Indian Stock Market NSE-BSE Holidays: भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में निवेश करने वाले निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि बाजार किस दिन खुला है और किस दिन बंद। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) हर साल अपनी छुट्टियों का कैलेंडर जारी करते हैं। यदि आप भी ट्रेडिंग करते हैं, तो अपनी निवेश रणनीति बनाने से पहले Stock Market Holiday List 2026 पर एक नज़र जरूर डाल लें। आइए जानते हैं- शेयर मार्केट एनएसई और बीएसई में 2026 में होने वाले अवकाश।
                                                                                                                
Indian stock market NSE, BSE holidays list
                                         

आज शेयर बाजार खुला है या बंद? (NSE BSE Holidays Today)

आज यानी 1 मई 2026 (शुक्रवार) को 'महाराष्ट्र दिवस' के उपलक्ष्य में भारतीय शेयर बाजार (NSE और BSE) पूरी तरह बंद हैं। इस दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में कोई कामकाज नहीं होगा।
अगली छुट्टी इसी महीने 28 मई 2026 (गुरुवार) को 'बकरीद' के अवसर पर रहेगी।

इंडिया सांस्कृतिक रूप से बहुत ही रिच देश है, यहाँ पर सभी त्यौहार पूरे देश में अपने धार्मिक विश्वाश के साथ धूमधाम के साथ मनाये जाते है। इंडिया में ज्यादातर त्यौहारों पर स्कूलों, बैंको, सरकारी ऑफिस, सरकारी अस्पतालों और कंपनियों में अवकाश रहता है। इसके साथ ही भारतीय शेयर मार्केट में भी अवकाश रहता है।


शेयर मार्केट में एक्टिव ट्रेडर्स और इंट्राडे ट्रेडर्स को शेयर मार्केट के अवकाश के दिनों के बारे में जानकारी रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि वह रोज मार्केट में काम करते हैं। अतः उनकी सुविधा के लिए ही यह आर्टिकल लिखा गया है। 

NSE तथा BSE दोनों एक्सचेंज के holidays एक सामान ही होते है तथा खुलने तथा बंद होने का समय भी एक ही होता है, दीपावली पर वैसे तो अवकाश रहता है लेकिन महूर्त ट्रेडिंग होती है। जोकि शाम के समय होती है। Indian stock market NSE, BSE Holidays में सप्ताह में पाँच दिन का कार्यदिवस होता है। जोकि सोमवार से शुक्रवार होता है। शनिवार तथा रविवार को वीकेंड का अवकाश रहता है।   

NSE और BSE हॉलीडेज की लिस्ट             

NSE & BSE ने 2026 के लिए शेयर मार्केट की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। शेयर मार्केट ट्रेडिंग हॉलीडेज लिस्ट के अनुसार 14 ट्रेडिंग हॉलीडेज दी गयी हैं। इसमें ध्यान देने वालो बात यह है कि शेयर मार्केट में पड़नी वाली इन छुट्टियों को अक्सर बड़े त्योहारों और बड़े मौकों पर क़िया जाता है।


शेयर मार्केट में वर्ष 2026 में शनिवार और रविवार के अलावा निम्नलिखित दिनों पर ट्रेडिंग बंद रहेगी 2026 में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश निम्नलिखित होंगे-               
तिथिदिनअवसर
01 मई 2026शुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
28 मई 2026गुरुवारबकरीद (Bakri Id)
26 जून 2026शुक्रवारमुहर्रम
14 सितंबर 2026सोमवारगणेश चतुर्थी
02 अक्टूबर 2026शुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर 2026मंगलवारदशहरा
10 नवंबर 2026मंगलवारदिवाली-बलिप्रतिपदा
24 नवंबर 2026मंगलवारगुरु नानक जयंती
25 दिसंबर 2026शुक्रवारक्रिसमस
ये भी जानें- स्टॉक मार्केट में 1000 रूपये में निवेश शुरू करने का आसान तरीका!                                                                                

वीकेंड पर पड़ने वाली छुट्टियां (Weekend Holidays)

2026 में कुछ निम्नलिखित प्रमुख त्योहार शनिवार या रविवार को पड़ रहे हैं इसलिए उनकी अलग से छुट्टी नहीं होगी-
  1. महाशिवरात्रि: 15 फरवरी (रविवार)
  2. ईद-उल-फितर: 21 मार्च (शनिवार)
  3. स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त (शनिवार)
  4. दिवाली लक्ष्मी पूजन: 08 नवंबर (रविवार) - इस दिन शाम को विशेष 'मुहूर्त ट्रेडिंग' होती है।

मुहूर्त ट्रेडिंग 2026 (Muhurat Trading)

दिवाली के शुभ अवसर पर भले ही नियमित बाजार बंद रहता है, लेकिन 8 नवंबर 2026 (रविवार) को शाम के समय एक घंटे के लिए Muhurat Trading का आयोजन किया जाएगा। हिंदू संवत वर्ष की शुरुआत के प्रतीक के रूप में इस सत्र में ट्रेडिंग करना शुभ माना जाता है इसलिए ही इसे महूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है। 

MCX (कमोडिटी मार्केट) की छुट्टी के नियम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के नियम थोड़े अलग होते हैं। कुछ छुट्टियों पर सुबह का सत्र (9:00 AM - 5:00 PM) बंद रहता है, लेकिन शाम का सत्र खुला रहता है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे कमोडिटी ट्रेडिंग के लिए आधिकारिक सर्कुलर जरूर देखें।

निष्कर्ष: शेयर बाजार में सफल ट्रेडिंग के लिए समय का प्रबंधन बहुत जरूरी है। छुट्टियों की जानकारी होने से आप अपनी F&O Expiry और सेटलमेंट को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं। लंबी छुट्टियों (Long Weekends) से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है, इसलिए अपनी पोजीशन को सावधानी से मैनेज करें। 


उम्मीद है, आपको यह Indian Stock Market  NSE-BSE holidays 2026 - Hindi आर्टिकल  जरूर पसंद आया होगा। अगर आपको यह मार्केट एनएसई और बीएसई में 2026 में होने वाले अवकाश आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

आशा है, इस आर्टिकल के द्वारा आपको शेयर मार्केट में होने वाले अवकाश के बारे में पता चल गया होगा। मेरी यही कोशिश रहती है कि जो भी लिखू जानवर्द्धक लिखू। ऐसी ही इन्फॉर्मेशनल पोस्ट पढ़ने के लिए हमारी साइट को सब्स्क्राइब जरूर कीजिये। इस आपके मन में इस आर्टिकल से सम्बन्धित कोई सवाल या सुझाव हो तो  कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। यदि आप धनवान बनना चाहते है तो स्टॉक मार्केट के बारे में जानने के लिए इस साइट के ज्यादा से ज्यादा आर्टिकल पढ़ें। इस साइट पर शेयर मार्केट की सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।