Solar Energy Companies: टाटा से लेकर अडाणी तक, भारत के टॉप सोलर एनर्जी स्टॉक्स

Solar Energy companies: भारत इस समय तेजी से रिन्यूएबल एनर्जी की तरफ बढ़ रहा है। सरकार की 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की नीतियों के कारण सोलर सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। यदि आप भी Stock Market में सोलर एनर्जी स्टॉक्स में निवेश करना चाहते हैं तो आपको भारत की टॉप लिस्टेड कंपनियों के बारे में जरूर जानना चाहिए। जानते हैं- टाटा से लेकर अडाणी तक, भारत के टॉप सोलर एनर्जी स्टॉक्स 
                                                                                  
Solar Energy Companies in Hindi
भारत में तेजी से बढ़ता सोलर पैनल ग्रिड और शेयर मार्केट में उछलते ग्रीन एनर्जी स्टॉक्स।

भारत की औद्योगिक वृद्धि और आर्थिक प्रगति ऊर्जा (energy ) की कमी के कारण प्रभावित हो रही थी इसलिए भारत में प्रदूषण फैलाने वाले ईधन जैसे कोयला और डीजल आदि से चलने वाले पावर प्लांट लगाए गए। जिसकी वजह से जलवायु संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के लिए भारत सरकार ने कार्बन शून्य ऊर्जा उत्सर्जन का इनिशिनिएटिव ले रखा है। 

जिसमें रिन्यूएबल एनर्जी संसाधनों को बढ़ावा देना और सोलर एनर्जी के शेयरों में इन्वेस्ट करना शामिल है। India में Solar energy का प्रोडक्शन लगातार जोर पकड़ रहा है। अधिकंश विकसित देश सोलर एनर्जी पर स्विच कर रहे हैं। इसलिए इन्वेस्टर्स को सोलर पावर के स्टॉक्स के प्राइस के बढ़ने को उम्मीद है। अतः इन्वेस्टर्स सोलर सेक्टर के stocks या सोलर पैनल के स्टॉक्स में invest कर रहे हैं। 

ये भी जानें- वॉरेन बफेट के ये 5 नियम आपको करोड़पति बना सकते हैं!

2026 में भारत के टॉप सोलर एनर्जी स्टॉक्स

नीचे भारतीय शेयर बाजार (NSE/BSE) में लिस्टेड प्रमुख सोलर कंपनियों की सूची दी गई है, जो सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग से लेकर पावर जनरेशन और EPC (Engineering, Procurement, and Construction) तक के काम में शामिल हैं-

कंपनी का नामNSE सिंबलमुख्य कार्यक्षेत्र (Core Area)
Waaree Energies LtdWAAREEENERभारत की सबसे बड़ी सोलर मॉड्यूल निर्माता और प्रमुख निर्यातक।
Tata Power Solar (Tata Power Company Ltd)TATAPOWERरूफटॉप सोलर (Rooftop Solar) और बड़े प्रोजेक्ट्स की दिग्गज कंपनी।
Adani Green Energy LtdADANIGREENभारत का सबसे बड़ा सोलर पावर जनरेशन पोर्टफोलियो।
NTPC Green Energy LtdNTPCGREENसरकारी क्षेत्र (PSU) की शुद्ध रूप से रिन्यूएबल एनर्जी वाली कंपनी।
Premier Energies LtdPREMIERENEसोलर सेल और मॉड्यूल बनाने वाली तेजी से उभरती कंपनी।
Waaree Renewable Technologies LtdWAAREERTLसोलर प्रोजेक्ट्स के लिए विशेष EPC सर्विस प्रोवाइडर।

Solar energy stocks in India 

सोलर एनर्जी जीरो कार्बन उत्सर्जन वाला एक क्लीन और रिन्यूएबल एनर्जी संसाधन है। भारत में सोलर एनर्जी बाजार के तेजी से विकास ने India में Solar energy stocks में इन्वेस्टमेंट पर इन्वेस्टर्स का ध्यान आकृष्ट किया है। भारत में सर्वश्रेष्ठ Solar energy stocks भारत में सौर पैनल स्टॉक उन कंपनियों के स्टॉक हैं, जो सोलर पावर या सोलर पैनल का निर्माण या डिस्ट्रीब्यूशन करती हैं। 

ये कंपनियां सौर ऊर्जा उत्पादों या सेवाओं के उत्पादन, स्थापना या वितरण में शामिल हैं। solar industries की कंपनियां मुख्य रूप से सौर पैनल, इनवर्टर और सौर ऊर्जा प्रणालियों के अन्य घटकों का निर्माण करती हैं। भारत में ये solar power companies सौर ऊर्जा प्रणालियों की स्थापना, रखरखाव और निगरानी जैसी सेवाएं भी प्रदान करती हैं।

भारत के सबसे अच्छे Solar energy stocks या सरकारी सोलर एनर्जी स्टॉक्स में इन्वेस्टमेंट से तेजी से बढ़ते रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर का पता चलता है। जैसे-जैसे दुनिया अधिक टिकाऊ ऊर्जा स्रोतों को अपना रही है, विशेषज्ञों को उम्मीद है कि भारत के सौर उद्योग के शेयरों का महत्व बढ़ेगा। इन्वेस्टर्स को उम्मीद है कि सौर ऊर्जा शेयर, सोलर पेनी स्टॉक या सरकारी सौर स्टॉक में इन्वेस्टमेंट करने से अच्छा लाभ मिल सकता है अथवा ये share आगे चलकर मल्टीबैगर रिटर्न दे सकते हैं।

दिग्गज सोलर कंपनियों की विशेषतायें?

  1. Waaree Energies (वाॅरी एनर्जीज़): यह भारत की सबसे बड़ी सोलर पीवी (PV) मॉड्यूल मैन्युफैक्चरर कंपनी है। इसकी कुल उत्पादन क्षमता बेहतरीन है और यह अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में बड़े पैमाने पर सोलर पैनल एक्सपोर्ट (निर्यात) करती है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में इसका मजबूत दबदबा है।
  2. Tata Power (टाटा पावर): टाटा ग्रुप के भरोसे के साथ यह कंपनी घरों की छतों पर लगने वाले सोलर पैनल (Rooftop Solar) मार्केट में लीडर है। इसके पास देशव्यापी मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस नेटवर्क है, जो इसे रिटेल निवेशकों और आम उपभोक्ताओं का पसंदीदा बनाता है।
  3. Adani Green Energy (अडाणी ग्रीन): यदि बड़े स्तर पर बिजली उत्पादन (Utility-scale Power Generation) की बात करें, तो अडाणी ग्रीन के पास भारत का सबसे बड़ा सोलर पार्क पोर्टफोलियो है। गुजरात के खावड़ा में इनका दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क बन रहा है। 
ये भी जानें- शेयर मार्केट में पैसा कैसे लगाए और कैसे कमाएं?

निवेशकों के लिए ज़रूरी सलाह: किसी भी सोलर कंपनी में पैसा लगाने से पहले उसका वित्तीय ट्रैक रिकॉर्ड, कर्ज (Debt-to-Equity Ratio), और सरकार की पीएलआई (PLI) स्कीम के फायदों का विश्लेषण जरूर करें। कुछ कंपनियाँ केवल सोलर मॉड्यूल बनाती हैं, जबकि कुछ बिजली पैदा करती हैं; अपनी निवेश रणनीति के हिसाब से ही सही शेयर चुनें। 

Solar Companies के Stocks में invest क्यूँ करें? 

भारत सरकार द्वारा पहली बार 2006 में ग्रामीण सौर ऊर्जा विधुतीकरण प्रोग्राम शुरू किया गया था। तब से लेकर आज तक solar energy के स्टॉक्स के प्राइस में नाटकीय वृद्धि हुई है। जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना में कहा गया है- भारत एक उष्णकटिबंधीय देश है, जहाँ प्रतिदिन अधिक समय तक और अत्यधिक तीव्रता में धूप उपलब्ध रहती है। इसलिए, Solar energy में भविष्य के ऊर्जा स्रोत के रूप में काफी संभावनाएं हैं। इसमें विकेंद्रीकृत ऊर्जा वितरण की क्षमता भी है, जिससे जमीनी स्तर पर आम लोग सशक्त होंगे। 

Solar park, सोलर रूफटॉप प्रोग्राम, नेट मॉनिटरिंग, इंटरनेशनल अलायंस आदि। रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने वाले कई प्रोग्रामों को ऊर्जा मंत्रालय की तरफ से प्रत्साहन दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय बजट 2023 के हिस्से के रूप में, भारत सरकार ने 'ऑफ-ग्रिड' Solar projects के लिए बजटीय आवंटन में वृद्धि भी की गयी थी। स्टॉक खरीदने से पहले उसका प्राइस चार्ट भी जरूर देखना चाहिए। 


सौर ऊर्जा कंपनी शेयर जनरेटर के उत्पादन के लिए अधिक से अधिक धनराशि का उपयोग किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, सरकार को चालू वित्तीय वर्ष में 61 करोड़ रुपये खर्च करने की उम्मीद है, लेकिन अगले वित्तीय वर्ष के लिए उसने 360 करोड़ रुपये का बजट रखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर समारोह के बाद 1 करोड़ घरों में छत पर solar systems स्थापित करने के लिए "प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना" की घोषणा की। इस योजना का लक्ष्य भारत को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाते हुए गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए बिजली बिल कम करना है। इस योजना से भी Solar companies के स्टॉक्स के मल्टीबैगर स्टॉक बनने की संभावना बढ़ गयी है।

देश में 2040 तक कुल 15,820 TWh एनर्जी की खपत होने का अनुमान है। जिससे investors को Solar companies के स्टॉक के प्राइस में वृद्धि की अपार संभावनाएं दिखती हैं। इससे भारत में सौर उद्योग शेयरों या सौर पैनल शेयरों (solar industry shares or solar panel stocks) में बड़े इन्वेस्टर्स (FII & DII) के निवेश करने की उम्मीद है। इसलिए सोलर एनर्जी स्टॉक्स भारत में इन्वेस्टर्स के लिए एक बेहतरीन investment अवसर के रूप में उभरा है। 

Best Solar Companies in India 

भारत सरकार ने Solar energy के महत्व को समझना शुरू कर दिया है। अतः निवेश के लिए सोलर कंपनियों के Stocks लोकप्रिय हो रहे हैं। जिससे Solar companies के स्टॉक्स के प्राइस में तेजी आ रही है। अभी तक ज्यादातर सोलर कंपनियों के स्टॉक्स पैनी स्टॉक्स की श्रेणी में आते थे लेकिन अब इनके प्राइस बढ़ रहे हैं। भारतीय कंपनियों के कुछ सर्वश्रेष्ठ सोलर स्टॉक्स निम्नलिखित हैं- 

1. जय प्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (JPPOWER) 

जय प्रकाश पावर  वेंचर्स पनबिजली संयंत्रों के द्वारा बिजली बनाने वाली कंपनी है। 31 मार्च, 2023 तक, सोलर स्टॉक कंपनी का कुल परिचालन राजस्व 5786.67 करोड़ रूपये था। 21 दिसंबर 1994 को स्थापित, जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड एक Indian Share Market में सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी है। जिसका मुख्यालय मध्य प्रदेश, भारत में है। यह कंपनी भारतीय रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के शीर्ष solar stocks  में से एक स्टॉक है। 

2. अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Limited)

Solar energy कंपनी के शेयरों के शीर्ष खिलाड़ियों में से एक कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड भी है। यह अडानी ग्रुप का एक हिस्सा है। भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक है। यह solar energy कंपनी सोलर और विंड एनर्जी सहित renewable energy प्रोजेक्ट के विकास, निर्माण, संचालन और रखरखाव में लगे हुए हैं। यह भारत में शीर्ष solar power stocks में से एक है। यह 2024 में शेयर मार्केट इन्वेस्टर्स का पसंदीदा   स्टॉक है। 

3. एसजेवीएन लिमिटेड (SJVN) 

एसजेवीएन लिमिटेड भारत की एक प्रमुख जलविद्युत उत्पादन कंपनी है। लेकिन यह solar energy company भी है। भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के बीच इसके जॉइंट वेंचर्स हैं। एसजेवीएन का प्राथमिक व्यवसाय जलविद्युत ऊर्जा संयंत्रों का निर्माण और संचालन है। इसका शेयर भारत की टॉप solar energy स्टॉक्स में से एक शेयर है।  

4. विरेसेंट रिन्यूएबल एनर्जी ट्रस्ट (VERT)

केकेआर (प्रसिद्ध अमेरिकी इन्वेस्टमेंट कंपनी) ने विरेसेंट रिन्यूएबल एनर्जी ट्रस्ट की स्थापना की, जो भारत में पहला निजी इनविट है। जो नवीकरणीय ऊर्जा परिसंपत्तियों के प्रबंधन के लिए समर्पित है। यह ट्रस्ट केंद्रीय और राज्य ऑफ-टेकर्स के साथ दीर्घकालिक समझौतों के साथ 394MWp solar power उत्पादन परिसंपत्तियों का मालिक है और उनका संचालन करता है। यह solar power कंपनी का इनविट है। यह सोलर पावर संबंधित इनविट में से एक है। 

5. एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) 

एनएचपीसी लिमिटेड भारत के टॉप Solar power share में से एक है। यह भारत में जलविद्युत ऊर्जा उत्पादन और solar power प्रोडक्शन कंपनी है। कंपनी का प्राथमिक व्यवसाय जलविद्युत ऊर्जा संयंत्रों का निर्माण और संचालन करना है, जिसमें रन-ऑफ-द-रिवर और भंडारण-आधारित परियोजनाएं शामिल हैं। यह भारत की टॉप solar power शेयरों में से एक है। 

6. इरेडा रिन्यूएबल एनर्जी 

इरेडा रिन्यूएबल कंपनी सेक्टर की एक पुरुस्कार प्राप्त मिनी रत्न सरकारी कंपनी है। इसे न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी (MNRE) मंत्रालय द्वारा 2015 में मिनी रत्न कंपनी का दर्जा दिया गया था। IREDA की स्थापना 11 मार्च 1987 को पावर जेनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के रूप में की गई थी। 

इरेडा कंपनी नबंबर 2023 को BSE & NSE स्टॉक एक्सचेंज पर 50 रूपये के Share price पर लिस्ट हुई थी। जबकि इसका इश्यू प्राइस 32 रूपये था। तब से लेकर अभी तक यह कंपनी अपने शेयर होल्डर्स को मल्टीबैगर रिटर्न देने में कामयाब रही है। इस कंपनी का मुख्य उद्देश्य रिन्यूएबल सेक्टर के बिजली बनाने के विशिष्ट प्रोजेक्ट और स्कीम को वित्तीय सहायता उपलब्ध करना है। 

ज्यादातर सोलर पावर कंपनियां सोलर के साथ पनबिजली और विंडपावर जेनरेशन के सेक्टर में भी काम करती हैं। टाटा पावर और अडानी पावर कंपनियां भी सोलर पावर जेनरेशन का काम भी करती हैं। उपर्युक्त कंपनियों में से कोई न कोई कंपनी आपको इन्वेस्टमेंट के लिए ठीक लगेगी। 

उम्मीद है,आपको टाटा से लेकर अडाणी तक, भारत के टॉप सोलर एनर्जी स्टॉक्स आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह Top solar companies in India listed in Stock market in Hindi आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त करने के लिए मनी मार्केट हिंदी साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। यदि आपके मन में इस आर्टिकल के बारे में कोई सवाल या सुझाव हो तो इसे सोशल मीडिया  पर जरूर शेयर करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ