Nifty IT Index ETF: क्या आप भी TCS, Infosys और Wipro जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट कम होने के कारण उलझन में हैं? या फिर आप इस बात से डरते हैं कि किसी एक आईटी स्टॉक में पैसा लगाना कहीं जोखिम भरा न हो? अगर हाँ, तो Nifty IT Index ETF आपके लिए निवेश का सबसे स्मार्ट और सुरक्षित रास्ता हो सकता है। आइए जानते हैं- निफ्टी आईटी इंडेक्स ईटीएफ क्या है? इसमें निवेश करने का सही तरीका जानें। What is Nifty IT Index ETF and how to invest in it?
![]() |
| IT Index ETF: एक ही बास्केट में भारत की टॉप टेक कंपनियां। |
आज के डिजिटल युग में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब आप TCS, Infosys या Wipro जैसी कंपनियों का नाम न सुनें। भारत को दुनिया का "IT हब" कहा जाता है, शेयर बाजार में भी IT सेक्टर ने पिछले दो दशकों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है।
लेकिन, एक आम निवेशक के लिए यह तय करना मुश्किल होता है कि कौन सा स्टॉक खरीदना सही रहेगा। क्या इन्फोसिस बढ़ेगा या विप्रो? क्या टेक महिंद्रा में पैसा लगाना सुरक्षित है? इसी उलझन का सबसे स्मार्ट और सस्ता समाधान है — IT Index ETF।
👉 “दो स्क्रीन के साथ प्रो ट्रेडिंग करना चाहते हैं? यह मॉनिटर स्टैंड आपकी productivity 3X बढ़ा देगा! अभी खरीदें —👉 Dual Monitor Stand
Nifty IT Index ETF क्या है?
IT Index ETF (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) एक ऐसा है जो शेयर बाजार के Nifty IT Index की हूबहू नकल करता है। सरल शब्दों में कहें तो, यह एक 'बास्केट' (टोकरी) की तरह है। जिसमें भारत की सबसे बड़ी 10 IT कंपनियां शामिल होती हैं।जब आप IT ETF का एक यूनिट खरीदते हैं तो आपका पैसा किसी एक कंपनी में नहीं, बल्कि उन सभी 10 कंपनियों में उनके वजन (Weightage) के अनुसार बंट जाता है। यह कैसे काम करता है?
इसे एक उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिए Nifty IT Index में TCS का हिस्सा 25% और Infosys का 20% है।
जब आप Nifty IT Index ETF में ₹100 निवेश करेंगे, तो आपके ₹25 ऑटोमैटिकली TCS में और ₹20 Infosys में लग जाएंगे। जैसे-जैसे IT इंडेक्स ऊपर जाएगा, आपके ETF की वैल्यू भी बढ़ती जाएगी।
ETF, म्यूच्यूअल फंड से अलग है क्योंकि म्यूच्यूअल फंड की तरह इसमें भी कई स्टॉक्स होते हैं। लेकिन इसे आप शेयर की तरह रियल-टाइम में स्टॉक एक्सचेंज (NSE/BSE) पर कभी भी खरीद या बेच सकते हैं। इसके लिए आपको किसी फंड मैनेजर के पास जाने की जरूरत नहीं होती, बस एक डीमैट अकाउंट ही काफी है। Index ETF का 'एक्सपेंस रेशियो' (मैनेजमेंट फीस) बहुत कम होता है, जिससे लंबे समय में आपका मुनाफा बढ़ जाता है।
- TCS (Tata Consultancy Services)
- Infosys
- HCL Tech
- Wipro
- Tech Mahindra
- LTIMindtree
- Persistent Systems
- Coforge
- Mphasis
- L&T Technology Services
Nifty IT Index ETF में निवेश क्यों करें? (Benefits of Passive Investing)
IT Index ETF में निवेश कैसे करें? (Step-by-Step Guide)
- स्टेप 1: सबसे पहले डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलें, इसके बाद ETF खरीदने के लिए आपके पास एक Demat Account होना अनिवार्य है। आप Zerodha, Upstox, Groww या Angel One जैसे किसी भी भरोसेमंद ब्रोकर के साथ अकाउंट खोल सकते हैं।
- स्टेप 2: फंड्स ऐड करें, अपने बैंक अकाउंट से ट्रेडिंग अकाउंट में वह राशि ट्रांसफर करें। जिसे आप निवेश करना चाहते हैं। आप मात्र ₹50-₹100 से भी शुरुआत कर सकते हैं।
- स्टेप 3: सही ETF चुनें (Ticker Search), अपने ब्रोकर के ऐप में जाकर सर्च बार में "IT ETF" टाइप करें। आपको कुछ नाम दिखेंगे जैसे- ITBEES (Nippon India), ICICITECH (ICICI Prudential), SETFIT (SBI ETF IT)
- स्टेप 4: ऑर्डर प्लेस करें, जितनी यूनिट्स आप खरीदना चाहते हैं। उतनी संख्या डालें और 'Buy' बटन पर क्लिक करें। बधाई हो! अब आप भारत की टॉप IT कंपनियों के हिस्सेदार हैं।
भारत के बेहतरीन IT Index ETFs (Top Performing IT ETFs)
| ETF Name | Ticker Symbol | Expense Ratio | Liquidity (वॉल्यूम) |
| Nippon India ETF Nifty IT | ITBEES | बहुत कम (~0.22%) | सबसे ज्यादा (High) |
| ICICI Prudential IT ETF | ICICITECH | न्यूनतम (~0.18%) | अच्छी (Moderate) |
| SBI ETF IT | SETFIT | कम (~0.20%) | स्थिर (Stable) |
IT ETF बनाम IT Mutual Fund
Nifty IT Index ETF में निवेश को सफल बनाने के मंत्र
- SIP का रास्ता अपनाएं: बाजार कब गिरेगा और कब बढ़ेगा, यह कोई नहीं जानता। इसलिए हर महीने एक निश्चित राशि (जैसे ₹1000) SIP के जरिये निवेश करें। इसे Rupee Cost Averaging कहते हैं।
- ट्रैकिंग एरर (Tracking Error) चेक करें: जिस ETF का ट्रैकिंग एरर सबसे कम हो, वही चुनें। इसका मतलब है कि वह इंडेक्स को सटीकता से फॉलो कर रहा है।
- लंबी अवधि का लक्ष्य: IT सेक्टर में अक्सर 1-2 साल का 'Down cycle' आता है। जैसा कि आजकल भी AI की वजह से चल रहा है। लेकिन 5-10 साल के लॉन्ग टर्म नजरिए से यह हमेशा शानदार रिटर्न देता है।
- IT Index ETF का 'एक्सपेंस रेशियो' (मैनेजमेंट फीस) बहुत कम होता है। जिससे लंबे समय में आपका मुनाफा बढ़ जाता है।

0 टिप्पणियाँ