से पहले मुनाफा कमाने का असली मंत्र।
Triple Bottom Chart Pattern एक बुलिश चार्ट पैटर्न है, जिसका उपयोग फाइनेंशियल मार्केट के टेक्निकल एनालिसिस में किया जाता है। यह पैटर्न किसी शेयर के प्राइस में बड़े डाउनट्रेंड के बाद बनता है। इसके बाद शेयर का प्राइस बढ़ने लगता है। इसका उपयोग स्टॉक्स, कमोडिटी और करेंसी आदि के टेक्निकल एनालिसिस में किया जाता है।
Triple Bottom Chart Pattern क्या है?
सरल भाषा में कहें तो, ट्रिपल बॉटम एक Bullish Reversal Pattern है। यह तब बनता है जब किसी शेयर की कीमत तीन बार एक ही निचले स्तर (Support Level) को छूती है और वहां से वापस लौट आती है। इसे एक 'W' की तरह देखा जा सकता है, लेकिन इसमें दो के बजाय तीन बॉटम्स होते हैं। यह पैटर्न इस बात का सबूत है कि सेलर्स (बिकवाल) अब थक चुके हैं और बायर्स (खरीदार) कंट्रोल अपने हाथ में ले रहे हैं।
ट्रिपल बॉटम एक टेक्निकल चार्ट पैटर्न है। जो शेयरों को बेचने वालों पर खरीदने वालो की बढ़त दर्शाता है। यह पैटर्न सामान्यतः सपोर्ट लेवल पर लगभग एक समान प्राइस पर बाउंस करता है। जिसके बाद शेयर प्राइस रेजिस्टेंस लेवल को तोड़कर ऊपर चला जाता है। तब Triple Bottom चार्ट पैटर्न कम्प्लीट होता है।
यह पैटर्न आमतौर पर एक लम्बे डाउनट्रेंड के बाद बनता है। जिसमे बियर्स ( मंदड़िये ) मार्केट पर नियंत्रण रखते हैं। इस पैटर्न में पहला bottom सिम्पल प्राइस मूवमेंट हो सकता है। जबकि दूसरा बॉटम संकेत करता है कि प्राइस में तेजी आ सकती है। तीसरा बॉटम निचले लेवल पर शक्तिशाली सपोर्ट लेवल को दर्शाता है।
जहाँ से शेयर प्राइस के और नीचे गिरने की आशंका नहीं रहती है। यह आने वाले संभावित
ट्रेंड रिवर्सल की और इशारा करता है। इसके बाद रेजिस्टेंस लेवल को तोड़कर शेयर प्राइस ऊपर की तरफ तेजी से बढ़ते हैं। निम्नलिखित कुछ ऐसे नियम हैं, जिनका उपयोग आमतौर पर ट्रिपल बॉटम्स को सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है-
- Triple Bottom चार्ट पैटर्न बनने के दौरान शेयर का प्राइस downtrend में होना चाहिए।
- पैटर्न के तीनों लो लेवल प्राइस में लगभग एक समान होने चाहिए, यानि एक समान प्राइस नहीं होना चाहिए।
- तीनों लो लेवल के बीच में पर्याप्त दूरी होनी चाहिए और तीनों लो लेवल हॉरिजॉन्टल ट्रेंडलाइन पर हो।
- Triple Bottom Chart Pattern बनने के दौरान जब प्राइस गिरे तब ट्रेडिंग वॉल्यूम कम होना चाहिए। जिसका संकेत होता है कि बियर्स की पकड़ शेयर के प्राइस को गिराने पर कमजोर हो रही है।
- Triple Bottom Chart Pattern बनने के दौरान जब प्राइस बढ़े, तब ट्रेडिंग वॉल्यूम ज्यादा होना चाहिए। जिसका संकेत होता है कि बुल्स की पकड़ शेयर के प्राइस को बढ़ाने पर मजबूत हो रही है।
ट्रिपल बॉटम पैटर्न कैसे बनता है?
इस पैटर्न की पहचान के लिए निम्नलिखित चार मुख्य अंगों को समझना ज़रूरी है-
- Prior Trend (पिछला रुझान): यह पैटर्न हमेशा एक लंबी मंदी या गिरावट (Downtrend) के बाद आना चाहिए।
- The Three Bottoms (तीन तल): कीमत एक लेवल पर गिरती है (पहला बॉटम), फिर थोड़ा ऊपर जाती है। फिर गिरती है (दूसरा बॉटम) और फिर तीसरी बार उसी लेवल से वापस आती है।
- The Neckline (नेकलाइन): तीनों बॉटम्स के बीच जो ऊंचे पॉइंट्स (Peaks) बनते हैं, उन्हें जोड़कर एक सीधी रेखा खींची जाती है, जिसे नेकलाइन कहते हैं।
- Breakout (ब्रेकआउट): जब कीमत इस नेकलाइन को पार कर ऊपर निकल जाती है, तो पैटर्न कन्फर्म माना जाता है।
असली और नकली ब्रेकआउट की पहचान: बिना वॉल्यूम के टेक्निकल एनालिसिस अधूरा है। ट्रिपल बॉटम में पहले बॉटम पर वॉल्यूम ज्यादा होता है। दूसरे और तीसरे बॉटम पर वॉल्यूम अक्सर कम होता है। सबसे ज़रूरी, जब नेकलाइन का ब्रेकआउट हो तब ट्रेडिंग वॉल्यूम में भारी उछाल (Spike) होना चाहिए। अगर वॉल्यूम कम है तो समझ लीजिए वह एक ट्रैप (Trap) हो सकता है।
Triple Bottom Chart Pattern ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी
डबल बॉटम रिवर्सल के लिए प्रॉफिट टार्गेट आमतौर पर लो प्राइस और ब्रेकआउट पॉइंट्स के बीच की दूरी के बराबर ब्रेकआउट से पॉइंट से ऊपर की तरफ रखा जाता है। Triple Bottom, डबल बॉटम चार्ट पैटर्न के समान होता है और यह डिसेंडिंग या असेंडिंग ट्राएंगल जैसा भी दिख सकता है।
ट्रेडर्स हमेशा अन्य टेक्निकल इंडीकेटर्स या चार्ट पैटर्न का उपयोग करके ट्रिपल बॉटम की पुष्टि की तलाश में रहते हैं। उदाहरण के लिए, ट्रेडर्स ट्रिपल बॉटम की पुष्टि करने के लिए स्टॉक में डबल बॉटम बनने से पहले एक ओवरसोल्ड रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (आरएसआई) को देख सकते हैं।
Triple Bottom Chart Pattern ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी: एंट्री, स्टॉप लॉस और टारगेट, पैसा बनाने के लिए केवल पैटर्न पहचानना काफी नहीं है, सही 'Execution' ज़रूरी है।
- Entry Point: जैसे ही कोई कैंडल नेकलाइन के ऊपर क्लोजिंग दे, आप खरीदारी कर सकते हैं। सुरक्षित ट्रेडर ब्रेकआउट के बाद 'रिटेस्ट' (Price re-testing the neckline) का इंतज़ार करते हैं।
- Stop Loss: रिस्क को कम करने के लिए अपना स्टॉप लॉस तीसरे बॉटम के थोड़ा नीचे रखें।
- Target: नेकलाइन और बॉटम के बीच की जो दूरी (Height) है, वही आपका पहला टारगेट होना चाहिए। उदाहरण के लिए, अगर दूरी 50 पॉइंट की है, तो ब्रेकआउट के बाद 50 पॉइंट का लक्ष्य रखें।
ट्रिपल बॉटम और ट्रिपल टॉप्स Chart pattern के बीच अंतर
ट्रिपल टॉप, ट्रिपल बॉटम का विपरीत पैटर्न है। ट्रिपल बॉटम एक बुलिश रिवर्सल चार्ट पैटर्न है, जिसमे प्राइस एक्शन तीन बार सपोर्ट लेवल से टकराकर बाउंस होता है। इसके बाद शेयर के प्राइस बढ़ने लगते हैं। जबकि ट्रिपल टॉप एक बियरिश रिवर्सल चार्ट पैटर्न है। जिसमे प्राइस एक्शन तीन बार रेजिस्टेंस लेवल से टकराता है, उसके बाद शेयर के प्राइस तेजी से गिरते हैं।
जब आप Share market में ट्रेडिंग चार्ट पैटर्न की संभावना के साथ काम कर रहे होते हैं। लेकिन फिर भी हमेशा अनिश्चितता बनी रहती है। अधिकांश चार्ट पैटर्न की तरह, ट्रेडिंग अवसर बीत जाने के बाद ट्रिपल बॉटम को पहचानना सबसे आसान होता है। डबल बॉटम्स विफल हो सकते हैं और वे ट्रिपल बॉटम बन सकते हैं।
ट्रिपल बॉटम और हैड एंड शोल्डर्स chart patterns, परिभाषा के अनुसार, करीब-करीब एक जैसे होते हैं। हालाँकि Triple Bottom Pattern की भी अपनी सीमाएं होती हैं। किन्तु प्रॉफिट टार्गेट फिक्स करके और स्टॉप-लॉस लगाकर जोखिम को कम किया जा सकता है। साथ ही प्रॉफिट की संभावना को बढ़ाने के लिए ट्रेडर्स स्टॉप-लॉस को पैटर्न के अंदर रख सकते हैं और
ट्रॉलिंग स्टॉप-लॉस का उपयोग भी कर सकते हैं।
ट्रेडिंग में सफल होने के निम्नलिखित सीक्रेट्स होते हैं-
- Time Frame का चुनाव: यह पैटर्न 15 मिनट, डेली और वीकली चार्ट पर बेहतरीन काम करता है। इंट्राडे के लिए 15 मिनट और स्विंग ट्रेडिंग के लिए डेली चार्ट देखें।
- RSI का प्रयोग: अगर तीसरे बॉटम पर RSI 'Divergence' (कीमत वहीँ है लेकिन RSI ऊपर जा रहा है) दिखा रहा है, तो समझो जैकपॉट लगने वाला है।
- धैर्य रखें: कभी भी तीसरे बॉटम के बनने से पहले ही खरीदारी न करें। हमेशा नेकलाइन टूटने का इंतज़ार करें।
Triple Bottom Chart Pattern के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs
प्रश्न 1: क्या ट्रिपल बॉटम हर बार काम करता है?
उत्तर: शेयर मार्केट में कुछ भी 100% नहीं है। लेकिन अगर आप वॉल्यूम और सही स्टॉप लॉस के साथ ट्रेड करते हैं, तो इसकी सफलता की दर बहुत अधिक है।
प्रश्न 2: क्या यह पैटर्न इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए अच्छा है?
उत्तर: जी हाँ, बैंक निफ्टी और निफ्टी के 5 या 15 मिनट के चार्ट पर यह बेहतरीन मुनाफ़ा दे सकता है।
प्रश्न 3: फेल होने पर क्या करें?
उत्तर: अगर कीमत नेकलाइन के ऊपर जाकर वापस अंदर आ जाती है, तो तुरंत स्टॉप लॉस लेकर बाहर निकलें। अनुशासन ही आपको बड़ा ट्रेडर बनाएगा।
प्रश्न 4: क्या ट्रिपल बॉटम एक बुलिश चार्ट पैटर्न है?
उत्तर: ट्रिपल बॉटम एक बुलिश रिवर्सल चार्ट पैटर्न है, जिसका उपयोग अक्सर शेयर के टेक्निकल एनालिसिस में किया जाता है। जिसमे तीन लो प्राइस लेवल बनाने के बाद शेयर का प्राइस रेजिस्टेंस लेवल के ऊपर ब्रेकआउट देता है।
प्रश्न 5: ट्रिपल बॉटम के बाद क्या होता है?
उत्तर: तीसरे लो लेवल के अपेक्षाकृत समान निचले स्तर पर पहुंचने के बाद, ट्रेडर्स अनुमान लगा सकते हैं कि प्राइस ऊपर की ओर बढ़ेगा और रेजिस्टेंस लेवल को तोड़ देगा और शेयर का प्राइस हाई लेवल तक पहुंचेगा।
प्रश्न 6: क्या ट्रिपल टॉप्स पैटर्न एक अच्छा संकेत है?
उत्तर: ट्रिपल बॉटम chart pattern के विपरीत, ट्रिपल टॉप पैटर्न एक बियरिश रिवर्सल चार्ट पैटर्न है जो शेयर प्राइस नीचे की ओर जाने का संकेत देता है।
प्रश्न 7: ट्रिपल बॉटम बनाम डबल बॉटम: कौन है ज्यादा ताकतवर?
उत्तर: डबल बॉटम (W Pattern) बहुत कॉमन है, लेकिन Triple Bottom उससे कहीं ज्यादा शक्तिशाली है। क्यों? क्योंकि इसमें बाजार ने तीन बार अपनी ताकत आंकी है। जितनी ज्यादा बार सपोर्ट टेस्ट होता है, ब्रेकआउट उतना ही धमाकेदार होता है।
निष्कर्ष: ट्रिपल बॉटम चार्ट पैटर्न केवल एक चित्र नहीं है, बल्कि यह मार्केट की साइकोलॉजी है। यह हमें बताता है कि अब गिरावट का अंत हो चुका है। यदि आप इसे सही तरीके से मास्टर कर लेते हैं, तो आप उन 5% ट्रेडर्स में शामिल हो सकते हैं जो शेयर मार्केट से नियमित कमाई (Earning) करते हैं।
आज का सबक: चार्ट खोलें और पिछले 6 महीनों के डेटा में कम से कम 10 ट्रिपल बॉटम पैटर्न ढूंढें। आपकी आँखें जितनी ट्रेंड होंगी, आपका बैंक बैलेंस उतना ही बढ़ेगा।
उम्मीद है, आपको यह आर्टिकल ट्रिपल बॉटम चार्ट पैटर्न (Triple Bottom Chart Pattern) क्या है? पसंद आया होगा। अगर आपको यह Triple Bottom Chart Pattern in Hindi. आर्टिकल पसंद आये तो इसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें।
ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए आप इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। यदि आपके मन में शेयर मार्केट या ऑप्शन मार्केट के बारे में कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट जरूर करें।
0 टिप्पणियाँ