क्या Ripple (XRP) बनेगा अगला Bitcoin? 2025-2030 Price Prediction
भारत में रिपल (XRP) सबसे ज़्यादा ट्रेड की जाने वाली क्रिप्टो है। Ripple एक डिजिटल भुगतान प्रोटोकॉल है जो तेज़ और सस्ते अंतरराष्ट्रीय ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है। XRP इसका मूल क्रिप्टो टोकन है, जिसे ट्रांजैक्शन के लिए ब्रिज करेंसी के रूप में उपयोग किया जाता है।
Ripple का उद्देश्य पारंपरिक बैंकिंग सिस्टम को चुनौती देना नहीं, बल्कि उसे बेहतर बनाना है। जानते हैं- क्या Ripple (XRP) बनेगा अगला Bitcoin? 2025-2030 Price Prediction.
अगर आप क्रिप्टो ट्रेडिंग में एक्सपर्ट बनना चाहते हैं तो आपको बुद्धिल व्यास द्वारा लिखित क्रिप्टो में Trade कैसे करें बुक जरूर पढ़नी चाहिए।
क्रिप्टोकरेंसी ने हाल के वर्षों में निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बिटकॉइन के बाद कई अन्य डिजिटल करेंसीज ने मार्केट में प्रवेश किया है। इनमें से एक प्रमुख नाम रिपल (XRP) है। यह अपनी अनूठी कार्यप्रणाली और फाइनेंसियल इंस्टीटूशनों पर केंद्रित दृष्टिकोण के कारण अलग खड़ा है।
क्या आप भी उन लाखों भारतीयों में से हैं जो क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में कदम रखने की सोच रहे हैं? अगर हाँ, तो रिपल (XRP) एक ऐसा नाम है जो आपकी लिस्ट में ज़रूर होगा। लेकिन क्या यह वास्तव में एक अच्छा निवेश है?
यह लेख आपको रिपल (XRP) की निवेश क्षमता का एक गहन विश्लेषण प्रदान करेगा। जिसमें इसकी टेक्निक, वास्तविक उपयोग के मामले, ऐतिहासिक प्रदर्शन, भविष्य में इसके प्राइस भविष्यवाणी और संभावित जोखिम शामिल होंगे, ताकि आप एक सही निर्णय ले सकें।
Ripple क्या है?
जिन लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में रूचि है, उन्हें Ripple crypto के बारे में भी जरूर पता होगा। यह Bitcoin की तरह की ही क्रिप्टोकरेंसी है। जिसे फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के डिजिटल पेमेंट के गेटवे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
Bitcoin की लोकप्रियता के साथ मार्केट में अन्य बहुत सी अन्य Cryptocurrencies ने भी प्रवेश किया। Ripple XRP भी उनमें से एक है, यह ऑल्टकॉइन लीग से है। यह 2012 में चलन में आया, इसको क्रिस लार्सन और जेड मैककलेब ने बनाया था।
मुख्य रूप से, रिपल का उपयोग भुगतान सेटलमेंट, एसेट एक्सचेंज और रेमिटेंस सिस्टम के लिए किया जाता है। यह स्विफ्ट की तरह अधिक कार्य करता है। स्विफ्ट बैंकों और फाइनेंसियल इंस्टीट्यूशनों द्वारा धन और सिक्युरिटीज के प्रेषण के लिए उपयोग की जाने वाली एक विधि है।
Ripple क्रिप्टोकुरेंसी टिकर XRP का उपयोग करती है। एक्सआरपी पहले ही माइन हो चुका है। इसकी कुल आपूर्ति 100 बिलियन टोकन की है। इसका बिटकॉइन की तुलना में बहुत तेज लेनदेन होता है। साथ ही इसकी लागत भी बहुत कम है, लगभग शून्य ही है।
रिपल एक क्रिप्टोक्रेंसी के साथ पेमेंट नेटवर्क भी है। इसका उपयोग अन्य करेंसी जैसे डॉलर, रुपया, यूरो, बिटकॉइन, इथेरियम आदि को ट्रांसफर करने के लिए भी किया जाता है। यह Currencies के बीच आसान ट्रांसफर और तेज़ परिवर्तन के लिए एक ओपन–सोर्स, पीयर–टू–पीयर, डिसेंट्रलाइज्ड भुगतान नेटवर्क है।
इसके परिणामस्वरूप, रिपल में अपने ग्राहकों की सूची में प्रमुख बैंक और वैश्विक वित्तीय सेवाओं को भी शामिल किया हैं। रिपल हवाला सिस्टम की तरह काम करता है। हवाला में अपने पसंदीदा` मध्यस्थों के माध्यम से पैसों को गुप्त तरीके से ट्रांसफर किया जाता है।
XRP: Crypto के बारे में
Ripple के एक पेमेंट नेटवर्क प्रदाता होने के अलावा, रिपल एक्सआरपी नामक एक क्रिप्टोकरेंसी भी है। XRP का मुख्य उद्देश्य ब्लॉकचेन टेक्निक का उपयोग करके तेज़, कम लागत वाले क्रॉस-बॉर्डर लेनदेन को सुविधाजनक बनाना है ।
यह विभिन्न फिएट करेंसीज के बीच एक पुल करेंसी के रूप में कार्य करता है। जिससे Currency एक्सचेंज के लेनदेन दौरान फीस नहीं लगती है और लिक्विडिटी में सुधार होता है। पारंपरिक प्रणालियों की तुलना में, XRP लेनदेन कुछ सेकंड में पूरे हो जाते हैं, जबकि पारंपरिक बैंक वायर में 3-5 दिन लग सकते हैं।
हालाँकि XRP को अक्सर रिपल कहा जाता है, अतः यह समझना बेहद ज़रूरी है कि XRP एक ओपन-सोर्स Cryptocurrency है और यह रिपल (कंपनी) से अलग है। Ripple एक क्रिप्टोकरेंसी सर्विस और टेक्नोलॉजी कंपनी है।
यह अपनी तेज़, कुशल, विश्वसनीय और कार्बन-तटस्थ डिलीवरी के लिए जानी जाती है। रिपल कंपनी, XRP की टेक्नोलॉजी का उपयोग अपने समाधानों में करता है। एक्सआरपी की वजह से ही Ripple इतनी अच्छी सर्विस दे पाती है।
XRP शुरू के पीछे विचार सीधा था। इसे एक पीयर-टू-पीयर ट्रस्ट नेटवर्क के रूप में बनाया गया था। XRP और Ripple दोनों ने मिलकर, XRP को एक तेज़, सस्ता और अधिक एनर्जी-एफिशिएंसी डिजिटल एसेट के रूप में विकसित किया है।
यह कुछ ही सेकंड में लेनदेन को पूरा कर सकता है। अन्य Bitcoin और इथेरियम आदि अन्य समकक्ष क्रिप्टोकरेंसी की तुलना में कम इलेक्ट्रसिटी की खपत करता है। ये भी पढ़ें- क्रिप्टो ट्रडिंग की सर्वश्रेष्ठ स्ट्रेटेजीज की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में
Bitcoin VS Ripple (XRP)
रिपल ने पारंपरिक बैंकिंग सिस्टम की बहुत सी कमियों में सुधार किया है। यह बिटकॉइन से भी महत्वपूर्ण हैं। एक्सआरपी या रिपल क्रिप्टोकरेंसी सेकेंड के भीतर एक ट्रांज़ैक्शन पूरा कर सकती है। जबकि बिटकॉइन सिस्टम में कई मिनट लग सकते हैं।
कई बैंक एक्सआरपी पेमेंट सिस्टम, डिजिटल पेमेंट नेटवर्क और प्रोटोकॉल के लिए इसकी टेक्नोलॉजी प्रणाली का उपयोग करते हैं। बिटकॉइन गुड्स एंड सर्विस के भुगतान को सपोर्ट करने के लिए पब्लिक ब्लॉकचेन लेजर पर निर्भर करता है।
साथ ही माइनर्स प्रत्येक लेनदेन को निरंतर सत्यापित करते रहते हैं। अतः इसमें बिजली की ज्यादा खपत होती है। प्रत्येक लेनदेन के सफल सत्यापन के लिए BTC द्वारा माइनर्स को रिटर्न प्रदान किए जाते हैं।
XRP क्रिप्टोकरेंसी है, जिसका इस्तेमाल भुगतान सेटलमेंट, एसेट एक्सचेंज और रेमिटेंस के लिए किया जाता है। बिटकॉइन और एक्सआरपी दोनों ट्रांज़ैक्शन को सत्यापित करने के लिए अलग–अलग तरीकों का उपयोग करते हैं।
इसके अलावा, एक्सआरपी, बिटकॉइन से सस्ता और तेज़ है। जहां बिटकॉइन नेटवर्क पर ट्रांज़ैक्शन पूरा करने में कई मिनट लग सकते हैं। एक्सआरपी के पास मार्केट में सर्कुलेशन के लिए अधिक Coin होते हैं जो एक अलग परिसंचरण तंत्र का उपयोग करते हैं। रिपल ट्रेडिंग में लिक्विडिटी बहुत अधिक है।
XRP (Ripple) Price Prediction
04 जनवरी 2018 को एक्सआरपी ने अपना ऑल टाइम हाई प्राइस 3.84 US डॉलर, आज के हिसाब से 336.84 रूपये का बनाया था। XRP के प्राइस को मैं रूपये में ही बताउंगी। फिलहाल (15-08-2025) यह 269.22 INR के करीब ट्रेड कर रहा है।
जैसे ही इसका प्राइस पिछले ऑल टाइम हाई को क्रॉस करेगा तो यह बहुत ऊपर जा सकता है। XRP जब भी अपने पुराने ऑल टाइम हाई प्राइस 336.84 को पार कर लेगा। तब इसके मल्टीबैगर रिटर्न देने के चांस बहुत बढ़ जायेंगे।
XRP ट्रेडिंग के लिए समझने योग्य जरूरी मुख्य पॉइंट्स निम्नलिखित हैं-
- एक्सआरपी का 15-08-2025 को प्राइस 3.29 USD (लगभग ₹275 INR) के करीब ट्रेड कर रहा है।
- 24 घंटे में इसके प्राइस बदलाव: +3.86% की बढ़त दर्ज हुई है।
- 1 सप्ताह में इसके प्राइस में +11.81% की बढा है।
- 1 महीने में यह +16.32% बढ़ा है।
- 1 वर्ष में Ripple (XRP) का प्राइस +482.35% बढ़ा है।
- पिछले 5 वर्षों में इसने +1,073.25% का रिटर्न दिया है।
ये भी जरूर पढ़े- क्रिप्टो माइनिंग की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में?
अगर आप इसे लॉन्ग-टर्म के लिए क्रिप्टो में इन्वेस्ट करना चाहिए। मुझे लगता है कि 2030 तक XRP का प्राइस, आज से कई गुना बढ़ सकता है। सम्भव है, यह अगला बिटकॉइन भी बन सकता है। यानि Bitcoin (BTC0) के प्राइस की तरह इसका प्राइस भी बहुत अधिक हो जाये।
Ripple (XRP) के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs-
क्या XRP एक अच्छा निवेश है?
XRP में कुछ निवेश करने में कोई बुराई नहीं है क्योंकि आने वाले वर्षों में इसके उपयोग और प्राइस में वृद्धि की संभावना है। हमेशा की तरह, क्रिप्टोकरेंसी में बहुत सावधानी बरतें और उसमें अपने कुल निवेश का बहुत बड़ा हिस्सा बनाने से बचें।
क्या भारत में XRP Crypto वैध है?
बिटकॉइन, एथेरियम, रिपल XRP और अन्य संबंधित क्रिप्टोकरेंसी और प्लेटफ़ॉर्म वर्तमान भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) अधिसूचना और प्रस्तावित क्रिप्टोकरेंसी प्रतिबंध और आधिकारिक डिजिटल करेंसी विनियमन अधिनियम, 2019 के तहत अवैध हैं।
XRP का मालिक कौन है?
XRP की ओनरशिप मुख्य रूप से रिपल लैब्स के पास है। जिसने इस क्रिप्टोकरेंसी को बनाया और लॉन्च किया। हालाँकि XRP को एक डिसेंट्रलाइज्ड डिजिटल एसेट के रूप में डिज़ाइन किया गया है।
रिपल लैब्स इसकी कुल आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा अपने पास रखती है। इसके अलावा, रिपल के सह-संस्थापक क्रिस लार्सन और जेड मैककेलेब सहित कई अन्य व्यक्तियों के पास XRP की पर्याप्त मात्रा है।
मैं XRP कैसे खरीदूँ?
आप Coinbase या Coinmama जैसे क्रिप्टो एक्सचेंज पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड से XRP खरीद सकते हैं। खरीदने से पहले आपको एक XRP वॉलेट (खाता) बनाना होगा और उसे मंज़ूरी लेनी होगी।
क्या SBI बैंक XRP का इस्तेमाल कर रहा है?
SBI होल्डिंग्स, SBI रिपल एशिया का संचालन करती है, जो एक संयुक्त उद्यम है। यह क्रॉस-बॉर्डर प्रेषण के लिए XRP का सक्रिय रूप से उपयोग करता है। विशेष रूप से, SBI रेमिट, जापान से दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में तुरंत धन भेजने के लिए XRP और रिपल की ऑन-डिमांड लिक्विडिटी (ODL) का उपयोग करता है। जिससे लागत और करेंसी लेनदेन के समय में बहुत कमी आती है।
Ripple (XRP) का भविष्य क्या है?
Ripple को दुनिया भर के बैंकिंग सेक्टर में तेजी से अपनाया जा रहा है। अगर नियामकीय अड़चने कम होती हैं। तो XRP ग्लोबल पेमेंट्स का एक अहम हिस्सा बन सकता है।
निष्कर्ष: Ripple (XRP) एक ऐसी क्रिप्टोकरेंसी है, जिसका उद्देश्य सिर्फ निवेश नहीं बल्कि ग्लोबल पेमेंट सिस्टम को बदलना है। अगर आप लॉन्ग-टर्म निवेशक हैं और क्रिप्टो मार्केट के जोखिम उठा सकते हैं, तो Ripple (XRP) आपके लिए एक अच्छा इन्वेस्टमेंट विकल्प हो सकता है।
उम्मीद है, आपको यह क्या Ripple (XRP) बनेगा अगला Bitcoin? 2025-2030 Price Prediction आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।
Crypto trading के बारे में ऐसे ही ज्ञानवर्धक लेख पढ़ने के लिए इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। आप मुझे फेसबुक पर भी जरूर फॉलो करें।
कोई टिप्पणी नहीं