Pi coin: पीआई (पाई) कॉइन, प्राइस, नेटवर्क और माइनिंग की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में
Pi Coin हाल ही में क्रिप्टोकरेंसी के क्षेत्र में तेजी से लोकप्रिय हो रही एक डिजिटल करेंसी है। यह एक नई और अनूठी ब्लॉकचेन-आधारित क्रिप्टोकरेंसी है। जिसे स्मार्टफोन के माध्यम से माइन किया जा सकता है। Pi Network को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के कुछ शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किया गया है।
इसका उद्देश्य आम लोगों को क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में शामिल करना है। आइए विस्तार से जानते हैं- पीआई (पाई) कॉइन प्राइस, नेटवर्क और माइनिंग की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में। What is Pi coin, price, network mining in hindi.
अगर आप क्रिप्टोकोर्रेंसी और ब्लॉक चैन के वारे विस्तृत जानकारी पाने के लिए उत्सुक हैं तो आपको संदीप बूरा द्वारा लिखित क्रिप्टोकोर्रेंसी और ब्लॉक चैन (भविष्य निवेश का संभावित क्षेत्र) बुक जरूर पढ़नी चाहिए।
Pi Coin क्या है?
Pi Coin एक डीसेंट्रलाइज्ड डिजिटल करेंसी है। जिसे मोबाइल फोन पर एक ऐप के माध्यम से माइन किया जा सकता है। इसका उद्देश्य उन लोगों को क्रिप्टोकरेंसी की सुविधा देना है जो महंगे हार्डवेयर और बिजली के अधिक उपयोग की वजह से बिटकॉइन जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी माइन नहीं कर सकते।
Pi Network की स्थापना 2019 में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के तीन शोधकर्ताओं डॉ. निकोलस कोक्कालिस, डॉ. चेंगडिआओ फैन और डॉ. विंसेंट मैकमिनिंग द्वारा की गई थी। इस परियोजना का उद्देश्य ब्लॉकचेन तकनीक को आम लोगों तक पहुँचाना था। ताकि वे बिना किसी तकनीकी कठिनाई के क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग कर सकें।
वर्तमान में, Pi Coin को विभिन्न क्रिप्टो एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। क्योंकि यह अभी भी अपने विकास के चरण में है। हालाँकि, जैसे-जैसे इसका नेटवर्क बढ़ेगा और मेननेट पूरी तरह से लॉन्च होगा। इसकी क्रिप्टो मार्केट में वैधता बढ़ सकती है।
Pi Coin एक नया क्रिप्टो माइनिंग मॉडल पेश करता है। जिसे Stellar Consensus Protocol (SCP) कहा जाता है। यह पारंपरिक Proof of Work (PoW) या Proof of Stake (PoS) सिस्टम के बजाय उपयोगकर्ताओं के बीच आपसी विश्वास और सत्यापन के आधार पर काम करता है।
पीआई कॉइन की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं-
- मोबाइल माइनिंग: Pi Coin की सबसे अनूठी विशेषता यह है कि इसे मोबाइल फोन पर आसानी से माइन किया जा सकता है। ऑप्शंस ट्रेडिंग कैसे शुरू करें?
- कम ऊर्जा की खपत: इसकी माइनिंग में अधिक बिजली की आवश्यकता नहीं होती। जिससे यह पर्यावरण के भी अनुकूल है।
- डीसेंट्रलाइज्ड नेटवर्क: यह ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है और इसे कम्युनिटी द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
- यूजर-फ्रैंडली: इसे एक सरल और यूजर-फ्रेंडली ऐप के माध्यम से संचालित किया जाता है।
- आसान इंटरफेस: इस ऐप का इंटरफेस यूजर्स के लिए बहुत सरल और सुगम है।
- सुरक्षित और डीसेंट्रलाइज्ड: Pi Coin को ब्लॉकचेन टेक्निक द्वारा सुरक्षित किया जाता है।
- Referral System: आप अपने नेटवर्क को बढ़ाकर refer and earn करके अधिक Pi coin कमा सकते हैं।
Pi Network क्या है?
Pi Network एक मोबाइल-आधारित क्रिप्टोकरेंसी है। जिसे 2019 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के कुछ पूर्व छात्रों द्वारा विकसित किया गया था। इस नेटवर्क का उद्देश्य सामान्य उपयोगकर्ताओं को एक सरल और सुलभ तरीके से क्रिप्टो माइनिंग में भाग लेने का अवसर देना है। इसके लिए उपयोगकर्ताओं को कोई विशेष कम्प्यूटर और अधिक बिजली खर्च करने की आवश्यकता नहीं होती है।
Pi Network अभी तक पूरी तरह से लॉन्च नहीं हुआ है और यह अपने Open Mainnet चरण में है। इस वजह से इसका प्राइस (Pi Coin Price) अभी विभिन्न एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध नहीं हुआ है। हालांकि, विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इसके संभावित प्राइस का अनुमान लगाया जाता है।
वर्तमान में, Pi Coin के प्राइस को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि जब यह सार्वजनिक रूप से लॉन्च होगा, तो इसकी शुरुआती कीमत $0.1 से $1 के बीच हो सकती है। शीबा इनु कॉइन
यदि Pi Network एक मजबूत उपयोगकर्ता आधार और वास्तविक उपयोग के मामलों को विकसित कर लेता है, तो इसकी कीमत भविष्य में और भी अधिक हो सकती है।
Pi Network के प्राइस कई फेक्टर्स पर निर्भर करती है। जिनमें से कुछ निम्नलिखित प्रमुख हैं-
- डिमांड और सप्लाई: किसी भी अन्य क्रिप्टोकरेंसी की तरह Pi Coin के प्राइस भी मार्केट में इसकी डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करेंगे।
- एक्सचेंज लिस्टिंग: जब Pi Coin प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होगा, तो इसके प्राइस को अधिक स्थिरता मिलेगी।
- मार्केट सेंटिमेंट: क्रिप्टो प्राइस मार्केट की वोलैटिलिटी जोकि ज्यादातर मार्केट सेंटीमेंट से प्रभावित होती है। वह भी Pi Coin के प्राइस को प्रभावित करेगी।
- इकोसिस्टम का विकास: यदि Pi Network का इकोसिस्टम मजबूत होता है और विभिन्न ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इसे स्वीकार करते हैं, तो इसके प्राइस जरूर बढ़ने चाहिए। सेंसेक्स ऑप्शंस ट्रेडिंग
Pi Coin Mining कैसे की जाती है?
Pi Coin Mining एक ऐसा तरीका है जिसमें उपयोगकर्ता अपने मोबाइल डिवाइस से कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके Pi Token अर्जित कर सकते हैं। यह पारंपरिक माइनिंग प्रक्रिया से अलग है क्योंकि इसमें हाई पावर कंप्यूटिंग की जरूरत नहीं होती।
Pi Coin एक नई क्रिप्टोकरेंसी है जो "Proof of Work" के बजाय "Proof of Stake" और "Federated Byzantine Agreement" (FBA) मैकेनिज्म का उपयोग करती है।
Pi Coin अभी भी अपने विकास के प्रारंभिक चरण में है और इसके असली प्राइस अभी तय नहीं हुए हैं। हालांकि, भविष्य में इसकी कीमत बढ़ने की संभावनाएँ अधिक हैं, क्योंकि यह एक उपयोगकर्ता-केंद्रित मुद्रा है। आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस
पीआई कॉइन माइनिंग निम्नलिखित प्रकार से की जाती है-
- पीआई कॉइन की माइनिंग एक मोबाइल एप्लिकेशन के द्वारा की जाती है।
- पीआई कॉइन माइनिंग की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को सबसे पहले गूगल प्ले या एप स्टोर से Pi Network का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करना होता है।
- इसके बाद उसे गूगल अकाउंट या फेसबुक अकाउंट से उसे साइनअप करके लॉगिन करना होगा।
- Mining शुरू करने के लिए, एक बार लॉगिन करने के बाद, उपयोगकर्ता को हर 24 घंटे में एक बार ‘Mine’ बटन पर क्लिक करना होता है।
- इस एप के यूजर अपने दोस्तों और परिवार को Pi Network को रेफर करके अधिक Pi अर्जित कर सकते हैं। इनवर्टेड हैमर पैटर्न
- इसकी मोबाइल से माइनिंग होती है, जबकि बिटकॉइन की हाई पावर कम्प्यूटर्स पर माइनिंग होती है।
- पीआई माइनिंग में बहुत कम बिजली की जरूर पड़ती है। जबकि इसके विपरीत बिटकॉइन माइनिंग के लिए बहुत ज्यादा बिजली की जरूर पड़ती है।
- वर्तमान समय में इसकी क्रिप्टो एक्सचेंजों पर Pi coin की ट्रेडिंग नहीं होती है। जबकि Bitcoin की ट्रेडिंग होती है।
उम्मीद है, आपको यह पीआई (पाई) कॉइन, प्राइस, नेटवर्क और माइनिंग की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा। अगर आपको यह What is Pi coin, price, network mining in hindi आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
क्रिप्टोकरेंसी के बारे में ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारियां प्राप्त करने के लिए इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं। आप मुझे फेसबुक पर भी जरूर फॉलो करें क्योंकि वहां में क्रिप्टोकरेंसी के बारे में अक्सर रोचक जानकारियां शेयर करती रहती हूँ।
कोई टिप्पणी नहीं