ONGC share price: क्या ओएनजीसी का शेयर का मल्टीबैगर हो सकता है?
युद्ध और अन्य आर्थिक संकट के कारण वैसे तो शेयर मार्केट में अक्सर भारी गिरावट होती रहती है। लेकिन इससे क्रूड ऑइल के कीमतों में तेजी जरूर आ जाती है। हमारे देश की जनसंख्या अधिक होने की वजह से हमारे से में क्रूड ऑइल की डिमांड बहुत ज्यादा है।
Oil and natural gas corporation of India (ONGC) भी क्रूड ऑयल का उत्पादन करने वाली भारतीय कंपनी है। इसीलिए स्वभाविक रूप से इसके शेयर प्राइस में भी तेजी आनी चाहिए और आ भी रही है। आइए विस्तार से जानते हैं- क्या ओएनजीसी का शेयर मल्टीबैगर हो सकता है? Kya ONGC share price new multibagger stock ban sakta hai?
यह बुक निकोलस डरवास की असफलता, संघर्ष और अंततः अभूतपूर्व सफलता की यात्रा के बारे में है, जहाँ वह 6.5 वर्षों के दौरान 10 करोड़ रुपए से अधिक कमाते हैं। आप भी इस जीरो से 100 करोड़ कैसे कमाए बुक को पढ़ सकते हैं।
ONGC के बारे में
Oil & Natural Gas Corporation भी क्रूड ऑइल और नेचुरल गैस का उत्पादन करने वाली कंपनी है। ओएनजीसी एक सरकारी कंपनी है। यह कंपनी पेट्रोलियम औरनेचुरल गैस मंत्रालय के अंतर्गत आती है। ब्रेंट क्रूड के दाम 137 डॉलर प्रति बैरल के लेवल को भी पार कर चुके है। यह company भारत के क्रूड उत्पादन का 77% और गैस का 81% अकेले उत्पादन करती है।
रूस पूरे विश्व में क्रूड ऑइल के कुल उत्पादन का 20% अकेला उत्पादित करता है। जून 2022 में रूस पर एक्सपोर्ट बैन लगने की आशंका के कारण ही क्रूड ऑइल की कीमत इतनी ऊपर जा रही थी। लेकिन भारत ने रूस से अपना तेल और गैस आयत बढ़ाकर इनकी कीमतों को कंट्रोल किया है। निवेश के दौरान ध्यान देने योग्य बातें
ONGC शेयर का प्राइस क्यों बढ़ रहा है?
क्रूड ऑइल और नेचुरल गैस की निरंतर बढ़ती कीमतों के कारण इस कंपनी के लाभ में बहुत अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। दूसरा कारण ONGC कंपनी डिविडेंड भी अच्छा देती है। सरकारी कंपनी होने की वजह से,कॉर्पोरेट गवर्नेंस का कोई इश्यू नहीं है।इन्ही कारणों की वजह से ONGC share price ऊपर की तरफ जा रहा है। रेटिंग एजेंसी इकरा ने इसके नॉन कन्वर्टेबल डिबेंचर (NSDs) को 'AAA' क्रेडिट रेटिंग दी है।
क्या ONGC का शेयर खरीदना चाहिए?
ONGC इन्वेस्टमेंट के लिए एक अच्छी कंपनी है। यह कंपनी बहुत अच्छा डिवीडेंट देती है,साथ ही यह एक लार्ज-कैप कंपनी है। फ़ण्डामेंटली भी यह एक अच्छी कंपनी है। इस कंपनी में लॉन्ग-टर्म के लिए किया गया निवेश अच्छा मुनाफा दे सकता है।ओएनजीसी ने इंडिया के 8 उत्पादक भारतीय बेसिनों में से 7 की खोज की है। जिसकी वजह से 7.15 बिलियन टन से अधिक ऑइल और गैस का वॉल्यूम भारतीय बेसिन में जुड़ गया है। अडानी पावर
क्या ONGC अंडरवैल्यू कंपनी है?
इस कंपनी की वैल्यूएशन बहुत ही आकर्षक हैं। यदि इस कंपनी की, इसके समान कार्य करने वाली कंपनियों से तुलना की जाय तो इस वक्त भी इसका शेयर उनकी तुलना में कम प्राइस पर ट्रेड हो रहा है। 31-12-2022 को ONGC की Intrinsic Value 376.05 थी।आज भी यह शेयर अपनी इन्ट्रिंसिक वैल्यू से कम पर ट्रेड कर रहा है। इन्ट्रिंसिक वैल्यू का आधार पर हम 08-3-2022 को कह सकते हैं कि ओएनजीसी अभी भी एक अंडरवैल्यू स्टॉक है। शेयर वैल्यूएशन के हिसाब से यह शेयर एक गुड बाइंग अपॉर्च्युनिटी है।
उम्मीद है, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। ऐसे ही ज्ञानवर्धक आर्टिकल पढ़ने के लिए इस साइट को जरूर सब्सक्राइब जरूर करें।
इस आर्टिकल से सम्बन्धित कोई सवाल या सुझाव हो तो कृपया कमेंट जरूर करें। आप मुझे facebook पर भी फॉलो कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं