Moneycontrol App: मनीकंट्रोल वेबसाइट और मोबाइल एप में छिपे शेयर मार्केट के रहस्य जानें?
मनीकंट्रोल भारत का सबसे बड़ा फाइनेंशियल पोर्टल है। आज इसके सभी प्लेटफॉर्मों वेबसाइट, मोबाइल एप और टैबलेट पर हर महीने एक करोड़ सत्तर लाख से अधिक विजिटर आते हैं। इसी से आप मनीकंट्रोल की लोकप्रियता का अनुमान लगा सकते हैं।
मनीकंट्रोल पर शेयर के प्राइस, चार्ट, टेक्निकल एनालिसिस, शेयर मार्केट की लेटेस्ट न्यूज, ग्लोबल मार्केट, म्यूच्यूअल फंड्स, कमोडिटी ट्रेडिंग, फोरेक्स ट्रेडिंग, गोल्ड, सिल्वर के प्राइस सहित अन्य फाइनेंशियल मार्केट से जुडी बहुत सी जानकारियाँ होती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं- मनीकंट्रोल वेबसाइट और मोबाइल एप में छिपे शेयर मार्केट के रहस्य जानें? How to use moneycontrol website and app in Hindi.
उम्मीद है, आपको यह मनीकंट्रोल और वेबसाइट मोबाइल एप में छिपे शेयर मार्केट के रहस्य जानें? आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए आप इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। अगर आपके मन में इस आर्टिकल के बारे में कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। आप मुझे फेसबुक पर भी फॉलो कर सकते हैं।
यदि आप शेयर मार्केट के सबसे प्रसिद्ध निवेशक वारेन बफेट ने शेयर मार्केट से कैसे इतना ज्यादा धन कमाया? जानना चाहते हैं तो आपको द इंटेलिजेंट इन्वेस्टर बुक जरूर पढ़नी चाहिए।
Moneycontrol Website के बारे में
मनीकंट्रोल की वेबसाइट और मोबाइल एप भी है। इसकी वेबसाइट को आप लेपटॉप, टैबलेट और मोबाइल में बड़ी आसानी से खोल सकते हैं। इसके एप को आप मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकते हैं। आप ऊपर इमेज में इसका आइकॉन देख सकते हैं। ये वेबसाइट और एप नेटवर्क 18 का हिस्सा हैं, cnbc आवाज चैनल भी इसी का हिस्सा है। जिस पर रिलायंस ग्रुप का स्वामित्व है।
Moneycontrol website अंग्रेजी के साथ हिंदी और गुजरती भाषा में भी है। इसमें आपको अपना अकाउंट बना लेना चाहिए। इससे आप इसमें अपना पोर्टफोलियो बनाकर उसे ट्रेक भी कर सकते हैं। जिससे आप शेयर पिक करना सीख सकते हैं। इस वेबसाइट
इस वेबसाइट में सबसे ऊपर मेन्यू दिया गया होता है। जिसमें आप अपने काम की जानकारी वाली केटेगरी पर क्लिक करके उसके बारे में जान सकते हैं। जो भी ट्रेंडिंग टॉपिक होते हैं, उनके बारे में भी इस पर जरूर बताया गया जाता है। जैसे कि आजकल आम चुनाव 2024 और आईपीएल चल रहा है तो उनके बारे में भी हर अपडेट moneycontrol website पर दी जाती है। Share market संबंधी सभी न्यूज इस साइट की News केटेगरी में आपको मिल जाएँगी।
मनीकंट्रोल के होम पेज पर ऊपर शेयर मार्केट का टिकर चलता रहता है। जिसमे स्टॉक्स, Nifty 50, Sensex, Banknifty आदि इंडेक्सों के लेटेस्ट प्राइस दिए गए होते हैं। उनमें से किसी पर भी क्लिक करके आप उसके बारे में डिटेल जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके नीचे लेटेस्ट समाचार दिए होते हैं।
MARKAT ACTION
मार्केट एक्शन के कॉलम में Indian स्टॉक मार्केट Indices और प्रमुख ग्लोबल स्टॉक मार्केट के इंडेक्स के लेटेस्ट प्राइस दिए जाते हैं। इसमें प्राइस और वॉल्यूम के आधार पर सबसे एक्टिव stocks की सूची होती है। आप इस सूची में शामिल सभी शेयरों को देख सकते हैं या किसी एक को भी देख सकते हैं।
आप इसमें शामिल शेयरों का पिछले पाँच दिनों का प्रदर्शन, हाई प्राइस, लो प्राइस और प्राइस कितने प्रतिशत बढ़ा जान सकते हैं। Advance / Decline (NSE ) में कौन से स्टॉक चढ़े और कौन से गिरे, के बारे में जान सकते हैं।
Sensex Nifty
इस कॉलम में सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स का प्राइस चार्ट दिया गया होता है। चार्ट 1D, 5D, 1M, 3M, 6M, 1Y, 2Y का दिया होता है। यानि आप चार्ट एक दिन, पाँच दिन, से लेकर दो साल तक का सेंसेक्स और निफ्टी का चार्ट इस कॉलम में देख सकते हैं।
STOCK ACTION
मनीकंट्रोल के इस सेक्शन में आप सेंसेक्स और निफ्टी के टॉप गेनर में आप सेंसेक्स,निफ्टी या अन्य किसी इंडेक्स के सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों को देख सकते हैं। इसमें भी आप स्टॉक की पिछले पांच दिन की प्राइस परफॉर्मेंस को एक नजर में देख सकते हैं। लाभ प्रतिशत, एसएमए, डिलिवरेबल्स, वॉल्यूम जैसे विभिन्न पैरामीटर भी देख सकते हैं। साथ ही, बेहतर समझ के लिए, आप प्रमुख विशेषताओं के आधार पर भी सूची को क्रमबद्ध भी कर सकते हैं।
Top losers में भी सेंसेक्स और निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले stocks की सूची होती है। इसमें भी आप स्टॉक्स का पिछले पांच दिन का प्रदर्शन जैसे प्राइस के गिरने और बढ़ने की पर्सेंटेज, ट्रेडिंग वॉल्यूम जैसे विभिन्न पैरामीटर पर जाँच सकते हैं।
इसके साथ ही आप moneycontrol website के होम पेज पर और भी कई तरह की निम्नलिखित सूची दी होती है-
- Only Buyers: इसमें अपर सर्किट वाले शेयरों की सूची होती है। यानि जिन शेयरों में केवल खरीदार हैं। आप लंबित खरीद ऑर्डरों की संख्या देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। स्टॉक की कितनी डिमांड बनी हुई है? यह डिमांड अगले दिन भी जारी रह सकती है, जिससे शेयर के प्राइस में और बढ़ोतरी हो सकती है। आप पेंडिंग खरीद ऑर्डरों की संख्या पर भी बारीकी से नजर रख सकते हैं और इस संख्या में कोई भी कमी आपको सप्लाई में वृद्धि या इसकी डिमांड में कमी के प्रति सचेत करेगी। यह उन निवेशकों के लिए बहुत उपयोगी है। जो सर्किट पर बंद स्टॉक को बेचना या खरीदना चाहते हैं।
- Only Seller: इसमें लोअर सर्किट वाले stocks की सूची होती है। यानि जिन शेयरों में केवल सेलर होते हैं। कोई उन्हें खरीदना नहीं चाहता है। आप बेचने वालों के पेंडिंग ऑर्डर देखकर सहज ही अनुमान लगा सकते हैं कि इसके शेयर प्राइस में अगले दिन भी गिरावट जारी रह सकती है। आप पेंडिंग खरीद ऑर्डरों की संख्या पर भी बारीकी से नजर रख सकते हैं और इस संख्या में कोई भी कमी आपको सप्लाई में वृद्धि या इसकी डिमांड में कमी के प्रति सचेत करेगी। यह यह लिस्ट भी उन निवेशकों के लिए बहुत उपयोगी है। जो सर्किट पर बंद स्टॉक को बेचना या खरीदना चाहते हैं। स्ट्रैडल ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी
- Hourly Gainers: इससे आपको पता चलता है कि आखिरी घंटे में किन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई है। आप यह भी देख सकते हैं कि बाजार खुलने के बाद से हर घंटे किन शेयरों में बढ़त हुई। वोलेटाइल मार्केट में आपका यह जानना ही पर्याप्त नहीं है कि आज शेयर ऊपर गया या नीचे। बल्कि आपको यह भी जानना चाहिए कि share price हर घंटे कैसे बढ़ा। यह इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए बहुत काम का है क्योंकि इसकी मदद से वे इंट्राडे ट्रेड में सही एंट्री और एग्जिट पॉइंट डिसाइड कर सकते हैं।
- Hourly Losers: moneycontrol website पर दी गयी आवरली गेनर्स की तरह ही आवरली लूज़र्स शेयर की सूची इंट्राडे ट्रेडर्स के काम आ सकती है।
- Volume Shockers: उन शेयरों के प्राइस पर ध्यान दे, जिनके वॉल्यूम में पिछले पांच दिन के एवरेज वॉल्यूम से बहुत ज्यादा उछाल आया है। वॉल्यूम के इस उछाल को आप प्रतिशत में भी देख सकते हैं। बैंक निफ्टी ऑप्शन चैन
- Price Shockers: इसमें आप उन स्टॉक्स को ढूढ़ सकते हैं, जिनके प्राइस में पिछले तीन दिन में भारी उछाल देखा गया है। इस सूची में आप पिछले 3, 7, 15 दिन के सबसे ज्यादा उछाल वाले share को ढूंढ सकते हैं।
- Top F&O Gainers and Losers: इसमें फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस में शामिल स्टॉक्स और इंडेक्स की सूची होती है। जिनके प्राइस बहुत ज्यादा बढ़े हैं और उनकी भी सूची जिनके प्राइस बहुत ज्यादा गिरे हैं।
- FII DII Stats: इस सूचि में FII और DII की सम्पूर्ण ट्रेडिंग एक्टिविटी की जानकारी दी होती है। इस जानकारी के आधार पर आप फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस में ट्रेडिंग की पोजीशन बना सकते हैं।
- SETOR SCAN: moneyconrtol website के सेक्टर स्कैन में दी गयी सेक्टर्स की सूची से आप अलग-अलग सेक्टर्स के बारे में जानकारी एकत्र कर सकते हैं। जैसे एग्री, केमिकल, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स आदि। कौन से सेक्टर्स की ग्रोथ बढ़ रही है और कौन से सेक्टर्स की ग्रोथ कम हो रही है। इसमें दैनिक, त्रैमासिक, मासिक, अर्ध-वार्षिक और वर्ष-दर-तारीख इंडिविजुअल सेक्टर्स के मार्केट-कैप में बदलाव को ट्रैक करके प्रमुख सेक्टर्स के नवीनतम रुझान को दर्शाया जाता है। इसको देखकर आप ग्रोथ वाले सेक्टर्स को कंपनियों में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। अगर आपने किसी कंपनी में इन्वेस्टमेंट किया हुआ है और उस सेक्टर की ग्रोथ फ़िलहाल धीमी पड़ रही है। तो आप अपने इन्वेस्टमेंट की समीक्षा कर सकते हैं।
COMMODITIES
कमोडिटीज की कैटेगरी के अंतर्गत गोल्ड, सिल्वर, नैचुरल गैस, क्रूड ऑइल, कॉपर आदि के MCX और NCDEX EXCHANGE पर चलने वाले प्राइस को लाइव बताया जाता है। बहुत बड़ी मात्रा में लोग कमोडिटी ट्रेडिंग करते हैं। कमोडिटी में मक्का, जीरा, हल्दी, ग्वार, मैथा, चना आदि बहुत सी एग्री कमोडिटी में भी ट्रेडिंग होती है। उनके लाइव प्राइस को भी Moneycontrol की website और app पर दिखाया जाता है।
CURRENCIES
करेंसी की कैटेगरी के अंतर्गत विभिन्न देशों की करेंसीज के पेयर के प्राइस दिए होते हैं। जैसे डॉलर और इंडियन रूपी (USDINR), बिर्टिश पाउंड स्टर्लिंग और इंडियन रूपी (GBPINR), यूरो और इंडियन रूपी (EURINR) आदि। इनके प्राइस फ्यूचर्स के होते हैं क्योंकि इनमें फ्यूचर्स में ट्रेडिंग होती है।
BONDS
शेयर मार्केट में बांड्स की ट्रेडिंग भी होती है। कंपनियाँ अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बांड्स जारी करती हैं। बांड्स की कैटेगरी में sbi, ntpc, rec, आदि कंपनियों के द्वारा जारी बांड्स किस प्राइस पर ट्रेड कर रहे हैं। उनको बताया जाता है। moneycontrol के mobile app पर आप कमोडिटीज, बांड्स, करेंसी आदि के प्राइस को लाइव बताया जाता है।
COMMUNITY VIEWS
जब आप कम्युनिटी व्यूज पर क्लिक करेंगे तो इस साइट का FORUM खुल जायेगा। जहाँ पर इस वेबसाइट के दर्शक स्टॉक मार्केट, stocks और ऑप्शंस मार्केट पर अपनी-अपनी राय रखते हैं। इस फोरम में आप भी अपनी राय लिख सकते हैं।
मनीकंट्रोल की वेबसाइट पर आप सबसे ऊपर इसके लोगो के नीचे दिए गए मेन्यू में आप होम पेज के लोगो पर क्लिक करके इसके होम पेज पर जा सकते हैं। इस आर्टिकल में दी गई उपयुक्त सभी जानकारी इसके होम पेज पर दी गयी है।
आप Markets पर क्लिक करके शेयर मार्केट सम्बन्धित लेटेस्ट न्यूज जान सकते हैं। इसी में दिए गए MARKET ACTION में आप इंडियन इंडेक्स, ग्लोबल इंडेक्स, मोस्ट एक्टिव स्टॉक्स के लाइव प्राइस देख सकते हैं। सेंसेक्स और निफ्टी प्राइस चार्ट देख सकते हैं। एडवांस /डिक्लाइन में आप बढ़ने और गिरने वाले शेयरों को देख सकते हैं।
इसके नीचे दिए गए STOCK ACTION के कॉलम में टॉप गेनर में आप सबसे ज्यादा बढ़ने वाले स्टॉक्स के प्राइस जान सकते हैं। इसी तरह टॉप लूज़र में आप सबसे ज्यादा गिरने वाले स्टॉक्स के प्राइस जान सकते हैं। 52 वीक हाई में आप पिछले 52 सप्ताह से लगातार बढ़ने बाले स्टॉक्स के प्राइस के बारे में जान सकते हैं।
इसी तरह 52 वीक लो पार क्लिक करके आप पिछले 52 सप्ताह से लगातार गिरने वाले शेयर के प्राइस के बारे में जान सकते हैं। टेक्निकल ट्रेंड्स में बुलिश ट्रेंड और बेयरिश ट्रेंड वाले स्टॉक्स के बारे में जान सकते हैं। साथ ही आप बुलिश से बेयरिश ट्रेंड रिवर्सल वाले स्टॉक्स के बारे में भी जान सकते हैं। और बेयरिश से bullish trend reversal वाले स्टॉक के बारे में भी जान सकते हैं।
Only Buyers में आप अपर सर्किट लगे stocks के बारे में जान सकते हैं।
Only Sellers में आप लोअर सर्किट लगे स्टॉक के बारे में जान सकते हैं। प्राइस शॉकर में आप पिछले कई दिन से बढ़ने वाले शेयर प्राइस के बारे में जान सकते हैं। वॉल्यूम शॉकर में आप बहुत ज्यादा बढ़े हुए वॉल्यूम के साथ बढ़ने और गिरने वाले स्टॉक की सूची देख सकते हैं।
US STOCK ACTION में आप अमेरिका के स्टॉक मार्केट में क्या चल रहा है। उसके बारे में जान सकते हैं। CRYPTO ACTION में आप क्रिप्टोकरेंसी से प्राइस के बारे में पता कर सकते हैं।
Large Intraday Deals में आप उन स्टॉक्स के बारे में जान सकते हैं। जिन्हें FII और DII ने खरीदा या बेचा है। Long Buildup में आप उन F&O स्टॉक्स के बारे में जान सकते हैं, जिनके प्राइस के साथ साथ उनके ओपन इंट्रेस्ट में भी वृद्धि हो रही होती है।
Short Buildup में आप उन स्टॉक्स की सूचि देख सकते हैं। जिनका प्राइस तो गिर रहा है लेकिन ओपन इंट्रेस्ट बढ़ रहा है।
उम्मीद है, आपको यह मनीकंट्रोल और वेबसाइट मोबाइल एप में छिपे शेयर मार्केट के रहस्य जानें? आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए आप इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। अगर आपके मन में इस आर्टिकल के बारे में कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। आप मुझे फेसबुक पर भी फॉलो कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं