BSE SENSEX: बीएसई सेंसेक्स की सबसे कीमती कंपनियों के बारे में जानें

बीएसई सेंसेक्स इंडिया में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE India) का बेंचमार्क इंडेक्स है। यह बीएसई स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट, 30 अच्छी तरह से स्थापित कंपनियों को ट्रेक करता है। सेंसेक्स में शामिल कंपनियाँ  वित्तीय रूप से स्ट्रांग होती हैं। साथ ही इन कंपनियों का मार्केट केपेटलाइजेशन बहुत ज्यादा होता है। 

S&P BSE SENSEX फ्री-फ्लोट-मार्केट वेटेड इंडेक्स है। यह मार्केट में अपनी हिस्सेदारी को दर्शाता है। फ्री फ्लोट पद्धति स्टॉक मार्केट इंडेक्स में शामिल अंडरलाइंग कंपनियों की मार्केट केपेटलाइजेशन की गणना करने की एक विधि है। आइए विस्तार से जानते हैं- बीएसई सेंसेक्स में सबसे कीमती कंपनियाँ कौन-कौन सी हैं? Index S&P BSE SENSEX In Hindi.
                                                                                        
S&P BSE SENSEX


यदि आप शेयर मार्केट में सफल होना चाहते हैं तो आपको सौरभ मुखर्जी द्वारा लिखित बुक शेयर बाजार के सक्सेस मंत्र बुक जरूर पढ़नी चाहिए। 

S&P बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स क्या है?

बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व करने वाली कंपनियां शामिल हैं। इसमें BSE India स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कंपनियों में से 30 सबसे बड़ी कंपनियाँ शामिल हैं। ये कंपनियां भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न सेक्टर्स का प्रतिनिधित्व करती हैं। 

1 जनवरी 1986 से लगातार प्रकाशित किया जा रहा है। S&P BSE SENSEX Index को भारत के घरेलू शेयर मार्केट में की पल्स माना जाता है। इसे 11 अप्रैल 1979 को सेंसेक्स का आधार 100 था। इसका आधार वर्ष 1978 -79 माना जाता है। 25 जुलाई 2001 को इसका डॉलर लिंक्ड संस्करण DOLLEX 30 लॉन्च किया गया। 

BSE पास स्टॉक्स को रिव्यु करने के कुछ मैथड हैं। जिनसे Share market की वर्तमान स्थिति को दर्शाने के लिए इसकी संरचना को सुधारा जाता है। सेंसेक्स इंडेक्स को फ्री फ्लोट मार्केट कैपेटलाइजेशन मैथड से कैलकुलेट किया जाता है। यह शेयर मार्केट केपेटलाइज़ेशन मैथड का एक प्रकार है। 

फ्री फ्लोट में वो stocks आते हैं, जो मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए उपलब्ध होते हैं। इसे इस तरह भी समझ सकते हैं हैं कि कंपनी की कुल कैपिटल में से निदेशकों की केपिटल को घटाकर जो कैपिटल बचती है। उसे free-float-capital कहा जाता है। इसमें में शामिल सभी 30 कंपनियों की फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटल के आधार ही वैल्यू तय होती है। 

किसी भी कंपनी का मार्केट केपेटलाइजेशन होता है। उस कंपनी के स्टॉक्स की कीमत को जिन्हें कार्पोरेट कार्यो के लिए और स्क्रिप्ट के बदले में जारी किया जाता है। उन स्टॉक्स से गुणा किया जाता है। S&P BSE SENSEX ने 1990 से अब तक 30 गुने से अधिक का रिटर्न दिया है। 

लम्बी अवधि में सेंसेक्स के रिटर्न की दर 19% से अधिक है। आप को शेयर मार्केट को अच्छी तरह से समझने के लिए स्टॉक मार्केट टर्म्स को भी जरूर जानना चाहिए। 

S&P BSE SENSEX में शामिल कंपनियाँ 

इसमें शामिल कंपनियों में समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं। वर्तमान समय में बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में निम्नलिखित कंपनियां शामिल हैं-

Company NameSymbolSector
1. एशियन पेंट्स लिमिटेड ASIANPAINTपेंट्स 
2 .एक्सिस बैंक  AXISBANKबैंकिंग प्राइवेट  
3. अडानी पोर्ट्स & सेज ADANIPORTSइंफ्रास्ट्रक्चर   
4. बजाज फाइनेन्सBAJFINANCEफाइनेन्स (NBFC) 
5.  बजाज फिनसर्वBAJAJFINSVफाइनेशियल इन्वेस्टमेंट 
6. भारती एयरटेल BHARTIARTLटेलिकम्युनिकशन
7.  एचसीएल टेकHCLTECHइनफार्मेशन सर्विस
8. एचडीएफसी बैंक HDFCBANKबैंकिंग प्राइवेट  
9. हिदुस्तान यूनिलीवर      HINDUNILVRकंज्यूमर गुड्स 
10.  आईसीआईसीआई बैंक ICICIBANK    बैंकिंग प्राइवेट 
11. इंडसइंड बैंकINDUSINDBANKबैंकिंग- प्राइवेट  
12. इंफोसिस INFYआई टी सर्विस एंड कंसल्टिंग   
13. आईटीसी लिमिटेड ITCकंज्यूमर गुड्स एंड सिगरेट  
14. कोटक महेंद्रा बैंक KOTAK.MHINDRA BANKबैंकिंग- प्राइवेट 
15. लार्सन एंड टुब्रोL&T इंजीनियरिंग एंड कंट्रक्शन 
16. महेन्द्रा & महिंद्रा  M&M ऑटोमोबाइल   
17. मारुति सुजुकी MARUTIऑटोमोबाइल  
18. नेस्ले इंडिया लिमिटेडNESTLE IND फूड-प्रोसेसिंग  
19. एनटीपीसी NTPC पावर जेनरेशन, डिस्ट्रीब्युशन 
20. पावर ग्रिडPOWER GRID पावर जेनरेशन, डिस्ट्रीब्युशन 
21. रिलायंस इंडस्ट्री RELIANCEI NDडायवर्सिफाइड  
22. एसबीआई SBIसरकारी बैंक  
23. सनफार्माSUNPHARMAफार्मेसी  
24. टाटा मोटर्सTATA MOTORSऑटोमोबाइल 
25. टाटा स्टीलTATASTEELमेटल
26. टीसीएसTCSइन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
27.  टेक. महेंद्राTECHMAHENDRAइन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
28. टाइटन   TITANरिटेलिंग 
29. अल्ट्राटेक सीमेंटULTRATECHCEMENTसीमेंट  
30.  जमैटोZOMATOडायवर्सिफाइड



उम्मीद है, आपको यह बीएसई सेंसेक्स में सबसे कीमती कंपनियाँ कौन-कौन सी हैं? आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह  Index S&P BSE SENSEX In Hindi आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें। 

शेयर मार्केट के बारे में ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए इस साइट को जरूर सब्स्क्राइब करें। आप किस टॉपिक पर आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा, कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। 

कोई टिप्पणी नहीं

Jason Morrow के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.