GIFT Nifty or Nifty Gifts: गिफ्ट निफ़्टी या निफ़्टी गिफ्ट क्या है?

By: Manju Chaudhary Jul 8, 2025

GIFT Nifty or Nifty Gifts: एसजीएक्स निफ़्टी को गिफ्ट निफ़्टी नाम दिया गया है क्योंकि अब यह गिफ्ट सिटी जोकि गुजरात में स्थित है। उसमें शिफ्ट हो गया है। यह गिफ्ट सिटी के NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज (NSE IX) में शिफ्ट हो गया है। इसकी वजह से सिंगापुर में कारोबार करने वाले लगभग 7.5 बिलियन डॉलर के सभी डेरिवेटिव कॉन्ट्रेक्ट भारत में शिफ्ट हो गए हैं। जानते हैं- गिफ्ट निफ़्टी या निफ़्टी गिफ्ट क्या है? Gift Nifty ya Nifty Gifts in Share market kya hai?
                                                                                     
Gift Nifty


अगर आप शेयर मार्केट एक्सपर्ट बनना चाहते हैं। तो आप महेशचंद्र कौशिक द्वारा लिखित बुक्स शेयर मार्केट एक्सपर्ट कैसे बनें? जरूर पढ़नी चाहिए।

Gift Nifty या Nifty Gifts क्या है? 

गिफ्ट निफ्टी एक नया डेरिवेटिव इंडेक्स है। जिसे 3 जुलाई, 2023 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) द्वारा GIFT सिटी, गुजरात में अपने इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (IFSC) में लॉन्च किया गया है। गिफ्ट निफ्टी, निफ्टी 50 इंडेक्स पर आधारित एक डॉलर डोमिनेटिड फ्यूचर्स इंडेक्स कॉन्ट्रेट है। यह एनएसई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (IFSC) एक्सचेंज पर ट्रेड होता है। 

Gift Nifty को विदेशी निवेशकों की सुविधा के लिए लॉन्च किया गया है। जिससे वे भारतीय शेयर मार्केट में आसानी से शेयर खरीद और बेच सकें। अभी तक विदेशी निवेशक भारतीय शेयर मार्केट में NSE ( नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ) और BSE ( बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ) के माध्यम से ही ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग कर सकते थे। 

हालाँकि NSE और BSE एक्सचेंज भारत में ही स्थित हैं लेकिन भारतीय शेयर मार्केट की टाइमिंग। दूसरे देशों की बिजनेस टाइमिंग से मैच नहीं होने के कारण विदेशी निवेशकों को भारत में निवेश करने में दिक्क्त आती थी। जिसका फायदा सिंगापुर के SGX Nifty इंडेक्स को मिलता था इसलिए ही GIFT Nifty को लॉन्च किया गया है।

गिफ्ट निफ़्टी को SEBI के द्वारा रेग्युलेट किया जाता है इसलिए जितना प्रोटेक्शन सेबी के द्वारा एनएसई और बीएसई में फ्यूचर्स ट्रेडिंग करने वाले इन्वेस्टर्स को दिया जाता है। उतना ही गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स कॉन्ट्रेक्ट वाले इन्वेस्टर्स को सेबी प्रोटेक्शन देता है। गिफ्ट निफ़्टी में ट्रेडिंग सुबह 6:15 AM से अगले दिन अर्ली सुबह 2:25 PM तक हो रही है। जिसमें दोपहर बाद 4:00 PM से 4:25 PM तक 25 मिनट का ब्रेक का समय निर्धारित है। 

इस तरह गिफ्ट निफ्टी में 21 घंटे प्रभावी रूप से ट्रेडिंग होती है। जिससे इसे ग्लोबल मार्केटस के साथ तालमेल बिठाने में आसानी रहती है। जिससे यह विदेशी इन्वेस्टर्स को कैप्चर करने में सफल रहता है। ऐसे ही कई पॉजिटिव रीजन की वजह से विदेशी निवेशक GIFT Nifty या NIFTY GIFT इंडेक्स में फ्यूचर्स ट्रेडिंग करना पसंद करते हैं। 

गिफ्ट निफ़्टी में कारोबार US Dollar में किया जाता है। जिससे विदेशी इन्वेस्टर्स का विदेशी मुद्रा जोखिम भी  खत्म हो जाता है। गिफ्ट निफ्टी में कारोबार इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर में किया जाता है जो एक टेक्स फ्री एरिया है। इससे विदेशी निवेशकों को ट्रेडिंग से होने वाले प्रॉफिट पर कोई टेक्स नहीं देना पड़ता है।

GIFT Nifty में ट्रेडिंग की विशेषताएँ 

गिफ्ट निफ्टी में ट्रेडिंग के कई फायदे हैं, कुछ फायदे निम्नलिखित हैं- 
  • लिक्विडिटी- गिफ्ट निफ्टी में बहुत बड़ी मात्रा में ट्रेडिंग की जाती है इसलिए यह बहुत लिक्विड है। इसमें हाई ट्रेडिंग वॉल्यूम होता है क्योंकि निफ्टी गिफ्ट में बड़ी मात्रा में बायर और सेलर होते हैं। जिससे इसमें सही प्राइस पर ट्रेड करना आसान होता है। 
  • सुविधा- GIFT Nifty में यूएस डॉलर ( US Dollar ) में कारोबार होता है। जिससे विदेशी निवेशकों के लिए इसमें ट्रेडिंग करना आसान होता है। 
  • रेग्युलेशंस- गिफ्ट सिटी एक एसईजेड है इसलिए इसमें नियमों को काफी सरल बनाया गया है। अतः गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स में विदेशी निवेशकों के लिए ट्रेड करना काफी आसान है। 
  • टेक्स बेनिफिट्स- जो विदेशी निवेशक गिफ्ट निफ्टी में ट्रेडिंग करते हैं उन्हें टेक्स बेनिफिट्स मिलते हैं।
  • लॉन्ग ट्रेड आवर्स- गिफ्ट निफ्टी में एक दिन में, 21 घंटे कारोबार किया जाता है। यानि केवल एक घंटे के लिए ही यह बंद रहता है। इससे विदेशी निवेशकों को अधिक लचीलापन मिलता है। जिससे वे अपनी सुविधा के अनुसार इसमें ट्रेडिंग कर सकते हैं। 
GIFT Nifty या NIFTY GIFT का लॉन्च भारतीय शेयर मार्केट के लिए एक पॉजिटिव डवलपमेंट है। जिससे भारत में अधिक विदेशी निवेश आकर्षित होगा। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को फायदा होगा और भारत में विदेशी निवेश आकर्षित होगा।  


GIFT Niftyमें किस तरह कारोबार होता है?

SGX Nifty 23 पहले लॉन्च हुआ था। जिसमे निफ़्टी इंडेक्स के 50 स्टॉक्स में कारोबार होता है। एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स को विदेशी निवेशक इस्तेमाल करते हैं। यह सिंगापुर में काम करता है और अब यह भारत आ गया है। एसजीएक्स निफ्टी की वेल्युएशन 750 करोड़ रूपये के करीब है। 

यानि कि इसमें हमारे टॉप 50 स्टॉक्स का 20% हिस्सा ट्रेड होता है। NSE और सिंगापुर में एमओयू साइन हुआ है और SGX कनेक्ट कंपनी बनायीं है। इसके तहत अब सिंगापुर में एसजीएक्स इंडिया नाम के सभी ट्रेड अब सिंगापुर से गिफ्ट सिटी, गुजरात में शिफ्ट हो चुके हैं। अब सभी ऑर्डर यहीं से ऑपरेट होते हैं। सिंगापुर का 100% ट्रेडिंग वॉल्यूम अब निफ्टी गिफ्ट में शिफ्ट हो चुका है। 

भारत के ग्लोबल स्टॉक ब्रोकर अब इससे भी अधिक वॉल्यूम जोड़ेगें। GIFT Nifty में चार प्रोडक्ट हैं। जोकि निम्नलिखित हैं- 
  1. निफ्टी 50 
  2. बैंक निफ्टी  
  3. निफ्टी आईटी  
  4. निफ्टी फाइनेंशियल
  5. इसके अलावा स्टॉक्स ऑप्शंस भी हैं। 
जो विदेशी स्टॉक ब्रोकर और सिंगापुर के ब्रोकर एसजीएक्स निफ्टी के लिए काम करते थे। अब भारत के लिए काम कर रहे हैं। जिससे अब भारत को फायदा हो रहा है। GIFT Nifty में विदेशी कंपनियों भी लिस्ट हो सकेंगी। साथ ही भारत की कंपनियां भी इसमें लिस्ट होने लगेंगी। भारत के पड़ोसी देश भी गिफ्ट सिटी से पूँजी जुटा पाएंगे। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज को इसके लिस्ट होने से अगले पांच साल तक 50-50 प्रॉफिट मिलेगा। 

Gift Nifty के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs 

GIFT निफ्टी का क्या मतलब है? 

GIFT निफ्टी, जिसे पहले SGX निफ्टी के नाम से जाना जाता था, गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT सिटी) में NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज (NSE IX) पर ट्रेड किए जाने वाले निफ्टी 50 इंडेक्स फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स का प्रतिनिधित्व करता है। यह अनिवार्य रूप से इंटरनेशनल इन्वेस्टर्स को वैश्विक ट्रेडिंग घंटों के दौरान भारतीय शेयर मार्केट डेरिवेटिव में ट्रेडिंग करने की अनुमति देता है। तब भी जब नियमित भारतीय मार्केट बंद होते हैं।

GIFT निफ्टी में कौन निवेश कर सकता है? 

GIFT Nifty मुख्य रूप से फॉरेन इन्वेस्टर्स और अनिवासी भारतीयों (NRI) के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह उन्हें वैश्विक ट्रेडिंग सेशंस के दौरान भारत के निफ्टी 50 इंडेक्स पर ट्रेडिंग करने की अनुमति देता है। इंडियन ट्रेडर्स आमतौर पर जब भारतीय शेयर मार्केट खुले होते हैं उस दौरान सीधे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर निफ्टी 50 का ट्रेडिंग करते हैं। 

क्या हम GIFT निफ्टी पर भरोसा कर सकते हैं? 

गिफ्ट निफ़्टी के कॉन्ट्रैक्ट्स को इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विस सेंटर्स अथॉरिटी (IFSCA) द्वारा रेग्युलेट किया जाता है। इसके क्लीयरिंग और सेटलमेंट में SGX शामिल रहता है। जो अंतर्राष्ट्रीय विश्वसनीयता को बढ़ाता है। यह ग्लोबल रिस्क मैनेजमेंट स्टैंडर्ड का पालन करता है। 
 
उम्मीद है, आपको यह आर्टिकल गिफ्ट निफ़्टी या निफ़्टी गिफ्ट क्या है? पसंद आया होगा। अगर आपको यह Gift Nifty ya Nifty Gifts in Share market kya hai? आर्टिकल पसंद आये तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। शेयर मार्केट के बारे में ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए आप इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। 

यदि आपके मन में इस आर्टिकल के बारे में कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। आप मुझे फेसबुक पर भी जरूर फॉलो करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ