Crypto Exchanges in India: भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंजों की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में।

क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) आज की डिजिटल अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बिटकॉइन (Bitcoin), एथेरियम (Ethereum), और अन्य डिजिटल करेंसी की बढ़ती लोकप्रियता के साथ, भारत में भी क्रिप्टोकरेंसी का बाजार तेजी से विकसित हो रहा है। 

क्रिप्टो एक्सचेंज (Crypto Exchange) प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स को डिजिटल एसेट्स को खरीदने, बेचने और ट्रेडिंग करने की सुविधा प्रदान करते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं- भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंजों की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में। Crypto Exchanges in India in Hindi. 
                                                                             
Crypto Exchange
क्रिप्टो एक्सचेंज अपने प्लेटफॉर्म यूजर्स को डिजिटल एसेट्स को खरीदने, बेचने और ट्रेडिंग करने की सुविधा प्रदान करते हैं।

अगर आप क्रिप्टो ट्रेडिंग के बारे ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको संदीप बूरा द्वारा लिखित क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचैन भविष्य निवेश का एक संभावित क्षेत्र बुक जरूर पढ़नी चाहिए। 

इस लेख में, हम भारत में उपलब्ध प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंजों, उनकी विशेषताओं, कानूनी स्थिति, सुरक्षा उपायों, और यूजर्स के लिए सही क्रिप्टो एक्सचेंज चुनने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी गयी है। 

क्रिप्टो एक्सचेंज क्या है? 

क्रिप्टो एक्सचेंज एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म होता हैं, जहां इसके उपयोगकर्ता क्रिप्टोकरेंसी को खरीद और बेच सकते हैं। ये एक्सचेंज निम्नलिखित कई प्रकार के होते हैं- 
  1. सेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज (CEX): ये पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की तरह काम करते हैं और एक केंद्रीय संस्था द्वारा नियंत्रित किए जाते हैं। उदाहरण: WazirX, CoinDCX, और ZebPay। 
  2. डिसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज (DEX): ये एक्सचेंज ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित होते हैं और किसी एकल संस्था के नियंत्रण में नहीं होते। उदाहरण: Uniswap, Sushiswap। डॉजकॉइन
  3. हाइब्रिड एक्सचेंज: ये क्रिप्टो एक्सचेंज  CEX और DEX दोनों के फीचर्स का मिश्रण होते हैं।
भारत के प्रमुख Cryptocurrency Exchange निम्नलिखित हैं- 

1.वज़ीरएक्स (WazirX): वज़ीरएक्स भारत का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज है। 2018 में शुरू हुआ वज़ीरएक्स भारतीय क्रिप्टो बाज़ार में सबसे भरोसेमंद एक्सचेंज बन गया है। यह बिनेंस समूह का हिस्सा है, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज है। जो 180 देशों में उपयोगकर्ताओं को सेवा प्रदान करता है।

वज़ीरएक्स और बिनेंस ने हाल ही में भारत में क्रिप्टो ट्रेडिंग को सुलभ बनाने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप 50 मिलियन डॉलर के ब्लॉकचेन इंडिया फंड की घोषणा की है।

प्रति माह 5.4 बिलियन डॉलर की मात्रा और तेजी से बढ़ते हुए, वज़ीरएक्स में नए यूजर्स की संख्या के साथ-साथ ट्रेडिंग गतिविधि में भी भारी वृद्धि देखी जा रही है। इसके 6 मिलियन से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। 

2. कॉइनडीसीएक्स (CoinDCX): भारत का एक प्रमुख क्रिप्टो इन्वेस्टिंग और ट्रेडिंग ऐप CoinDCX, क्रिप्टो को सरल तरीके से सुलभ बनाने के लिए समर्पित है। 2018 में स्थापित, CoinDCX ने क्रिप्टो इन्वेस्टिंग और क्रिप्टो ट्रेडिंग में आने वाली समस्यायों के समाधान में काफी सहयोग किया है। 

3.जेबपे (ZebPay): ZebPay, भारत के सबसे पुराने क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक है। इसका हैडक्वार्टर सिंगापुर में हैं। लेकिन इसे भारत से ऑपरेट किया जाता है। जिसके रजिस्टर्ड यूजर्स आधार 6 मिलियन से अधिक हैं। 2014 में अपनी स्थापना के बाद से इसने लगभग 22 बिलियन डॉलर के ट्रेडिंग वॉल्यूम की सुविधा प्रदान की है। यह हाई लिक्विडिटी के  किये जाना जाता है। 

4. यूनोकॉइन (Unocoin): जुलाई 2013 में स्थापित, यूनोकॉइन बिटकॉइन सेक्टर में भारत का पहला प्रवेशक था। यानि बिटकॉइन की ट्रेडिंग भारत में सबसे पहले यूनोकॉइन ने ही शुरू की थी। इसने कर्नाटक के तुमकुर से शुरुआत की और बाद में इसका परिचालन बेंगलुरु में स्थानांतरित कर दिया गया। यह SIP में इन्वेस्टमेंट की सुविधा भी देता है। 

5. Bitbns (BNS): BNS ने सभी को बहुत प्रभावित किया है। ज्यादातर लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि कोई भारतीय Crypto Exchange इतनी लचीलेपन के साथ इतनी विस्तृत सुविधाएँ प्रदान करेगा। उनकी जमा प्रणाली और ग्राहक सेवा भारतीय क्रिप्टो बाज़ार में सर्वश्रेष्ठ है। यह एक बहुत ही सुरक्षित प्लेटफ़ॉर्म है, जिसमें एक प्रतिभाशाली टीम और क्रिप्टो ट्रेडिंग के लिए कई प्रोडक्ट हैं। टॉप टेन क्रिप्टोकरेंसी

भारत में क्रिप्टो के लिए रूल्स एंड रेग्युलेशंस 

India में क्रिप्टो के लिए सरकार निम्नलिखित नियम और कानून बनायें हैं- 
  • भारतीय क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सरकार का रुख समय-समय पर बदलता रहा है। 
  • 2018 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को क्रिप्टो से जुड़े लेन-देन करने से रोका था।
  • 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने RBI के इस प्रतिबंध को हटा दिया था।
  • 2021में सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स लगाने की संभावनाओं पर चर्चा शुरू की।
  • 2022 के बजट में सरकार ने Cryptocurrency खरीदने और बेचने पर 30% टैक्स की घोषणा की गई। 
  • क्रिप्टो खरीदने और बेचने से होने वाले प्रॉफिट पर 30% प्रतिशत अभी भी जारी है। 
  • लेकिन अगर आप फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस में क्रिप्टो ट्रेडिंग करते हैं तो आपकी क्रिप्टो से होने वाली 12 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री रहेगी। 

क्रिप्टो एक्सचेंज चुनते समय ध्यान देने योग्य बातें 

  1. सुरक्षा (Security): एक्सचेंज में दो-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) और कोल्ड वॉलेट स्टोरेज होना चाहिए।
  2. फीस स्ट्रक्चर (Fee Structure): विभिन्न क्रिप्टो एक्सचेंजों में ट्रेडिंग, डिपॉजिट, और निकासी पर अलग-अलग फीस लगती है। शीबा इनु कॉइन
  3. सपोर्टेड क्रिप्टोकरेंसी (Supported Cryptocurrencies): क्रिप्टो एक्सचेंज पर कौन-कौन सी डिजिटल एसेट्स उपलब्ध हैं, यह देखना बहुत जरूरी है।
  4. यूजर इंटरफेस (User Interface): आसान और सहज अनुभव देने वाला प्लेटफॉर्म बेहतर होता है।
  5. लिक्विडिटी (Liquidity): अधिक लिक्विडिटी वाले क्रिप्टो एक्सचेंज बेहतर होते हैं क्योंकि वहां बड़े ट्रेड क्रिप्टो के प्राइस को प्रभावित किए पूरे किये जा सकते हैं। 

क्रिप्टो ट्रेडिंग के रिस्क और सावधानियाँ 

क्रिप्टो ट्रेडिंग में हाई वोलैटिलिटी और हाई रिस्क शामिल होते हैं। अतः आपको निम्नलिखित कुछ प्रमुख सावधानियाँ जरूर रखनी चाहिए- 
  • कभी भी अपने सभी पैसे एक ही क्रिप्टोकरेंसी में न लगाएँ।
  • आपको क्रिप्टो के ऊपर बनी सरकारी नीतियों और टैक्स नियमों की जानकारी जरूर होनी चाहिए।
  • अनियमित और अनवेरिफाइड क्रिप्टो एक्सचेंजों पर क्रिप्टो ट्रेडिंग करने से बचना चाहिए।
  • लॉन्ग-टर्म और शॉर्ट-टर्म इन्वेस्टमेंट के बीच संतुलन बनाकर रखना चाहिए। 
टॉप 3 क्रिप्टो एक्सचेंज कौन से हैं? 

आप CEX को स्टॉक एक्सचेंज के समान मान सकते हैं, लेकिन Cryptocurrency के लिए बिनेंस, कॉइनबेस एक्सचेंज, क्रैकेन और कुकॉइन लोकप्रिय क्रिप्टो एक्सचेंज हैं।  

क्या भारत में Bybit (बायबिट) वैध है?

हाँ, भारतीय अधिकारियों के साथ रजिस्ट्रेशन के बाद बायबिट भारत में वैध है। बायबिट एक सेन्ट्रल क्रिप्टो एक्सचेंज है। जो भारत में रेग्युलेशन (SEBI) जांच के दायरे में था।

कौन सा क्रिप्टो एक्सचेंज INR स्वीकार करता है?

Binance INR (भारतीय रुपए) जमा और निकासी की सुविधा देता है। जिससे भारतीय क्रिप्टो ट्रेडर्स के लिए प्रक्रिया सरल हो जाती है। भारतीय विनियामक मानकों के प्रति एक्सचेंज का पालन इसके यूजर्स के बीच सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करता है।

निष्कर्ष: भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों का विकास तेजी से हो रहा है, और सरकार भी इसे नियमित करने के प्रयास कर रही है। यदि आप क्रिप्टो ट्रेडिंग या इन्वेस्टमेंट में रुचि रखते हैं, तो सही एक्सचेंज का चुनाव करना और सभी सुरक्षा उपाय अपनाना बहुत जरूरी है। 

आने वाले समय में, भारत में क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का प्रभाव और बढ़ने की संभावना है। क्रिप्टो में निवेश से पहले इसके बारे में पर्याप्त रिसर्च  करें और इसमें शामिल रिस्क को समझें।

कोई टिप्पणी नहीं

Jason Morrow के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.