Shiba Inu coin: शीबा इनु कॉइन (क्रिप्टोकरेंसी) की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में हाल के वर्षों में कई नए कॉइन्स ने अपनी जगह बनाई है। जिनमें से एक है, शिबा इनु कॉइन (Shiba Inu Coin)। इसे अक्सर "डॉजकॉइन किलर" भी कहा जाता है, क्योंकि यह डॉजकॉइन (Dogecoin) की लोकप्रियता को चुनौती देने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था। 

यह कॉइन ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित एक मीम (meme) क्रिप्टोकरेंसी है। जिसने बहुत कम समय में इन्वेस्टर्स का ध्यान अपनी आकर्षित किया है। आइए विस्तार से जानते हैं- शीबा इनु कॉइन (क्रिप्टो करेंसी) की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में Shiba Inu Coin (cryptocurrency) in Hindi.
                                                                                 
Shiba Inu Coin
शीबा इनु कॉइन (क्रिप्टो करेंसी) की सम्पूर्ण जानकारी

बेसिक्स ऑफ क्रिप्टोकोर्रेंसी बुक को पढ़ने के बाद आप सरल तरीके से समझ पाएंगे की ब्लॉकचेन क्या है? और किस तरह से क्रिप्टोकरंसी द्वारा इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।

शिबा इनु कॉइन क्या है? 

शिबा इनु कॉइन एक डिसेंट्रलाइज़्ड क्रिप्टोकरेंसी है। जिसे अगस्त 2020 में एक अनाम डेवलपर "रयोशी" (Ryoshi) द्वारा लॉन्च किया गया था। इसे Ethereum ब्लॉकचेन पर ERC-20 टोकन के रूप में बनाया गया है। यह कॉइन Shiba Inu नामक जापानी कुत्ते की नस्ल पर आधारित है, जो कि डॉजकॉइन का भी प्रतीक है। 

शिबा इनु कॉइन की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं- 
  1. यह डिसेंट्रलाइज़्ड फाइनेंस (DeFi) पर आधारित: शिबा इनु कॉइन को Ethereum ब्लॉकचेन पर विकसित किया गया है। जो इसे स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य DeFi एप्लिकेशन के साथ इसे सही से कनेक्ट करता है।
  2. शिबा इनु इकोसिस्टम: इस क्रिप्टोकरेंसी के इकोसिस्टम में तीन मुख्य टोकन शामिल हैं-
  3. LEASH: यह एक दुर्लभ टोकन है, जिसकी कुल सप्लाई मात्र 107,646 टोकन है।
  4. BONE: यह टोकन ShibaSwap प्लेटफॉर्म पर गवर्नेंस (Governance) के लिए उपयोग किया जाता है।
  5. ShibaSwap एक्सचेंज: यह एक डिसेंट्रलाइज़्ड एक्सचेंज (DEX) है। जहां इसके उपयोगकर्ता SHIB, LEASH और BONE टोकनों को स्टेक और स्वैप कर सकते हैं। 
  6. बर्निंग मैकेनिज्म: टोकन की सप्लाई को नियंत्रित करने के लिए बर्निंग मैकेनिज्म का उपयोग किया जाता है। जिससे इसकी दुर्लभता बढ़ती है और इससे इसके प्राइस में वृद्धि भी हो सकती है। 
  7. NFTs और मेटावर्स: शिबा इनु टीम NFTs और मेटावर्स के प्रोजेक्टों पर भी कार्य कर रही है। जिससे इसके इकोसिस्टम का और विस्तार होगा। ऑप्शंस ट्रेडिंग कैसे शुरू करें?

शिबा इनु कॉइन की उत्पत्ति और प्राइस 

जब 2020 में इस कॉइन को लॉन्च किया गया था, तब इसकी सप्लाई 1 क्वाड्रिलियन थी। इसके बाद, डेवलपर्स ने आधी आपूर्ति Ethereum के सह-संस्थापक विटालिक ब्यूटिरिन (Vitalik Buterin) को भेज दी। उन्होंने इनमें से अधिकतर कॉइन्स को जलाकर (Burn) दिया और कुछ को चैरिटी में दान कर दिया, जिससे शिबा इनु कॉइन की आपूर्ति में भारी कमी आई। 

शुरुआत में इसकी कीमत बहुत ही कम थी, लेकिन 2021 में Elon Musk और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों की टिप्पणियों के कारण इसने भारी उछाल देखा। अक्टूबर 2021 में इसने अपने ऑल टाइम हाई (All-Time High) को छुआ। हालांकि, इसके बाद बाजार में उतार-चढ़ाव आया और कीमतों में गिरावट भी देखी गई। 

शिबा इनु कॉइन में इन्वेस्ट करने के फायदे और नुकसान 

Shiba Inu coin में इन्वेस्ट करने के निम्नलिखित फायदे हैं- 
  1. कम कीमत पर अधिक कॉइन्स खरीदने का अवसर: शिबा इनु कॉइन की कीमत बहुत कम है, जिससे छोटे निवेशक भी इसमें निवेश कर सकते हैं। 
  2. बढ़ती लोकप्रियता: सोशल मीडिया और सोशल मीडिया कम्युनिटी की सक्रियता के कारण इस कॉइन की मांग बढ़ती जा रही है। सेंसेक्स ऑप्शंस ट्रेडिंग
  3. शिबा इकोसिस्टम का विकास: NFTs, मेटावर्स और DeFi में विस्तार के कारण इसकी संभावनाएँ बढ़ रही हैं। 
Shiba Inu coin में इन्वेस्ट करने के निम्नलिखित नुकसान भी हैं- 
  1. अत्यधिक वोलैटिलिटी: क्रिप्टोकोर्रेंसी मार्केट में बहुत अधिक वोलैटिलिटी होती है। जिससे शिबा इनु की कीमतें अचानक गिर सकती हैं। फिलहाल इसके प्राइस ऑल टाइम लो के करीब चल रहे हैं। 
  2. रेग्युलेटरी जोखिम: कई देश क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सख्त नियम बना रहे हैं। जिससे इस कॉइन के भविष्य पर प्रभाव पड़ सकता है। 
  3. Meme coin होने के कारण अनिश्चितता: यह एक मेम कॉइन है, जिसका वास्तविक उपयोग सीमित है। जिससे इसकी लॉन्गटर्म संभावनाएँ संदिग्ध हो सकती हैं। आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चैक करने वाली टॉप थ्री वेबसाइट

शिबा इनु कॉइन कैसे खरीदें? 

शीबा इन कॉइन को खरीदने के लिए आपको किसी क्रिप्टो ट्रेडिंग एक्सचेंज पर अपना अकाउंट खोलना चाहिए। उसमे KYC की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। उसके बाद अपने वॉलेट में पैसे जोड़ने चाहिए। अब आप अपने वॉलेट में SHIB टोकन खरीदकर एकत्र कर सकते हैं। 
 
Shiba In coin को आप निम्नलिखित कई बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों से खरीदा या बेचा जा सकता है- 
  • ShibaSwap
  • Binance
  • Coinbase
  • WazirX
  • KuCoin 

शिबा इनु कॉइन का भविष्य 

शिबा इनु कॉइन का भविष्य बहुत हद तक इसकी उपयोगिता पर निर्भर करेगा। इसके साथ ही क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्वीकृति और क्रिप्टोकरेंसी स्वीकृत नियामक ढांचे पर निर्भर करता है। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर यह अपने इकोसिस्टम को और विस्तारित करता है। साथ ही इसके वास्तविक उपयोग के मामलों को विकसित करता है तो इसकी कीमत में वृद्धि हो सकती है।

निष्कर्ष: शिबा इनु कॉइन एक मीम-आधारित क्रिप्टोकरेंसी है। जिसने कम समय में बड़ी लोकप्रियता हासिल की है। हालांकि, यह एक हाई रिस्क वाला निवेश भी है। अतः इसमें निवेश करने से पहले उचित रिसर्च और सावधानी बहुत जरूरी है। 

अगर आप क्रिप्टोकरेंसी में रुचि रखते हैं और हाई रिस्क सहने की क्षमता रखते हैं। तो शिबा इनु कॉइन आपके पोर्टफोलियो में एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है। Cryptocurrency ट्रेडिंग के लिए भी आपको टेक्निकल एनालिसिस जरूर आना चाहिए। तभी आप क्रिप्टो ट्रेडिंग में प्रॉफिट कमा सकते हैं।  

वर्तमान SHIB से USD विनिमय दर क्या है? 

वर्तमान (03-02-2025) में 1 SHIB 0.000014 USD के बराबर है। पिछले 24 घंटों में USD के विनिमय दर के मुकाबले 1 शिबा इनु का वर्तमान मूल्य -17.80% है। वर्तमान शिबा इनु मार्केट कैप $8.41B है।  

क्या शिबा इनु कॉइन 2030 तक $1 डॉलर तक पहुँच पाएगा?

2030 तक शिबा इनु (SHIB) के लिए $1 तक पहुँचना अत्यधिक असंभव है क्योंकि इसकी विशाल परिसंचारी आपूर्ति है। जिसके लिए प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं से आगे निकलने वाले बड़े मार्केट केपैटलाइजेशन की आवश्यकता होगी। इसकी सप्लाई में उल्लेखनीय कमी या मांग में अभूतपूर्व वृद्धि के बिना SHIB का 1 डॉलर तक पहुंचना असंभव लगता है।

क्या शिबा एक अच्छा इन्वेस्टमेंट है? 

यह वर्तमान प्राइस के आधार पर लगभग 96.1% के इन्वेस्टमेंट पर संभावित रिटर्न को इंगित करता है। Binance के पास SHIB प्राइस पूर्वानुमान है। यह देखता है कि सिक्का 2025 में $0.000025 की अधिकतम कीमत पर कारोबार कर सकता है।

उम्मीद है, आपको यह शीबा इनु कॉइन (क्रिप्टोकरेंसी) की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह Shiba Inu Coin (cryptocurrency) in Hindi आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। 

शेयर मार्केट के बारे में क्रिप्टोकोर्रेंसी के बारे में ऐसी ही जयवर्धक जानकारिया प्राप्त करने के लिए इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके बताएं। आप मुझे फेसबुक पर जरूर फॉलो करें क्योंकि वहां में अक्सर शेयर मार्केट के बारे में रोचक जानकारियां शेयर करती रहती हूँ।

कोई टिप्पणी नहीं

Jason Morrow के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.