Iron Condor strategy: रिस्क फ्री आयरन कंडोर ऑप्शंस ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी सीखकर मार्केट से लाखों कमाओ।

आयरन कंडोर (Iron Condor) ऑप्शन ट्रेडिंग की एक लोकप्रिय स्ट्रेटेजी है। जो लिमिटेड रिस्क और स्टेबल प्रॉफिट की संभावनाओं के लिए जानी जाती है। यह स्ट्रेटेजी  उन ट्रेडर्स के लिए आदर्श है, जो मार्केट की कम अस्थिरता (low volatility) से लाभ उठाना चाहते हैं। विस्तार से जानते हैं- रिस्क फ्री आयरन कंडोर ऑप्शंस ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी सीखकर मार्केट से लाखों कमाओ। Iron Condor Option Trading Strategy. 
                                                           
Iron condor strategy

अगर आप शेयर मार्केट टेक्निकल एनालिसिस का एक्सपर्ट बनना चाहते हैं तो जितेंद्र गाला और अंकित गाला द्वारा लिखित टेक्निकल एनालिसिस और कैंडलस्टिक की पहचान बुक जरूर पढ़नी चाहिए। 

आयरन कोंडोर स्ट्रेटेजी क्या है?

जब स्टॉक या अंडरलाइंग एसेट के प्राइस एक रेंज में रहते हैं। तब खरीदे गए ऑप्शंस टाइम डिके के कारण बेकार हो जाते हैं लेकिन आप्शन सेल करने वालों को टाइम डिके का बेनिफिट मिलने के कारण उन्हें ऑप्शन प्रीमियम को रखने की अनुमति मिलती है। 

Iron Condor options trading strategy में प्रॉफिट और लॉस दोनों की लिमिटेड होते हैं। इस ऑप्शन स्ट्रेटेजी में बड़े मार्केट मूव पर दांव लगाने का रिस्क लिए बिना ही लगातार प्रॉफिट कमाने की हाई संभावना रहती है। आयरन कोंडोर एक तटस्थ ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी है। 

जिसमें कम वोलेटाइल मार्केट में प्रॉफिट कमाने के लिए बनाया गया है। इसमें अगल-अलग स्ट्राइक प्राइस के साथ दो कॉल और दो पुट शामिल रहते हैं। आयरन कोंडोर ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी बनाने के लिए स्ट्राइक प्राइस का चयन सावधानीपूर्वक करना चाहिए। 

साथ ही नेट क्रेडिट का ट्रेड लेने से पहले ही आंकलन कर लेना चाहिए। मार्केट ट्रेंड बुलिश या बेयरिश के अनुसार इस स्ट्रेटेजी में बदलाव किया जा सकता है।  

Iron Condor strategy एक न्यूट्रल ऑप्शन ट्रेडिंग रणनीति है। जिसमें चार अलग-अलग ऑप्शन ट्रेड शामिल होते हैं- 
  1. एक आउट-ऑफ-द-मनी (OTM) कॉल ऑप्शन बेचना (Short Call)
  2. एक आउट-ऑफ-द-मनी (OTM) कॉल ऑप्शन खरीदना (Long Call)
  3. एक आउट-ऑफ-द-मनी (OTM) पुट ऑप्शन बेचना (Short Put)
  4. एक आउट-ऑफ-द-मनी (OTM) पुट ऑप्शन खरीदना (Long Put) 
इस स्ट्रेटेजी का उद्देश्य ऑप्शन मार्केट  की low volatility से प्रॉफिट कमाना होता है। जब अंतर्निहित परिसंपत्ति (Underlying Asset) की कीमत दो मध्यवर्ती स्ट्राइक प्राइस के बीच रहती है तो ट्रेडर को अधिकतम प्रॉफिट प्राप्त होता है। 

Iron Condor Strategy के कंपोनेंट्स 

आयरन कोंडोर ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी के घटक (कंपोनेंट्स निम्नलिखित हैं-
  • शॉर्ट कॉल ऑप्शन (Short Call): इसमें ऊँचे स्ट्राइक प्राइस पर कॉल ऑप्शन बेचा जाता है। यदि स्टॉक की कीमत इस स्ट्राइक प्राइस से ऊपर नहीं जाती, तो ऑप्शन ट्रेडर को प्रॉफिट होता है। 
  • लॉन्ग कॉल ऑप्शन (Long Call): इससे भी अधिक स्ट्राइक प्राइस पर कॉल ऑप्शन खरीदा जाता है। यदि स्टॉक की कीमत अप्रत्याशित रूप से बढ़ जा।ती है तो  यह ट्रेडर को सुरक्षा प्रदान करता है।  
  • शॉर्ट पुट ऑप्शन (Short Put): कम स्ट्राइक प्राइस पर पुट ऑप्शन बेचना। यदि स्टॉक की कीमत इस स्ट्राइक प्राइस से नीचे नहीं जाती, तो ट्रेडर को प्रॉफिट होता है।  
  • लॉन्ग पुट ऑप्शन (Long Put): इससे भी कम स्ट्राइक प्राइस पर पुट ऑप्शन खरीदा जाता है। यह ट्रेडर को सुरक्षा प्रदान करता है, यदि स्टॉक की कीमत अप्रत्याशित रूप से गिर जाए।

आयरन कंडोर रणनीति को कैसे लागू करें?

  1. ऑप्शन buy & sell करने के लिए सही स्टॉक या इंडेक्स चुनना चाहिए। 
  2. ऐसे स्टॉक या इंडेक्स का चयन करें, जिसकी वोलैटिलिटी कम हो और रेंज बाउंड मार्केट हो तब आयरन कोंडोर स्ट्रेटेजी को लागू करना चाहिए। 
  3. सही स्ट्राइक प्राइस चुनाव करना चाहिए। यानि दूर के स्ट्राइक प्राइस की Call & Put ध्यानपूर्वक निर्धारित करनी चाहिए।
  4. ऑप्शन की एक्सपायरी डेट को ध्यान में रखते हुए ट्रेड करें। 
  5. संभावित नुकसान को कम करने के लिए उचित हेजिंग स्ट्रेटेजी अपनाकर रिस्क मैनेजमेंट करना चाहिए।
आयरन कोंडोर स्ट्रेटेजी उन ट्रेडर्स के बीच बहुत लोकप्रिय है जो स्टेबल और लो वोलेटाइल मार्केट में भी प्रॉफिट कमाना चाहते हैं। यह एक बुल पुट स्प्रेड और एक बियर कॉल स्प्रेड को जोड़ती है। जिसमें अंडरलाइंग एसेट की एक ऐसी प्राइस रेंज होती है। जिसके अंदर प्राइस घूमता रहता है। जिससे ऑप्शन ट्रेडर्स को Iron Condor strategy से पैसा कमाने का मौका मिलता है। 

इस स्ट्रेटेजी तब लाभ कमाती है, जब अंडरलाइंग स्टॉक या इंडेक्स जैसे निफ्टी या बैंक निफ्टी का प्राइस एक रेंज के भीतर रहता है। जिससे सभी ऑप्शन कॉन्ट्रेक्ट बेकार हो जाते हैं और ट्रेडर्स को प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है। इस स्ट्रेटेजी में रिस्क को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है, जो इसे उन ट्रेडर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है। जो मार्केट के बड़े उतार-चढ़ाव पर दांव लगाए बिना मार्केट से लगातार इनकम कमाना चाहते हैं। 

उम्मीद है, आपको यह आयरन कंडोर ऑप्शंस ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी, रिस्क फ्री प्रॉफिट का रहस्य आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह Iron Condor Option Trading Strategy पर आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। 

डेरिवेटिव मार्केट के बारे में ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारियां प्राप्त करने के लिए इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगे तो कमेंट बॉक्स में Good जरूर लिखें। जिससे मैं भी जान सकूं की कितने लोगों को यह आर्टिकल पसंद आया। 

कोई टिप्पणी नहीं

Jason Morrow के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.