Altcoins & Meme Coins: इन्वेस्टिंग के लिए बेस्ट ऑल्टकॉइन और मीम कॉइन की फुल जानकारी

क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में, बिटकॉइन के अलावा कई अन्य क्रिप्टोकरेंसी भी हैं जिन्हें "अल्टकॉइन्स" कहा जाता है। इसके अलावा, "मीम कॉइन्स" भी हैं जो अपने अनोखे और मजेदार नामों के कारण लोकप्रिय हो रहे हैं। 

तीन ऑल्टकॉइन- सोलाक्सी, बिटकॉइन बुल और माइंड ऑफ पेपे के प्राइस में इस साल काफी वृद्धि की संभावना दिख रही है। आइए विस्तार से जानते हैं- इन्वेस्टिंग के लिए  बेस्ट ऑल्टकॉइन और मीम कॉइन की फुल जानकारी. Best altcoins and meme coins for investing in Hindi.  

सोलाक्सी का लक्ष्य सोलाना की नेटवर्क दक्षता को बढ़ाना है। बिटकॉइन बुल ने बिटकॉइन को मील के पत्थर की तरह स्थापित कर दिया है। और माइंड ऑफ पेपे ने एआई को मीम कल्चर के साथ जोड़ दिया है।
                                                                                      
Best Altcoins & Meme Coins

अगर आप क्रिप्टो ट्रेडिंग के बादशाह बनना चाहते है तो आपको बनिए क्रिप्टो मार्केट मिलेनियर बुक जरूर पढ़नी चाहिए। 

अल्टकॉइन्स क्या हैं?

अल्टकॉइन्स वे क्रिप्टोकरेंसी हैं जो बिटकॉइन के बाद आई हैं। ये क्रिप्टोकरेंसी विभिन्न उद्देश्यों के लिए बनाई गई हैं और इनमें से कई बिटकॉइन की तुलना में अधिक एडवांस टेक्निक का उपयोग करती हैं। 

ऑल्टकॉइन को आमतौर पर बिटकॉइन (BTC) के अलावा सभी क्रिप्टोकरेंसी के रूप में परिभाषित किया जाता है। हालाँकि, कुछ लोग ऑल्टकॉइन को बिटकॉइन और एथेरियम (ETH) के अलावा सभी क्रिप्टोकरेंसी मानते हैं क्योंकि ज़्यादातर क्रिप्टोकरेंसी इन दोनों में से किसी एक के समान ही हैं। क्रिप्टो ट्रडिंग स्ट्रेटेजीज

ज्यादातर ऑल्टकॉइन को डेवलपर्स द्वारा उनके टोकन या क्रिप्टोकरेंसी के लिए अलग-अलग दृष्टिकोण या उपयोग के साथ डिज़ाइन और रिलीज़ किया जाता है। ऑल्टकॉइन कई प्रकार के होते हैं जो इस बात पर निर्भर करते हैं कि उन्हें किस लिए डिज़ाइन किया गया था।

कई Altcoins का उपयोग उनके संबंधित ब्लॉकचेन के भीतर कुछ हासिल करने के लिए किया जाता है। जैसे कि ईथर, जिसका उपयोग एथेरियम में लेनदेन फीस का पेमेंट करने के लिए किया जाता है। क्रिप्टो एक्सचेंजों

कुछ डेवलपर्स ने बिटकॉइन के फोर्क्स बनाए हैं। जो पेमेंट मेथड के रूप में इसके साथ कॉम्पटीशन करने के प्रयास के रूप में उभरे हैं। जैसे कि फोर्क जिसने बिटकॉइन के कैश के रूप में बनाया है। डोज़कॉइन जिसे कि मजाक के रूप में बनाया गया था और इसे लाइटकॉइन से लिया गया था। जिसे बिटकॉइन से लिया किया गया था। 

प्रमुख अल्टकॉइन्स (Major Altcoins)

1. एथेरियम (Ethereum - ETH): एथेरियम एक डिसेंट्रलाइज्ड ब्लॉकचैन प्लेटफॉर्म है। जो इसके उपयोगकर्ताओं के स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स को सक्षम बनाता है। यह डेवलपर्स को डिसेंट्रलाइज्ड एप्लिकेशन (DApps) बनाने की अनुमति देता है। ETH इसका शार्ट नेम हैं, मार्केट कैपेटलाइजेशन में यह बिटकॉइन के बाद दूसरे स्थान पर है। 

इथेरियम सभी को इस पर स्थायी और अपरिवर्तनीय डीसेंटरलाइज्ड एप्लिकेशन बनाने करने की अनुमति देता है। जिसके साथ इसके यूजर्स आपस में बातचीत कर सकते हैं। डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंशियल (DeFi) एप्लिकेशन फाइनेंशियल टूल प्रदान करते हैं जो सीधे ब्रोकरेज, एक्सचेंज या बैंकों जैसे फाइनेंशियल मीडिएटर्स पर निर्भर नहीं होते हैं। यह क्रिप्टोकरेंसी होल्डिंग्स के खिलाफ उधार लेने या उन्हें ब्याज पर उधार देने की सुविधा प्रदान करता है।

2. सोलाना (Solana - SOL): सोलाना एक हाई स्पीड प्रोसेसिंग और कम फीस वाली ब्लॉकचेन क्रिप्टोकरेंसी है जो डीसेंटरलाइज्ड फाइनेंशियल (DeFi) और गेमिंग एप्लिकेशन के लिए उपयुक्त है। इसमें रियल टाइम डील होने के कारण गेमिंग, फाइनेंशियल सर्विसेस और अन्य ऐसी बहुत से फाइनेंशियल एक्टिविटीज के लिए उपयुक्त है। जिनके लिए तेज और विश्वसनीय सुचना प्रोसेसिंग की जरूरत होती है। क्रिप्टोकरेंसी पर लगने वाले टैक्स

3. कार्डानो (Cardano - ADA): कार्डानो भी एक सार्वजनिक ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म है जो वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विकसित किया गया है। यह हाई स्केलेबिलिटी और सुरक्षा प्रदान करता है। यदि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का Cryptocurrencies को अपनाना जारी रखते हैं। तो ADA और अन्य चयनित क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस में निरंतर वृद्धि हो सकती है। 

हो सकता है फिर कार्डानो का प्राइस 10 डॉलर तक पहुँच जाय। वर्तमान समय में कार्डानो के ADA टोकन का प्राइस 080 USD के करीब चल रहा है। जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा क्रिप्टो को अमेरिकी रिजर्व करेंसी में शामिल करने की एक गेम-चेंजिंग घोषणा से बढ़ावा मिला।

4. चेनलिंक (Chainlink - LINK): चेनलिंक एक डीसेंटरलाइज्ड ओरेकल नेटवर्क है जो स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स को बाहरी डेटा स्रोतों से जोड़ता है। चैनलिंक का टोकन एथेरियम पर है। क्या चेनलिंक एक अच्छा इन्वेस्टमेंट है? यह इन्वेस्टर्स की रिस्क टॉलरेंस कैपेसिटी, इन्वेस्टमेंट टार्गेट और क्रिप्टो बाजार की स्थितियों सहित विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है। 

चेनलिंक ने अपने अभिनव समाधानों से विभिन्न क्षेत्रों में इसका उपयोग बढ़ा है। वर्तमान समय में इसका प्राइस 14 - 15 डॉलर के करीब चल रहा है। चैनलिंक का प्राइस 2030 तक या इससे पहले 75 - 100 डॉलर के करीब पहुंच सकता है। 

मीम कॉइन्स क्या हैं?

Meme coins वे क्रिप्टोकरेंसी हैं जो मजेदार और अनोखे नामों के कारण लोकप्रिय हो रही हैं। ये कॉइन्स आमतौर पर सोशल मीडिया और ऑनलाइन कम्युनिटी में वायरल हो जाते हैं। मीम कॉइन आमतौर पर एक ऑनलाइन कम्युनिटी को जोड़ने के लिए बनाए जाते हैं। 

इनका उपयोग पीयर-टू-पीयर पेमेंट, स्पैक्युलेटिव इन्वेस्टिंग या क्रिप्टो ट्रेडिंग में किया जा सकता है। कई मामलों में, उनके साथ फनी थीम वाली वेबसाइटें होती हैं और कभी-कभी निरर्थक शब्द होते हैं। इनके निर्माता और प्रशंसक दूसरों को आकर्षित करने के लिए कम्युनिटी के सेंटिमेंट का उपयोग करते हैं। 

डोजकॉइन, शिबा इनु और पेपे कॉइन सबसे लोकप्रिय मेम कॉइन हैं। मार्केट कैपेटलाइजेशन के हिसाब से, 20 फरवरी, 2025 को सुबह 10:40 बजे ईएसटी पर कुल मीम कॉइन मार्केट कैप में इन तीनों का हिस्सा 67% से ज्यादा था। आप मीम कॉइन के साथ उसी तरह से इंटरैक्ट कर सकते हैं। 

जैसे दूसरी क्रिप्टोकरेंसी के साथ क्रिप्टो वॉलेट का इस्तेमाल करके इसके अन्य पार्टिसिपेंट्स तक क्रिप्टो ट्रेडिंग के लिए पहुंचते हैं। इनका लेनदेन और निर्माण ब्लॉकचैन टेक्निक पर आधारित होता है। जिससे गड़बड़ी या धोखाधड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहती है।

प्रमुख मीम कॉइन्स (Major Meme coins) 

1. पेपे (Pepe - PEPE): पेपे एक मीम कॉइन है जो इंटरनेट कल्चर और कम्युनिटी सपोर्ट के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पेपे स्पेनिश मूल का एक लड़के का नाम है। इस नाम का अनुवाद "वह जोड़ेगा" या "भगवान बढ़ाएगा" है और यह जोस और हिब्रू नाम जोसेफ का छोटा रूप है। क्रिप्टो माइनिंग

2. शिबा इनु (Shiba Inu - SHIB): शिबा इनु एक मीम कॉइन है जो डॉजकॉइन के प्रतिस्पर्धी के रूप में उभरा है। इसे "डॉजकॉइन किलर" भी कहा जाता है। शिबा इनु टोकन (टिकर: SHIB) एक डीसेंटरलाइज्ड क्रिप्टोकरेंसी है। जिसे अगस्त 2020 में एक अनाम व्यक्ति या समूह ने छद्म नाम "रयोशी" का उपयोग करके बनाया था। 

यह शिबा इनु से प्रेरित है, जो एक जापानी कुत्ते की नस्ल है। यह डोजकोइन के शुभंकर के रूप में भी काम करता है। यह मीम कॉइन की एक अन्य Cryptocurrency है। 13 मई 2021 को, विटालिक ब्यूटेरिन ने भारत कोविड-क्रिप्टो रिलीफ फंड को 50 ट्रिलियन से अधिक SHIB (उस समय 1 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्य) दान किया था।

3. डॉजकॉइन (Dogecoin - DOGE): डॉजकॉइन एक मीम कॉइन है जो एक मजाक के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन अब यह एक प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बन गया है। इसे एक ओपन-सोर्स पीयर-टू-पीयर डिजिटल करेंसी है, जिसे दुनिया भर में शिबा इनस द्वारा पसंद किया जाता है।

4. सोलाक्सी (Solaxy - SOLX): सोलाक्सी एक मीम कॉइन है जो सोलाना की पहली लेयर 2 समाधान के रूप में उभर रहा है। सोलेक्सी 2025 का सबसे ज़्यादा प्रतीक्षित मीम कॉइनों में से एक है। यह प्रोजेक्ट वर्तमान में अपने मूल टोकन SOLX की प्रीसेल की मेजबानी कर रहा है। इसका मार्केट 20 मिलियन USD का मील का पत्थर छूने वाला है। 

मार्किट में उतार-चढ़ाव के बावजूद, सोलेक्सी प्रीसेल तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। प्रोजेक्ट की इतनी बड़ी सफलता के पीछे क्या है? इस पर सबकी नजर बनी हुई है। सोलेक्सी के ट्विटर और टेलीग्राम दोनों पर बड़ी संख्या में फ़ॉलोअर्स हैं, जिनमें क्रमशः लगभग 66,000 और 6000 सदस्य हैं। हालाँकि, इस प्रोजेक्ट में और भी बहुत कुछ है। 

5. फार्टकॉइन (Fartcoin - FARTCOIN): फार्टकॉइन एक मजेदार मीम कॉइन है जो अपने अनोखे नाम और कम्युनिटी के कारण लोकप्रिय हो रहा है। टॉप टेन क्रिप्टोकरेंसी

अल्टकॉइन्स और मीम कॉइन्स के फायदे  

अल्टकॉइन्स और मीम कॉइन्स के निम्नलिखित कई लाभ हैं जो उन्हें इन्वेस्टर्स के लिए आकर्षक बनाते हैं-
  1. डायवर्सिफिकेशन: अल्टकॉइन्स और मीम कॉइन्स इन्वेस्टर्स को विविधता प्रदान करते हैं। जिससे वे अपने पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाइड बना सकते हैं। 
  2. एडवांस टेक्नोलॉजी: कई अल्टकॉइन्स बिटकॉइन की तुलना में अधिक एडवांस टेक्निक का उपयोग करते हैं, जिससे वे अधिक स्केलेबल और सुरक्षित होते हैं।  
  3. कम्युनिटी स्पोर्ट: मीम कॉइन्स आमतौर पर बड़े और एक्टिव ऑनलाइन कम्युनिटी द्वारा समर्थित होते हैं।  जो उनकी लोकप्रियता और प्राइस को बढ़ाते हैं। 
  4. नवाचार: अल्टकॉइन्स और मीम कॉइन्स में नवाचार की संभावना अधिक होती है। जिससे वे इन्वेस्टर्स के लिए आकर्षक बनते हैं। 

अल्टकॉइन्स और मीम कॉइन्स से जुड़े रिस्क 

हालांकि अल्टकॉइन्स और मीम कॉइन्स के कई फायदे हैं, लेकिन इनमें कुछ रिस्क भी होते हैं- 
  1. वौलेटिलिटी: Altcoins & Meme coins के प्राइस बहुत वॉलेंटाइल हो सकते हैं। जिससे इन्वेस्टर्स को नुकसान हो सकता है। 
  2. रेग्युलेशन: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में रेग्युलेशन की कमी के कारण इन्वेस्टर्स को धोखाधड़ी और घोटालों का सामना करना पड़ सकता है। 
  3. टेक्निकल रिस्क: अल्टकॉइन्स और मीम कॉइन्स में टेक्निकल खामियां हो सकती हैं। जिससे सुरक्षा और स्केलेबिलिटी के मुद्दे उत्पन्न हो सकते हैं। 
निष्कर्ष: अल्टकॉइन्स और मीम कॉइन्स क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये इन्वेस्टर्स को पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन, हाई टेक्निक, कम्युनिटी सपोर्ट और नवाचार प्रदान करते हैं। हालांकि, इनमें निवेश करने से पहले निवेशकों को उनके जोखिमों को भी समझना चाहिए और सावधानीपूर्वक निर्णय लेना चाहिए। 

आशा है, यह लेख आपको अल्टकॉइन्स और मीम कॉइन्स के बारे में जानकारी प्रदान करेगा और आपके निवेश निर्णयों में मदद करेगा। पीआई कॉइन

उम्मीद है, आपको यह इन्वेस्टिंग के लिए  बेस्ट ऑल्टकॉइन और मीम कॉइन की फुल जानकारी आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह Best altcoins and meme coins for investing in Hindi आर्टिकल पंसद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। क्रिप्टोकरेंसी के बारे में ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं। 

कोई टिप्पणी नहीं

Jason Morrow के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.