Straddle and Strangle strategy: बिना मार्केट की दिशा जाने, कमाएं मोटा मुनाफा!

ऑप्शन ट्रेडिंग में Straddle और Strangle दोनों ही नॉन-डायरेक्शनल स्ट्रेटजी हैं, जिनका इस्तेमाल तब किया जाता है जब मार्केट (जैसे Nifty या BankNifty) में बजट या रिजल्ट के समय भारी उतार-चढ़ाव की उम्मीद हो लेकिन दिशा पता न हो। स्ट्रैडल में एक ही स्ट्राइक प्राइस का कॉल (CE) और पुट (PE) खरीदा/बेचा जाता है। जबकि स्ट्रैंगल में अलग-अलग स्ट्राइक प्राइस के OTM (Out-of-the-Money) CE और PE का इस्तेमाल होता है। यह दोनों स्ट्रेटजी वोलैटिलिटी से मुनाफा कमाने के लिए बेहद लोकप्रिय हैं। जानते हैं- बिना मार्केट की दिशा जाने ऐसे कमाएं मोटा मुनाफा! Straddle and Strangle strategy in Hindi.
                        
Straddle and Strangle strategy
ऑप्शन बाइंग बनाम सेलिंग में Strangle स्ट्रेटजी का प्रॉफिट और लॉस ग्राफ

क्या आपका भी ऑप्शन ट्रेडिंग में रोज स्टॉपलॉस हिट हो जाता है और समझ नहीं आता कि बाजार ऊपर जाएगा या नीचे? RBI की पॉलिसी हो, बजट का दिन हो या किसी बड़ी कंपनी का रिजल्ट आने वाला हो, ऐसे समय में मार्केट में तूफान तय होता है लेकिन दिशा का पता नहीं होता। 

अगर आप भी इस कन्फ्यूजन में अपना पैसा गंवाते-गवांते थक चुके हैं, तो अब डरना छोड़ दीजिए। आज हम आपको शेयर बाजार के दिग्गजों की दो ऐसी ब्रह्मास्त्र स्ट्रेटजी, Straddle और Strangle के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मार्केट चाहे ऊपर जाए या नीचे, दोनों ही सूरतों में आपकी जेब में मुनाफा डालने का दम रखती हैं। इस लेख को पूरा पढ़िए क्योंकि यहां मिलने वाला एक छोटा सा फॉर्मूला आपके ट्रेडिंग करियर की तस्वीर बदल सकता है! 

ये भी जानें- सुपरट्रेंड इंडिकेटर से स्टॉक्स ट्रेडिंग कैसे करें?

Option Trading का सबसे बड़ा सच: Straddle & Strangle strategy क्यों जरूरी है?

जब एक आम ट्रेडर भारतीय शेयर बाजार में कदम रखता है, तो वह सबसे पहले यही सीखता है। "मार्केट ऊपर जाएगा तो Call खरीद लो, नीचे जाएगा तो Put खरीद लो।" लेकिन हकीकत क्या है? 90% रिटेल ट्रेडर्स इसी दिशा (Direction) को पकड़ने के चक्कर में अपना सारा कैपिटल साफ कर देते हैं।

सोचिए, कल देश का बजट है या अडानी ग्रुप या-रिलायंस ग्रुप जैसी दिग्गज कंपनियों का क्वार्टरली रिजल्ट आने वाला है। ग्राफ चीख-चीख कर कह रहा है कि मार्केट में बहुत बड़ा भूचाल आने वाला है या तो मार्केट 500 पॉइंट रॉकेट बनेगा या धड़ाम से नीचे गिरेगा। पर सवाल यह है कि किधर गिरेगा?

यहीं पर एंट्री होती है Straddle और Strangle स्ट्रेटजी की। इन दोनों स्ट्रेटजी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको यह अनुमान लगाने की जरूरत ही नहीं है कि मार्केट ऊपर जाएगा या नीचे। आपको बस यह अनुमान लगाना है कि मार्केट हिलेगा या नहीं! अगर मार्केट अपनी जगह से जोर से हिलता है, तो आपकी चांदी होना तय है।

Straddle Strategy क्या है और इसे कब और कैसे बनाएं?

स्ट्रैडल ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रेटजी एक ऐसी पावरफुल स्ट्रेटजी है, जिसमें आप एक ही समय पर, एक ही एक्सपायरी डेट के, एक ही Strike Price के कॉल ऑप्शन (CE) और पुट ऑप्शन (PE) दोनों को या तो खरीदते हैं (Long Straddle) या Short Straddle बेचते हैं।
  • लॉन्ग स्ट्रैडल (Long Straddle): तब बनाई जाती है जब बाजार में बहुत तेज मूवमेंट (High Volatility) की उम्मीद हो।
  • शॉर्ट स्ट्रैडल (Short Straddle): तब बनाई जाती है जब बाजार बिल्कुल शांत (Sideways) रहने की उम्मीद हो (यह ऑप्शन सेलर्स के लिए होती है)।
इसे भारतीय शेयर मार्केट के उदाहरण समझते हैं। मान लीजिए आज निफ्टी (Nifty 50) 24,000 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। दोपहर बाद कोई बड़ा आर्थिक डेटा आने वाला है और आपको लगता है कि निफ्टी में या तो 300 पॉइंट की तेजी आएगी या 300 पॉइंट की भारी गिरावट। दिशा आपको पता नहीं है, तब आप क्या कर सकते हैं-
  1. क्या कर सकते हैं? आप 24,000 के स्ट्राइक प्राइस का एक CE (Call Option) खरीदेंगे और 24,000 का ही एक PE (Put Option) भी खरीदेंगे।
  2. लागत (Cost): मान लेते हैं कि 24000 CE का प्रीमियम ₹120 है और 24000 PE का प्रीमियम भी ₹120 है। आपकी कुल लागत (Break-even cost) प्रति लॉट (120 + 120 = ₹240) यानी 240 × 65 = ₹15,600 प्रति लॉट होगी।
  3. रिजल्ट: मान लीजिए डेटा आने के बाद मार्केट रॉकेट बन गया और निफ्टी 24,350 पर पहुंच गया। अब आपके 24000 CE का प्रीमियम बढ़कर ₹300 हो जाएगा, जबकि PE का प्रीमियम घटकर ₹10 रह जाएगा। कुल वैल्यू हुई ₹310।
  4. शुद्ध मुनाफा: ₹310 - ₹240 (लागत) = ₹70 प्रति शेयर यानी 70 × 65 = ₹4,550 का साफ मुनाफा! अगर मार्केट नीचे गिरकर 23,650 चला जाता, तब भी आपको लगभग इतना ही मुनाफा मिलता।

Strangle Strategy क्या है और यह स्ट्रैडल से कैसे अलग है?

स्ट्रैंगल ऑप्शन ट्रेडिंग स्ट्रेटजी, स्ट्रैडल की ही छोटी बहन है, बस इसमें थोड़ा फर्क होता है। स्ट्रैडल में आप ATM (At-The-Money) स्ट्राइक चुनते हैं, जो कि थोड़े महंगे होते हैं। वहीं स्ट्रैंगल में आप करंट मार्केट प्राइस से थोड़ा दूर यानी OTM (Out-of-the-Money) के कॉल और पुट ऑप्शन चुनते हैं।
  • फायदा: OTM ऑप्शंस सस्ते होते हैं इसलिए इस स्ट्रेटजी को बनाने में आपकी कुल लागत (Capital Requirement) बहुत कम लगती है।
  • नुकसान: चूंकि स्ट्राइक प्राइस करंट मार्केट से दूर होते हैं इसलिए मार्केट को बड़ा मूव देना पड़ता है। तभी आपको प्रॉफिट दिखना शुरू होता है।
इसे भारतीय Stock market के उदाहरण से सकझते हैं। मान लीजिए निफ्टी अभी 24,000 पर है। आप स्ट्रैडल की बजाय स्ट्रैंगल बनाना चाहते हैं ताकि कम पैसों में काम हो जाए।
  1. आप क्या कर सकते हैं, आप ऊपर का 24,300 का CE (मान लीजिए कीमत ₹45 है) और नीचे का 23,700 का PE (कीमत ₹45 है) दोनों खरीद लेते हैं।
  2. कुल लागत: 45 + 45 = ₹90 प्रति शेयर (90 × 65 = ₹5,850 प्रति लॉट)। यह स्ट्रैडल (₹15,600) के मुकाबले बहुत सस्ता है!
  3. शर्त: अब चूंकि प्रीमियम सस्ता है इसलिए निफ्टी को 24,300 के ऊपर या 23,700 के नीचे जोरदार जाना होगा। तभी आपके ऑप्शन का प्रीमियम रॉकेट बनेगा और आपको मोटा मुनाफा मिलेगा।

Straddle vs Strangle: कौन सी स्ट्रेटजी आपके लिए बेस्ट है?

विशेषता (Features)स्ट्रैडल स्ट्रेटजी (Straddle)स्ट्रैंगल स्ट्रेटजी (Strangle)
स्ट्राइक प्राइस चयनATM (वर्तमान बाजार भाव पर)OTM (बाजार भाव से दूर)
लागत (Cost / Premium)ज्यादा (महंगी)कम (सस्ती)
जोखिम (Risk)मध्यम (अगर मार्केट न हिले तो प्रीमियम डीके होता है)कम (क्योंकि प्रीमियम कम लगा है)
मूवमेंट की जरूरतथोड़ा सा बड़ा मूव होने पर भी मुनाफाबहुत बड़ा और तेज मूव जरूरी
किसके लिए बेस्ट?बजट या बड़े इवेंट के दिनजब बजट/इवेंट पर कम रिस्क के साथ दांव खेलना हो

कब बनाएं ये स्ट्रेटजी? (Perfect Timing & Market Conditions)

गलत समय पर बनाई गई अच्छी स्ट्रेटजी भी नुकसान दे सकती है इसलिए निम्नलिखित बातों का खास ख्याल रखें-
  1. इवेंट डेज (Event Days) में जैसे देश का यूनियन बजट (Union Budget), RBI मौद्रिक नीति (Monetary Policy) की घोषणा, या चुनाव के नतीजे आने वाले हों।
  2. रिजल्ट सीजन (Earnings Season) में जब Infosys, Reliance, TCS जैसी हैवीवेट कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हों और स्टॉक में बड़े गैप-अप या गैप-डाउन की उम्मीद हो।
  3. हाई इम्प्लाइड वोलैटिलिटी (High IV) के समय, जब बाजार शांत हो लेकिन आपको लगे कि वोलैटिलिटी बढ़ने वाली है (ध्यान रखें, इवेंट के ठीक बाद IV क्रैश होता है, इसलिए टाइमिंग का खास ध्यान रखें)।

निष्कर्ष: ऑप्शन ट्रेडिंग में टिके रहना और मुनाफा कमाना किसी रोमांचक खेल से कम नहीं है। स्ट्रैडल और स्ट्रैंगल जैसी नॉन-डायरेक्शनल स्ट्रेटजी उन समझदार ट्रेडर्स के लिए वरदान हैं जो रोज-रोज तुक्के लगाने से तंग आ चुके हैं। यह स्ट्रेटजी आपको मार्केट की दिशा (market trend) का मोहताज होने से बचाती है और सिर्फ 'मार्केट की चाल' पर फोकस करना सिखाती है। बस जरूरत है सही स्ट्राइक प्राइस चुनने की, सही रिस्क मैनेजमेंट रखने की और लालच से दूर रहने की। प्रक्टिस कीजिए, छोटे लॉट से शुरुआत कीजिए और धीरे-धीरे अपने ट्रेडिंग स्किल्स को मास्टर करिए!

"क्या आप नहीं चाहते कि शेयर बाजार का कोई भी प्रॉफिटेबल सीक्रेट या नया अपडेट आपसे छूट जाए? ऐसे ही दमदार आर्टिकल्स और लाइव मार्केट स्ट्रैटेजीज सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए हमारे मनी मार्केट हिंदी ब्लॉग को अभी सब्स्क्राइब करें। और हां, मार्केट के वोलाटाइल दिनों में इस गाइड को तुरंत दोबारा देखने के लिए अपने ब्राउज़र में इस पेज को बुकमार्क (Ctrl + D) करना बिल्कुल न भूलें!"

अब आपकी बारी है! नीचे कमेंट बॉक्स में हमें लिखकर जरूर बताएं। क्या आपने कभी बजट या एक्सपायरी के दिन स्ट्रैडल या स्ट्रैंगल ट्राई किया है? उस दिन आपका सबसे बड़ा प्रॉफिट या लॉस कितने का रहा? आपका अनुभव हमारे दूसरे पाठकों की बहुत मदद करेगा। अपने विचार नीचे कमेंट में साझा करें, सबसे बेहतरीन और अनोखे सवाल का जवाब हमारी एक्सपर्ट ट्रेडिंग टीम खुद देगी! 

ये भी जानें- कॉफी कैन इन्वेस्टिंग" बुक समरी हिंदी में

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1: क्या नए ट्रेडर्स (Beginners) के लिए स्ट्रैडल और स्ट्रैंगल बनाना सेफ है?
उत्तर: अगर आप्शन बाइंग (Option Buying) की तरफ से जाएं तो आपका अधिकतम नुकसान लिमिटेड (सिर्फ चुकाया गया प्रीमियम) होता है, जो बिगिनर्स के लिए ठीक है। लेकिन ऑप्शन सेलिंग (Option Selling) में रिस्क अनलिमिटेड हो सकता है, इसलिए बिगिनर्स को हमेशा हेज के साथ और कम कैपिटल से शुरुआत करनी चाहिए।

Q2: स्ट्रैडल और स्ट्रैंगल में सबसे बड़ा दुश्मन कौन है?
उत्तर: 'टाइम डीके' (Time Decay या Theta) इन दोनों स्ट्रेटजी का सबसे बड़ा दुश्मन है। यदि आपने पोजीशन बना ली और मार्केट एक ही जगह (Sideways) पर कई घंटों तक खड़ा रहा, तो दोनों तरफ के ऑप्शंस का प्रीमियम तेजी से गलने (Zero होने) लगेगा।

Q3: क्या इन्हें स्टॉक ऑप्शंस (Stock Options) में भी बना सकते हैं?
उत्तर: बिल्कुल! आप इन्हें Nifty और BankNifty के अलावा लिक्विड और हाई-वॉल्यूम वाले स्टॉक फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (जैसे Reliance, Tata Steel, ICICI Bank) में भी आसानी से लागू कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ