InvITs: अगर आप शेयर बाजार के जोखिम से डरते हैं और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के कम ब्याज से परेशान हैं, तो भारतीय स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट का एक ऐसा विकल्प मौजूद है जो आपको बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स (जैसे हाईवे, पावर ग्रिड, टेलीकॉम टावर) का पार्टनर बना सकता है। इसे InvITs (Infrastructure Investment Trusts) कहते हैं। आसान भाषा में समझते हैं कि InvITs क्या हैं और यह आपके लिए कमाई का जरिया कैसे बन सकता है।
                                                                                      
InvITs (Infrastructure Investment Trusts)

म्यूचुअल फंड भूल जाइए! InvIts से सरकारी मान्यता प्राप्त तरीके से हर महीने होगी फिक्स्ड कमाई, क्या आपने इसमें निवेश किया?

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि मेहनत की कमाई को जब बैंक FD में रखते हैं तो महंगाई उसे खा जाती है? और जब शेयर बाजार में लगाते हैं, तो स्क्रीन पर लाल रंग देखकर दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं? एक आम भारतीय निवेशक आखिर जाए तो कहाँ जाए? अगर मैं आपसे कहूँ कि देश में बन रहे बड़े-बड़े नेशनल हाईवे, चमचमाते पावर ग्रिड और टेलीकॉम टावर्स से होने वाली कमाई का एक हिस्सा सीधे आपके बैंक खाते में आ सकता है, तो क्या आप विश्वास करेंगे? 

जी हां, बिना करोड़ों रुपये लगाए आप देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के "मालिक" बन सकते हैं और हर महीने या तिमाही में एक तय पैसिव इनकम (Passive Income) पा सकते हैं। इस जादुई और सुरक्षित निवेश विकल्प का नाम है— InvITs (Infrastructure Investment Trusts)। आइए इस विस्तृत लेख में समझते हैं कि कैसे यह छोटा सा कदम आपकी वित्तीय चिंता को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है। 

ये भी पढ़ें- REITs में Investing से बिना जमीन खरीदे रियल एस्टेट से हर महीने कमाई?

आज के समय में हर व्यक्ति अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश के रास्ते तलाश रहा है। लेकिन पारंपरिक विकल्प जैसे फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अब केवल 6% से 7% का रिटर्न दे रहे हैं। अगर इसमें से हम भारत की औसत महंगाई दर (Inflation Rate) को घटा दें तो असल में आपकी जेब में कुछ नहीं बचता। दूसरी तरफ, स्टॉक मार्केट (Stock Market) में सीधे निवेश करना हर किसी के बस की बात नहीं है; वहां एक झटके में पूंजी साफ होने का डर रहता है।

ऐसे में सवाल उठता है, क्या कोई ऐसा रास्ता है जहां जोखिम (Risk) म्यूचुअल फंड से कम हो और रिटर्न (Return) फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा? इसका सीधा और सटीक जवाब है InvITs (इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट)। यह भारत सरकार और सेबी (SEBI) द्वारा विनियमित एक ऐसा साधन है, जो विशेष रूप से उन लोगों के लिए बनाया गया है। जो बिना किसी झंझट के हर महीने या हर तीन महीने में एक फिक्स्ड इनकम की उम्मीद करते हैं। 

ये भी जानें- 10 रूपये का शेयर बनेगा 1000 का? जानिए Multibagger Stocks खोजने का गुप्त फार्मूला!

InvITs क्या है? (What is Infrastructure Investment Trust in Hindi)

सरल और आम बोलचाल की भाषा में समझें तो InvIT (इनविट) एक तरह का म्यूचुअल फंड ही है लेकिन इसका काम करने का तरीका और निवेश का क्षेत्र बिल्कुल अलग होता है। जहाँ एक सामान्य म्यूचुअल फंड आपके पैसे को अलग-अलग कंपनियों के शेयरों (जैसे रिलायंस, टीसीएस, इन्फोसिस) में लगाता है। वहीं InvIT आपके पैसे को केवल और केवल देश के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में निवेश करता है।
ये प्रोजेक्ट्स कुछ भी हो सकते हैं, जैसे-
  • सड़कें और नेशनल हाईवे (जहां से टोल टैक्स वसूला जाता है)
  • बिजली ट्रांसमिशन लाइन्स (जो राज्यों में बिजली पहुंचाती हैं)
  • टेलीकॉम टावर्स और फाइबर ऑप्टिक केबल्स (जैसे जियो या एयरटेल के टावर)
  • रेलवे और मेट्रो प्रोजेक्ट्स
  • रिन्यूएबल एनर्जी (सौर और पवन ऊर्जा) के प्लांट्स
इसे एक आसान उदाहरण से समझते हैं, जैसे मेरठ से प्रयागराजके बीच नया गंगा एक्सप्रेसवे बना है। इस एक्सप्रेसवे को बनाने में हजारों करोड़ रुपये का खर्च आया। अब इस हाईवे से अगले 20-30 सालों तक जो भी गाड़ियां गुजरेंगी, वे टोल टैक्स (Toll Tax) देंगी। एक आम इंसान के तौर पर आप अकेले इस हाईवे को नहीं खरीद सकते। लेकिन एक InvIT कंपनी इस हाईवे को खरीद लेती है या इसका कॉन्ट्रैक्ट ले लेती है। 

 तो यदि आप उस InvIT में ₹10,000 निवेश करते हैं, तब आप भी उस हाईवे के एक छोटे से हिस्सेदार बन जायँगे। अब उस टोल से होने वाली कमाई का एक बड़ा हिस्सा सीधे आपके बैंक खाते में डिविडेंड (लाभांश) के रूप में भेजना शुरू कर दिया जायेगा। इनविट से पैसे कमाने का यही तरीका है। 

InvIT का ढांचा: यह अंदर से कैसे काम करता है?

SEBI के नियमों के अनुसार, हर InvIT के पीछे मुख्यतः निम्नलिखित 4 पिलर होते हैं-
  1. स्पॉन्सर (Sponsor): यह वह कंपनी होती है जो InvIT की शुरुआत करती है। आमतौर पर ये बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियां होती हैं (जैसे- L&T, NHAI, या PowerGrid)। ये अपने चालू प्रोजेक्ट्स को ट्रस्ट को ट्रांसफर करती हैं।
  2. ट्रस्टी (Trustee): यह एक स्वतंत्र संस्था होती है (आमतौर पर कोई बैंक या वित्तीय संस्थान) जिसका काम यह देखना होता है कि निवेशकों का पैसा सुरक्षित है या नहीं और क्या काम सेबी के नियमों के मुताबिक हो रहा है।
  3. इन्वेस्टमेंट मैनेजर (Investment Manager): यह विशेषज्ञों की एक टीम होती है जो यह तय करती है कि ट्रस्ट का पैसा कहाँ निवेश करना है और कौन सा नया हाईवे खरीदना है और ऑपरेशंस को कैसे संभालना है।
  4. प्रोजेक्ट मैनेजर (Project Manager): इसका काम जमीन पर जाकर प्रोजेक्ट की देखरेख करना होता है— जैसे सड़क की मरम्मत कराना, टोल बूथ को सुचारू रूप से चलाना आदि।

सबसे बड़ा आकर्षण: 90% कमाई बांटने का SEBI का नियम

InvITs को भारतीय बाजार में सबसे अनोखा और आकर्षक जो चीज बनाती है, वह है सेबी (SEBI) का एक सख्त नियम। SEBI का अनिवार्य नियम है कि किसी भी InvIT को अपने ऑपरेशंस और प्रोजेक्ट्स से होने वाली कुल शुद्ध कमाई (Net Cash Flows) का कम से कम 90 प्रतिशत हिस्सा अपने यूनिट होल्डर्स (यानी निवेशकों) के बीच डिविडेंड या ब्याज के रूप में बांटना ही होगा। 

इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट इस पैसे को अपने पास दबाकर नहीं रख सकते। इसी नियम के कारण, InvITs में निवेश करने वाले लोगों को हर साल एक बेहतरीन और सुनिश्चित कैश फ्लो मिलता रहता है।

InvITs में निवेश करने के 5 फायदे

अगर आप अब भी सोच रहे हैं कि आपको अपना पैसा पारंपरिक साधनों से निकालकर यहाँ क्यों लगाना चाहिए।  तो इसके निम्नलिखित फायदों पर नजर डालें-

महंगाई को मात देने वाला रिटर्न (Beat Inflation): भारत में वर्तमान में वास्तविक रिटर्न (Real Rate of Return) नकारात्मक या बहुत कम है। लेकिन अच्छे इनविट का ऐतिहासिक ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि वे 8% से लेकर 12% तक का सालाना रिटर्न आसानी से दे देते हैं। यह रिटर्न दो रूपों में आता है: पहला— समय-समय पर मिलने वाला डिविडेंड, और दूसरा— ट्रस्ट की यूनिट की कीमत में होने वाली बढ़ोतरी (Capital Appreciation)।

कम रिस्क व् स्टेबिल्टी (Low Risk & Stability): स्टार्टअप या नई कंपनियों के शेयरों की तरह इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स रातों-रात बंद नहीं होते। लोग सड़कों पर चलना बंद नहीं करेंगे, न ही बिजली का इस्तेमाल बंद होगा। इसलिए, इन प्रोजेक्ट्स से होने वाली आय बेहद स्थिर और अनुमानित होती है।

छोटी पूंजी से शुरुआत (Affordable Asset Ownership): शुरुआती दिनों में InvITs में न्यूनतम निवेश की सीमा ₹1 लाख या ₹50,000 हुआ करती थी। जिससे आम लोग दूर रहते थे लेकिन अब SEBI ने इस नियम को पूरी तरह बदल दिया है। आज आप किसी भी सामान्य शेयर की तरह InvIT की सिर्फ 1 यूनिट भी खरीद सकते हैं। जिसकी कीमत कुछ सौ या हजार रुपये हो सकती है।

लिक्विडिटी की सुविधा (High Liquidity): कई लोगों को लगता है कि इंफ्रास्ट्रक्चर में पैसा लगाने का मतलब है कि पैसा सालों के लिए ब्लॉक हो गया लेकिन ऐसा नहीं है। भारत के प्रमुख InvITs नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्टेड हैं। आप अपने मोबाइल ऐप (जैसे ज़ेरोधा, ग्रो एंजेल वन) के जरिए इन्हें जब चाहें खरीद और बेच सकते हैं।

पारदर्शिता और सुरक्षा (Transparency & Regulation): चूंकि ये सीधे SEBI के कड़े नियमों के तहत काम करते हैं इसलिए इनमें किसी भी तरह के घोटाले या धोखाधड़ी की संभावना न के बराबर होती है। हर तिमाही में इन्हें अपनी वित्तीय रिपोर्ट सार्वजनिक करनी होती है।

InvITs के नुकसान और जोखिम 

एक जिम्मेदार और समझदार निवेशक वही है जो किसी भी जगह पैसा लगाने से पहले उसके जोखिमों को अच्छी तरह समझ ले। InvITs में भी कुछ निम्नलिखित अंतर्निहित जोखिम होते हैं-

ट्रैफिक और उपयोग का जोखिम (Operational/Traffic Risk): अगर किसी विशिष्ट हाईवे पर टोल कलेक्शन अचानक कम हो जाता है (जैसे किसी वैकल्पिक मार्ग के बन जाने के कारण), तो उस इनविट की इनकम प्रभावित होगी। इसका सीधा असर आपके मिलने वाले डिविडेंड पर पड़ेगा।

ब्याज दरों में बदलाव (Interest Rate Sensitivity): जब रिजर्व बैंक (RBI) देश में ब्याज दरों को बहुत अधिक बढ़ा देता है, तो सरकारी बॉन्ड्स और FD भी आकर्षक लगने लगते हैं। ऐसे समय में निवेशक इनविट से पैसा निकालकर वहां ले जाते हैं, जिससे InvITs की यूनिट प्राइज गिर सकती है।

लिक्विडिटी की कमी (Trading Volume Risk): भले ही ये शेयर बाजार पर लिस्टेड होते हैं लेकिन लार्ज कैप स्टॉक्स जैसे रिलायंस या टाटा के शेयरों की तुलना में इनमें रोज होने वाली ट्रेडिंग वॉल्यूम (खरीद-बिक्री की संख्या) काफी कम होती है। अतः बहुत बड़ी रकम को अचानक से बेचना कभी-कभी थोड़ा समय ले सकता है।

टैक्स के नियम (Taxation Complexity): InvITs से होने वाली कमाई पर टैक्स के नियम थोड़े पेचीदा हैं। इससे मिलने वाले रिटर्न को तीन भागों में बांटा जाता है: डिविडेंड, ब्याज, और कैपिटल गेन्स। इनमें से कुछ हिस्से पर आपको अपने टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स देना होता है, जबकि कुछ हिस्सा टैक्स-फ्री भी हो सकता है। निवेश करने से पहले अपने सीए (CA) से सलाह जरूर लें।

InvITs बनाम म्यूचुअल फंड बनाम रीट्स

अक्सर लोग इस बात को लेकर भ्रमित हो जाते हैं कि उन्हें म्यूचुअल फंड चुनना चाहिए, REITs या InvITs। इस तालिका के माध्यम से सब कुछ क्रिस्टल क्लियर हो जाएगा-

विशेषताInvITs (इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट)REITs (रियल एस्टेट ट्रस्ट)Mutual Funds (म्यूचुअल फंड)
पैसा कहाँ जाता है?हाईवे, पावर ग्रिड, टावरकमर्शियल ऑफिस, मॉल, होटलकंपनियों के शेयर्स और बॉन्ड्स
कमाई का मुख्य जरियाटोल टैक्स और बिजली का किरायादुकानों और ऑफिसों का किरायाशेयर की कीमतों में बढ़त
डिविडेंड का नियम90% शुद्ध लाभ बांटना अनिवार्य90% शुद्ध लाभ बांटना अनिवार्यफंड मैनेजर की इच्छा पर निर्भर
जोखिम का स्तरमध्यम (स्थिर आय)मध्यम (मार्केट रेंट पर निर्भर)उच्च से मध्यम (बाजार के अधीन)

भारत के कुछ प्रमुख InvITs

भारतीय शेयर बाजार में वर्तमान में कई इनविट ट्रेड कर रहे हैं। यहाँ कुछ सबसे लोकप्रिय और बड़े नाम दिए जा रहे हैं जिन्हें आप ट्रैक कर सकते हैं-
  • PowerGrid Infrastructure Investment Trust (PGInvIT): यह भारत सरकार की महारत्न कंपनी पावरग्रिड द्वारा प्रायोजित है। इसका मुख्य काम बिजली ट्रांसमिशन लाइनों की देखरेख करना है। यह सबसे सुरक्षित माना जाता है क्योंकि बिजली की मांग कभी कम नहीं होने वाली।
  • IndiGrid Trust (India Grid Trust): यह देश का पहला प्राइवेट सेक्टर का पावर ट्रांसमिशन InvIT है। इसका ट्रैक रिकॉर्ड पिछले कई सालों से लगातार और स्थिर डिविडेंड देने का रहा है।
  • National Highways Infra Trust (NHAI InvIT): इसे सीधे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा प्रमोट किया जाता है। इसके पास देश के सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्गों का पोर्टफोलियो है, जिससे टोल की बंपर कमाई होती है।
नोट: यह कोई सीधे निवेश की सलाह नहीं है। किसी भी ट्रस्ट में पैसा लगाने से पहले खुद रिसर्च करें या वित्तीय सलाहकार से बात करें।

InvITs में निवेश कैसे करें?

यदि आप तय कर चुके हैं कि आपको अपनी कुल पूंजी का एक छोटा हिस्सा (जैसे 5% से 10%) InvITs में लगाना है, तो इसकी प्रक्रिया बहुत सरल है-
  1. सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपके पास एक सक्रिय Demat  Account (जैसे Zerodha, Groww, Upstox आदि पर) हो।
  2. अपने ट्रेडिंग ऐप में लॉगिन करें।
  3. सर्च बार में जाकर ऊपर बताए गए किसी भी InvIT का नाम टाइप करें (उदाहरण के लिए: "INDIGRID" या "PGINVIT")।
  4. आपके सामने उसकी वर्तमान यूनिट प्राइस आ जाएगी। 'BUY' बटन पर क्लिक करें।
  5. जितनी यूनिट्स आप खरीदना चाहते हैं, वह संख्या दर्ज करें और आर्डर प्लेस कर दें।
बस! आप आधिकारिक रूप से भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में एक भागीदार बन चुके हैं। अब जब भी यह ट्रस्ट डिविडेंड घोषित करेगा। वह पैसा सीधे आपके उसी बैंक खाते में आ जाएगा जो आपके डिमैट अकाउंट से लिंक है।

InvITs से अधिकतम मुनाफा कमाने के लिए क्या करें?

  • पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करें: अपना सारा पैसा किसी एक ही InvIT में न लगाएं। कुछ हिस्सा पावर सेक्टर वाले ट्रस्ट में रखें और कुछ हिस्सा रोड/हाईवे वाले ट्रस्ट में।
  • डिविडेंड हिस्ट्री चेक करें: निवेश करने से पहले पिछले 3-4 वर्षों का इतिहास देखें कि क्या उस ट्रस्ट ने लगातार साल में 2 से 4 बार डिविडेंड दिया है या नहीं।
  • लंबी अवधि का नजरिया रखें: InvITs उन लोगों के लिए नहीं है जो आज पैसा लगाकर अगले महीने डबल करना चाहते हैं। यहाँ असली ताकत कंपाउंडिंग और लगातार मिलने वाले ब्याज की है इसलिए कम से कम 3 से 5 साल के लिए निवेश करें।
निष्कर्ष: क्या आपको InvITs में निवेश करना चाहिए? InvITs (Infrastructure Investment Trusts) भारतीय वित्तीय बाजार का एक बेहतरीन और आधुनिक आविष्कार है। यह उन सभी नौकरीपेशा लोगों, रिटायर्ड सीनियर सिटीजन्स और गृहणियों के लिए एक वरदान की तरह है जो शेयर मार्केट की रोज-रोज की उठापटक से दूर रहकर एक "तय और सुरक्षित रेगुलर इनकम" चाहते हैं। यह आपको देश की तरक्की के साथ-साथ अमीर बनने का मौका देता है।

अपनी जेब और रिस्क लेने की क्षमता के अनुसार शुरुआत हमेशा छोटी रकम से करें, चीजों को समझें और फिर धीरे-धीरे अपना निवेश बढ़ाएं। याद रखिए, समझदारी से किया गया निवेश ही सुनहरे कल की चाबी है!

FAQs - अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

प्रश्न 1: क्या InvITs पूरी तरह से सुरक्षित हैं?
उत्तर: कोई भी वित्तीय साधन 100% रिस्क-फ्री नहीं होता। लेकिन चूंकि ये SEBI द्वारा रेगुलेटेड होते हैं और इनके पास वास्तविक संपत्तियां (हाईवे, ग्रिड) होती हैं इसलिए ये सामान्य इक्विटी शेयरों की तुलना में काफी सुरक्षित माने जाते हैं।

प्रश्न 2: InvIT से साल में कितनी बार कमाई (डिविडेंड) होती है?
उत्तर: ज्यादातर बड़े InvITs साल में चार बार (हर तिमाही या Quarterly) अपने निवेशकों को डिविडेंड या ब्याज का भुगतान करते हैं।

प्रश्न 3: क्या आम लोग भी InvIT खरीद सकते हैं?
उत्तर: जी हाँ, अब नियमों में बदलाव के बाद कोई भी रिटेल निवेशक अपने सामान्य डिमैट अकाउंट के जरिए स्टॉक एक्सचेंज से मात्र एक यूनिट भी खरीद सकता है। 

उम्मीद है, आपको यह InvITs क्या हैं? Infrastructure Investment Trusts में निवेश कैसे करें, फायदे और नुकसान आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। शेयर मार्केट के बारे में ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारियां प्राप्त करने के लिए moneymarkethindi.com को जरूर सब्स्क्राइब करें। क्या आप भी इनविट में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं कमेंट करके जरूर बताएं।