Paytm Share Price: पेटीएम के शेयर प्राइस ने कमबैक कैसे किया?
पिछले वर्ष और इस वर्ष के शुरुआत में पेटीएम के स्टॉक में भरी गिरावट देखने को मिल रही थी। क्योंकि आरबीआई ने पेटीएम के पेमेंट बैंक पर रोक लगा दी थी। अतः पेटीएम के शेयर में आज 01-02-2024 को 20% का लोअर सर्किट लगा था।
लेकिन इस सब के बावजूद जून 2024 से पेटीएम का शेयर कमबैक करना में सफल रहा है। इस आर्टिकल में पेटीएम के शेयर प्राइस में गिरावट के कारण और फिर इसके शेयर प्राइस के चढ़ने के कारणों के वारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं- पेटीएम के शेयर ( Paytm ) ने कैसे कमबैक किया? How Paytm share price made a comeback.
RBI ने 29 फरवरी 2024 के बाद Paytm को किसी भी ग्राहक के अकाउंट से वॉलेट, प्रीपेड़ इंस्ट्रूमेंट, NCMC,FASTags आदि में जमा लेने से रोक दिया है। जिससे इसकी बैंक गतिविधियों पर प्रभावी रूप से रोक लग गयी थी।
यदि आप भी शेयर मार्केट से अथाह धन कमाना चाहते हैं और आप इंलिश पढ़ने में कम्फर्टेबल हैं। तो आप फिलिप ऑर्थर फिशर द्वारा लिखित बुक Common stocks and uncommon profits पढ़नी चाहिए।
Paytm के बारे में
वन 97 कम्युनिकेशन की स्थापना सन 2000 विजय शेखर शर्मा ने नई दिल्ली में की थी। इस कंपनी का हेडऑफिस नोएडा ( यूपी ) भारत में हैं। Paytm को जबरदस्त नोटबंदी और कोरोना के दौरान जबरदस्त मुनाफा हुआ। इसके बाद यह कंपनी भारत के घर-घर में जानी जाने लगी।
यह अपनी सहायक कंपनियों और बिजनेस के द्वारा यह कस्टमर्स और ट्रेडर्स को डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज प्रदान करती है। यह कंपनी विभिन्न बिजनेस और सहायक कंपनियों की मालिक है।
जैसे पेटीएम मनी, पेटीएम पेमेंट गेटवे, पेटीएम पेमेंट बैंक, पेटीएम फर्स्ट गेम्स, पेटीएम क्रेडिट कार्ड्स, पेटीएम फॉर बिजनेस, पेटीएम पोस्टपेड़, पेटीएम इंश्योरेंस, पेटीएम इनसाइडर आदि।
2021 में यह कंपनी भारत के शेयर मार्केट के इतिहास का सबसे बड़ा आरंभिक सार्वजनिक पेशकश ( आईपीओ ) लेकर आयी थी। जिसके बाद यह कंपनी Paytm के नाम से भारतीय स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो गयी थी।
Paytm के बारे में बुरी खबर
आप सभी में से बहुत से लोगों के मोबाइल में पेटीएम वॉलेट एप जरूर इंस्टॉल होगा। Paytm को बहुत बड़ा झटका लगा था ये झटका पेटीएम को भारतीय रिजर्व बैंक यानि RBI ने इसे दिया था क्योंकि इस पर RBI के नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगा था। RBI ने अपनी आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी कंपनी की ऑडिट रिपोर्ट के बाद पेटीएम पर कई तरह के प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। आलोक इंडस्ट्री
इस वजह से Paytm Share Price जिसने करीब 1600 रूपये का ऑलटाइम हाई बनाया था। उसने 317 के करीब का लो प्राइस टच कर लिया था। अब इस शेयर ने रिवाइव करना शुरू कर दिया है। अगर पेटीएम के शेयर में यह मोमेंटम बरकरार रहता है तो यह शेयर अपने पिछले प्राइस की तरफ तेजी से घूम सकता है।
भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक रिपोर्ट से aytm Bank में नियमों की लगातार अनदेखी का पता लगा था। इसलिए आगे की कार्यवाही की जरूरत है। 11 मार्च 2022 को पेटीएम बैंक को तत्काल नए ग्राहकों को जोड़ने से रोक दिया गया था।
इसके बाद आंतरिक और बाहरी ऑडिट रिपोर्ट से ये पता चला कि बैंक नियमों का पालन नहीं कर रहा है। इसके बाद रिजर्व बैंक ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए Paytm Bank को लेकर कई फैसले लिए थे।
RBI की ओर से Paytm पर लगाए गए प्रतिबंधों की सूचि और डेडलाइन निम्नलिखित है-
- आरबी आई ने अपने पहले निर्देश में पेटीएम बैंक को 29 फरवरी 2024 के बाद किसी भी ग्राहक के अकाउंट से वॉलेट, प्रीपेड़ इंस्ट्रूमेंट, NCMC,FASTags आदि में जमा लेने से रोक दिया है। मल्टीबैगर स्टॉक्स
- इस निर्देश का मतलब यह है कि पेटीएम अपने ग्राहकों को एक मार्च 2024 से वॉलेट, प्रीपेड़ इंस्ट्रूमेंट, NCMC, FASTags आदि नहीं दे पायेगा।
- Paytm के ग्राहक 29 फरवरी 12024 तक पेटीएम बैंक से अपने पैसे निकाल सकते हैं व उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पेटीएम बैंक 29 फरवरी के बाद अपने ग्राहकों को दूसरी बैंकिंग सर्विस अपने ग्राहकों को नहीं दे पायेगा
- आरबीआई ने यह भी निर्देश दिया है कि वन 97 को पेमेंट सर्विस के नोडल एकाउंट्स को जल्दी से जल्दी किसी भी हालत में 29 फरवरी 2024 से पहले समाप्त करना चाहिए।
- आखिरी निर्देश भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी किया है। उसके मुताबिक पाइपलाइन ट्रांजेक्शन्स और नोडल एकाउंट्स का 15 मार्च 2024 तक पूरा किया जायेगा। इसके बाद Paytm Bank को किसी ओर लेनदेन की इजाजत नहीं दी जाएगी। रेलवे शेयर
जो लोग पीटीएम के वालेट और सेविंग्स का इस्तेमाल करते हैं। उन पर इन फैसलों का क्या असर होगा यह भी जानना बेहद जरूरी है। 29 फरवरी 2024 के बाद पेटीएम फास्टैग सर्विस बंद हो जायेगी यानि कि यदि आप पेटीएम फास्टैग का इस्तेमाल करते हैं तो एक मार्च 2024 के बाद से यह किसी भी टोलप्लाजा पर काम नहीं करेगा।
एक मार्च 2024 से आप Paytm पर लोन नहीं ले पाएंगे क्योंकि पेटीएम की यह सर्विस एक मार्च से बंद हो जाएगी। 29 फरवरी 2024 के बाद आप पेटीएम यूपीआई का इस्तेमाल भी नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आपको एक मार्च से किसी दूसरे पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल करना पड़ेगा। इसके बाद आप किसी को पेटीएम गिफ्ट कार्ड भी नहीं भेज सकेंगे।
पेटीएम ने अगस्त 2023 की एक फाइलिंग में जानकारी दी थी कि उसके औसत मंथली यूजर्स 9.3 करोड़ से अधिक हो गए हैं। इस कम्पनी का दवा है कि उनके पास 30 करोड़ से अधिक पेटीएम वॉलेट यूजर्स हो गए। साथ Paytm Bank में 3 करोड़ से अधिक ग्राहकों ने बैंक अकाउंट खोल रखा है। आरबीआई की पाबंदी का मतलब है कि 30 करोड़ यूजर्स पर इसका सीधा असर पड़ेगा। हिंदुस्तान यूनिलीवर
पेटीएम में चाइनीज इन्वेस्टर फर्म अलीबाबा का भी इन्वेस्टमेन्ट है। ये तो सभी को मालूम है, पिछले कई वर्षों से भारत और कीं के सम्बन्ध काफी खराब चल रहे थे। गलवान वैली का भी इंसिडेंट भारत और चीन के बीच हुआ था। इसका भी Paytm share पर नेगेटिव प्रभाव पड़ा था।
Paytm Share ने कमबैक कैसे किया?
पेटीएम शेयर के दोबारा से बढ़ने ले निम्नलिखित कारण है-
- आरबीआई ने इसके ऊपर डेटा लीक करने एक आरोप लगाते हुए। नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया था।
- पेटीएम के शेयर का सबसे बड़ा कारण इसे अब दोबारा से नए ग्राहक जोड़ने की अनुमति मिलना है।
- अब भरत और चीन के संबंधों में भी सुधार हो रहा है। जिसका पेटीएम के शेयर पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ रहा है। सीपीआर ट्रेडिंग
- आरबीआई ने पेटीएम बैंक पर डेटा लीक करने एक आरोप लगाते हुए। नए डिपॉजिट लेने से भी रोक दिया था। लेकिन अब आरबीआई ने इस पर लगे बैन को हटा दिया है। अब पेटीएम NPCI के जरिये डायरेक्ट पेमेंट कर पायेगा। इस वजह से अब इसके share price में बड़ा उछाल आया है।
- पेटीएम के Q2 के रिजल्ट में 928 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। जिसमें इसके रेवेन्यू में 34% सालाना की वृद्धि दर्ज की है।
उम्मीद है, आपको पेटीएम के शेयर प्राइस ने कमबैक कैसे किया? आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह How Paytm share price made a comeback आर्टिकल पसंद आये। तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।
ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस साइट को भी जरूर सब्स्क्राइब करें। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं। आप मुझे फेसबुक पर भी फॉलो कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं