शेयर मार्केट के बारे में ऐसा कहा जाता है की यहां केवल पाँच प्रतिशत लोग ही पैसा कमा पाते हैं। बाकी 95% लोग नुकसान उठाते हैं। सभी लोग शेयर मार्केट में पैसा कमाने के लिए ही आते हैं लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाते हैं। इसके बहुत से कारण है, इस आर्टिकल में उन्हीं कारणों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है।
यदि आप शेयर बाजार से पैसा कमाना चाहते है तो कोई जरूरी नहीं है कि आप बड़ी रकम से ही शुरुआत करें। stock market में छोटी रकम से शुरुआत करके भी बहुत पैसा कमाया जा सकता है। शेयर बाजार के सबसे बड़े investor राकेश झुनझुनवाला साहब ने भी केवल पाँच हजार रूपये से stock market में निवेश की शुरुआत की थी।
ये भी जानें- सुपरट्रेंड इंडिकेटर से स्टॉक्स ट्रेडिंग कैसे करें?
शेयर बाजार में बड़ा पैसा बनाने के लिए, आपको शेयर बाजार के बेसिक नियमों का पालन करना होगा। ज्यादातर बड़े निवेशक बेसिक नियमों (निवेश मंत्रों) का ही पालन करते है। ये money mantra आपकी छोटी रकम को करोड़ों रूपये में बदल सकते है।
अगर आप शेयर मार्केट से वेल्थ क्रिएट करने के लिए सच में गंभीर प्रयास करना चाहते हैं तो आपको मशहूर अमेरिकी निवेशक वारेन बफेट ने stock market से अपना एम्पायर कैसे खड़ा किया अवश्य जानना चाहिए। इसके लिए आप मैं वारेन बफे बोल रहा हूँ बुक पढ़ सकते हैं।
Stock Market कैसे काम करता है?
- कंपनी का विकास: यदि कंपनी अपने सेल्स, मुनाफा और बिजनेस नेटवर्क को बढ़ाती है, तो समय के साथ उसके शेयर की कीमत (Share Price) में बढ़ोतरी होती है।
- Dividend: कंपनियां अपने शुद्ध लाभ का एक हिस्सा अपने शेयरधारकों को डिविडेंड के रूप में भी बांटती हैं।
नए इन्वेस्टर्स द्वारा शुरुआत में होने वाली 3 बड़ी गलतियां
- दूसरों की टिप पर भरोसा करना, टेलीग्राम ग्रुप्स या सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के कहने पर बिना सोचे-समझे Penny Stocks में पैसा लगाना।
- बिना स्टॉप लॉस के काम करना, जब कोई शेयर गिरता है, तो इस उम्मीद में बैठे रहना कि "कभी तो बढ़ेगा" और अपना पूरा कैपिटल गंवा बैठना।
- पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन न करना, सारा पैसा सिर्फ एक ही सेक्टर (जैसे केवल आईटी या केवल बैंकिंग) में लगा देना।
स्टॉक मार्केट के अमूल्य Money Mantras
शेयर बाज़ार में टिके रहने और लंबी अवधि में Compounding का जादू देखने के लिए निम्नलिखित सुनहरे नियमों को अपने जीवन में अपनाएं-
मंत्र 1: पहले सुरक्षा, फिर निवेश (Emergency Fund Rules): बाज़ार में अपना एक भी रुपया लगाने से पहले अपने 6 महीने के पारिवारिक खर्चों के लिए Emergency Fund अलग रखें (इसे बैंक FD या लिक्विड म्यूचुअल फंड में रख सकते हैं)। जब तक आपकी बुनियादी ज़रूरतें सुरक्षित नहीं होंगी, आप गिरावट के समय घबराकर अपने शेयर घाटे में बेच देंगे।
मंत्र 2: कंपाउंडिंग की ताकत को समझें (The Magic of Compounding): अल्बर्ट आइंस्टीन ने कंपाउंडिंग को दुनिया का आठवां अजूबा कहा था।
Total Value = P × (1 + r)t
यहाँ समय (t) सबसे महत्वपूर्ण कारक है। अगर आप 25 वर्ष की उम्र से रोजाना केवल ₹100 (यानी ₹3,000 प्रति माह) किसी अच्छे निफ्टी 50 इंडेक्स फंड (12%-15% संभावित सालाना रिटर्न) में लगाते हैं, तो 55 की उम्र तक यह राशि ₹1 करोड़ से भी अधिक हो सकती है।
ये भी जानें- NSE-BSE पर बदला F&O ट्रेडिंग का तरीका
मंत्र 3: Value Investing Mantra: सही कीमत पर stock खरीदें, कोई कंपनी कितनी भी अच्छी क्यों न हो, अगर आप उसका शेयर बेहद महंगी कीमत (Overvalued) पर खरीदेंगे, तो आपको लंबे समय तक कम रिटर्न मिलेगा। हमेशा कंपनी का P/E Ratio (Price to Earnings) और P/B Ratio देखकर ही निवेश का निर्णय लें।
मंत्र 4: Fear and Greed Balance: इमोशनल अनुशासन बनाए रखें, महान निवेशक वॉरेन बफे का प्रसिद्ध कथन है- "जब बाकी सब लालची हो रहे हों तब डरिए, और जब बाज़ार में सब डरे हुए हों तब लालची बनिए।" जब बाज़ार क्रैश होता है (जैसे 2020 का कोविड क्रैश या वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता), तो वह गुणवत्ता वाले शेयरों को डिस्काउंट पर खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका होता है। आपको बफे का मार्जिन ऑफ सेफ्टी फार्मूला का पालन जरूर करना चाहिए।
मंत्र 5: एसेट एलोकेशन और डायवर्सिफिकेशन (Don't Put All Eggs in One Basket): अपने पोर्टफोलियो को अलग-अलग सेक्टर और एसेट क्लास में बांटें। एक कम्पनी के stocks में पूरा पैसा invest न करे, कभी भी एक कम्पनी या सेक्टर के stocks में पूरा पैसा नहीं इन्वेस्ट नहीं करना चाहिए क्योंकि यदि उस कम्पनी या सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है इसलिए आप जो रकम invest करना चाहते है। उसका कुल 10 % ही एक कम्पनी के शेयरो में निवेश करना चाहिए।
बाकी दूसरी कंपनियों या सेक्टर में उसी अनुपात में invest करना चाहिए। Mutual Funds इससे आपका investment diversified हो जायेगा। जिससे आपका जोखिम कम हो जायेगा।
| एसेट प्रकार (Asset Class) | उदाहरण | मुख्य लाभ |
| लार्ज-कैप शेयर (Large Cap) | TCS, HDFC Bank, Infosys | स्थिरता और कम जोखिम |
| मिड/स्मॉल-कैप शेयर | Polycab, Dixon Tech | उच्च विकास (High Growth) |
| इंडेक्स फंड/ETF | Nifty 50 ETF, Sensex ETF | बाज़ार का औसतन सुरक्षित रिटर्न |
| गोल्ड / फिक्स्ड इनकम | Sovereign Gold Bond, Debt Funds | बाज़ार में गिरावट के समय सुरक्षा |
मंत्र 6: रिसर्च पर ध्यान दें, खबरों पर नहीं: दैनिक समाचार या बाज़ार में फैलने वाली अफवाहों पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें। शेयर के दाम में रोज 1-2% का उतार-चढ़ाव होना स्वाभाविक है। कंपनी के बुनियादी आंकड़ों (Fundamental Analysis) पर भरोसा रखें।
मंत्र 7: अपनी गलतियों से सीखें और ट्रेडिंग डायरी बनाएं: जब भी आप किसी शेयर को खरीदें या बेचें, तो एक डायरी या एक्सेल शीट में उसका कारण दर्ज करें। इससे आपको भविष्य में समझ आएगा कि कौन सी रणनीति आपके लिए सही काम कर रही है और कहाँ सुधार की गुंजाइश है।
ये भी जानें- वॉरेन बफेट के ये 5 नियम आपको करोड़पति बना सकते हैं!
मंत्र 8: सही वक्त का इंतजार न करें: शेयर बाजार में निवेश करने के लिए सही समय का इंतजार नहीं करना करना चाहिए। जब भी अच्छी कम्पनी के stocks सही कीमत पर मिल रहे हों। तभी investing शुरू कर देना चाहिए। भले ही उस समय stock market में गिरावट चल रही हो, तब भी घबराना नहीं चाहिए। रिटेल investor सही समय के इंतजार में सही तरीके से इन्वेस्ट नहीं कर पाते तथा जब बाजार peak पर होता है। तब बाजार की चाल को देख कर ऊँचे स्तरों पर स्टॉक मार्केट में रकम invest करके फँस जाते है। जिससे उन्हें प्रॉफिट नहीं हो पाता इसलिए कभी भी भावनाओं में बहकर शेयर बाजार में निवेश नहीं करना चाहिए।
मंत्र 9. एक साथ पूरा पैसा न लगायें: Stock market हमेशा ऊपर-नीचे होता रहता है इसलिए कभी भी एक साथ पूरी रकम share bazaar में नहीं लगानी चाहिए। रकम को कई हिस्सों में बाँटकर कुछ समय के अंतराल पर धीरे-धीरे बाजार में इन्वेस्ट करना चाहिए। गिरते हुए बाजार में भी निवेश जारी रखना चाहिए। इससे investment cost कम हो जाती है। यह एक बहुत अच्छा money mantra for stock market है।
मंत्र 10: दूसरों की देखकर पैसा न लगायें: यह सबसे महत्वपूर्ण money mantra है, Stock market के लिए आपको कभी भी दूसरों के कहने पर या देखकर बाजार में पैसा नहीं लगाना चाहिए क्योंकि अंधानुकरण हमेशा नुकसानदायक होता है। प्रसिद्ध निवेशक Warren Buffett भी कहते हैं - कि जब दूसरे बेच रहे हो तब आपको लालची होना चाहिए। यानि कि stocks खरीदने चाहिए तथा जब दूसरे लोग लालच कर रहे हो, तब आपको सतर्क हो जाना चाहिए
मंत्र 11: Stocks की value देखें कीमत नहीं: कभी भी किसी शेयर की कीमत देखकर उसमे पैसा नहीं लगाना चाहिए। हमेशा कम्पनी का प्रदर्शन तथा वेल्यू देखकर उसमे invest करना चाहिए। यदि कम्पनी का ग्रोथ अच्छा है तथा कम्पनी में corporate governance है। तो कम्पनी का शेयर, मार्केट के उतार-चढ़ाव (volatility) में भी अच्छा प्रदर्शन करेगा।
मंत्र 12: Dividend देने वाली Companies में invest करें: Dividend देने वाली कंपनियों के पास नगदी की कोई कमी नहीं होती। Cash surplus कंपनियों का प्रदर्शन अच्छा रहता है। अतः भविष्य में cash rich कंपनियों के शेयर के भाव बढ़ने की उम्मीद ज्यादा रहती तथा ये समय-समय पर dividend भी देती रहती है। इन्ही वजहों से डिविडेंट देने वाली कम्पनियो में investment अच्छा रहता है।
मंत्र13: अधिक कर्ज वाली कंपनियों में invest न करें: कभी भी अधिक कर्ज वाली कम्पनियो के शेयर नहीं खरीदने चाहिए क्योंकि अधिक कर्ज वाली कंपनियों के पास नगदी की कमी होती है। जिससे उन्हें सुचारु रूप से कार्य करने में दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। ऐसी कंपनियों की ज़्यदातर इनकम कर्ज के ब्याज को चुकाने में ही खर्च हो जाती है इसलिए कम्पनी अच्छी ग्रोथ हासिल नहीं कर पाती।
मंत्र 14: एक साथ पूरा पैसा invest न करें: Stock market कभी भी एक ही दिशा में नहीं चलता है। ये कभी ऊपर की तरफ तथा कभी नीचे की तरफ चलता है। डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट आप जब भी किसी कंपनी stocks में निवेश करने का निर्णय लें। तो उस रकम को कई हिस्सों में बाँटकर कुछ महीने के अंतराल पर पर धीरे-धीरे पैसा invest करना चाहिए क्योंकि जब शेयर बाजार नीचे होगा उस समय खरीदे गए stocks की वजह से आपकी average cost कम हो जाएगी तथा प्रॉफिट अधिक होगा।
मंत्र 15: Stock market रूमर्स पर ध्यान नहीं देना चाहिए: शेयर बाजार में अफवाहें भी खूब उड़ती है इसलिए अफवाओं पर ध्यान नहीं देना चाहिए। दिग्गज निवेशक राकेश झुनझनवाला कहते है -कि stocks में निवेश करने के बाद जल्दी-जल्दी उसके भाव को नहीं देखना चाहिए। उसे कुछ समय के लिए छोड़ देना चाहिए। कभी भी कम समय में ज्यादा रिटर्न का लालच नहीं करना चाहिए। 20 -25 %सालाना रिटर्न भी काफी अच्छा मन जाता है।
मंत्र 16: Long term Investment करें: शेयर बाजार में जितने कम समय के लिए पैसा लगते है। उतना ही ज्यादा जोखिम बढ़ जाता है इसलिए money mantra for stock market ये है कि आपको कम से कम तीन साल के लिए या इससे भी ज्यादा समय के लिए शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करना चाहिए। SIP इस तरह आप छोटी रकम शेयर बाजार में invest करके लाखों रूपये भी कमा सकते है।
फंडामेंटल और टेक्निकल एनालिसिस का सही मिश्रण
- Fundamental Analysis
- Technical Analysis
Risk Management और स्टॉप लॉस स्ट्रेटेजी
- 1% का नियम (The 1% Rule), कभी भी किसी एक ट्रेड में अपनी कुल पूँजी (Capital) का 1% से अधिक का जोखिम न लें।
- Stop-Loss का अनिवार्य इस्तेमाल, Intraday या स्विंग ट्रेडिंग करते समय हमेशा सिस्टम में स्टॉप लॉस ऑर्डर लगाकर रखें।
- Risk to Reward Ratio: हमेशा कम से कम 1:2 का रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो रखें। यानी अगर आप ₹10 का नुकसान उठाने को तैयार हैं, तो संभावित मुनाफा कम से कम ₹20 होना चाहिए।

1 टिप्पणियाँ
nice post brother.
जवाब देंहटाएंआपका सवाल या राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है। 😊
इस पोस्ट से जुड़ा कोई सवाल, अनुभव या सुझाव है तो नीचे Comment में जरूर लिखें।
हम आपके सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे।