Best Stocks for Option Selling: ऑप्शन सेलिंग के लिए बेस्ट स्टॉक कौन से हैं?

By: Manju Chaudhary  Published May 27, 2025

ऑप्शन सेलिंग एक स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट टेक्निक है। जिसमें ट्रेडर्स ऑप्शन कॉन्ट्रेक्ट्स को बेचकर प्रीमियम कमाते हैं। यह स्ट्रेटेजी उन ट्रेडर्स के लिए लाभदायक है जो मार्केट से लगातार इनकम चाहते हैं। साथ ही वो मार्केट वोलैटिलिटी से भी बचना चाहते हैं। जानते हैं- ऑप्शन सेलिंग के लिए बेस्ट स्टॉक कौन से हैं और कब करनी चाहिए। Best Stocks for Option Selling. 
                                                                                 
Best Stocks for Option Selling
"ऑप्शन सेलिंग: बेस्ट स्टॉक्स और सही समय पर ट्रेडिंग से रेग्युलर इनकम जैनरेट की जा सकती है"

अगर आप शेयर मार्केट ट्रेडिंग के बादशाह बनना चाहते हैं तो आपको जेब्रा लर्न ट्रेडिंग मास्टरमाइंड बुक जरूर पढ़नी चाहिए। 

Option Trading के बारे में 

ऑप्शन ट्रेडिंग का यह कड़वा सच है कि इसमें 91% लोग नुकसान करते हैं। जितना यह सच है कि ज्यादातर रिटेल ट्रेडर्स ही नुकसान उठाते हैं। उतना ही यह भी सच है कि ऑप्शन बायर को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। रिटेल ट्रेडर्स ज्यादातर Options buying ही करते हैं। 

ऑप्शन सेलर जयादातर प्रॉफिट में रहते हैं। भले ही उन्हें प्रॉफिट कम होता है लेकिन वे ऑप्शन सेलिंग से लगातार प्रॉफिट कमाते हैं। ऑप्शन बाइंग कम पैसों में हो जाती है। लेकिन options selling के लिए ज्यादा पैसों की जरूरत होती है।

अतः रिटेल ट्रेडर्स ऑप्शन बाइंग पसंद करते हैं। ऑप्शन बाइंग में वोलैटाइल मार्केट में प्रॉफिट होता है। जबकि स्टेबल मार्केट में ऑप्शन सेलिंग से प्रॉफिट होता है। ज्यादार समय स्टॉक मार्केट स्टेबल रहता है इसलिए ही options seller को ज्यादातर प्रॉफिट होता है।
  

Option Selling क्या है?


बहुत से सफल शेयर मार्केट ट्रेडर्स ऑप्शन सेलिंग करके लगातार प्रीमियम कमाते रहते हैं। फिर चाहे वे अपने स्टॉक पर कवर्ड कॉल बेचकर या डिस्काउंट पर शेयर हासिल करने के लिए कैश-सिक्योर्ड पुट लिखकर ऐसा करते हैं। 

ऑप्शन बाइंग में बायर्स का दायित्व नहीं होने के कारण, उसके द्वारा चुकाए गए प्रीमियम का सीमित नुकसान होने की आशंका रहती है। इसके विपरीत Options Selling ऑप्शन सेलर का दायित्व होता है। अतः प्राइस के विपरीत दिशा में जाने पर उसे असीमित नुकसान होने की आशंका रहती है। 

कैश-सिक्योर्ड पुट लिखने से स्टॉक को डिस्काउंट पर खरीदने का एक मौका मिलता है। जिसमें प्रीमियम इनकम एक अतिरिक्त प्रॉफिट के रूप में होती है। अनकवर्ड ऑप्शन में बहुत ज्यादा जोखिम होते हैं। जिसमें नेकेड कॉल और पुट पर बड़े नुकसान की आशंका होती है।

ऑप्शन सेलिंग के लिए बेस्ट स्टॉक्स (Best Stocks for Option Selling)

ऑप्शन सेलिंग के लिए सही स्टॉक्स चुनना बेहद जरूरी है। आमतौर पर, हाई लिक्विडिटी और कम वोलैटिलिटी वाले स्टॉक्स ऑप्शन सेलिंग के लिए बेहतर होते हैं। निम्नलिखित कुछ हाई लिक्विडिटी और कम वोलैटिलिटी वाले प्रमुख स्टॉक्स की सूचि दी गयी है। जिन्हें ऑप्शन सेलिंग के लिए उपयुक्त माना जाता हैं- 
  1. Nifty 50 Index: निफ़्टी 50 इंडेक्स को ऑप्शन सेलिंग के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें हाई लिक्विडिटी और कम वोलैटिलिटी होती है। यह NSE स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स है। 
  2. Bank Nifty Index: ऑप्शन ट्रेडिंग के लिए यह सबसे लोकप्रिय इंडेक्स है। निफ़्टी की तुलना में बैंक निफ़्टी ज्यादा वोलैटाइल है लेकिन इसमें निफ़्टी 50 से भी ज्यादा लिक्विडिटी रहती है। अतः इसमें ऑप्शन बाइंग और सेलिंग दोनों ही ऑप्शन ट्रेडर्स के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं। 
  3. Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे बड़ी लार्जकैप और प्रसिद्ध कंपनियों में से एक है। RIL के शेयर प्राइस में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव इसके शेयर की स्टेबिल्टी इसे option selling के लिए best स्टॉक बनती है। 
  4. HDFC BANK: एचडीएफसी बैंक भी भारत की लार्जकैप कंपनियों में से एक है। बैंकिंग सेक्टर में मजबूत पकड़ और प्राइस स्थिरता के कारण यह स्टॉक ऑप्शन सेलिंग के लिए अच्छा विकल्प है। 
  5. TCS: यह भारतीय आईटी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। High liquidity low volatility की वजह से इसका शेयर भी option seller का फेवरेट शेयर है। 
  6. Infosys: इंफोसिस भी आईटी सेक्टर की कंपनी है। इसमें भी ऑप्शन सेलिंग के लिए उपयुक्त स्टॉक की सभी विशेषताएं हैं। आठ यह भी ऑप्शन सेलर का फेवरेट स्टॉक है। 
  7. ICICI Bank: मजबूत फंडामेंटल्स और स्थिर प्रदर्शन इसे ऑप्शन सेलिंग के लिए अच्छा स्टॉक बनाते हैं।

 Options Selling की प्रमुख स्ट्रेटेजीज 

ऑप्शन सेलिंग के लिए उपयुक्त स्ट्रेटेजीज निम्नलिखित हैं- 

1. कवर्ड कॉल ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी: Covered Call Options Trading ka उपयोग उन इन्वेस्टर्स के द्वारा किया जाता है। जिनके पास ऑप्शन ट्रेडिंग में शामिल स्टॉक्स होते हैं। वे इन्वेस्टर्स अपनी होल्डिंग्स से अतिरिक्त इनकम जैनरेट करना चाहते हैं। कवर्ड कॉल किसी स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन रखने और फिर उसी एसेट पर कॉल ऑप्शन बेचने या लिखने से बनता है। जो अंडरलाइंग की लॉन्ग पोजीशन के समान आकार का होता है।

2. कैश-सेक्योर्ड पुट ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी: Cash-Secured Put Trading Strategy में यदि आप किसी स्टॉक को कम कीमत पर खरीदना चाहते हैं। तो उसका पुट ऑप्शन बेच सकते हैं। इससे आपको प्रीमियम मिलेगा और यदि स्टॉक आपकी स्ट्राइक प्राइस तक गिरता है तो आप इसे खरीद भी सकते हैं।

3. आयरन कंडोर ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी: Iron Condor Trading Strategy में यह रणनीति कम वोलैटिलिटी वाले बाजार में अपनाई जाती है। इसमें दो कॉल और दो पुट ऑप्शन बेचे जाते हैं, जिससे सीमित जोखिम और स्थिर लाभ मिलता है।

4. क्रेडिट स्प्रेड ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी: Credit Spread Trading Strategy में एक ऑप्शन बेचा जाता है और दूसरा ऑप्शन खरीदा जाता है, जिससे जोखिम सीमित रहता है। यह स्ट्रेटेजी बुलिश और बियरिश दोनों तरह के मार्केट में अपनाई जा सकती है।

ऑप्शन सेलिंग एक कम जोखिम और स्टेबल इनकम देने वाली Options Strategy है लेकिन इसे सही समय और सही स्टॉक्स के साथ करना जरूरी है। हाई लिक्विडिटी और कम वोलैटिलिटी वाले स्टॉक्स ऑप्शन सेलिंग के लिए सबसे अच्छे होते हैं। 

साथ ही, एक्सपायरी के करीब, कम वोलैटिलिटी वाले मार्केट में, और सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल पर ऑप्शन सेलिंग करना अधिक फायदेमंद होता है। यदि आप ऑप्शन सेलिंग में नए हैं, तो पहले पेपर ट्रेडिंग करें और धीरे-धीरे अनुभव बढ़ाएं। सही रणनीति और अनुशासन के साथ, आप ऑप्शन सेलिंग से रेग्युलर इनकम अर्जित कर सकते हैं। 

उम्मीद है, आपको ऑप्शन सेलिंग के लिए बेस्ट स्टॉक कौन से हैं? आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह Best Stocks for Option Sellin in Hindi आर्टिकल पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। 

शेयर मार्केट के बारे में ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारियां प्राप्त करने के लिए इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। यदि आपके मन में इस आर्टिकल के बारे में कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं। आप मुझे फेसबुक पर भी फॉलो कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Jason Morrow के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.